Close Menu
Subscribe :

Devotional Album

Devotional Hindi 0:21:06 11+ Views

Darsh Amavasya Katha

Super Hit Devotional track Darsh Amavasya Katha sung by Devesh Kundan.

Share this track

Song Lyrics / बोल

Official lyrics for Darsh Amavasya Katha sung by Devesh Kundan

वार्ता: -प्रिये भक्तों आज हम आपको दर्श अमावस्या की संगीतमय पावन कथा सुनाने जा रहे है
मान्यताओं के अनुसार इस रात चंद्रदेव भगवान पूरी रात गायब रहते हैं इस रात चंद्र देव
का पूजन किया जाता है ,वेदों के अनुसार इस दिन पितर धरती लोक पर अपने परिजनों
को आशीर्वाद देने आते हैं -
M: -हम दर्श अमावस्या की पावन कथा सुनाते हैं पावन कथा सुनाते हैं
चंद्र देव और पितृदेव भी पूजे जाते हैं हम कथा सुनाते हैं
करते हैं व्रत पूजन जीवन सफल बनाते हैं हाँ सफल बनाते हैं
चंद्र देव और पितृ देव जी पूजे जाते हैं हम कथा सुनाते हैं
कोरस: - ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाकर ध्यान
इस कथा की है पहचान मिले मुंह माँगा वरदान
वार्ता: -प्रिये भक्त जानो कृष्ण पक्ष के अंतिम दिन को आने वाली अमावस्या तिथि को जब चंद्रमा
पूरी तरह अदृश्य रहते हैं तो उसे दर्श अमावस्या कहा जाता है। इस दिन जब सूर्य अस्त हो
जाते तब चंद्रदेव का दशोपचार विधि से पूजन करना चाहिए।घी के दीपक और कपूर से
धूप कर सफ़ेद फूल चंदन अक्षत व इत्र चंद्रदेव को अर्पित करना चाहिए -
M: -धर्म सनातन में यूँ तो हर दिन ही पावन है
हर दिन शुभ माना जाता नित पूजन होता है
कोरस: -नित पूजन होता है
M: -संत ऋषि देवों की ये भूमि कहलाती है
गंगा यमुना की लहरें भी उनके गुण गाती हैं
कोरस: -उनके गुण गाती हैं
M: -मथुरा काशी वृन्दावन ये कण कण धरती का
भारत है अति पावन भक्तों चन्दन भक्ति का
कोरस: -चन्दन भक्ति का
M: -इसी तरह ही पितर देवों का भी होता पूजन
उसी रात को करते हैं फिर कलानिधि वंदन
कोरस: -कलानिधि वंदन
M: -इनके पूजन वंदन से सुख सम्पदा पाते हैं , पावन कथा सुनाते हैं
चंद्र देव और पितृ देव भी पूजे जाते हैं हम कथा सुनाते हैं
कोरस: -ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाकर ध्यान
इस कथा की है पहचान मिले मुंह माँगा वरदान
वार्ता: -प्रिये भक्तों सनातन धर्म में दर्श अमावस्या तिथि का विशेष महत्व है। इस दिन चंद्र देव की
पूजा की जाती है। इस दिन चंद्रमा का आकार पूरी तरह लुप्त हो जाता है और रात
आकाश में गहरी होती है। दर्श अमावस्या का धार्मिक और आध्यात्मिक दृष्टि से भी विशेष
महत्व है, विशेषकर पितरों के तर्पण और दान आदि के लिए ,इस दिन किसी पवित्र नदी में
स्नान करके पितरों को तर्पण और पिंडदान करने से उनकी आत्मा को शांति मिलती है।
M: -एक वर्ष में बारह अमावस्याएं आती है
सबका महत्व है अलग अलग भक्तों ने बताई है
कोरस: -भक्तों ने बताई है
M: -किन्तु दर्श अमावस्या की सबसे अलग है बात
फलदायी सुखदाई है इस अमावस्या की रात
कोरस: -अमावस्या की रात
M: -पितरों की पूजा तर्पण और करते हैं स्नान
चंद्रदेव की पूजा का भी भक्तों यहां विधान
कोरस: -भक्तों यहां विधान
M: -चंद्रदेव का पूरी रात में उदय नहीं होता
पूरी होती उसकी कामना जो पूजन करता
कोरस: -जो पूजन करता
M: -इसी तिथि को अगहन मास की तिथि बताते हैं पावन कथा सुनाते हैं
चंद्रदेव और पितृ देव जी पूजे जाते हैं हम कथा सुनाते हैं
कोरस: - ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाकर ध्यान
सब सुनो लगाकर ध्यान हो जाएगा कल्याण
वार्ता: -दर्श अमावस्या के दिन भगवान विष्णु और शिवजी की पूजा का भी प्रचलन है। घर के
मुख्य देवता को प्रसन्न करने के लिए भोग और दीपदान किया जाता है। पूजा के दौरान
ब्राह्मणों को भोजन कराना भी शुभ माना जाता है।
M: -ज्योतिष और पौराणिक शास्त्र भी ये बतलाते हैं
चंद्रदेव हैं मन के कारक ये समझाते हैं
कोरस: -ये समझाते हैं
M: -आज के दिन की पूजा से मिट जाते घर के क्लेश
जो भी श्रद्धा से करते वंदन मिट जाते सब द्वेष
कोरस: -मिट जाते सब द्वेष
M: -इस व्रत को करने से सुख समृद्धि आती है
मंगलमय होता है जीवन खुशिया आती है
कोरस: -खुशिया आती है
M: -चंद्रदेव की पूजा से शीतलता आती है
भाग्य उदय हो जाता है दारिद्र मिटाती हैं
कोरस: -दारिद्र मिटाती हैं
M: -बंद जो होते मार्ग सुखों के वो खुल जाते हैं ,पावन कथा सुनाते हैं
चंद्र देव और पितृ देव की महिमा गाते हैं हम कथा सुनाते हैं
कोरस: - ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाकर ध्यान
इस कथा की है पहचान मिले मुंह माँगा वरदान
वार्ता: -दर्श अमावस्या के दिन भगवान् श्री कृष्ण का भी माना जाता है जो भी वयक्ति इस दिन
भगवान् श्री कृष्ण की पूजा करता है वो उनका कृपापात्र बन जाता है और समस्त ऐश्वर्य को
भोगता हुआ परमपद को प्राप्त करता है -
M: -मास ये अगहन श्री कृष्ण जी का भी माना जाता
इस माह की पूजा से तो भक्त है तर ही जाता
कोरस: -भक्त है तर ही जाता
M: -इस मास में जो भी कृष्ण की पूजा करता है
करके आराधना मनवांछित फल वो तो पाता है
कोरस: -फल वो तो पाता है
M: -सूर्यास्त के बाद ही करते हैं चंद्रदेव का पूजन
अक्षत फूल और दीप के संग चन्दन करते है अर्पण
कोरस: -चन्दन करते है अर्पण
M: -पंचामृत से चंद्र देव को अर्ध्य चढ़ाते हैं
चंद्र देव का जाप वो करके शशि को ध्याते हैं
कोरस: -शशि को ध्याते हैं
M: -चंद्र देव के प्रति सभी भक्ति दर्शाते हैं उनकी वंदना गाते हैं
चंद्र देव और पितृ देव सब पूजे जाते हैं हम कथा सुनाते हैं
कोरस: -ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाकर ध्यान
इस कथा की है पहचान मिले मुंह माँगा वरदान
वार्ता: -जय पितृ देव प्रिये जनो इसी दिवस को पितरों का ध्यान करते हुए पीपल के पेड़ पर कच्ची
लस्सी गंगाजल काले तिल चीनी चावल जल और फूल अर्पित करते हैं और पितृभ्यः नमः
मन्त्र का जाप भी करते हैं , पितरों की तृप्ति के लिए खीर पूरी और मिठाई बनाकर दक्षिण
दिशा में रखकर दीप जलाते हैं -
M: -इस दिन निर्धन को वस्त्रों का दान भी करते हैं
तिल लकड़ी कम्बल और लड्डू दान में देते हैं
कोरस: -लड्डू दान में देते हैं
M: -जूते आंवला फल और गाय का करते हैं सब दान
खाद्य सामग्री के दान से होता है कल्याण
कोरस: -होता है कल्याण
M: -आज का व्रत ये पावन भक्तों चंद्र देव के नाम
इसकी कथा है वेद में वर्णित जो है बहुत महान
कोरस: -जो है बहुत महान
M: -प्राचीन काल की बात है भक्तों सुनो लगाकर ध्यान
इस गाथा को सुनने मात्र से हो जाता कल्याण
कोरस: -हो जाता कल्याण
M: -वेद पुराण जो कहते हैं हम वो बतलाते हैं पावन कथा सुनाते हैं
चंद्र देव और पितृदेव की कथा सुनाते हैं हम महिमा गाते हैं
कोरस: -ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाकर ध्यान
इस कथा की है पहचान मिले मुंह माँगा वरदान
वार्ता: -प्रिये भक्त जनो ऐसा माना जाता है कि एक बार समस्त बारह सिंह आत्माएं सोमरोस पर
रहा करती थीं, उनमें से एक आत्मा ने गर्भ धारण करने के बाद एक सुन्दर कन्या को जन्म
दिया उसका नाम अच्छोदा रक्खा गया अच्छोदा ने माँ की ममता को देखी लेकिन पिता का
प्यार नहीं मिला फिर क्या होता है आइये कथा के माध्यम से जानते हैं -
M: -सोमरोस पर बारह सिंह आत्माएं रहती थी
अपने कर्मो के कारण वो दुःख को भोगती थी
कोरस: -वो दुःख को भोगती थी
M: -बरीश दास के नाम की एक है आत्मा बतलाये
प्रभु दया से आत्मा फिर तो गर्भ धारण कर पाए
कोरस: -गर्भ धारण कर पाए
M: -कुछ समय के बाद में एक बच्ची को जन्म दिया
शुभ मुहूर्त में उसको फिर अच्छोदा नाम दिया
कोरस: -अच्छोदा नाम दिया
M: -बड़ी ही सुन्दर कन्या थी गाथा बतलाती है
बरीश दास की देख रेख में प्यार वो पाती है
कोरस: -प्यार वो पाती है
M: -बिना पिता के दुखी थी कन्या ये बतलाते हैं पावन कथा सुनाते हैं
चंद्र देव और पितृदेव जी पूजे जाते हैं हम कथा सुनाते हैं
कोरस: -ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाकर ध्यान
इस कथा की है पहचान मिले मुंह माँगा वरदान
वार्ता: -प्रिये भक्तों वह कन्या पिता की कामना करती और दुःख के कारण रोया करती थी कन्या
को दुखी देख सभी आत्माओं ने उसे धरती लोक पर राजा अमावसु की कन्या रूप में जन्म
लेने की सलाह देती हैं ,उनकी बातों को मान कन्या राजा की पुत्री के रूप में जन्म लेती है -
M: -एक थे राजा अमावसु जो भक्तों बड़े महान
जन्मी कन्या उनके घर में जिसका अच्छोदा नाम
कोरस: -जिसका अच्छोदा नाम
M: -पाके पिता का प्यार दुलार वो खुश रहने लगती है
फिर तो आत्माओं का शुक्रिया करना वो चाहती है
कोरस: -करना वो चाहती है
M: -जिसके चलते उसने भक्तों श्राद्ध मार्ग अपनाया
सबसे अँधेरी रात चुनी पितरों को है फिर है ध्याया
कोरस: -पितरों को है फिर है ध्याया
M: -विधि विधान से फिर पितरों का उसने किया पूजन
पितृ दया से फिर तो कन्या हो गई है संपन्न
कोरस: -कन्या हो गई है संपन्न
M: -स्वर्ग लोक से भी सुन्दर उसे सुख मिल जाते हैं पावन कथा सुनाते हैं
चंद्रदेव और पितृदेव जी पूजे जाते हैं हम कथा सुनाते हैं
कोरस: -ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाकर ध्यान
इस कथा की है पहचान मिले मुंह माँगा वरदान
वार्ता: -भक्तजनो पिता का प्यार पाने के कारण अच्छोदा प्रसन्न रहने लगी , बदले में अच्छोदा ने ‘
उन आत्माओ का आभार जताना चाहती थी इसी लिए उसने श्राद्ध का मार्ग चुना और
इसके लिए उसने अँधेरी रात का चयन किया जिस दिन चंद्रदेव नहीं होते हैं और अँधेरा
रहता है , उसदिन वह विधि विधान से पितरों का पूजन करने लगी , तभी से बिना चन्द्रमा
के अँधेरी रात को राजा अमावसु के नाम पर अमावस्या कहा जाने लगा -
M: -बिना चंद्र के सूने गगन की रात जो आती है
राजा अमावसु के नाम से जानी जाती है
कोरस: -जानी जाती है
M: -काली रात ये दर्श अमावस्या की कहलाई
तब से लेकर आज तलाक ये प्रथा है सबने निभाई
कोरस: -ये प्रथा है सबने निभाई
M: -धरती लोक पर इस दिन सारे पितृ जी आते हैं
इनके परिजन इस दिन को तो इनको ध्याते हैं
कोरस: -इनको ध्याते हैं
M: -पाते हैं वर सुख सम्पति भरते हैं वो भण्डार
चंद्र देव का पूजन करने से होता उद्धार
कोरस: - पूजन से होता उद्धार
M: -श्राद्ध के दिन ये चंद्र देव न नजर में आते हैं पावन कथा सुनाते हैं
चंद्र देव और पितृ देव जी पूजे जाते हैं हम कथा सुनाते हैं
कोरस: -कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाकर ध्यान
इस कथा की है पहचान मिले मुंह माँगा वरदान
वार्ता: -भक्तजनो अमावस्या पर बहुत से लोग पितरों के निमित्त भी पूजा करते हैं. दर्श अमावस्या
का प्रभाव पितृ अमावस्या की तरह ही माना गया है. , दर्श अमावस्या पर पूर्वज स्वर्ग से
धरती पर आते हैं और अपने परिजनों को आशीर्वाद देते हैं, इसलिए इस दिन पूर्वजों के
निमित्त पूजा का विधान है. दर्श अमावस्या पितृ दोष से छुटकारा पाने के लिए भी किए
जाते हैं.
M: -पूजा अर्चना करके फिर तो आरती गाते हैं
पितर देव भगवान् का फिर चालीसा गाते हैं
कोरस: -चालीसा गाते हैं
M: -स्तुति करते चंद्रदेव की करते मंगल कामना
रोग दोष मिट जाते सारे मिट मिट जाती यातना
कोरस: -मिट जाती यातना
M: -दर्श अमावस्या की गाथा भक्तों बड़ी महान
व्रत करने सुनने से गाथा होता है कल्याण
कोरस: -होता है कल्याण
M: -देवेश कुंदन ने है भक्तों आपको कथा सुनाई
मुनेंद्र प्रेम जी सुमिर शारदा अपनी कलम चलाई
कोरस: -अपनी कलम चलाई
M: -प्रेम तनय कैलाश पितरों को तो शीश झुकाते हैं पावन कथा सुनाते हैं
चंद्र देव और पितृ देव जी पुजे जाते हैं हम कथा सुनाते हैं
कोरस: -ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाकर ध्यान
इस कथा की है पहचान मिले मुंह माँगा वरदान
लेखक :- मुनेन्द्र सिंह
Lyrics copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Brijwasi
0:00 0:03:40