Close Menu
Subscribe :

Devotional Album

Devotional Hindi 0:13:43 2+ Views

Jagannath Rath Yatra Ki Katha

Super Hit Devotional track Jagannath Rath Yatra Ki Katha sung by Devesh Kundan.

Share this track

Song Lyrics / बोल

Official lyrics for Jagannath Rath Yatra Ki Katha sung by Devesh Kundan

वार्ता: -जय जगन्नाथ प्रिये भक्तों आज मैं आपको श्री हरी जगन्नाथ पुरी की अति पावन कथा
सुनाने जा रहा हूँ सम्पूर्ण भारत में चार प्रमुख धामों में जगन्नाथ पूरी की महिमा अपार है
M: -मैं पुरुषोत्ताम महाप्रभु की आपको कथा सुनाता हूँ पावन कथा सुनाता हूँ
श्री हरि के पावन पुरी धाम के दर्श कराता हूँ मैं कथा सुनाता हूँ
है उनकी अधूरी मूरत क्यों ये मैं बतलाता हूँ पावन कथा सुनाता हूँ
श्री हरि के पावन पुरी धाम के दर्श कराता हूँ मैं कथा सुनाता हूँ
कोरस: - हे जगन्नाथ भगवान् तेरी महिमा बड़ी महान
हर भक्त की हैं ये शान श्री जगन्नाथ भगवान्
वार्ता: - ऐसी मान्यता है की प्रभु श्री हरि अपने चार धाम की यात्रा पर जब निकलते हैं तो प्रथम
हिमालय की चोटियों पर अवस्थित बद्री नाथ धाम से अपनी यात्रा आरम्भ करते हैं वहां
स्नान करते हैं और द्वारिका में वस्त्र पहनते हैं और जगन्नाथ पुरी में भोजन ग्रहण करते हैं
और दक्षिण में रामेश्वरम में जाकर विश्राम करते हैं -
M: -चारों दिशा में बसे हरि विष्णु के चारों धाम
उनमें से जो पूरब में है जगन्नाथ पूरी नाम
कोरस: -जगन्नाथ पूरी नाम
M: -इसकी कथा है बड़ी अनूठी सुनो लगाकर ध्यान
प्रभु नील माधव के नाम से पूजे जाते भगवान्
कोरस: -पूजे जाते भगवान्
M: -इन्द्रद्युम्न नामक राजा का चलता था शासन
एक रात सपने में उनके आये श्री भगवन
कोरस: -आये श्री भगवन
M: -धन्य हो गए महाराज जो पाए हरि दर्शन
चरणों में गिरकर के उसने किया प्रभु वंदन
कोरस: -किया प्रभु वंदन
M: -क्या आदेश दिया भगवन ने ये बतलाता हूँ में कथा सुनाता हूँ
श्री हरि के पावन पुरी धाम के दर्श कराता हूँ मैं कथा सुनाता हूँ
कोरस: - हे जगन्नाथ भगवान् तेरी महिमा बड़ी महान
हर भक्त की हैं ये शान श्री जगन्नाथ भगवान्
वार्ता: -प्रिये भक्तों एक समय की बात है जब जगन्नाथ पुरी में राजा इन्द्रद्युम्न का शासन था
एक रात भगवान श्री हरि विष्णु ने राजा को स्वप्न दर्शन दिया और क्या कहा कथा के
माध्यम से जानते हैं -
M: -जिस दिन श्री हरि विष्णु सपने में राजा आये
अपने प्रकट होने का कारण तब उनको बतलाये
कोरस: - तब उनको बतलाये
M: -काष्ठ स्वरुप है मेरा मुझको घर में ले आओ
होगी पूरी मनोकामना आशीष तुम पाओ
कोरस: - आशीष तुम पाओ
M: -जीवन सफल हुआ राजा का आज्ञा ये पाकर
तब उसने आदेश दिया सैनिकों को बुलवाकर
कोरस: - सैनिकों को बुलवाकर
M: -काष्ठ रूप में हरि पधारे ले आओ जाकर
इस आज्ञा का पालन करो तुम लकड़ी को लाकर
कोरस: -तुम लकड़ी को लाकर
M: -इसके आगे क्या होता है वो बतलाता हूँ पावन कथा सुनाता हूँ
श्री हरि के पावन धाम की कथा सुनाता हूँ मैं महिमा गाता हूँ
कोरस: -हे जगन्नाथ भगवान् तेरी महिमा बड़ी महान
हर भक्त की हैं ये शान श्री जगन्नाथ भगवान्
वार्ता: -राजा की आज्ञानुसार बढ़ई को बुलवाया गया और उसे विग्रह निर्माण का कार्य सौंप
दिया गया और इस कार्य को तत्परता से करने का आदेश दिया गया लेकिन बढ़ई ने
कुछ शर्तों के साथ काम करने का निवेदन किया जिसे राजा ने स्वीकार कर लिया -
M: -अगले दिन एक बढ़ई आ गया राज महल के द्वार
श्री विग्रह निर्माण का उसको दिया गया अधिकार
कोरस: -दिया गया अधिकार
M: -हाथ जोड़ राजा से बोला विनती करूँ सरकार
जब तक मूरत पूरी न हो बंद रहेंगे किवाड़
कोरस: -बंद रहेंगे किवाड़
M: -न कोई मुझको टोके न कोई अंदर आने पाए
उसकी अद्भुत शर्त की माया राजा समझ ना पाये
कोरस: -राजा समझ ना पाये
M: -शर्त बढ़ई की मान सभी को दिया गया आदेश
कोई भी कमरे के अंदर नहीं करे प्रवेश
कोरस: -नहीं करे प्रवेश
M: -किसने तोड़ी राजाज्ञा हम ये बतलाते हैं हम कथा सुनाते हैं
श्री हरि के पावन पुरी धाम की कथा बताते हैं हम महिमा गाते हैं
कोरस: -हे जगन्नाथ भगवान् तेरी महिमा बड़ी महान
हर भक्त की हैं ये शान श्री जगन्नाथ भगवान्
वार्ता: -प्रिये भक्तों बढ़ई ने राजा के आदेश के पालन के साथ साथ राजा के सामने एक शर्त
रखी की जब मैं मूर्ति का निर्माण करूँ तो कोई उस कमरे में ना आये किवाड़ बंद
करवा दीजिये राजा ने ऐसा ही किया फिर क्या होता हैं कथा के माध्यम से जानते हैं -
M: -बंद कमरे में होने लगा फिर मूर्ति का निर्माण
ठक ठक की नित ध्वनियाँ आती एक यही था प्रमाण
कोरस: -एक यही था प्रमाण
M: -कौतुहल राजा के मन में जब उठता था जाग
ठक ठक ध्वनि सुनने आते वो महरानी के साथ
कोरस: -महरानी के साथ
M: -काम बढ़ई का चलता रहा क्या दिन और क्या हे रात
मूरत दर्शन की सब देखे व्याकुल होकर बाट
कोरस: -व्याकुल होकर बाट
M: -एक पहर जब बंद हो गई ठक ठक की आवाज
राजा आगे बढे जानने इस चुप्पी का राज
कोरस: -इस चुप्पी का राज
M: -क्या देखा राजा ने अंदर वो बतलाता हूँ मैं कथा सुनाता हूँ
श्री हरि के पावन पुरी धाम की कथा सुनाता हूँ मैं महिमा गाता हूँ
कोरस: - हे जगन्नाथ भगवान् तेरी महिमा बड़ी महान
हर भक्त की हैं ये शान श्री जगन्नाथ भगवान्
वार्ता: -भक्तों जैसे ही बंद कमरे के कपाट खोले गए सुभद्रा और बलभद्र की मूर्त अधूरी थी
और बढ़ई गायब हो गया राजा ने कौतुहल वश देखा ये प्रमाण और उन्हें प्रणाम किया
तब से ही यहाँ अधूरी मूर्ति की पुजा का विधान हैं -
M: -जैसे ही खोले गए बंद कमरे के कपाट
देखा सुभद्रा बलभद्र की मूरत हरि के साथ
कोरस: -मूरत हरि के साथ
M: -तीनो प्रतिमा पड़ी अधूरी न थे उनके हाथ
बढ़ई हो गया गायब उसकी हुई खबर न ज्ञात
कोरस: -हुई खबर न ज्ञात
M: -राजा के कौतुहल का था दिखा उन्हें प्रमाण
राजा ने फिर दुखी ह्रदय से किया प्रभु को प्रणाम
कोरस: -किया प्रभु को प्रणाम
M: -तब से यहाँ अधूरी प्रतिमा पूजी जाती हैं
श्रद्धालुओं की भीड़ प्रतिदिन दर्श को आती हैं
कोरस: -दर्श को आती हैं
M: -मैं भी पुरषोत्तम के आगे निज शीश झुकाते पवन कथा सुनाता हूँ
श्री हरि के पावन पुरी धाम की कथा सुनाता हूँ मैं महिमा गाता हूँ
कोरस: -हे जगन्नाथ भगवान् तेरी महिमा बड़ी महान
हर भक्त की हैं ये शान श्री जगन्नाथ भगवान्
वार्ता: -भक्तों श्री जगन्नाथ पूरी के बारे में बतलाना उनकी सम्पूर्ण कथा के बारे में कहना गागर
में सागर भरने समान है आइये इस कथा का आनंद लेते है -
M: -पूजन हेतु बने हुए हैं मंदिर के कई द्वार
पूरब में स्थित है उसका नाम है सिंह का द्वार
कोरस: -नाम है सिंह का द्वार
M: -जगन्नाथ की शोभा यात्रा देखो अति विशाल
झाड़ू लगाते मार्ग में राजा आ कर के हर साल
कोरस: -आ कर के हर साल
M: -सच्चे मन से जगन्नाथ को जो कोई भी ध्यावे
अपने भक्तों पर करुणा प्रभु पल में बरसाए
कोरस: -प्रभु पल में बरसाए
M: -सागर तट पर बना हैं सुन्दर ये नीलांचल धाम
श्री प्रभु की कृपा से सबके पूर्ण हैं होते काम
कोरस: -पूर्ण हैं होते काम
M: -जगन्नाथ बन बैठे श्री हरी विष्णु बताते है हम उनको ध्याते है
श्री हरि के पावन पुरी धाम की कथा सुनाते है हम कथा सुनाते है
कोरस: -हे जगन्नाथ भगवान् तेरी महिमा बड़ी महान
हर भक्त की हैं ये शान श्री जगन्नाथ भगवान्
लेखक :- सुभाष चंद्र बोस
Lyrics copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Brijwasi
0:00 0:03:40