Close Menu
Subscribe :

Devotional Album

Devotional Hindi 0:05:17 7+ Views

Jhule To Pad Gaye

Super Hit Devotional track Jhule To Pad Gaye sung by Satya Prakash Adhikari, Rinky Vishwakarma.

Share this track

Song Lyrics / बोल

Official lyrics for Jhule To Pad Gaye sung by Rinky Vishwakarma, Satya Prakash Adhikari

F:-सावन आया बहना बदरा छा गए जी 2
एजी नेहा बरसे बहना नेहा बरसे न आया चितचोर
झूले तो पड़ गए अमवा की डार पे जी
कोरस :- मन समझा ले राधा न बन बावरी जी
सखी तेरे आवेंगे 2 कान्हा चितचोर
मन समझा ले राधा ना बन बावरी जी
F:-बिन कान्हा के मैं, न झूलूं ,उस सावन को कैसे भूलूं
जीया जलावे बैरी मेरा पपिहरा जी 2
एजी करे पीहू पीहू बहना वो तो पीहू पीहू
बहना चहुँ ओर, झूले तो पड़ गए अमवा की डार पे जी
कोरस:- झूले तो पड़ गए अमवा की डार पे जी
M:-जब राधा बुलाए न श्याम आये
ऐसा तो कभी न हो पाए
झुला झुलाने राधा रानी मैं आ गया जी 2
एजी अपनी राधा को प्यारी प्यारी राधा को
न भूले नन्दलाल, झूले तो पड़ गए अमवा की डार पे जी
कोरस:- झूले तो पड़ गए अमवा की डार पे जी
F:-जा नटखट तू है हरजाई, तूने ही राधा तड़पाई
M:-अब मान भी जाओ ओ राधा ,
तेरे बिन तो है श्याम भी ये आधा
F:-हार गई मैं कान्हा तुम जीत गए जी 2
एजी मेरे मन का कान्हा मेरे मन का
नाचे अब मोर झूले तो पड़ गए
झूले तो पड़ गए अमवा की डार पे जी
कोरस :- मन समझा ले राधा न बन बावरी जी
सखी तेरे आवेंगे 2 कान्हा चितचोर
मन समझा ले राधा ना बन बावरी जी
लेखक :- देवेंद्र सिंह
Lyrics copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Brijwasi
0:00 0:03:40