Close Menu
Subscribe :

Devotional Album

Devotional Hindi 0:17:14 9+ Views

Annapurna Amritwani

Super Hit Devotional track Annapurna Amritwani sung by Rinky Vishwakarma.

Share this track

Song Lyrics / बोल

Official lyrics for Annapurna Amritwani sung by Rinky Vishwakarma

F:- हंस वाहिनी शारदा नमन तुम्हे सौ बार
ज्ञान दायिनी गायन का खोलो भण्डार
गणपति जी को वंदन करूँ नवा के शीश
हाथ धरो मेरे शीश पर मुझको दो आशीष
कमल नयन महालक्ष्मी भरो मेरे भण्डार
नमन करूँ श्री चरणों में नाथ हज़ारो बार
ब्रह्मा विष्णु महेश का करके मन में ध्यान
अन्न पूर्णा माता का करती हूँ व्याख्यान
कोरस:- जय अन्नपूर्णा माँ, जय अन्नपूर्णा माँ
F:- धरती माता दास पर कृपा करो विशेष
बिना दया के आपकी कुछ भी नहीं है शेष
पृथ्वी के हर जीव पर पृथ्वी का उपकार
पृथ्वी माँ ही बांटती भोजन का उपहार
अन्न दायिनी स्वामिनी अन्न पूर्णा नाम
सबको भोजन बाँटना यही तुम्हारा काम
अन्न पूर्णा माँ तुम्हे नमन करोड़ो बार
हे माँ दया से आपकी पलता है संसार
कोरस:- जय अन्नपूर्णा माँ, जय अन्नपूर्णा माँ
F:- तुम हो अन्न की स्वामिनी अन्न पूर्णा माँ
तुम जैसा ब्राह्माण में कोई और कहा
तुम सारे संसार को भोजन करती दान
तुमसे जीवन पा रहे पशु पक्षी इंसान
कोमल ह्रदय है आपका जैसे शीतल नीर
तुमसे पलते जीव है तुमसे पले शरीर
धरती माँ अन्न दायिनी अन्न पूर्णा आप
नमन करे संसार माँ तुम दोनों को साथ
कोरस:- जय अन्नपूर्णा माँ, जय अन्नपूर्णा माँ
F:- किरपा से माँ आपकी भरे रहे भण्डार
अन्न पूर्णा आपसे पलता है संसार
ऋषि मुनि जन आपका करे सदा ही ध्यान
अन्न पूर्णा नाम का करते है गुणगान
देवी देवता आपको देते है सम्मान
तुमसे है हर जीव के चेहरे पर मुस्कान
अन्न पूर्ण माँ तुम्ही जीवन का आधार
धरती के हर जीव पर करती हो उपकार
कोरस:- जय अन्नपूर्णा माँ, जय अन्नपूर्णा माँ
F:- माना गया भगवान अन्न है
सबसे बड़ा वरदान अन्न है
बिना अनाज के जीना कठिन है
कोरस:- अन्न से ही मिलता जीवन है
F:- महारानी माँ अन्न पूर्णा
भोजन से संम्पन्न पूर्णा
देती है जो सबको निवाला
कोरस:- चले जगत की जीवन शाला
F:- कोमल हृदय मुखड़ा शीतल
बाँट रही माँ भोजन पलपल
अन्न पूर्णा माँ कहलाये
कोरस:- जन जीवन पर दया लुटाये
F:- एक बार भोले शिव शंकर
पार्वती से बोले हंसकर
जीवन माया भोजन माया
कोरस:- माया में संसार समाया
F:- जीवन का ना कोई अर्थ है
जीवन व्यर्थ है अन्न व्यर्थ है
दोनों का ना महत्व है कोई
कोरस:- दोनों को ना सत्य है कोई
F:- शिव शंकर की बाते सुनकर
पार्वती जी बोली चिढ़कर
अन्न बिना है जीवन सूना
कोरस:- जग शमशान का बने नमूना
F:- भोले उनको चिढ़ा रहे है
अन्न को माया बता रहे है
अन्न का ना उपयोग है कोई
कोरस:- इसका नहीं गृह योग है कोई
F:- पार्वती जी क्रोध में आकर
भोले से बोली गुर्राकर
कीमत अन्न की बतलाऊँगी
कोरस:- अन्न क्या है मैं समझाउंगी
F:- आपने अन्न को व्यर्थ बताया
जीवन फल को कह दिया माया
अन्न बिना ना जीवन होगा
कोरस:- जीवन का ना सर्जन होगा
F:- अमर अनाज नहीं ये होगा
मानव जीवन कहीं ना होगा
अन्न को व्यर्थ बताया कैसे
कोरस:- अन्न हो गया माया कैसे
F:- सुनलो भोले नाथ जी बोल रही हूँ आज
अब तुमको बतलाऊँगी होता क्या है अनाज
F:- भोले नाथ अब दिखलाऊँगी
अन्न की कीमत बतलाऊँगी
मैं संकल्प ले रही हूँ आज
कोरस:- पृथ्वी पर ना उगे अनाज
F:- अन्न विहीन हो जाए धरती
अन्न उगा ना पाए धरती
मानव जीवन अन्न को तरसे
कोरस:- भूख तड़प धरती पर बरसे
F:- पार्वती की देखो माया
धरती पर संकट गहराया
सूखने लगे खेत खलियान
कोरस:- संकट में खेतो के प्राण
F:- धरती से गायब हरियाली
चेहरे से गायब खुशहाली
धरती पर ना उगे अनाज
कोरस:- पार्वती हो गयी नाराज़
F:- हरे खेत वीरान हो गये
जैसे की शमशान हो गये
हो गयी सारी पृथ्वी बंजर
कोरस:- लगता था दुःख दायी मंजर
F:- भूख से तड़प उठा जग सारा
पशुओ को मिलता ना चारा
पक्षी तरस रहे दाने को
कोरस:- दाना नहीं मिले खाने को
F:- तड़प रहे सब व्याकुल होकर
भूख प्यास से पागल होकर
देख रहे ये मौत सामने
कोरस:- नाच रही थी मौत सामने
F:- हाहा कार मचा दुनिया में
मौत का नाच दिखा दुनिया में
मच गया भारी हाहा कार
कोरस:- कौन करे इसका उद्धार
F:- देवी देवता घबराये से
लगने लगे सब मुरझाये से
जीवन पर संकट मंडराये
कोरस:- कोई राह नज़र ना आये
F:- सोच विचार करे सब मिलकर
राह निकालेंगे शिव शंकर
सब शिवजी के पास आते है
कोरस:- सारा संकट बतलाते है
F:- पृथ्वी संकट में घिरी सुनो हे भोले नाथ
हर संकट का हल छुपा नाथ आपके पास
F:- विनती सुनो हे औधड़ दानी
पृथ्वी पर ना भोजन पानी
संकट में है सबके प्राण
कोरस:- दया करो हे दया निधान
F:- भूख से हाल बेहाल है सबका
आने वाला काल है सबका
देवी देवता है बेहाल
कोरस:- ये संकट टालो तत्काल
F:- शिवजी भी थे भूखे बैठे
लेकिन सबसे कहते कैसे
मेरे कारण हुआ है सब ये
कोरस:- मैंने ही तो किया है सब ये
F:- भोले मन में पछताते है
सबको धीरज बंधवाते है
आया संकट टल जायेगा
कोरस:- कष्टों का सूरज ढल जायेगा
F:- हो निश्चित स्वर्ग को जाओ
व्यर्थ ना चिंता मन में लाओ
जल्दी होगा कष्ट निदान
कोरस:- कहते है शंकर भगवान
F:- मन में ध्यान लगाया शिव ने
ध्यान मगन में पाया शिव ने
पार्वती काशी के अंदर
कोरस:- बैठी अन्न पूर्णा बनकर
F:- शिव शंकर जी वहां से धाये
चल करके काशी मे आये
भूख से हाल हुआ बेहाल
कोरस:- भूख से पड़ गयी धीमी चाल
F:- क्रोध आ रहा उन्हें स्वयं पर
मन में सोच रहे शिव शंकर
अन्न को माया ना बतलाता
कोरस:- पार्वती को क्रोध ना आता
F:- गलती स्वयं की थी ये हमारी
दंड भुगत रही पृथ्वी सारी
अन्न विहीन हो गयी धरती
कोरस:- प्राण विहीन हो गयी धरती
F:- भोले स्वयं से बतलाते है
शनैः शनैः चलते जाते
अन्न है जीवन माया नहीं है
कोरस:- अन्न बिना कोई काया नहीं है
F:- खड़ी है माँ अन्न पूर्णा अक्षय पात्र लिए हाथ
भूखे प्यासे आ गये वहां पे भोले नाथ
F:- भोले नाथ बोले मृदुवाणी
क्रोध छोड़ दो हे कल्याणी
बिना अन्न के चले ना जीवन
कोरस:- अन्न करे जन जीवन सर्जन
F:- अन्न को मैंने माया कहकर
मन में बड़ा पछताया कहकर
हे कल्याणी क्रोध त्याग दो
कोरस:- मुझसे अपना होभ त्याग दो
F:- आया हूँ मैं भिक्षुक बनकर
अब तुम क्रोध करो ना मुझपर
मांग रहा मैं अन्न का दान
कोरस:- देकर दान करो कल्याण
F:- अक्षय पात्र है हाथ तुम्हारे
खड़ा है भिक्षुक द्वार तुम्हारे
अन्न का दान मांगने आया
कोरस:- भूख मिटा दो हे महामाया
F:- अन्न पूर्णा तुम कहलाओ
तुम ही जग पालक कहलाओ
अक्षय पात्र से भोजन देदो
कोरस:- मरते हुओं को जीवन देदो
F:- ना जीवन ना माया अन्न है
हर जीवन की छाया अन्न है
अन्न के बिना कठिन है जीवन
कोरस:- अन्न से मिलता सबको भोजन
F:- अन्न पूर्णा द्रवित हो गयी
गद गद हृदय पुलकित हो गयी
अक्षय पात्र को हाथ उठाकर
कोरस:- बाँट रही भोजन मुस्काकर
F:- अन्न का दान कर रही माता
जग कल्याण कर रही माता
भिक्षा दे रही शिव शंकर को
कोरस:- भोजन दे रही शिव शंकर को
F:- अन्नपूर्णा माँ मुस्काई
धरती पर हरियाली आयी
खिल गए सारे खेत खलियान
कोरस:- कट गया संकट आ गयी जान
F:- हरे खेत खलियान हो गये
लहराते धन धान्य हो गये
पृथ्वी पर जीवन मुस्काया
कोरस:- अन्नपूर्णा की है माया
F:- कहलायी अन्न दायिनी अन्न पूर्णा माँ
जन जीवन की स्वामिनी अन्न पूर्णा माँ
F:- शिवजी की काशी के अंदर
अन्नपूर्णा का है मंदिर
अक्षय पात्र माँ लिए खड़ी है
कोरस:- दान की मुद्रा किये खड़ी है
F:- मार्ग शीश के माह के अंदर
काशी जी के सारे मंदिर
दुल्हन जैसे सज जाते है
कोरस:- ढोल नगाड़े बज जाते है
F:- अन्नपूर्णा माँ की जयंती
खिल जाते है फूल बसंती
उत्सव होता धूम धाम से
कोरस:- अन्न पूर्णा माँ के नाम से
F:- जहाँ है अन्न पूर्णा मंदिर
वही खड़े है भोले शंकर
मांग रहे है अन्न का दान
कोरस:- अन्नपूर्णा से भगवान
F:- अक्षय पात्र से दान बांटती
जीवन का वरदान बांटती
अन्नपूर्णा नाम कहाये
कोरस:- अक्षय पात्र में कर्म ना आये
F:- अन्नपूर्ण माँ वरदानी
बाँट रही है भोजन पानी
देती है माँ सबको निवाला
कोरस:- कोई ना भूखा सोने वाला
F:- जो भी जन कभी काशी जाये
न्न पूर्णा के दर्शन पाये
भोले नाथ की काशी के अंदर
कोरस:- बना है अन्न पूर्णा मंदिर
F:- जिसपर कृपा कर देती है
खुशियों से घर भर देती ह
भरे रहे भण्डार हमेशा
कोरस:- खिल जाती है भाग्य के रेखा
F:- अन्न पूर्णा अन्न की दाता
खेतो की है भाग्य विधाता
सारे खेत खलियान है माँ से
कोरस:- जीवन का वरदान है माँ से
F:- अन्न दायिनी अन्न पूर्णा
दया सदा सुखदेव पे रखना
रिंकी गाये महिमा तुम्हारी
कोरस:- माँ कैलाश है शरण तुम्हारी
F:- अन्न पूर्णा माँ तुम्ही जीवन का वरदान
अक्षय पात्र से दे रही माँ तुम अन्न का दान
लेखक :- सुखदेव निशाद
Lyrics copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Brijwasi
0:00 0:03:40