Close Menu
Subscribe :

Devotional Album

Devotional Hindi 0:20:57 4+ Views

Sati Dahan Katha

Super Hit Devotional track Sati Dahan Katha sung by Devesh Kundan.

Share this track

Song Lyrics / बोल

Official lyrics for Sati Dahan Katha sung by Devesh Kundan

M: -हम सती दहन की भक्तो आपको कथा सुनाते है पावन कथा सुनाते है
कैसे बने इक्यावन शक्तिपीठ बताते है हम कथा सुनाते है
कौन है माता सती भक्तो हम ये बतलाते है पावन कथा सुनाते है
हम सती दहन की भक्तो आपको कथा सुनाते है हम गाथा गाते है
कोरस: -लो शिव शक्ति का नाम मिट जाए कष्ट तमाम
मिट जाए कष्ट तमाम लो शिव शक्ति का नाम
M: -दक्ष की वैसे तो बहुत ही पुत्रियां थी सारी
लेकिन कोई पुत्री नहीं सर्व शक्ति धारी
कोरस: -सर्व शक्ति धारी
M: -शक्तिमान पुत्री पाने को दक्ष ने तप है किया
लगा समाधी दक्ष ने आद्या देवी का नाम लिया
कोरस: -आद्या देवी का नाम लिया
M: -प्रकट हुई आद्या तो दक्ष ने माँगा है वरदान
अपने जैसी पुत्री माता मुझको करो प्रदान
कोरस: -मुझको करो प्रदान
M: -माँ आद्या बोली तेरी पुत्री बन में आउंगी
पिता बनोगे तुम तेरी पुत्री कहलाउंगी
कोरस: -पुत्री कहलाउंगी
M: -प्रकट हुई पुत्री तो दक्ष भी चकित हो जाते है वो चकित हो जाते है
हम सती दहन की भक्तो आपको कथा सुनाते है हम गाथा गाते है
कोरस: -लो शिव शक्ति का नाम मिट जाए कष्ट तमाम
मिट जाए कष्ट तमाम लो शिव शक्ति का नाम
M: -आद्या बनके पुत्री रूप में दक्ष के घर आयी
दक्ष की एक सुन्दर पुत्री ही सती है कहलायी
कोरस: -सती है कहलायी
M: -बालयकाल में कृत्य अलौकिक सती है दिखलाई
दक्ष देख विस्मय में पड़ गए सती की प्रभुताई
कोरस: -सती की प्रभुताई
M: -ब्याहन योग सती हुई तो ब्रम्हा को बुलवाये
बोले चिंता सता रही हम किस्से ब्याह कराये
कोरस: -हम किस्से ब्याह कराये
M: -ब्रम्हा जी ने कहा सती है आद्या की अवतार
आदि शक्ति जगदम्बा है ये जग की पालनहार
कोरस: -ये जग की पालनहार
M: -शिव ही सती योग्य वर है ब्रम्हा जी बताते है पावन कथा सुनाते है
हम सती दहन की भक्तो आपको कथा सुनाते है हम गाथा गाते है
कोरस: -लो शिव शक्ति का नाम मिट जाए कष्ट तमाम
मिट जाए कष्ट तमाम लो शिव शक्ति का नाम
M: -दक्ष प्रजपति मान गए है ब्रम्हा जी की बात
सती की शादी दक्ष कर दिए शंकर जी के साथ
कोरस: -शंकर जी के साथ
M: -ब्रम्हा जी ने सभा जुटायी देवता गण आये
दक्ष के आते उठे देवता शिव जी ना उठ पाए
कोरस: -शिव जी ना उठ पाए
M: -शिव ना उठे तो दक्ष ने समझा शिव ने किया अपमान
ईर्ष्या की आग में दक्ष जला चुप थे शिव भगवान
कोरस: -चुप थे शिव भगवान
M: -शंकर जी कैलाश पे आके जपते जय श्री राम
सती ने पूछा क्यों जपते है निशदिन राम का नाम
कोरस: -निशदिन राम का नाम
M: -शिव श्री राम को अपने देव आराध्य बताते है हम कथा सुनाते है
हम सती दहन की भक्तो आपको कथा सुनाते है हम गाथा गाते है
कोरस: -लो शिव शक्ति का नाम मिट जाए कष्ट तमाम
मिट जाए कष्ट तमाम लो शिव शक्ति का नाम
M: -कौन है राम सती के मन जागी है इच्छा
दंडक वन में राम की लेने आयी सती परीक्षा
कोरस: -राम की लेने परीक्षा
M: -सीता के रूप में सती आ गयी श्री राम के पास
राम बोले क्यों वन में आयी शिव जी नहीं है साथ
कोरस: -शिव जी नहीं है साथ
M: -सुन के लजायी लौट के आ गयी है कैलाश
माता सती आकर बैठी है शंकर जी के पास
कोरस: -शंकर जी के पास
M: -शिव जी बोले तुमने क्यों सीता का रूप बनाया
सीता है आराध्य मेरी ये मेने बतलाया
कोरस: -ये मेने बतलाया
M: -आराध्य हुई तूम मेरी कहके शिव दुखित हो जाते है हम कथा सुनाते है
हम सती दहन की भक्तो आपको कथा सुनाते है हम गाथा गाते है
कोरस: -लो शिव शक्ति का नाम मिट जाए कष्ट तमाम
मिट जाए कष्ट तमाम लो शिव शक्ति का नाम
M: -अर्धांगिनी आराध्य हुई अब लेता हूँ संकल्प
इस तन से ना मिलन हो तेरा दूजा नहीं विकल्प
कोरस: -जा नहीं विकल्प
M: -सती अपनी इस करनी पर बहुत ही पछतायी
यज्ञ कर रहे दक्ष प्रजापति खबर है ये आयी
कोरस: -खबर है ये आयी
M: -सती ने शिव ने बोला स्वामी सुनिए ध्यान लगाय
दक्ष प्रजापति मेरे पिता जी यज्ञ रहे करवाए
कोरस: -यज्ञ रहे करवाए
M: -सारे देवता यज्ञ में जाते आप चले मेरे साथ
शिव बोले बिना निमंत्रण कैसे बनेगी बात
कोरस: -कैसे बनेगी बात
M: -शिव बोले हम बिना निमंत्रण कही न जाते है कही न जाते है
हम सती दहन की भक्तो आपको कथा सुनाते है हम गाथा गाते है
कोरस: -लो शिव शक्ति का नाम मिट जाए कष्ट तमाम
मिट जाए कष्ट तमाम लो शिव शक्ति का नाम
M: -सती बोली निमंत्रण देना पिता गए है भूल
छोटी सी बातो को स्वामी ना दे इतना तूल
कोरस: -ना दे इतना तूल
M: -मेरे संग चलिए है स्वमी यज्ञ को देखा जाय
यज्ञ देखने सारे ऋषि मुनि देवता आय
कोरस: -ऋषि मुनि देवता आय
M: -लाख मनाई सती शिव जी नहीं किये स्वीकार
हार के सती अकेले जाने को हुई है तयार
कोरस: -अकेले जाने को हुई है तयार
M: -यज्ञ देखने चली सती नंदी को लिया सजाय
आ पहुंची है कनखन जहाँ दक्ष रहे यज्ञ खवाये
कोरस: -जहाँ दक्ष रहे यज्ञ खवाये
M: -सती को लेकर नंदी उनके महल में जाते है पावन कथा सुनाते है
हम सती दहन की भक्तो आपको कथा सुनाते है हम गाथा गाते है
कोरस: -लो शिव शक्ति का नाम मिट जाए कष्ट तमाम
मिट जाए कष्ट तमाम लो शिव शक्ति का नाम
M: -महल में बहुत सी बहने सती की हसी है रही उड़ाय
पूछी भोलेनाथ तेरे संग बोलो क्यों नहीं आय
कोरस: - बोलो क्यों नहीं आय
M: -सती ने बहनो की बातो को हस के दिया है टाल
अपनी माँ के पास सती जा पहुंची है तत्काल
कोरस: -जा पहुंची है तत्काल
M: -अपनी माँ के चरण कमल में सती ने किया प्रणाम
हाल चाल पूछी माँ कैसे है भगवान
कोरस: -कैसे है भगवान
M: -सती बोली सभी ठीक ठाक है अपना बताओ हाल
माता बोली यज्ञ हो रहा मेरा ठीक है हाल
कोरस: -मेरा ठीक है हाल
M: -यज्ञ शुरू हुआ तो सभी देखन को जाते है पावन कथा सुनाते है
हम सती दहन की भक्तो आपको कथा सुनाते है हम गाथा गाते है
कोरस: -लो शिव शक्ति का नाम मिट जाए कष्ट तमाम
मिट जाए कष्ट तमाम लो शिव शक्ति का नाम
M: -सती पहुंची है यज्ञ शाळा में दक्ष को किया प्रणाम
दक्ष ने पाप को पीछे हटाया जुट गए लोग तमाम
कोरस: -जुट गए लोग तमाम
M: -बिना निर्माण के चली आयी आयी तनिक ना लाज
शर्म को घोट के पी गयी सती तुमपे बहुत था नाज
कोरस: -तुमपे बहुत था नाज
M: -तेरा पति है एक मदारी डम डम डमरू बजाय
भस्म भभूति रहता लपेटे भीख मंगा कर खाय
कोरस: -भीख मंगा कर खाय
M: -नंग धडंग रहके घूमता है उसको समझ न आय
बहुत ही बेकार देवता कुल को गया नसाय
कोरस: -कुल को गया नसाय
M: -सती को तीर के जैसी चुभती बाते सुनाते है पावन कथा सुनाते है
हम सती दहन की भक्तो आपको कथा सुनाते है हम गाथा गाते है
कोरस: -लो शिव शक्ति का नाम मिट जाए कष्ट तमाम
मिट जाए कष्ट तमाम लो शिव शक्ति का नाम
M: -सती बोली सुनो दक्ष प्रजापति बात लगाके ध्यान
देवो के है देव महादेव मेरे पति भगवान
कोरस: -मेरे पति भगवान
M: -उलटी सीधी बाते में करूंगी ना बर्दाश्त
पिता समझकर तुमको में आयी हु तेरे पास
कोरस: -में तो तेरे पास
M: -शिव जी पति है उलटी बाते ना सुन पाऊं
ठीक ना होगा पिताजी सच्ची बाते समझाऊ
कोरस: -सच्ची बाते समझाऊ
M: -दक्ष बुरा भला लगा बोलने विष्णु समझाये
फिर भी दक्ष बुरा बोलने से बाज नहीं आये
कोरस: -वो तो बाज नहीं आये
M: -दक्ष को तब सारे देवता मिलकर समझाते है पावन कथा सुनाते है
हम सती दहन की भक्तो आपको कथा सुनाते है हम गाथा गाते है
कोरस: -लो शिव शक्ति का नाम मिट जाए कष्ट तमाम
मिट जाए कष्ट तमाम लो शिव शक्ति का नाम
M: -विनाश काले विपरीत बुद्धि दक्ष ना माने बात
क्रोधित हो गयी सती वहां के बदल गए हालात
कोरस: -बदल गए हालात
M: -कूद पड़ी सती हवन कुंड में अग्नि डर से पराय
योगाग्नि को प्रकट किया सती तन को लिया जलाय
कोरस: -तन को लिया जलाय
M: -यज्ञ भंग हुआ दक्ष का यज्ञ में मच गया हाहाकार
नंदी क्रोधित होकर भक्तो करता वार पे वार
कोरस: -करता वार पे वार
M: -यञभूमि बन गयी रणशाला नंदी करने लगा संहार
सभी को पटक पटक कर मारे करता नंदी प्रहार
कोरस: -करता नंदी प्रहार
M: -सती के जलने की खबर शंकर जी पाते है पावन कथा सुनाते है
हम सती दहन की भक्तो आपको कथा सुनाते है हम गाथा गाते है
कोरस: -लो शिव शक्ति का नाम मिट जाए कष्ट तमाम
मिट जाए कष्ट तमाम लो शिव शक्ति का नाम
M: -क्रोध में आकर शंकर जी तोड़े जटा से बाल
वीरभद्र और महाकाली प्रकट हुए तत्काल
कोरस: -प्रकट हुए तत्काल
M: -शिवजी बोले यथाशीघ्र दोनों कनखल में जाओ
जो भी मिल जाए वहां पे उसको मार गिरायो
कोरस: -उसको मार गिरायो
M: - देखो दक्ष बचने ना पाए उसको पकड़ लेना
पकड़ दक्ष का सिर काटकर धड़ से अलग करना
कोरस: -धड़ से अलग करना
M: -वीरभद्र और महाकाली यज्ञ में पहुंचे तत्काल
दक्ष की सेना पर दोनों टूटे है बन कर काल
कोरस: -टूटे है बन कर काल
M: -सिर दक्ष का वीरभद्र जी काट गिराते है उसको मार गिराते है
हम सती दहन की भक्तो आपको कथा सुनाते है हम गाथा गाते है
कोरस: -लो शिव शक्ति का नाम मिट जाए कष्ट तमाम
मिट जाए कष्ट तमाम लो शिव शक्ति का नाम
M: -यज्ञ में पहुंचे शिव जी सती के शव को लिया उठाय
तांडव करने लगे शिव लगे महाप्रलय हो जाय
कोरस: -महाप्रलय हो जाय
M: -धरती भी हिल गए अंबर हिल गए कछु समझ ना आय
माया में वशीभूत शिव थे सभी गए घबराये
कोरस: -सभी गए घबराये
M: -सती के शव पे विष्णु ने तब चक्र को दिया चलाय
बावन टुकड़ो में शव कटकर गिरा धरा में आय
कोरस: -कटकर गिरा धरा में आय
M: -माया भंग हुआ शिव का शिवजी दिए समाधि लगाय
जहाँ सती का अंग गिरा वो शक्ति पीठ कहाय
कोरस: -वो शक्ति पीठ कहाय
M: -विष्णु संग सभी देवता मंदिर बनवाते है माँ के मंदिर बनवाते है
हम सती दहन की भक्तो आपको कथा सुनाते है हम गाथा गाते है
कोरस: -लो शिव शक्ति का नाम मिट जाए कष्ट तमाम
मिट जाए कष्ट तमाम लो शिव शक्ति का नाम
लेखक :- संजय तिवारी
Lyrics copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Brijwasi
0:00 0:03:40