Close Menu
Subscribe :

Devotional Album

Devotional Hindi 0:12:13 4+ Views

Shri Ganesh Amritwani

Super Hit Devotional track Shri Ganesh Amritwani sung by Rinky Vishwakarma.

Share this track

Song Lyrics / बोल

Official lyrics for Shri Ganesh Amritwani sung by Rinky Vishwakarma

F:-प्रथम देव का पद मिला नाम है श्री गणेश
पार्वती के लाल है जिनके पिता महेश
होता ही जब जब कहीं कोई भी शुभ काम
सबसे पहले लेते है श्री गणेश का नाम
प्रिय है श्री गणेश को मोदक और पकवान
मन को हरने वाली है मनमोहक मुस्कान
सच्चे मन से जो करे श्री गणपति का ध्यान
पाता है बिन मांगे ही मान और सम्मान
कोरस:- जय जय श्री गणेश जय जय श्री गणेश
माँ गौरा पिता महेश जय जय श्री गणेश
F:-रिद्धी सिद्धी धन के भव सब गणपति के हाथ
माँ लक्ष्मी जी रहती है पल पल जिनके साथ
लम्बोदर गणपति गजानन मूषक असवार
सुख सम्पति और ज्ञान के तुम्ही हो दातार
तुम जैसा ब्राह्मण में कोई नहीं गुणवान
माता पिता से पाया है सर्वोत्तम वरदान
ध्यान करे जो गणेश का बनते उसके काम
कष्ट विनाशक है यही श्री गणेश का नाम
कोरस:- जय जय श्री गणेश जय जय श्री गणेश
माँ गौरा पिता महेश जय जय श्री गणेश
F:-गज मष्तक है गणेश का और भुजाये चार
शरण जो आये गणेश के हो जाये उद्धार
दयावान गुणवान है श्री गणपति गणराज
श्री गणपति गणेश का अलग ही है अंदाज
शिव शंकर के लाडले कार्तिकय के भ्रात
पुष्प कमल से लग रहे माँ गौरा के साथ
सर्वोत्तम महादेव है उत्तम श्री गणेश
वेदो में है गणेश की महिमा बड़ी विशेष
कोरस:- जय जय श्री गणेश जय जय श्री गणेश
माँ गौरा पिता महेश जय जय श्री गणेश
F:-उत्तम है संसार में श्री गणेश का नाम
श्री गणेश के नाम से बनते है हर काम
श्री गणेश के पास है बल बुद्धी और ज्ञान
जो चाहे श्री गणेश से मांग लो वो वरदान
माँ लक्ष्मी के साथ में गणपति रहे विराज
उसी पे कृपा लुटाये जो मन से हो आवाज़
चरणों में सुखदेव को बनाके रखना दास
रिंकी और कैलाश का न छोड़ना कभी भी हाथ
कोरस:- जय जय श्री गणेश जय जय श्री गणेश 2
माँ गौरा पिता महेश जय जय श्री गणेश 2
F:-शिव के नन्द तुमको वंदन
प्रातः संध्या गणपति चिंतन
श्री गणेश के राशि नवाऊ
कोरस:- कमल चरण रज शीश लगाऊं
F:-मन में मूरत श्री गणेश की
लगती है सूरत श्री महेश की
प्रथम देव श्री गणेश कहाते
कोरस:- बिन मांगे सब कुछ दे जाते
F:-शिव शंकर के तुम हो प्यारे
माँ गोरा के नैनो के तारे
तुमसे श्रेष्ठ नहीं है कोई
कोरस:- दूजा देव नहीं है कोई
F:-माता पिता ने जब ली परीक्षा
पल में कर दी तुमने समीक्षा
पृथ्वी का भ्रमण करना था
कोरस:- श्रेष्ठ कौन साबित करना था
F:-कार्तिकेय चले धरा नापने
कार्य श्रेष्ठ तब करा आपने
कर परिक्रमा मात पिता की
कोरस:- तुम हो श्रेष्ठ तुमने दिखादी
F:-मात पिता से वर तुम पाये
सब देवो में श्रेष्ठ कहाये
हवन यज्ञ हो या शुभ काम
कोरस:- प्रथम तुम्हारा सुमरे नाम
F:-श्री गणेश से कार्य की सिद्धी
होती है धन धान्य की वृद्धी
श्री गणेश है नाम सुहावन
कोरस:- सुन्दर सुन्दर अति मन भावन
F:-सिद्धि विनायक धाम निराला
सुख वैभव धन देने वाला
कार्य सिद्ध सब हो जाता है
कोरस:- मुँह माँगा फल मिल जाता है
F:-जहां पे तुम वहीं लक्ष्मी
तुम बिन मिलती नहीं लक्ष्मी
श्री गणेश जी जहाँ पे साजै
कोरस:- मात लक्ष्मी वहीं विराजे
F:-एक दंत भी कहते है तुमको
दया वंत कहते है तुमको
चार भुजा के तुम हो धारी
कोरस:- न्यारी है हर बात तुम्हारी
दोहा
श्री गणेश की वंदना करे जो मन चित्त लाय
उसको फिर तत्काल ही मन वांछित फल मिल जाय
F:-इंद्रा देव जब लड़ने आया
उसने तुमपर वज्र चलाया
टूट गया इक दन्त तुम्हारा
कोरस:- इंद्रा देव फिर तुमसे हारा
F:-मोदक का तुम भोग लगाते
लड्डू पेड़े जम के खाते
तुमको अति प्रिय है मिष्ठान
कोरस:- भोग लगाओ दया निधान
F:-गणपति उत्सव जब आता है
भक्तो का मन खिल जाता है
सब गणपति को घर लाते है
कोरस:- दर्शन जी भर कर पाते है
भक्त करे गणपति की सेवा
बदले में मिलता है मेवा
सब पर खुशियां बरसाते है
कोरस:- घर खुशियों से भर जाते है
कोई पर्व कोई उत्सव हूँ
बिना तुम्हारे ना संभव हो
श्री गणेश का लेकर नाम
कोरस:- शुरू किया जाता हर काम
F:-गणपति बप्पा दया के सागर
देखलो इनके द्वार पे जाकर
कृपा की बरसात हो रही
कोरस:- आठों पहर दिन रात हो रही
F:-बहुत गुनी हो तुम अति चातुर
भक्त कार्य के रहते आतुर
बड़े दयालु दयावान हो
कोरस:- भक्तों पे अपने मेहरबान हो
F:-हम सेवक हम दास तुम्हारे
रहना पल पल साथ हमारे
हे लम्बोदर हे गणधारी
कोरस:- हम आये है शरण तुम्हारी
F:-निर्बल को बलवान बनाते
निर्धन को धनवान बनाते
राही को पर्वत कर सकते
कोरस:- पर्वत को राही कर सकते
F:-अनुपम रूप लये मन भावन
बैठे हो तुम स्वर्ण सिंहासन
पुष्प शंक मोदक हाथो में
कोरस:- ममता झलक रही आँखों में
दोहा
शिव शंकर के लाडले माँ गौरा के लाल
विनती मेरी है यही काट दो भव के जाल
F:-चारो वेदो के तुम स्वामी
श्री गणपति तुम अंतर्यामी
मेरे घर भी आन पधारो
कोरस:- संकट टारो कष्ट निवारो
F:-जिस के घर कर दो पग फेरा
दूर हो जाये सारे अँधेरा
उजियारे से घर भर जाये
कोरस:- उस घर कोई कमी ना आये
F:-तुम आरम्भ हो तुम्ही अंत
गणपति देवा तुम अनंत हो
दया करो प्रारभ्ध मिटाओ
कोरस:- अब बंधन से मुक्त कराओ
F:-दीन हीन तू रक्षा करना
पल पल मेरी सुरक्षा करना
काल मुझे जब लेने आये
कोरस:- मन विचलित ना होने पाये
F:-श्री गणेश जी तुमको वंदन
बार बार तुमको अभिनन्दन
आन पड़ा हूँ चरण शरण में
कोरस:- रखलो मुझको चरण शरण में
F:-तुम करदो संभव को असंभव
और असंभव करदो संभव
सब कुछ स्वामी हाथ तुम्हारे
कोरस:- कष्ट हरो हे नाथ हमारे
F:-हृदय तुम्हारा निर्मल कोमल
तुमको प्यारे निर्मल निश्चल
झूठ कपट छल लोभ के बैरी
कोरस:- तुम हो कामी क्रोध के बैरी
F:-सब देवो के तुम हो नायक
तुम्ही गजानन बुद्धी विधायक
तुम हो ज्ञानी तुम गुणवान
कोरस:- श्री गणेश जय दया निधान
F:-सबने माना सबने देखा
तुम्हे बदलते भाग्य की रेखा
जो भी तुम्हारे द्वार पे आया
कोरस:- तुमने उसका भाग्य जगाया
F:-गणपति बप्पा भूल ना जाना
गणपति उत्शव में घर आना
हे लम्बोदर आन पधारो
कोरस:- मुझ सेवक के काज सवारों
दोहा
हाथ जोड़ विनती करूँ हे गणपति गणराज
मुझ निर्धन कमजोर के तुम्ही सम्हारो काज
लेखक :- सुखदेव निशाद
Lyrics copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Brijwasi
0:00 0:03:40