Close Menu
Subscribe :

Devotional Album

Devotional Hindi 0:14:49 11+ Views

Shree Khatu Shyam Mahima

Super Hit Devotional track Shree Khatu Shyam Mahima sung by Wahid Husain (Kundan Akela).

Share this track

Song Lyrics / बोल

Official lyrics for Shree Khatu Shyam Mahima sung by Kundan Akela

कोरस:- श्याम बाबा श्याम बोल अभिनन्दन बाबा श्याम 2
M:- बैठा खाटू में लगा के दरबार के महिमा तेरी जग जाने
कोरस:- बैठा खाटू में लगा के दरबार के महिमा तेरी जग जाने
M:- जग जाने सारा जग जाने
कोरस:- जग जाने सारा जग जाने
M:- ओ भक्तो का तू पालनहार के महिमा तेरी जग जाने
कोरस:- बैठा खाटू में लगा के दरबार के महिमा तेरी जग जाने
M:- पिता घटोत्कच माता मोरवी पांडवकुल अवतारी
कोरस:- पांडवकुल अवतारी
M:- दादा भीम दादी हडिम्बा घर घर चर्चा भारी
कोरस:- देखो घर घर चर्चा भारी
M:- सूर्यवर्च के अवतार आये हरने भूमि भार
कोरस:- सूर्यवर्च के अवतार आये हरने भूमि भार
M:- खाटू विराजे ये सच्ची सरकार के महिमा तेरी जग जाने
कोरस:- बैठा खाटू में लगा के दरबार के महिमा तेरी जग जाने
M:- खाटू में है श्याम कुण्ड जंहा बहती अमृत धारा
कोरस:- जंहा बहती अमृत धारा
M:- इक गोते से पाप कटे और उत्तरे भव से पारा
कोरस:- उत्तरे भव से पारा
M:- प्रकटे थे जंहा बाबा श्याम बन गया देखो खाटू धाम
कोरस:- प्रकटे थे जंहा बाबा श्याम बन गया देखो खाटू धाम
M:- इसकी चोखट पे झुकता संसार के महिमा तेरी जग जाने
कोरस:- बैठा खाटू में लगा के दरबार के महिमा तेरी जग जाने
M:- ऊँचे आसन बैठे बाबा माँ का वचन निभाये
कोरस:- माँ का वचन निभाये
M:- हारे का ये सदा सहारा सच्चा न्याय चुकाये
कोरस:- बाबा सच्चा न्याय चुकाये
M:- कृष्ण ने भी था स्वीकारा नभ में गूंजे जय जयकारा
कोरस:- कृष्ण ने भी था स्वीकारा नभ में गूंजे जय जयकारा
M:- बर्बरीक है दानी दातार के महिमा तेरी जग जाने
कोरस:- बैठा खाटू में लगा के दरबार के महिमा तेरी जग जाने
M:- लीन बाण का धारी बाबा भक्तों का रखवाला
कोरस:- बाबा भक्तों का रखवाला
M:- पल में संकट हरने वाला देव बड़ा है निराला
कोरस:- देखो देव बड़ा है निराला
M:- द्वापर में दिया बलिदान कलियुग में पूजे जहान
कोरस:- द्वापर में दिया बलिदान कलियुग में पूजे जहान
M:- आते लीले पे होके असवार के महिमा तेरी जग जाने
कोरस:- बैठा खाटू में लगा के दरबार के महिमा तेरी जग जाने
M:- मोरछड़ी की गाथा सुनके होते सब हैरान
कोरस:- सुनके होते सब हैरान
M:- इक झाडे से ताले खोले ऐसे भक्त सुजान
कोरस:- ऐसे भक्त सुजान
M:- श्याम बहादुर जिनका नाम बनाते सबके बिगड़े काम
कोरस:- श्याम बहादुर जिनका नाम बनाते सबके बिगड़े काम
M:- जिनके संग में श्याम सरकार के महिमा तेरी जग जाने
कोरस:- बैठा खाटू में लगा के दरबार के महिमा तेरी जग जाने
M:- श्याम बगीची के फूलों से नित नये बनते हार भक्तो
कोरस:- नित नये बनते हार
M:- भाँती भाँती के पुष्पमाल से होता तेरा श्रृंगार बाबा
कोरस:- होता तेरा श्रृंगार
M:- आलूसिंह ने बाग लगाया श्याम प्रभु के मन को भाया
कोरस:- आलूसिंह ने बाग लगाया श्याम प्रभु के मन को भाया
M:- जो भी निरखे होवे बलिहार के महिमा तेरी जग जाने
कोरस:- बैठा खाटू में लगा के दरबार के महिमा तेरी जग जाने
M:- खाटू की नगरी में देखो फाल्गुन मेला भारी
कोरस:- देखो फाल्गुन मेला भारी
M:- दूर दूर से महिमा सुनके आवे नर और नारी
कोरस:- सुनके आवे नर और नारी
M:- मिलता भक्तों को सन्देश जारी खाटू से आदेश
कोरस:- मिलता भक्तों को सन्देश जारी खाटू से आदेश
M:- बाँटे खुशियों का ये भंडार के महिमा तेरी जग जाने
कोरस:- बैठा खाटू में लगा के दरबार के महिमा तेरी जग जाने
M:- छप्पन भोग छतीसों मेवा भक्त भोग लगावे
कोरस:- उनको भक्त भोग लगावे
M:- श्याम प्रभु भावों के भूखे जीमे जो भी जिमावे
कोरस:- ये तो जीमे जो भी जिमावे
M:- अन्न धन्न और बॉटे संतान अजब निराली इनकी शान
कोरस:- अन्न धन्न और बॉटे संतान अजब निराली इनकी शान
M:- खीर-चूरमा सवामनी की भरमार के महिमा तेरी जग जाने
कोरस:- बैठा खाटू में लगा के दरबार के महिमा तेरी जग जाने
M:- खाटू की मिट्टी में देखो गुण है भक्तों भारी
कोरस:- देखो गुण है भक्तों भारी
M:- ये रज जिसके माथे लागी किस्मत उसकी संवारी
कोरस:- किस्मत उसकी संवारी
M:- कोई पेट पलनिया आवे कोई लाम्बे निशान चढ़ावे
कोरस:- कोई पेट पलनिया आवे कोई लाम्बे निशान चढ़ावे
M:- सवा रुपईया और नारेल्यां बौछार के महिमा तेरी जग जाने
कोरस:- बैठा खाटू में लगा के दरबार के महिमा तेरी जग जाने
M:- नित का जात-जडूला उतरै गठ-जोड़ा धोक लगावे
कोरस:- गठ-जोड़ा धोक लगावे
M:- इतर की बौछार में बैठ्यो देखो श्याम मुस्कावे
कोरस:- अजी देखो श्याम मुस्कावे
M:- सच्चे मन से अर्ज लगालो मन चाही मुरादे पालो
कोरस:- सच्चे मन से अर्ज लगालो मन चाही मुरादे पालो
M:- कुहाता बाबा दानी दातार के महिमा तेरी जग जाने
कोरस:- बैठा खाटू में लगा के दरबार के महिमा तेरी जग जाने
M:- रात जगावे ग्यारस थारी बारस धोक लगावे थारी
कोरस:- बारस धोक लगावे
M:- "रजनीश अनिल" भी सेठ सांवरे तेरे ही गुण गावे बाबा
कोरस:- तेरे ही गुण गावे
M:- भक्तों का है ये सरताज दुनिया पूजे इनको आज
कोरस:- भक्तों का है ये सरताज दुनिया पूजे इनको आज
M:- 'विपलव' को तेरा इक आधार के महिमा तेरी जग जाने
कोरस:- बैठा खाटू में लगा के दरबार के महिमा तेरी जग जाने
M:- जग जाने सारा जग जाने
कोरस:- जग जाने सारा जग जाने
M:- ओ भक्तो का तू पालनहार के महिमा तेरी जग जाने
कोरस:- बैठा खाटू में लगा के दरबार के महिमा तेरी जग जाने
M:- बैठा खाटू में लगा के दरबार के महिमा तेरी जग जाने
कोरस:- बैठा खाटू में लगा के दरबार के महिमा तेरी जग जाने
लेखक :- डॉ. मनोज कुमार विपलव
Lyrics copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Brijwasi
0:00 0:03:40