Close Menu
Subscribe :

Devotional Album

Devotional Hindi 0:13:03 3+ Views

Sawan Purnima Katha

Super Hit Devotional track Sawan Purnima Katha sung by Devesh Kundan.

Share this track

Song Lyrics / बोल

Official lyrics for Sawan Purnima Katha sung by Devesh Kundan

वार्ता: -प्रिय भक्तो आज हम आपको सावन पूर्णिमा व्रत की पावन कथा सुनाने जा रहे है
हर हर महादेव -
M: -हम हाथ जोड़ के महादेव को शीश नवाते हम शीश नवाते है
सावन पूर्णिमा व्रत की पावन कथा सुनाते है हम कथा सुनाते है
सावन के दिन रिमझिम रिमझिम गीत सुनाते है हम गीत सुनाते है
सावन पूर्णिमा व्रत की पावन कथा सुनाते है हम कथा सुनाते है
कोरस: -सावन की मस्त बुहार रिमझिम की पड़े फुहार
रिमझिम की पड़े फुहार सावन की मस्त बुहार
वार्ता: -कथा प्रेमियों श्रावण पूर्णिमा की कथा का अपना अलग ही महत्त्व है ये व्रत भारत
में हिन्दू नारियो को अति प्रिय लगता है , इस पूर्णिमा के व्रत में भगवान महादेव
और श्री विष्णु जी की पूजा की जाती है , मान्यता है की श्रावण पूर्णिमा का व्रत
करने से बरसात अच्छी होती है फसल अच्छी होती है और ह्रदय सदैव प्रसन्नचित
रहता है तो आइये कथा का आनंद लेते है -
M: -सावन पूर्णिमा के व्रत की कथा सुनाता हूँ
उसके व्रत से मिलने वाला फल बतलाता हूँ
कोरस: -फल बतलाता हूँ
M: -उत्तम पावन फल देते है शिव विष्णु भगवान
पूरण होते मनोरथ सारे ये व्रत की पहचान
कोरस: -ये व्रत की पहचान
M: -सावन की रिमझिम रिमझिम से मन रहता खुशहाल
हरी भरी लगती धरती भर जाते है ताल
कोरस: -भर जाते है ताल
M: -बारह मास के अंदर सबसे सुन्दर चातुर्मास
चातुर्मास से जन जीवन में रहता हर्षोल्लाष
कोरस: -रहता हर्षोल्लाष
M: -इन्द्र देवता सावन में अमृत बरसाते है अमृत बरसाते है
सावन पूर्णिमा व्रत की पावन कथा सुनाते है हम कथा सुनाते है
कोरस: -सावन की मस्त बुहार रिमझिम की पड़े फुहार
रिमझिम की पड़े फुहार सावन की मस्त बुहार
वार्ता: -सावन पूर्णिमा का बहुत अधिक महत्व माना जाता है की ये पूर्णिमा सावन शुक्ल
पक्ष की पूर्णिमा को आती है इस प्रकार से साल में बारह पूरणमार्स होते है
अधिक मास के कारण तेरह पूर्णिमा भी हो सकती है उस दिन लोग व्रत रखते है
गंगास्नान करते है और सत्यनारायण की पूजा करवाते है जिस दिन चन्द्रमा पूर्वी
स्वरुप दिखाई देता है उसी दिन पूर्णिमा होती है सावन पूर्णिमा पर भगवान शिव
माता पार्वती और श्री हरी विष्णु भगवान की पूजा की जाती है -
M: -कालान्तर की बात सुनाओ सुनो लगाके ध्यान
अति मनभावन उत्तम पावन कथा की है पहचान
कोरस: -कथा की है पहचान
M: -सुन्दर नगर था बड़ा मनोरम वन उपवन रमनीक
युद्ध ना कही ना भय था कही सब रहते निर्भीक
कोरस: -सब रहते निर्भीक
M: -तुंग ध्वज था राजा वंश का धीर वीर बलवान
ज्ञानी ध्यानी सिद्ध पुरुष का ना करता सम्मान
कोरस: - ना करता सम्मान
M: -एक बार वो तुंग ध्वज राजा करने गया शिकार
मिला शिकार न कोई उसको गया दौड़के हार
कोरस: -गया दौड़के हार
M: उसके बाद क्या होता है के वो बतलाते है हम कथा सुनाते है
हम सावन पूर्णिमा व्रत की पावन कथा सुनाते है हम कथा सुनाते है
कोरस: -सावन की मस्त बुहार रिमझिम की पड़े फुहार
रिमझिम की पड़े फुहार सावन की मस्त बुहार
वार्ता: -कथा प्रेमियों तुंग ध्वज राजा अपने सिपाहियो के साथ वन में शिकार करने के
लिए जाता है लेकिन पूरी कोशिश करने बाद भी उसे कोई शिकार नहीं मिलता
है तो तुंग ध्वज राजा थक हार के एक बरगद के पेड़ की छायां में अपना घोडा
बांध के बैठ जाता है उसके सारे साथी उससे बिछड़ चुके थे राजा अकेला था
राजा देखता की थोड़ी दूर वे एक पेड़ नीचे सत्यनारायण भगवान की कथा कर
रहे है पंडित जी कथा पाठ कर रहे है -
M: -तुंग ध्वज राजा के हृदय में भरा बड़ा अभिमान
उसके नगर में ना कोई देवी ना कोई भगवान
कोरस: - ना कोई भगवान
M: -नाही गया कथा में राजा नाही किया प्रणाम
अभिमानी सर ऊँचा करके बैठ करे विश्राम
कोरस: -बैठ करे विश्राम
M: -कथा समाप्त हुई जब उनकी बंटने लगा प्रसाद
दोने में प्रसाद ले कोई आया उसके पास
कोरस: -आया उसके पास
M: -राजा बोला में राजा हूँ तुम हो छोटी जात
तेरे हाथो से में कैसे ग्रहण करुँ प्रसाद
कोरस: -ग्रहण करुँ प्रसाद
M: -पंडित जी प्रसाद लेकर लौट जाते है वो लौट जाते है
हम सावन पूर्णिमा व्रत की पावन कथा सुनाते है हम कथा सुनाते है
कोरस: -सावन की मस्त बुहार रिमझिम की पड़े फुहार
रिमझिम की पड़े फुहार सावन की मस्त बुहार
वार्ता: -राजा अभिमान बस प्रसाद लेने से मना कर देता है प्रसाद लेकर आये हुऐ
पुरोहित का अपमान करके भगा देता है पुरोहित चुपचाप वापस चला जाता है
और तुंग ध्वज राजा अपने घोड़े पे सवार होके आपने राज्य में पहुँचता है तो
उसके होश उड़ जाते है वो देखता है उसके राज्य के ऊपर किसी दूसरे
राजा ने तबाही करने के लिए उसके राज्य को चारों तरफ से घेर लिया था ये देख
के तुंग ध्वज राजा समझ जाता है की मैंने सत्यनारायण भगवान के प्रसाद का
अपमान किया है इसी लिए ऐसा हुआ है -
M: -राजा अपने अश्व पे चढ़के आया उसी स्थान
राजा ने उन पंडित जी का किया जहाँ अपमान
कोरस: -किया जहाँ अपमान
M: -अभी तक वो गए नहीं थे वही मिल जाते है
राजा को आता देख वहां पर वो डर जाते है
कोरस: -वो डर जाते है
M: -राजा उतरा घोड़े से अपने बोला हे कर जोड़
क्षमा करो मैं प्रसादी से चला गया मुँह मोड़
कोरस: -चला गया मुँह मोड़
M: -क्षमा दान में मांग रहा हूँ देदो क्षमा का दान
अहंकारवश मैंने कथा का कर डाला अपमान
कोरस: -कर डाला अपमान
M: -दो प्रसाद हमे हम दोनों हाथ बढ़ाते है दोनों हाथ बढ़ाते है
हम सावन पूर्णिमा व्रत की पावन कथा सुनाते है हम कथा सुनाते है
कोरस: -सावन की मस्त बुहार रिमझिम की पड़े फुहार
रिमझिम की पड़े फुहार सावन की मस्त बुहार
वार्ता: -कथा प्रेमियों राजा उन लोगो से बार बार क्षमा याचना करता है हाथ जोड़कर
शीश झुकाकर उन सबकी चरण वंदना करता है कहता मैंने अहंकार वश
सत्यनारायण भगवान के प्रसाद का अपमान किया है जिस कारण श्री विष्णु
भगवान मुझसे क्रोधित हो गए है , मेरा राज्य शत्रुओ से घिर चुका है , कृपा करके
भगवान की प्रसादी दे दीजिये मेरा कल्याण कर दीजिये पंडित पुरोहित को राजा
के ऊपर दया आ जाती है राजा को क्षमा करके प्रसाद देते है राजा प्रसाद को
माथे से लगाकर ग्रहण कर लेता है -
M: -राजा परसादी को खाकर वापस आता है
कोई शत्रु उसके राज्य में नज़र ना आता है
कोरस: -नज़र ना आता है
M: -नगर निवासी ज्यो के त्यों थे ना कोई परेशान
सबके चेहरों पर दिखती थी प्यारी सी मुस्कान
कोरस: -प्यारी सी मुस्कान
M: -चले गए कहाँ शत्रु सारे राजा था हैरान
शायद चमत्कार दिखला गए श्री हरी जी भगवान
कोरस: -श्री हरी जी भगवान
M: -राजा हंसी ख़ुशी से अपने महल में आता है
मन ही मन में श्री हरी को शीश नवाता है
कोरस: -शीश नवाता है
M: -कथा लिखी सुखदेव ने देवेश कुंदन गाते है भजन गाके सुनाते है
हम सावन पूर्णिमा व्रत की पावन कथा सुनाते है हम कथा सुनाते है
कोरस: -सावन की मस्त बुहार रिमझिम की पड़े फुहार
रिमझिम की पड़े फुहार सावन की मस्त बुहार
लेखक :- सुखदेव निषाद
Lyrics copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Brijwasi
0:00 0:03:40