Close Menu
Subscribe :

Rhymes Album

Rhymes Hindi 0:02:11 2+ Views

Aayi Holi

Super Hit Rhymes track Aayi Holi sung by Zain Ali (MaMa Monkey).

Share this track

Song Lyrics / बोल

Official lyrics for Aayi Holi sung by MaMa Monkey

M:- आई होली, आई होली, आई होली
सारा रारा उड़ रही रंगों की रंगोली
M:- आज का दिन है न्यारा-न्यारा प्यारा-प्यारा
कोरस:- प्यारा-प्यारा
M:- आज का दिन है न्यारा-न्यारा प्यारा-प्यारा
कोरस:- प्यारा-प्यारा
M:- निकल पड़ी घर-घर से मस्तानों की टोली
कोरस:- आई होली, आई होली, आई होली
सारा रारा उड़ रही रंगों की रंगोली
M:- अरे भागो-भागो, अरे पकड़ो-पकड़ो,
अरे एक दूजे को, आज रंग में रगड़ो
ये प्रेम प्यार का, पर्व है बच्चों,
आपस में तुम, कभी न झगड़ों
ख़ूब चलाओ आज पिचकारी से गोली 2
निकल पड़ी घर-घर से मस्तानों की टोली
कोरस:- आई होली, आई होली, आई होली
सारा रारा उड़ रही रंगों की रंगोली
M:- अरे कोई काला है, कोई नीला है,
अरे कोई लाल है, कोई पीला है
हां सभी के चेहरे, बदल गए है,
अरे कोई सूखा है, कोई गीला है
बड़े ही खुश है आज तो सारे ही हमजोली 2
निकल पड़ी घर-घर से मस्तानों की टोली
कोरस:- आई होली, आई होली, आई होली
सारा रारा उड़ रही रंगों की रंगोली
लेखक :- राकेश धामा
Lyrics copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Brijwasi
0:00 0:03:40