Close Menu
Subscribe :

Devotional Album

Devotional Hindi 0:15:03 5+ Views

Aja Ekadashi Ki Katha

Super Hit Devotional track Aja Ekadashi Ki Katha sung by Devesh Kundan.

Share this track

Song Lyrics / बोल

Official lyrics for Aja Ekadashi Ki Katha sung by Devesh Kundan

वार्ता 1 :- प्रिये भक्तों, आज हम आपको, अजा एकादशी की, पावन कथा, सुनाने जा रहे हैं, जो अत्यंत प्रेरणादाई, और भक्त एवं भगवान् के, अनन्य प्रेम की पराकाष्ठा को, प्रदर्शित करती है
M:-हम कष्ट और दारिद्र्हारिणी कथा सुनाते हैं पावन कथा सुनाते हैं
अजा एकादशी की हम तो महिमा बतलाते हैं हम कथा सुनाते हैं
हम सतयुग के हरिश्चंद्र का सत्य बताते हैं पावन कथा सुनाते हैं
अजा एकादशी की हम तो महिमा बतलाते हैं हम कथा सुनाते हैं
कोरस:- ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाकर ध्यान
सब सुनो लगाकर ध्यान ये कथा है बड़ी महान
वार्ता 2 :- प्रिये भक्तों सतयुग में अवध के एक राजा थे, जिनका नाम था हरिश्चंद्र जो अपनी सत्यनिष्ठा एवं कर्तव्य परायणता के लिए विख्यात हैं
M:-सतयुग की मैं कथा सुनाऊँ सुनो लगाकर ध्यान
अवधपुरी के महाराजा थे हरिश्चंद्र गुणवान
कोरस:- हरिश्चंद्र गुणवान
M:-उत्तम ज्ञानी और महादानी प्रजा के हितकारी
हरिश्चंद्र के राज्य में थी खुशहाल अवध सारी
कोरस:- खुशहाल अवध सारी
M:-रघुकुल रीती सदा चली आई वचन कभी ना जाए
वचन से अपने कभी न डिगते प्राण भले ही जाए
कोरस:- प्राण भले ही जाए
M:-रोहित पुत्र हैं पत्नी तारा छोटा सा परिवार
इन तीनो से ही है सुशोभित अवध राज दरबार
कोरस:- अवध राज दरबार
M:-नगर निवासी राजा की जयकार लगाते हैं हम कथा सुनाते हैं
हम सतयुग के हरिश्चंद्र का सत्य बताते हैं हम कथा सुनाते हैं
कोरस:- ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाकर ध्यान
सब सुनो लगाकर ध्यान ये कथा है बड़ी महान
वार्ता 3 :- ये पावन कथा सतयुग काल की है, जब आयोध्या में, राजा हरिश्चंद्र जी राज करते थे, हरिश्चंद्र के जैसा महादानी न तो पहले था, और न, आने वाले कालों में होगा, एक रात्रि हरिश्चंद्र जी स्वप्न देखते हैं, की मैंने, अपना समस्त राज पाट, धन वैभव, सब कुछ, महृषि विश्वामित्र को, दान में दे दिया है, अगले दिन, विश्वामित्र जी, उनके दरबार में आकर, हरिश्चंद्र से उनका राज पाट, धन वैभव, मांगने लगते हैं
M:-त्योरि चढ़ाये भृकुटि ताने विश्वामित्र ऋषि राज
आये जब दरबार में उनके बदले थे अंदाज़
कोरस:- बदले थे अंदाज़
M:-गरज के बोले भरी सभा में ओ मुर्ख नादान
बैठा है तू क्यों सिहासन दिया मुझे जब दान
कोरस:- दिया मुझे जब दान
M:-राजपाट सब माल खजाना दान में दे डाला
फिर भी बैठा है सिंहासन मुंह करके काला
कोरस:- मुंह करके काला
M:-करके सब संकल्प मुझे क्यों राज चलाता है
हम से क्यों न मिथ्या भाषी आँख मिलाता हैं
कोरस:- आँख मिलाता हैं
M:-इतना सुनके हरिश्चंद्र झट से उठ जाते हैं हम कथा सुनाते हैं
अजा एकादशी की हम तो महिमा गाते हैं हम कथा सुनाते हैं
कोरस:- ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाकर ध्यान
सब सुनो लगाकर ध्यान ये कथा है बड़ी महान
वार्ता 4 :- राजा हरिश्चंद्र, बड़ी ही विनम्रता से उन्हें, प्रणाम करते हैं, और योग्य, विद्वान् पंडित बुलवाकर, अपना समस्त, राज्य धन, और माल खजाना विश्वामित्र को दान देकर संकल्प लेते हैं, विश्वामित्र कहते हैं ये तूने दान दिया है, हरिश्चंद्र, अब दक्षिणा में हमको पांच सौ स्वर्ण मुद्राएं चाहिए, वो कब देगा, हरिश्चंद्र ने कहा, ऋषिराज यथा शीघ्र, वो भी दे दूंगा, आप निश्चिन्त रहे
M:-हरिश्चंद्र ने विश्वामित्र को दे दिया सब कुछ दान
मंत्री संत्री अवध की जनता हर कोई हैरान
कोरस:- हर कोई हैरान
M:-जान से प्यारी अवध पूरी की त्याग दी राजधानी
नंगे पाँव चले हैं घर से वो तीनो प्राणी
कोरस:- वो तीनो प्राणी
M:-पत्नी पुत्री के संग स्वयं वो बिकने जाते हैं
राजा से बन गए सेवक सब भाव लगाते हैं
कोरस:- सब भाव लगाते हैं
M:-पत्नी पुत्र का दाम चुका ब्राह्मण ले जाता है
हरिश्चंद्र का दाम लगा के डोम ले जाता है
कोरस:- डोम ले जाता है
M:-वचन न टूटे इसीलिए तीनो बिक जाते हैं हम कथा सुनाते हैं
हम सतयुग के हरिश्चंद्र का सत्य बताते हैं हम कथा सुनाते हैं
कोरस:- ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाकर ध्यान
सब सुनो लगाकर ध्यान ये कथा है बड़ी महान
वार्ता 5 :- पुत्र रोहतास और, पत्नी तारामती को, एक ब्राह्मण खरीद लेता है, और अवध नरेश, राजा हरिशचंद्र को, एक डोम खरीद के, ले जाता हैं, तीनो प्राणी, मात्र, पांच स्वर्ण मुद्राओं में बिक जाते हैं, विश्वामित्र को, दक्षिणा स्वरुप, पांच सौ, स्वर्ण मुद्राएं देकर, हरिश्चंद्र अपने मालिक, डोम के साथ चले जाते हैं
M:-करे चाकरी ब्राह्मण के घर पुत्र और माता
बात बात पर उनका मालिक उन पर गुर्राता
कोरस:- मालिक उन पर गुर्राता
M:-भोजन पानी एक समय ही उनको देता था
और काम बैलों के बराबर उनसे लेता था
कोरस:- उनसे लेता था
M:-उधर डोम राजा को लेकर जा पंहुचा शमशान
एक राजा की किस्मत कैसे लिख डाली भगवान
कोरस:- लिख डाली भगवान
M:-डोम वो बोला सख्त भाव से सुन ले मेरी बात
बिना कर लिए किसी भी शव को नहीं लगाना हाथ
कोरस:- नहीं लगाना हाथ
M:-हरिश्चंद्र बस हाँ जी हाँ जी करते जाते हैं हम कथा सुनाते हैं
हम सतयुग के हरिश्चंद्र का सत्य बताते हैं हम कथा सुनाते हैं
कोरस:- ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगा के ध्यान
सब सुनो लगाके ध्यान ये कथा है बड़ी महान
वार्ता 6 :- पत्नी तारामती, और पुत्र, रोहतास, ब्राह्मण के यहां, कड़ी मेहनत कर रहे हैं, और इधर, हरिश्चंद्र शमशान में, दिन रात, दाह संस्कार कर रहे हैं, इसी तरह से कई वर्ष बीत जाते हैं, एक दिवस, हरिश्चन्द्र की भेंट, महर्षि गौतम से हो जाती है, दंडवत प्रणाम करने के बाद, हरिश्चंद्र गौतम ऋषि से, अपनी आप बीती सुनाते हैं, तो गौतम ऋषि ने, उनको अजा एकादशी का, व्रत करने के लिए कहते हैं, राजा हरिश्चंद्र एकादशी का व्रत पूरे नियम के अनुसार करते हैं
M:-अजा एकादशी व्रत का राजन पालन करते हैं,
व्रत की विधि के नियम का वो अनुपालन करते हैं
कोरस:- वो अनुपालन करते हैं
M:-अब आगे किस्मत उनकी क्या रंग दिखाती है
इससे आगे कथा वो हम से लिखी न जाती है
कोरस:- हम से लिखी न जाती है
M:-सर्प ने डस लिया पुत्र को उनके हो गया वो निष्प्राण
ना जाने किस कारण उनसे रूठ गए भगवान्
कोरस:- उनसे रूठ गए भगवान्
M:-छाती पीटे आंसू बहाये पुत्र की महतारी
मरे लाल को लिए फिर रही वो मारी मारी
कोरस:- वो मारी मारी
M:-सत्य पे चलने वाले कैसे कष्ट उठाते हैं कष्ट उठाते हैं
हम सतयुग के हरिश्चंद्र का सत्य बताते हैं हम कथा सुनाते हैं
कोरस:- ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगा के ध्यान
सब सुनो लगाके ध्यान ये कथा है बड़ी महान
वार्ता 7 :- तारामती अपने पुत्र का शव लेकर, अंतिम संस्कार के लिए, श्मशान पहुँचती है, , जिस श्मशान में, तारामती के पति की पहरेदारी थी, तारामती पुत्र का, अंतिम संस्कार करना चाहती है, परन्तु हरिश्चंद्र ने, कर लिए बिना, संस्कार करने से रोक दिया था, और जब पहचान जाते हैं की अरे, ये तो मेरा ही पुत्र है, और ये मेरी पत्नी तारा है, फिर भी कर लिए बिना, संस्कार करने से इंकार कर देते है, तारामती के पास कर चुकाने के लिए कुछ भी नहीं था, तो उन्होंने पहनी हुई, आधी धोती फाड़ के, कर के रूप, अपने पति को दे दिया, तभी चमत्कार सा होता है
M:-बड़ी जोर से बिजली चमकी प्रकट हुए भगवान्
चेहरे पे उनके खेल रही थी मधुर मधुर मुस्कान
कोरस:- मधुर मधुर मुस्कान
M:-हरिश्चंद्र से भगवान बोले धन्य धन्य हैं आप
अपने सत्य से डिगे नहीं हैं झेले हर संताप
कोरस:- झेले हर संताप
M:-युगों युगों तक नाम तुम्हारा दुनिया करेगी याद
राह अयोध्या देख रही है जा के करो अब राज
कोरस:- जा के करो अब राज
M:-उठकर के फिर तो खड़ा हो गया उनका राज कुमार
सारे मिल के श्री हरी जी की करते जय जयकार
कोरस:- करते जय जयकार
M:-कथा लिखी सुखदेव ने देवेश कुंदन गाते हैं कैलाश संगीत बनाते हैं
हम सतयुग के हरिश्चंद्र का सत्य बताते हैं हम कथा सुनाते हैं
कोरस:- ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगा के ध्यान
सब सुनो लगाके ध्यान ये कथा है बड़ी महान
लेखक :- सुखदेव निषाद
Lyrics copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Brijwasi
0:00 0:03:40