Close Menu
Subscribe :

Devotional Album

Devotional Hindi 0:24:55 5+ Views

Panchmukhi Hanuman Katha

Super Hit Devotional track Panchmukhi Hanuman Katha sung by Devesh Kundan.

Share this track

Song Lyrics / बोल

Official lyrics for Panchmukhi Hanuman Katha sung by Devesh Kundan

वार्ता: -प्रिये भक्तजनो आज हम आप सबके समक्ष भगवान् श्री हनुमान जी के पांचमुखी स्वरूप
का वर्णन करने जा रहे हैं भगवान श्री हनुमान जी का यह रूप हम सबको नकारात्मक
ऊर्जा और वास्तु दोष से बचाता है -
M: -हम पंचमुखी हनुमान की पावन महिमा गाते हैं पावन कथा सुनाते हैं
कैसे हुआ था पंचमुखी अवतार बताते हैं हम कथा सुनाते हैं
अहिरावण का करने को उद्धार वो आते हैं हम कथा सुनाते हैं
कैसे हुआ था पंचमुखी अवतार बताते हैं हम कथा सुनाते हैं
कोरस: - हे पवन पुत्र हनुमान संकट मोचन भगवान्
भक्तों के संकट का पल में करते हो निदान
वार्ता: -प्रिये भक्तजनो त्रेता युग में जब राम रावण युद्ध हो रहा था और रावण की सेना हार रही थी
तब रावण ने अपने छोटे भाई अहिरावण की मदद ली थी तब अहिरावण ने धोखे से श्री राम
और लक्ष्मण जी अपहरण कर पाताल ले गया और माँ भगवती के समक्ष उनकी बलि देने
की तैयारी कर रहा था फिर क्या होता है आइए कथा के माध्यम से जानते हैं -
M: -रामायण की कथा सुनाऊँ सुनो लगाकर ध्यान
राम रावण संग हुई लड़ाई बहुत ही घमासान
कोरस: -बहुत ही घमासान
M: -रावण के सैनिक दिन पे दिन मारे जाते हैं
कैसे विजय मिले रावण को ये समझ न आते हैं
कोरस: -समझ न आते हैं
M: -सोचने पर समाधान मिला तब रावण मुस्काया
पातालपुरी से अहिरावण को उसने बुलवाया
कोरस: -अहिरावण को बुलवाया
M: -रिश्ते में अहिरावण था रावण का छोटा भाई
असुर बहुत ही मायावी था सुनो मेरे भाई
कोरस: -सुनो मेरे भाई
M: -अहिरावण को सूचना देने दूत तो आते हैं हम कथा सुनाते हैं
कैसे हुआ था पंचमुखी अवतार बताते हैं हम कथा सुनाते हैं
कोरस: - हे पवन पुत्र हनुमान संकट मोचन भगवान्
भक्तों के संकट का पल में करते हो निदान
वार्ता: -प्रिये भक्तजनो भगवान राम के सेना के आगे रावण की सेना कमजोर पड़ रही थी रावण
का पुत्र मेघनाथ मारा जा चुका था बहुत से योद्धा वीर गति को प्राप्त हो गए रावण
बौखलाया था उसे कुछ समझ नहीं आ रहा था तब उसने अपने सौतेले भाई अहिरावण को
बुलावा भेजा रावण के दूत पातळ के राजा अहिरावण के पास जाकर लंका आने का
सन्देशा सुनाते हैं -
M: -पातालपुरी से अहिरावण ने किया लंका प्रस्थान
तीनों लोक में मायावी न अहिरावण के समान
कोरस: -अहिरावण के समान
M: -अहिरावण रावण के सम्मुख लंका नगरी आया
जाकर के रावण के चरणों में है शीश झुकाया
कोरस: -चरणों में शीश झुकाया
M: -अहिरावण को देके आशीर्वाद वो मुस्काया
रावण बोला अहिरावण तू सही समय में आया
कोरस: -तू सही समय में आया
M: -बहुत हमारी सेना को तो मार चुका है राम
जाओ जाकर राम लखन को पहुंचा दो सुरधाम
कोरस: -पहुंचा दो सुरधाम
M: -मायापति भी तेरी माया का जान ना पाते हैं वो तो जान न पाते हैं
पंचमुखी श्री हनुमान की महिमा गाते हैं हम कथा सुनाते हैं
कोरस: - हे पवन पुत्र हनुमान संकट मोचन भगवान्
भक्तों के संकट का पल में करते हो निदान
वार्ता: -भक्तजनो भगवान् श्री राम को श्री विभीषण जी ने पहले ही आगाह कर दिया था की
अहिरावण के आने की सूचना प्राप्त हुई है वो बहुत मायावी है हम लोगों को उस से
सावधान रहने की आवश्यकता है लेकिन अहिरावण विभीषण महाराज के रूप में ही
आकर उन्हें चकमा दे देता हैं -
M: -राम की सेना में अहिरावण रात्रि में आया
सभी सो गए अहिरावण ने रच दी है माया
कोरस: -रच दी है माया
M: -दोनों भाई को सोते हुए में उठा के मुस्काया
राम लखन दोनों को वो तो पातालपुरी ले आया
कोरस: -पातालपुरी ले आया
M: -राम लखन को खम्बे में असुरों से बंधवाया
अपनी विजय पे मन ही मन में अहिरावण मुस्काया
कोरस: -अहिरावण मुस्काया
M: -माया पति भी समझ ना पाते असुर का मायाजाल
राम लखन से बोला दोनों का निश्चित है काल
कोरस: -दोनों का निश्चित है काल
M: -देखता हूँ दोनों को कौन बचाने आते हैं पावन कथा सुनाते हैं
पंचमुखी श्री हनुमान जी की महिमा गाते हैं हम कथा सुनाते हैं
कोरस: - हे पवन पुत्र हनुमान संकट मोचन भगवान्
भक्तों के संकट का पल में करते हो निदान
वार्ता: -प्रातः जब सबकी आँख खुली तो भगवान् श्री राम और भैया लक्ष्मण दोनों कही नजर नहीं
आये श्री राम की सेना में हाहाकार मच गया वानर चीख पुकार करने लग गए सब घबरा
गए की हम जिनके लिए लड़ रहे थे जब वो ही न होंगे तो किस के लिए लड़ाई करें क्रोध में
भरकर हनुमान जी विभीषण महाराज के पास जाते हैं और कहते हैं हे विभीषण जी हमे ये
बताइए ये किसने किया मैं उसका वध कर दूंगा तब विभीषण जी उन्हें सारी बाते बताते हैं
और कहते है की ये काम एक ही व्यक्ति कर सकता है जिसका नाम है अहिरावण -
M: -राम लखन को न देख मच गया था हाहाकार
वानर सेना लगी खोजने करके चीख पुकार
कोरस: -करके चीख पुकार
M: -खोज के हारी सारी सेना मिले नहीं श्री राम
राम लखन ही ना होंगे तो कैसा ये संग्राम
कोरस: -कैसा ये संग्राम
M: -हनुमान जी बोले विभीषण कहाँ मिलेंगे राम
कौन दुष्ट हर ले गया उनको बता दो उसका नाम
कोरस: -बता दो उसका नाम
M: -पल भर में वध कर दूँ उसका बोल के जय श्री राम
कोर्धित हो गए हनुमान जी लेके प्रभु का नाम
कोरस: -लेके प्रभु का नाम
M: -राज की सारी बातें विभीषण बतलाते हैं पावन कथा सुनाते हैं
पञचमुखी श्री हनुमान जी की महिमा गाते हैं हम कथा सुनाते हैं
कोरस: - हे पवन पुत्र हनुमान संकट मोचन भगवान्
भक्तों के संकट का पल में करते हो निदान
वार्ता: - प्रिये भक्त जनो जब सभी परेशान थे तब श्री हनुमान जी महाराज पूछने पर विभीषण
महाराज बताते हैं की हे हनुमान जी अहिरावण बहुत ही मायवी है और वो पातळ भैरवी
की साधना करता है जिस कारण उसके पास अगाध शक्तियां हैं -
M: -विभीषण जी बोले सुनो बात लगाकर ध्यान
राम लखन को अहिरावण ले गया मेरे हनुमान
कोरस: -ले गया मेरे हनुमान
M: -बिना कोई उसके दूजा नहीं कर सकता है ये काम
असुरों में अहिरावण की माया में बड़ा है नाम
कोरस: -माया में बड़ा है नाम
M: -पाताल भैरवी की साधना से है बना महान
माया के बस में करले तो ले सकता है जान
कोरस: -ले सकता है जान
M: -पंचदीप में छिपे है हरदम मायावी के प्राण
पंचदीप एक साथ बुझे तभी जा सकती है जान
कोरस: -तभी जा सकती है जान
M: -श्री विभीषण हनुमान जी को समझाते हैं पावन कथा सुनाते हैं
पञचमुखी श्री हनुमान जी की महिमा गाते हैं हम कथा सुनाते हैं
कोरस: - हे पवन पुत्र हनुमान संकट मोचन भगवान्
भक्तों के संकट का पल में करते हो निदान
वार्ता: -जय श्री राम प्रिये भक्तजनो हनुमान जी महाराज विभीषण की बातों को सुन क्रोध में बोले
उस दुष्ट को मैं स्वयं ही दण्डित करूंगा भगवान् राम का दूत हनुमान उन्हें लेकर आएगा
फिर क्या होता है आइए कथा के माध्यम से जानते हैं -
M: -विभीषण की बातो को सुन क्रोधित हो गए हनुमान
हनुमत बोले उस पापी के में हर लूंगा मैं प्राण
कोरस: -हर लूंगा मैं प्राण
M: -मेरे वार से मायावी तो बच नहीं पायेगा
राम दूत ही राम प्रभु को लेकर आएगा
कोरस: -लेकर आएगा
M: -इतना कहकर हनुमान जी तो कर गए प्रस्थान
पातालपुरी के दरवाजे पर जा पहुंचे हनुमान
कोरस: -जा पहुंचे हनुमान
M: -मकरध्वज को पातालपुरी का बनाया पहरेदार
बड़ा ही वीर था सह नहीं पाता उसका कोई वार
कोरस: -उसका कोई वार
M: -हनुमान जी मकरध्वज के सामने आते हैं पावन कथा सुनाते हैं
पंचमुखी अवतार की हम तो महिमा गाते हैं हम कथा सुनाते हैं
कोरस: - हे पवन पुत्र हनुमान संकट मोचन भगवान्
भक्तों के संकट का पल में करते हो निदान
वार्ता: -प्रिये भक्तजनो हनुमान जी पवन वेग से पाताल पूरी की ओर प्रस्थान करते हैं और जब
अहिरावण के किले के द्वार पर पहुँचते हैं तो क्या देखते हैं एक पहरेदार वहां पहरा दे रहा
है उसका नाम था मकरध्वज उसने हनुमान जी का रास्ता रोक लिया और कहा जब तक
मेरे स्वामी का आदेश नहीं होता तुम अंदर नहीं जा सकते -
M: -मकरध्वज बोला तू कौन है अंदर क्यों जाता है
लगता है की काल तेरा नजदीक ही आता है
कोरस: -नजदीक ही आता है
M: -मेरे बिन आदेश कोई न अंदर जाएगा
जो भी जाएगा मेरे हाथों मारा जाएगा
कोरस: -मारा जाएगा
M: -कौन हो तुम बोलो बन्दर तुम कहाँ से आये हो
अहिरावण से कौन सा काम शीघ्र ही बतलाओ
कोरस: -शीघ्र ही बतलाओ
M: -वो देंगे आदेश तभी तुम अंदर जाओगे
अहिरावण की आज्ञा बिन तुम जा नहीं पाओगे
कोरस: -तुम जा नहीं पाओगे
M: -नाम पता तुम बतलादो हम पूछ कर जल्दी आते हैं पावन कथा सुनाते है
पंचमुखी अवतार की हम तो महिमा गाते हैं हम कथा सुनाते हैं
कोरस: - हे पवन पुत्र हनुमान संकट मोचन भगवान्
भक्तों के संकट का पल में करते हो निदान
वार्ता: -जय सिया राम प्रिये भक्तों हनुमान जी महाराज ने मकरध्वज को अनेक प्रकार से समझाने
का प्रयास किया किंतु वह द्वार से नहीं हुआ उसने कहा मेरे स्वामी की आज्ञा बिना तुम
अंदर नहीं जा सकते तुम्हें मुझसे युद्ध करना होगा फिर दोनों में घन घोर य़ुद्ध हो जाता है -
M: -मकरध्वज की बाते सुन बजरंगबली हैरान
बोले हट जा बालक नहीं तो ले लूँगा मैं प्राण
कोरस: -ले लूँगा मैं प्राण
M: -अड़ा मकरध्वज दरवाजे पर क्रोध में है आता
हनुमान जी हटा रहे पर हटने न पाता
कोरस: -पर हटने न पाता
M: -फिर दोनों वीरों में तो है जंग हुआ भारी
दोनों थे बड़े पराक्रमी दोनों ही बलकारी
कोरस: -दोनों ही बलकारी
M: -लड़ते लड़ते पस्त हुए पर हार नहीं माने
अंत में बोला मकरध्वज तू मुझे नहीं जाने
कोरस: -तू मुझे नहीं जाने
M: -पिता मेरे हनुमान महाबलशाली कहाते हैं पावन कथा सुनाते हैं
पंचमुखी अवतार की हम तो महिमा गाते हैं हम कथा सुनाते हैं
कोरस: - हे पवन पुत्र हनुमान संकट मोचन भगवान्
भक्तों के संकट का पल में करते हो निदान
वार्ता: -जय श्री राम प्रिय भक्तो मकरध्वज की बात सुनकर हनुमान जी क्रोधित होकर बोले मुर्ख ये
क्या मिथ्या वाचन कर रहे हो मैं बाल ब्रह्मचारी हूँ। तुम मेरे पुत्र कैसे हो सकते हो ,इतना
सुनते ही मकरध्ज ने उन्हें प्रणाम कर अपनी उत्पत्ति की कथा सुनाई। हनुमानजी ने भी
मान लिया कि वह उनका ही पुत्र है।
M: -बोले हनुमत झूठ बोलता वो है ब्रह्मचारी
कैसे तू हुआ पुत्र बता तेरी कौन है महतारी
कोरस: -तेरी कौन है महतारी
M: -लंका जला के जब लौटे मेरे पूज्य पिता हनुमान
जल के पूँछ गिरा बीच समंदर मेरी मान
कोरस: -बीच समंदर मेरी मान
M: -पूछ निगल गई मछली उससे मैंने जनम लिया
वो मछली ही माँ मेरी तुझे सच सच बता दिया
कोरस: -तुझे सच सच बता दिया
M: -मकरध्वज ने सही बताया सुनो वीर बलवान
मकरध्वज से बोले कपि मैं पिता तेरा हनुमान
कोरस: -मैं पिता तेरा हनुमान
M: -पिता पुत्र दोनों एक दूजे को गले लग जाते हैं पावन कथा सुनाते हैं
पंचमुखी अवतार की हम तो महिमा गाते हैं हम कथा सुनाते हैं
कोरस: - हे पवन पुत्र हनुमान संकट मोचन भगवान्
भक्तों के संकट का पल में करते हो निदान
वार्ता: -देखते-ही-देखते हनुमान जी उसे अपनी पूँछ में बाँधकर पाताल में प्रवेश कर गए। हनुमान
जी सीधे देवी भगवती के मंदिर पहुँचे जहाँ अहिरावण राम-लक्ष्मण की बलि देने को तयार
था। हनुमान जी को देखकर चामुंडा देवी पाताल की और प्रस्थान कर गईं।
M: -मसक समान रूप कपि धरि के अंदर किये प्रवेश
अहिरावण पूजा कर रहा था अंदर कछु विशेष
कोरस: -अंदर कछु विशेष
M: -बलि चढाने की असुर तो कर रहा था तैयारी
पांच दीप जल रहा सामने माँ की मूरत प्यारी
कोरस: -माँ की मूरत प्यारी
M: -अहिरावण बोला राम लखन तेरी बलि चढ़ाऊंगा
बहुत दिनों से भूखी माँ भैरवी इसे खिलाऊंगा
कोरस: -इसे खिलाऊंगा
M: -असुर की देवी मात भैरवी को मांस बहुत प्यारा
लगा लगाने असुर वो माँ भैरवी का जयकारा
कोरस: -माँ भैरवी का जयकारा
M: -हनुमान जी मूर्ति के पीछे छिप जाते हैं पावन कथा सुनाते हैं
पंचमुखी अवतार की हम तो महिमा गाते हैं हम कथा सुनाते हैं
कोरस: - हे पवन पुत्र हनुमान संकट मोचन भगवान्
भक्तों के संकट का पल में करते हो निदान
वार्ता: -प्रिये भक्तों हनुमान जी माता की मूर्ति के पीछे जाकर छिप गए जब अहिरावण ने माता
भैरवी को भोग लगाया तो हनुमान जी उस प्रसाद को खाने लगे तब अहिरावण ने सोचा माँ
कितनी कृपा कर रही है मुझ पर मा भूखी है इसीलिए प्रसाद का भोग ले रही है वो जोर
जोर से माँ का आह्वान करने लगा -
M: -अहिरावण संग असुर भैरवी को प्रसाद चढ़ाते
मूर्ति के पीछे प्रसाद श्री हनुमान जी खाते
कोरस: -श्री हनुमान जी खाते
M: -समझा असुर है भूखी भैरवी भोग लगी खाने
हनुमान जी पीछे छिपे हे असुर मगर न जाने
कोरस: -असुर मगर न जाने
M: -राम लखन को बलि चढाने चला असुर बलवान
देख महाबलशाली असुर को गरजे श्री हनुमान
कोरस: -वो गरजे श्री हनुमान
M: -हनुमान का वहीँ पे हो गया पंचमुखी अवतार
पांचो दीयों को पांचो मुख से कपि ने दिए बुझाय
कोरस: -कपि ने दिए बुझाय
M: -अहिरावण को हनुमान जी मार गिराते है पावन कथा सुनाते हैं
पंचमुखी अवतार की हम तो महिमा गाते हैं हम कथा सुनाते हैं
कोरस: - हे पवन पुत्र हनुमान संकट मोचन भगवान्
भक्तों के संकट का पल में करते हो निदान
लेखक :- संजय तिवारी
Lyrics copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Brijwasi
0:00 0:03:40