वार्ता - भक्तजनो आज मै आपको सीता नवमी की महिमा और माँ सीता के जीवन से जुड़े सुख
दुःख के क्षणों का वर्णन इस कथा के माध्यम से सुनाने जा रही हूँ ,बोलो श्री जानकी मैया
की जय-
F: -सीता नवमी को सीता की कथा सुनाती हूँ मैं कथा सुनाती हूँ
सीता जी के जीवन का मैं सार बताती हूँ मैं कथा सुनाती हूँ
सीता जी की किस्मत की हर बात बताती हूँ मैं कथा सुनाती हूँ
सीता नवमी को सीता की कथा सुनाती हूँ मैं कथा सुनाती हूँ
कोरस: - ना थमे नैन से नीर पाई कैसी तकदीर
बन बैठी है बेपीर माँ सीता की तकदीर
वार्ता: -भक्तजनो प्राचीन काल में जनकपुर राज में राजा जनक का राज चलता था धन ऐश्वर्या सभी
सुख सुविधाएं होने के बाद भी राजा को अपने निःसंतान होने का दुःख सताता रहता था
फिर एक दिन क्या हुआ आइये जानते है कथा के माध्यम से -
F: -घटना ये प्राचीन काल की सुनो लगा के ध्यान
जनकपुरी के राजा जनक की ना थी कोई संतान
कोरस: -ना थी कोई संतान
F: -उन्ही दिनों पड़ गया था सूखा प्रजा दुखी थी तमाम
मुनियो से मिल जनक ने पूछा क्या इसका समाधान
कोरस: -क्या इसका समाधान
F: -मुनि ये बोले राजा से महा यज्ञ कराये कल
पूजन कर के खेत में जाए उस पे चलाये हल
कोरस: -उस पे चलाये हल
F: -हल की नोक जमीन के भीतर कलश से टकराई
उसी कलश में नन्ही बच्ची सोइ नजर आई
कोरस: -सोइ नजर आई
F: -भूमि से सीता जन्मी ये आज बताती हूँ मै कथा सुनाती हूँ
सीता नवमी को सीता की कथा सुनाती हूँ मैं कथा सुनाती हूँ
कोरस: - ना थमे नैन से नीर पाई कैसी तकदीर
बन बैठी है बेपीर माँ सीता की तकदीर
वार्ता: -भक्तजनो हल की नोक के कारण ही बच्ची का नाम राजा जनक ने सीता रखा जब वो युवा
हुई तो उनके विवाह के लिए स्वयंवर रचा गया फिर क्या हुआ आइये जानते है -
F: -सीता जी के भाग्य में लिखा राम प्रभु का नाम
जीत स्वयम्बर श्री राम ने हाथ लिया था थाम
कोरस: -हाथ लिया था थाम
F: -जनक पुरी से अवध में आई श्री राम के संग
गई पिया संग वन में सीता धूमिल हुयी उमंग
कोरस: -धूमिल हुयी उमंग
F: -वन से हर के रावण ले गया मिला कष्ट भारी
तड़प रही रावण की कैद मैं किस्मत की भारी
कोरस: - किस्मत की भारी
F: -रावण का वध कर के सिया की ले आये श्री राम
इक धोबी के कुटिल व्यंग से हुआ है क्या परिणाम
कोरस: - हुआ है क्या परिणाम
F: -हाथ जोड़ अब मैं सबको शीश झुकाती हूँ में कथा सुनाती हु
सीता नवमी को सीता की कथा सुनाती हूँ मैं कथा सुनाती हूँ
कोरस: - ना थमे नैन से नीर पाई कैसी तकदीर
बन बैठी है बेपीर माँ सीता की तकदीर
वार्ता - भक्तो जब प्रभु श्री राम लंका पर विजय पा कर माता सीता को लेकर अयोध्या आते है बड़े
हर्षो उल्लास के साथ सबका स्वागत होता है प्रभु श्री राम का राज्य अभिषेक होता है वो
अवध की राजगद्दी पर आसीन होते है सारे राज्य में हंसी ख़ुशी का माहौल होता है -ऐसे में
एक दिन क्या होता है आइये जानते है कथा के माध्यम से -
F: -एक कुटिल सा धोबी अयोध्या नगर में रहता था
कपड़े धो के वो जीवन यापन करता था
कोरस: -जीवन यापन करता था
F: -एक रोज धोबी की पत्नी गई कही बाहर
धोबी क्रोध में बैठा था वो देर से आई घर
कोरस: -वो देर से आई घर
F: -आग बबूला हो गया धोबी अपनी पत्नी पर
लाज मुझे आती है कलंकनी तेरी करनी पर
कोरस: -कलंकनी तेरी करनी पर
F: -सरयू के तट देख आया है मैं वहां नहीं थी तू
सच सच आज मुझको बता दे कहाँ गई थी
कोरस: -बता दे कहाँ गई थी
F: -राम नहीं हूँ जो घर में रख लूँ अभी भगाता हूँ में कथा सुनाती हु
सीता नवमी को सीता की कथा सुनाती हूँ मैं कथा सुनाती हूँ
कोरस: - ना थमे नैन से नीर पाई कैसी तकदीर
बन बैठी है बेपीर माँ सीता की तकदीर
वार्ता - वो धोबी अपनी पत्नी को मारता है पीटता है और लांछन लगाता है और कहता है मैं श्री राम
नहीं हूँ जो अपनी पत्नी को अपना लूंगा सीता जी कई वर्षो तक लंका में रावण के अधीन
रही है इतने वर्षो बाद भी उनको श्री राम ने अपना लिया मैं वैसा नहीं हूँ -
F: -धोबी के तानो के चर्चे फ़ैल गए चहुँ ओर
गली मोहल्ले राज महल में मच गया पूरा शोर
कोरस: -मच गया पूरा शोर
F: -सुनी बात जब श्री राम ने बेंध गया ज्यो बाण
होश हवास भूल गए सारे अधर में अटके प्राण
कोरस: -अधर में अटके प्राण
F: -सुन सुन के प्रजा के मुँह से धोबी वाली बात
चैन मिले ना दिन में राम को नींद ना आये रात
कोरस: -नींद ना आये रात
F: -एक तरफ अन्याय खड़ा था एक तरफ न्याय
करे फैसला कैसे राम जी हो गए थे असहाय
कोरस: -हो गए थे असहाय
F: -इसके आगे क्या होता है वो बतलाती हूँ में कथा सुनाती हु
सीता नवमी को सीता की कथा सुनाती हूँ मैं कथा सुनाती हूँ
कोरस: - ना थमे नैन से नीर पाई कैसी तकदीर
बन बैठी है बेपीर माँ सीता की तकदीर
वार्ता - मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम अपने कलेजे पर पत्थर रख के लक्ष्मण जी से कहते है हे
लक्ष्मण तुम सीता को वन में छोड़ आओ श्री राम के मुँह से सुन के ये शब्द सुन के लक्ष्मण
जी के पैरो के निचे से धरती खिसक सी जाती है लक्ष्मण जी को अपने कानो के ऊपर
विश्वास नहीं होता की भैया क्या कह रहे है परन्तु श्री राम दोबारा कहते है लक्ष्मण तुम शीघ्र
सीता को वन में छोड़ आओ लक्ष्मण जी के ऊपर मानो पहाड़ सा टूट पड़ता है फिर क्या
हुआ आइये जानते है कथा के माध्यम से -
F: -गर्भवती थी माता सीता इसकी खबर नहीं
श्री राम के ह्रदय पर था इसका असर नहीं
कोरस: -इसका असर नहीं
F: -सीता जी से लक्ष्मण बोले चरण नवा के माथ
हे माता तुम वन विहार को चलो हमारे साथ
कोरस: -चलो हमारे साथ
F: -प्रभु राम की आज्ञा है ये अभी चलो तत्काल
हे माता श्री मना ना करना चलना है हर हाल
कोरस: -चलना है हर हाल
F: -सीता जी तैयार हो गई लिया ना कुछ भी साथ
रथ के ऊपर बैठ गई माँ लक्ष्मण जी के साथ
कोरस: -माँ लक्ष्मण जी के साथ
F: -इसके आगे का भक्तो मैं दृश्य दिखाती हूँ में कथा सुनाती हु
सीता नवमी को सीता की कथा सुनाती हूँ मैं कथा सुनाती हूँ
कोरस: - ना थमे नैन से नीर पाई कैसी तकदीर
बन बैठी है बेपीर माँ सीता की तकदीर
वार्ता - सीता जी को लेके जब लक्ष्मण जी घने जंगल में पहुंचे है तो सीता जी हैरत से कभी जंगल
तो कभी लक्ष्मण की तरफ देखती है सीता जी कुछ समझ नहीं पा रही है की ये सब क्यों हो
रहा है क्यों हो रहा है अचानक मुझको वन में जाने की आज्ञा क्यों दे दी गई लक्ष्मण जी
बोलते है माता आप रथ से उतर जाइये इतना कह के लक्ष्मण जी अपना चेहरा दुसरी तरफ
कर लेते है लक्ष्मण जी रथ ले के बड़े बेग से वहां से चले जाते है सीता जी वहां हतप्र्भ सी
अबाक खड़ी रह जाती है आइये जानते है आगे क्या हुआ है -
F: -बिलख रही है वन में सीता कितनी बड़ी अभागी
होता नहीं विश्वास था उनको पति के द्वारा त्यागी
कोरस: -पति के द्वारा त्यागी
F: -चौदह वर्ष बिताया वन में तिल तिल काटी रेन
फिर से वन में आप पहुंची है बरस रहे है नैन
कोरस: -बरस रहे है नैन
F: -उदर के भीतर जान है नन्ही कोई नहीं है साथ
कैसे कटेंगे दिन मेरे वन में कैसे कटेंगी रात
कोरस: -कैसे कटेंगी रात
F: -पशु पक्षी सब देख रहे है तड़प रही नारी
कौन है ये किस्मत की मारी कौन है बेचारी
कोरस: -कौन है बेचारी
F: -बड़ा मार्मिक सा तुमको मैं दृश्य दिखाती हूँ पावन कथा सुनाती हूँ
सीता नवमी को सीता की कथा सुनाती हूँ मैं कथा सुनाती हूँ
कोरस: - ना थमे नैन से नीर पाई कैसी तकदीर
बन बैठी है बेपीर माँ सीता की तकदीर
वार्ता - जल चर नभ पर थल चर वहां उपस्थित समस्त जीव सीता जी का करुण क्रंदन देख के
सब के सब दुखी होते है सीता जी एक वृक्ष की नीचे बैठी है विलाप कर रही है उदर में
नन्ही जान पांव पसार चूका है और सोचती है की है प्रभु ने मेरी कौन सी गलती है से रुष्ट
हो गए मैंने ऐसा क्या कर दिया की उन्होंने मुझे त्याग दिया ऐसा सोच सीता माता लगातार
विलाप कर ही थी फिर क्या हुआ आइये जानते है कथा के माध्यम से -
F: -संध्या वंदन करने के लिए वाल्मीकि गुणवान
उधर से गुजरे नदी के अंदर करने को स्नान
कोरस: -करने को स्नान
F: -नारी रुदन ऋषि ने सुना तो हुए बड़े हैरान
विद्वान् जंगल के अंदर कौन ये है भगवान्
कोरस: -कौन ये है भगवान्
F: -गोधूलि की बेला थी वो होने की थी शाम
नारी रुदन निरंतर गूंजे होता नहीं विश्राम
कोरस: -होता नहीं विश्राम
F: -जहाँ रो रही सीता माता वही पे आते है
देख के सीता जी को हतप्रभ हो जाते है
कोरस: -हतप्रभ हो जाते है
F: -इसके आगे क्या होता है वो बतलाती हूँ मैं कथा सुनाती हूँ
सीता नवमी को सीता की कथा सुनाती हूँ मैं कथा सुनाती हूँ
कोरस: - ना थमे नैन से नीर पाई कैसी तकदीर
बन बैठी है बेपीर माँ सीता की तकदीर
वार्ता - वाल्मीकि जी सीता जी को अपने में आश्रम में ले आते है अपनी पुत्री की तरह प्यार दुलार
करते है कुछ दिनों बाद सीता जी एक पुत्र को जन्म देती है और एक दिन सीता जी नदी में
स्नान के ले लिया जा रही थी लव को गुरु जी के पास लिटा के वो बोली लव को देखते
रहना मैं स्नान कर के आ रही हूँ गुरु जी ने हाँ तो कहा परन्तु उनका ध्यान कही और था
सीता जी झुंझलाहट में लव को साथ ले जाती है फिर आगे क्या होता है आइये जानते है
कथा के माध्यम से -
F: -वाल्मीकि को बड़ी देर में लव का आया ध्यान
जहाँ लिटा के गई थी सीता खाली था स्थान
कोरस: -खाली था स्थान
F: -वाल्मीकि हैरान हो गए चिंता की थी बात
सीता को क्या उतर दूंगा होगा उसे आघात
कोरस: -होगा उसे आघात
F: -कुश के द्वारा वाल्मीकि ने बालक बना दिया
जहाँ लिटा के गई थी सीता वही पे सुला दिया
कोरस: -वही पे सुला दिया
F: -सीता जी जब लौट के आई हुयी बड़ी हैरान
लव तो मेरी गोद में है तो कौन है ये संतान
कोरस: -कौन है ये संतान
F: -अद्भुत चमत्कार का तुमको दृश्य दिखाती हूँ मैं कथा सुनाती हूँ
सीता नवमी को सीता की कथा सुनाती हूँ मैं कथा सुनाती हूँ
कोरस: - ना थमे नैन से नीर पाई कैसी तकदीर
बन बैठी है बेपीर माँ सीता की तकदीर
वार्ता - सीता जी हैरान है की ये बालक किसका है मैं तो अपने पुत्र को साथ ले गई थी तो वाल्मीकि
जी सारी बात बताते है की जब मैंने लव के इस स्थान पे नहीं देखा जहाँ तुम लिटा के गई
थी तो मैं चिंतित हो गया की कही तुम्हारे पुत्र को किसी हिंसक जानवर ने तो नहीं उठा
लिया तुम ओके अपना पुत्र मांगोगी तो क्या उतर दूंगा यही कारण था की मैंने कुश जे द्वारा
मन्त्र से इस बालक को बना दिया सीता जी बहुत प्रसन्न होती है इस बालक का नाम कुश
रखती है दोनों पुत्रो का लालन पालन करती है -
M: -श्री राम के विरह में सीता रहती है दिन रात
छोड़ दिया क्यों वन में हमको स्वामी ने बिन बात
कोरस: -स्वामी ने बिन बात
F: -या मेरी किस्मत है ऐसी या है ये संयोग
हाय विधाता किस्मत में क्या लिखा है सिर्फ वियोग
कोरस: -क्या लिखा है सिर्फ वियोग
F: -माँ की कोख से मैं ना जन्मी पति से रही मैं दूर
वर्षो तलक रही लंका में हो कर के मजबूर
कोरस: -हो कर के मजबूर
F: -अग्नि परीक्षा से भी गुजरी फिर भी मिला वनवास
पति वियोग में झेल रही हूँ अपने पति का त्रास
कोरस: -अपने पति का त्रास
F: -हालत जो थी सीता जी की लिख नहीं पाती हूँ मैं कथा सुनाती हूँ
सीता नवमी को सीता की कथा सुनाती हूँ मैं कथा सुनाती हूँ
कोरस: - ना थमे नैन से नीर पाई कैसी तकदीर
बन बैठी है बेपीर माँ सीता की तकदीर
वार्ता - भक्तजनो पतिव्रता सीता के जीवन में विवाह के उपरान्त अनेक कष्ट दायक क्षण आये
परन्तु माता सीता ने इसे अपनी नियति मान स्वीकार किया और सदैव पत्नी धर्म का पालन
किया अंत में भूमि पुत्री माँ सीता धरती माँ की गोद में समा जाती है आज भी माँ सीता को
आदर्श नारी का प्रतीक माना जाता है और आगे भी माना जाता रहेगा बोलो श्री जानकी
मैया की जय-
कोरस: - ना थमे नैन से नीर पाई कैसी तकदीर
बन बैठी है बेपीर माँ सीता की तकदीर
लेखक :- सुखदेव निषाद
Varta - Bhaktaajano Aaj Main Apako Sita Navami Ki Mahima Aur Man Sita Ke Jivan Se
Jude Sukh Duahkh Ke Kshaṇon Ka Varṇan Is Katha Ke Madhyam Se Sunane Ja
Rahi Hun ,Bolo Shri Janaki Mainya Ki Jay-
F: -Sita Navami Ko Sita Ki Katha Sunati Hun Mainn Katha Sunati Hun
Sita Ji Ke Jivan Ka Mainn Sar Batati Hun Mainn Katha Sunati Hun
Sita Ji Ki Kismat Ki Har Bat Batati Hun Mainn Katha Sunati Hun
Sita Navami Ko Sita Ki Katha Sunati Hun Mainn Katha Sunati Hun
Chorus: - Na Thame Nain Se Nir Pai Kaisi Takadir
Ban Baiṭhi Hai Bepir Man Sita Ki Takadir
Varta: -Bhaktaajano Prachin Kal Mein Janakapur Raaj Mein Raaja Janak Ka Raaj Chalata
Tha Dhan Aishvarya Sabhi Sukh Suvidhaen Hone Ke Bad Bhi Raaja Ko Apane
Niahsantan Hone Ka Duahkh Satata Rahata Tha Phir Ek Din Kya Hua Aiye Janate
Hai Katha Ke Madhyam Se-
F: -Ghaṭana Ye Prachin Kal Ki Suno Laga Ke Dhyan
Janakapuri Ke Raaja Janak Ki Na Thi Koi Santan
Chorus: -Na Thi Koi Santan
F: -Unhi Dinon Pad Gaya Tha Sukha Praaja Dukhi Thi Tamam
Muniyo Se Mil Janak Ne Puchha Kya Isaka Samadhan
Chorus: -Kya Isaka Samadhan
F: -Muni Ye Bole Raaja Se Maha Yaajñ Karaye Kal
Pujan Kar Ke Khet Mein Jae Us Pe Chalaye Hal
Chorus: -Us Pe Chalaye Hal
F: -Hal Ki Nok Jamin Ke Bhitar Kalash Se Ṭakarai
Usi Kalash Mein Nanhi Bachchi Soi Naajar Ai
Chorus: -Soi Naajar Ai
F: -Bhumi Se Sita Janmi Ye Aaj Batati Hun Main Katha Sunati Hun
Sita Navami Ko Sita Ki Katha Sunati Hun Mainn Katha Sunati Hun
Chorus: - Na Thame Nain Se Nir Pai Kaisi Takadir
Ban Baiṭhi Hai Bepir Man Sita Ki Takadir
Varta: -Bhaktaajano Hal Ki Nok Ke Karaṇ Hi Bachchi Ka Nam Raaja Janak Ne Sita Rakha
Jab Vo Yuva Hui To Unake Vivah Ke Lie Svayamvar Racha Gaya Phir Kya Hua Aiye
Janate Hai -
F: -Sita Ji Ke Bhagy Mein Likha Ram Prabhu Ka Nam
Jit Svayambar Shri Ram Ne Hath Liya Tha Tham
Chorus: -Hath Liya Tha Tham
F: -Janak Puri Se Avadh Mein Ai Shri Ram Ke Sang
Gai Piya Sang Van Mein Sita Dhumil Huyi Umang
Chorus: -Dhumil Huyi Umang
F: -Van Se Har Ke Ravaṇ Le Gaya Mila Kashṭ Bhari
Tadap Rahi Ravaṇ Ki Kaid Mainn Kismat Ki Bhari
Chorus: - Kismat Ki Bhari
F: -Ravaṇ Ka Vadh Kar Ke Siya Ki Le Aye Shri Ram
Ik Dhobi Ke Kuṭil Vyang Se Hua Hai Kya Pariṇam
Chorus: - Hua Hai Kya Pariṇam
F: -Hath Jod Ab Mainn Sabako Shish Jhukati Hun Mein Katha Sunati Hu
Sita Navami Ko Sita Ki Katha Sunati Hun Mainn Katha Sunati Hun
Chorus: - Na Thame Nain Se Nir Pai Kaisi Takadir
Ban Baiṭhi Hai Bepir Man Sita Ki Takadir
Varta - Bhakto Jab Prabhu Shri Ram Lanka Par Vijay Pa Kar Mata Sita Ko Lekar Ayodhya
Ate Hai Bade Harsho Ullas Ke Sath Sabaka Svagat Hota Hai Prabhu Shri Ram Ka
Raajy Abhishek Hota Hai Vo Avadh Ki Raajagaddi Par Asin Hote Hai Sare Raajy
Mein Hamsi Khaushi Ka Mahaul Hota Hai -Aise Mein Ek Din Kya Hota Hai Aiye
Janate Hai Katha Ke Madhyam Se -
F: -Ek Kuṭil Sa Dhobi Ayodhya Nagar Mein Rahata Tha
Kapade Dho Ke Vo Jivan Yapan Karata Tha
Chorus: -Jivan Yapan Karata Tha
F: -Ek Roj Dhobi Ki Patni Gai Kahi Bahar
Dhobi Krodh Mein Baiṭha Tha Vo Der Se Ai Ghar
Chorus: -Vo Der Se Ai Ghar
F: -Ag Babula Ho Gaya Dhobi Apani Patni Par
Laaj Mujhe Ati Hai Kalankani Teri Karani Par
Chorus: -Kalankani Teri Karani Par
F: -Sarayu Ke Taṭ Dekh Aya Hai Mainn Vahan Nahin Thi Tu
Sach Sach Aaj Mujhako Bata De Kahan Gai Thi
Chorus: -Bata De Kahan Gai Thi
F: -Ram Nahin Hun Jo Ghar Mein Rakh Lun Abhi Bhagata Hun Mein Katha Sunati Hu
Sita Navami Ko Sita Ki Katha Sunati Hun Mainn Katha Sunati Hun
Chorus: - Na Thame Nain Se Nir Pai Kaisi Takadir
Ban Baiṭhi Hai Bepir Man Sita Ki Takadir
Varta - Vo Dhobi Apani Patni Ko Marata Hai Piṭata Hai Aur Lanchhan Lagata Hai Aur
Kahata Hai Mainn Shri Ram Nahin Hun Jo Apani Patni Ko Apana Lunga Sita Ji Kai
Varsho Tak Lanka Mein Ravaṇ Ke Adhin Rahi Hai Itane Varsho Bad Bhi Unako Shri
Ram Ne Apana Liya Mainn Vaisa Nahin Hun -
F: -Dhobi Ke Tano Ke Charche Fail Gae Chahun Or
Gali Mohalle Raaj Mahal Mein Mach Gaya Pura Shor
Chorus: -Mach Gaya Pura Shor
F: -Suni Bat Jab Shri Ram Ne Bendh Gaya Jyo Baṇ
Hosh Havas Bhul Gae Sare Adhar Mein Aṭake Praṇ
Chorus: -Adhar Mein Aṭake Praṇ
F: -Sun Sun Ke Praaja Ke Munh Se Dhobi Vali Bat
Chain Mile Na Din Mein Ram Ko Nind Na Aye Rat
Chorus: -Nind Na Aye Rat
F: -Ek Taraph Anyay Khada Tha Ek Taraph Nyay
Kare Phaisala Kaise Ram Ji Ho Gae The Asahay
Chorus: -Ho Gae The Asahay
F: -Isake Age Kya Hota Hai Vo Batalati Hun Mein Katha Sunati Hu
Sita Navami Ko Sita Ki Katha Sunati Hun Mainn Katha Sunati Hun
Chorus: - Na Thame Nain Se Nir Pai Kaisi Takadir
Ban Baiṭhi Hai Bepir Man Sita Ki Takadir
Varta - Maryada Purushottam Prabhu Shri Ram Apane Kaleje Par Patthar Rakh Ke
Lakshmaṇ Ji Se Kahate Hai He Lakshmaṇ Tum Sita Ko Van Mein Chhod Ao Shri
Ram Ke Munh Se Sun Ke Ye Shabd Sun Ke Lakshmaṇ Ji Ke Pairo Ke Niche Se
Dharati Khisak Si Jati Hai Lakshmaṇ Ji Ko Apane Kano Ke Upar Vishvas Nahin
Hota Ki Bhaiya Kya Kah Rahe Hai Parantu Shri Ram Dobara Kahate Hai Lakshmaṇ
Tum Shighr Sita Ko Van Mein Chhod Ao Lakshmaṇ Ji Ke Upar Mano Pahad Sa Ṭuṭ
Padata Hai Phir Kya Hua Aiye Janate Hai Katha Ke Madhyam Se -
F: -Garbhavati Thi Mata Sita Isaki Khabar Nahin
Shri Ram Ke Hraday Par Tha Isaka Asar Nahin
Chorus: -Isaka Asar Nahin
F: -Sita Ji Se Lakshmaṇ Bole Charaṇ Nava Ke Math
He Mata Tum Van Vihar Ko Chalo Hamare Sath
Chorus: -Chalo Hamare Sath
F: -Prabhu Ram Ki Aajña Hai Ye Abhi Chalo Tatkal
He Mata Shri Mana Na Karana Chalana Hai Har Hal
Chorus: -Chalana Hai Har Hal
F: -Sita Ji Taiyar Ho Gai Liya Na Kuchh Bhi Sath
Rath Ke Upar Baiṭh Gai Man Lakshmaṇ Ji Ke Sath
Chorus: -Man Lakshmaṇ Ji Ke Sath
F: -Isake Age Ka Bhakto Mainn Dṛshy Dikhati Hun Mein Katha Sunati Hu
Sita Navami Ko Sita Ki Katha Sunati Hu Mein Katha Sunati Hu
Sita Navami Ko Sita Ki Katha Sunati Hun Mainn Katha Sunati Hun
Chorus: - Na Thame Nain Se Nir Pai Kaisi Takadir
Ban Baiṭhi Hai Bepir Man Sita Ki Takadir
Varta - Sita Ji Ko Leke Jab Lakshmaṇ Ji Ghane Jangal Mein Pahunche Hai To Sita Ji Hairat
Se Kabhi Jangal To Kabhi Lakshmaṇ Ki Taraph Dekhati Hai Sita Ji Kuchh Samaajh
Nahin Pa Rahi Hai Ki Ye Sab Kyon Ho Raha Hai Kyon Ho Raha Hai Achanak
Mujhako Van Mein Jane Ki Aajña Kyon De Di Gai Lakshmaṇ Ji Bolate Hai Mata Ap
Rath Se Utar Jaiye Itana Kah Ke Lakshmaṇ Ji Apana Chehara Dusari Taraph Kar
Lete Hai Lakshmaṇ Ji Rath Le Ke Bade Beg Se Vahan Se Chale Jate Hai Sita Ji
Vahan Hataprbh Si Abak Khadi Rah Jati Hai Aiye Janate Hai Age Kya Hua Hai -
F: -Bilakh Rahi Hai Van Mein Sita Kitani Badi Abhagi
Hota Nahin Vishvas Tha Unako Pati Ke Dvara Tyagi
Chorus: -Pati Ke Dvara Tyagi
F: -Chaudah Varsh Bitaya Van Mein Til Til Kaṭi Ren
Phir Se Van Mein Ap Pahunchi Hai Baras Rahe Hai Nain
Chorus: -Baras Rahe Hai Nain
F: -Udar Ke Bhitar Jan Hai Nanhi Koi Nahin Hai Sath
Kaise Kaṭenge Din Mere Van Mein Kaise Kaṭengi Rat
Chorus: -Kaise Kaṭengi Rat
F: -Pashu Pakshi Sab Dekh Rahe Hai Tadap Rahi Nari
Kaun Hai Ye Kismat Ki Mari Kaun Hai Bechari
Chorus: -Kaun Hai Bechari
F: -Bada Marmik Sa Tumako Mainn Dṛshy Dikhati Hun Pavan Katha Sunati Hu
Sita Navami Ko Sita Ki Katha Sunati Hun Mainn Katha Sunati Hun
Chorus: - Na Thame Nain Se Nir Pai Kaisi Takadir
Ban Baiṭhi Hai Bepir Man Sita Ki Takadir
Varta - Jal Char Nabh Par Thal Char Vahan Upasthit Samast Jiv Sita Ji Ka Karuṇ Krandan
Dekh Ke Sab Ke Sab Dukhi Hote Hai Sita Ji Ek Vṛksh Ki Niche Baiṭhi Hai Vilap Kar
Rahi Hai Udar Mein Nanhi Jan Panv Pasar Chuka Hai Aur Sochati Hai Ki Hai
Prabhu Ne Meri Kaun Si Galati Hai Se Rushṭ Ho Gae Mainnne Aisa Kya Kar Diya
Ki Unhonne Mujhe Tyag Diya Aisa Soch Sita Mata Lagatar Vilap Kar Hi Thi Phir
Kya Hua Aiye Janate Hai Katha Ke Madhyam Se -
F: -Sandhya Vandan Karane Ke Lie Valmiki Guṇavan
Udhar Se Gujare Nadi Ke Amdar Karane Ko Snan
Chorus: -Karane Ko Snan
F: -Nari Rudan Ṛshi Ne Suna To Hue Bade Hairan
Vidvan Jangal Ke Amdar Kaun Ye Hai Bhagavan
Chorus: -Kaun Ye Hai Bhagavan
F: -Godhuli Ki Bela Thi Vo Hone Ki Thi Sham
Nari Rudan Nirantar Gunje Hota Nahin Vishram
Chorus: -Hota Nahin Vishram
F: -Jahan Ro Rahi Sita Mata Vahi Pe Ate Hai
Dekh Ke Sita Ji Ko Hataprabh Ho Jate Hai
Chorus: -Hataprabh Ho Jate Hai
F: -Isake Age Kya Hota Hai Vo Batalati Hun Mainn Katha Sunati Hun
Sita Navami Ko Sita Ki Katha Sunati Hun Mainn Katha Sunati Hun
Chorus: - Na Thame Nain Se Nir Pai Kaisi Takadir
Ban Baiṭhi Hai Bepir Man Sita Ki Takadir
Varta - Valmiki Ji Sita Ji Ko Apane Mein Ashram Mein Le Ate Hai Apani Putri Ki Tarah Pyar
Dular Karate Hai Kuchh Dinon Bad Sita Ji Ek Putr Ko Janm Deti Hai Aur Ek Din
Sita Ji Nadi Mein Snan Ke Le Liya Ja Rahi Thi Lav Ko Guru Ji Ke Pas Liṭa Ke Vo Boli
Lav Ko Dekhate Rahana Mainn Snan Kar Ke A Rahi Hun Guru Ji Ne Han To Kaha
Parantu Unaka Dhyan Kahi Aur Tha Sita Ji Jhunjhalahaṭ Mein Lav Ko Sath Le Jati
Hai Phir Age Kya Hota Hai Aiye Janate Hai Katha Ke Madhyam Se -
F: -Valmiki Ko Badi Der Mein Lav Ka Aya Dhyan
Jahan Liṭa Ke Gai Thi Sita Khali Tha Sthan
Chorus: -Khali Tha Sthan
F: -Valmiki Hairan Ho Gae Chinta Ki Thi Bat
Sita Ko Kya Utar Dunga Hoga Use Aghat
Chorus: -Hoga Use Aghat
F: -Kush Ke Dvara Valmiki Ne Balak Bana Diya
Jahan Liṭa Ke Gai Thi Sita Vahi Pe Sula Diya
Chorus: -Vahi Pe Sula Diya
F: -Sita Ji Jab Lauṭ Ke Ai Huyi Badi Hairan
Lav To Meri God Mein Hai To Kaun Hai Ye Santan
Chorus: -Kaun Hai Ye Santan
F: -Adbhut Chamatkar Ka Tumako Dṛshy Dikhati Hun Mainn Katha Sunati Hun
Sita Navami Ko Sita Ki Katha Sunati Hun Mainn Katha Sunati Hun
Chorus: - Na Thame Nain Se Nir Pai Kaisi Takadir
Ban Baiṭhi Hai Bepir Man Sita Ki Takadir
Varta - Sita Ji Hairan Hai Ki Ye Balak Kisaka Hai Mainn To Apane Putr Ko Sath Le Gai Thi
To Valmiki Ji Sari Bat Batate Hai Ki Jab Mainnne Lav Ke Is Sthan Pe Nahin Dekha
Jahan Tum Liṭa Ke Gai Thi To Mainn Chintit Ho Gaya Ki Kahi Tumhare Putr Ko Kisi
Hinsak Janavar Ne To Nahin Uṭha Liya Tum Oke Apana Putr Mangogi To Kya Utar
Dunga Yahi Karaṇ Tha Ki Mainnne Kush Je Dvara Mantr Se Is Balak Ko Bana Diya
Sita Ji Bahut Prasann Hoti Hai Is Balak Ka Nam Kush Rakhati Hai Donon Putro Ka
Lalan Palan Karati Hai -
M: -Shri Ram Ke Virah Mein Sita Rahati Hai Din Rat
Chhod Diya Kyon Van Mein Hamako Svami Ne Bin Bat
Chorus: -Svami Ne Bin Bat
F: -Ya Meri Kismat Hai Aisi Ya Hai Ye Samyog
Hay Vidhata Kismat Mein Kya Likha Hai Sirph Viyog
Chorus: -Kya Likha Hai Sirph Viyog
F: -Man Ki Kokh Se Mainn Na Janmi Pati Se Rahi Mainn Dur
Varsho Talak Rahi Lanka Mein Ho Kar Ke Maajabur
Chorus: -Ho Kar Ke Maajabur
F: -Agni Pariksha Se Bhi Gujari Phir Bhi Mila Vanavas
Pati Viyog Mein Jhel Rahi Hun Apane Pati Ka Tras
Chorus: -Apane Pati Ka Tras
F: -Halat Jo Thi Sita Ji Ki Likh Nahin Pati Hun Mainn Katha Sunati Hun
Sita Navami Ko Sita Ki Katha Sunati Hun Mainn Katha Sunati Hun
Chorus: - Na Thame Nain Se Nir Pai Kaisi Takadir
Ban Baiṭhi Hai Bepir Man Sita Ki Takadir
Varta - Bhaktaajano Pativrata Sita Ke Jivan Mein Vivah Ke Uparant Anek Kashṭ Dayak
Kshaṇ Aye Parantu Mata Sita Ne Ise Apani Niyati Man Svikar Kiya Aur Sadaiv
Patni Dharm Ka Palan Kiya Amt Mein Bhumi Putri Man Sita Dharati Man Ki God
Mein Sama Jati Hai Aaj Bhi Man Sita Ko Adarsh Nari Ka Pratik Mana Jata Hai Aur
Age Bhi Mana Jata Rahega Bolo Shri Janaki Mainya Ki Jay-
Chorus: - Na Thame Nain Se Nir Pai Kaisi Takadir
Ban Baiṭhi Hai Bepir Man Sita Ki Takadir
Writer :- Sukhdev Nishad