Close Menu
Subscribe :

Devotional Album

Devotional Hindi 0:05:22 15+ Views

Shri Shyam Baba Ki Aarti

Super Hit Devotional track Shri Shyam Baba Ki Aarti sung by Rinky Vishwakarma.

Share this track

Song Lyrics / बोल

Official lyrics for Shri Shyam Baba Ki Aarti sung by Rinky Vishwakarma

आरती कीजै खाटू श्री श्याम की - २
शीश के दानी श्री श्याम नाम की - २
आरती कीजै खाटू श्री श्याम की
तीन बाण धारी की आरती उतारे
श्याम नाम सौ बार पुकारे - २
जय हो तुम्हारी हारे के सहारे
श्याम पड़े हम शरण तुम्हारे
आरती कीजै खाटू श्री श्याम की
महाभारत के भाग्यविधाता
विश्व विजेता के हो विख्याता - २
शीश के दानी तुम श्याम कहाये
श्याम नाम श्री कृष्ण से पाये
आरती कीजै खाटू श्री श्याम की
अहिलवती के राज दुलारे
तीन बाण तरकश में तुम्हारे - २
एक भी बाण यदि चल जाये
सागर भरा नीर जल जाये
आरती कीजै खाटू श्री श्याम की
श्याम सुन्दर जी लखदातारी
फूलो की सजती सेज तुम्हारी - २
तेज अलग है मुख मंडल पर
तुमसा ना कोई भूमण्डल पर
आरती कीजै खाटू श्री श्याम की
भीम पुत्र श्री श्याम कहाते
भक्तो पर करुणा बरसाते
द्वार तुम्हारे जो आता है
श्याम दीवाना बन जाता है
आरती कीजै खाटू श्री श्याम की
कलयुग के तुम हो रखवाले
कहलाते हारे के सहारे
श्री श्याम का साथ अगर है
गर्मी ना बरसात का डर है
आरती कीजै खाटू श्री श्याम की
भोग चूरमा सवा मणि का
मन प्रिय व्यंजन श्याम धणी का - २
श्याम धणी की जो आरती गाये
कहे सुखदेव करम फल पाये
आरती कीजै खाटू श्री श्याम की
शीश के दानी श्री श्याम नाम की
आरती कीजै खाटू श्री श्याम की
लेखक :- सुखदेव निशाद
Lyrics copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Brijwasi
0:00 0:03:40