Close Menu
Subscribe :

Devotional Album

Devotional Hindi 0:03:17 2+ Views

Govardhan Girdhari

Super Hit Devotional track Govardhan Girdhari sung by Aman Rana.

Share this track

Song Lyrics / बोल

Official lyrics for Govardhan Girdhari sung by Aman Rana

गोवर्धन गिरधारी तुम विनती सुनो हमारी - २
आन पधारो हे गोवर्धन - २ पूजा करें तुम्हारी
गोवर्धन गिरधारी तुम विनती सुनो हमारी - २
गिरियों में गिरिराज कहाते वास करो बृज माही
अतुल धाम भक्ती हो तुम तो तुलना तुम्हरी नाही
सबका सोया भाग्य जगाते - २ लीला जग में न्यारी
गोवर्धन गिरधारी तुम विनती सुनो हमारी - २
गोवर्धन है नाम तुम्हारा गैयों के रखवाले
गौधन तुमको सबसे प्यारा - २ नख पे रहने वाले
जानें है संसार ये सारा - २ सखा तुम कृष्ण मुरारी
गोवर्धन गिरधारी तुम विनती सुनो हमारी - २
माल पुआ तुमको अति प्यारे रज रज भोग लगाएं
आन पधारो सबके द्वारे गोधन तुम्हें बुलाएं
अमन करे गुणगान तुम्हारे - २ कलम लोकेश की प्यारी
गोवर्धन गिरधारी तुम विनती सुनो हमारी – २
लेखक:- लोकेश
Lyrics copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Brijwasi
0:00 0:03:40