Close Menu
Subscribe :

Islamic Album

Islamic Urdu 0:13:26 10+ Views

Rozedar Biwi Ki Dua Ka Asar Sharabi Bana Nek Sohar

Super Hit Islamic track Rozedar Biwi Ki Dua Ka Asar Sharabi Bana Nek Sohar sung by Mantsha (Mann Ali Khan).

Share this track

Song Lyrics / बोल

Official lyrics for Rozedar Biwi Ki Dua Ka Asar Sharabi Bana Nek Sohar sung by Mann Ali Khan

F:-रमज़ान के महीने का ऊंचा है मर्तबा, अल्लाह रोज़ादारों की सुनता है हर दुआ
ये क़िस्सा हक़ीक़त का,रोज़ों की फजीलत का
कौरस -ये क़िस्सा हक़ीक़त का,रोज़ों की फजीलत का….(2)
F:-ऐ मोमिनों रमज़ान में रोज़े रखा करो, क़ुरआन और दिल से नमाज़ें पढ़ा करो
लाज़िम है जानो माल का सदक़ा करो अदा, खैरात और ज़कात ग़रीबों को दो सदा
दिल में रखो ग़ुरूर न, रक्खो कोई अना, ख़र्चा करोगे एक तो, पाओगे दस गुना
इस माह को बख़्शी हैं ख़ुदा ने फजीलतें, रहतीं हैं बरसतीं सदा अल्लाह की रहमतें
इस माह में उतारा, ख़ुदा ने क़ुरान है, अहसान मंद जिसके लिए ये जहान है
रमज़ान के सदके में ख़ुशी, ख़ूब पाओगे, मरने के बाद मोमिनों जन्नत में जाओगे
ये क़िस्सा हक़ीक़त का,रोज़ों की फजीलत का
कौरस -ये क़िस्सा हक़ीक़त का,रोज़ों की फजीलत का
F:-इक वाक़या सुनाती हूं,लड़की थी पारसा, दीने नबी पे चलती सबा उसका नाम था
अपनों से बड़ों का किया करती लिहाज़ थी, रोज़े भी रखती और वो पढ़ती नमाज़ थी
जो उसके रिश्तेदार थे, रखते बड़ी जलन, आदत से थे बहुत बुरे,अच्छे न थे चलन
सुन सुन के उनकी बातें परेशान थी सबा, कहती किसी से कुछ नहीं रहती थी ग़मज़दा
अब उसके रिश्तेदारों ने संग में बुरा किया, उसका निकाह एक शराबी से कर दिया
दुल्हन वो बन के आ गई, अब तो ख़ुशी, उसको पता न थी कि कटेगी यूं ज़िन्दगी
ये क़िस्सा हक़ीक़त का,रोज़ों की फजीलत का
कौरस -ये क़िस्सा हक़ीक़त का,रोज़ों की फजीलत का
F:-आमाल थे बहुत बुरे, शौहर ख़राब था, रहता बहुत नशे में वो, पीता शराब था
देखा सबा ने हाल जो सोहर का इस तरह, आँखों से आंसू बहने लगे उसके बेपनाह
गुस्से में भूखी रहती वो खाती न रोटियां, शौहर था करता तंग वो देता था गालियां
पढ़ कर नमाज़ मांगती अल्लाह से दुआ, अल्लाह मेरे शौहर को सही रास्ता दिखा
घर में मेरे चमका दे कोई आफताब सा, शौहर रहे न मेरा ये ,आदी शराब का
मैं चाहती हूं दीन पे गुज़रे ये ज़िन्दगी, शौहर भी मेरा करने लगे तेरी बंदगी
ये क़िस्सा हक़ीक़त का,रोज़ों की फजीलत का
कौरस -ये क़िस्सा हक़ीक़त का,रोज़ों की फजीलत का
F:-कुछ रोज बाद देखो रमजान आगया, हर सिम्त एक नूर का बादल सा छा गया
हर एक मुसलमान के, चेहरे पे थी ख़ुशी, रखना है पहला रोज़ा दिलों में थी बेकली
शौहर जो आया शाम को, पीकर शराब था, बीवी ने बड़े प्यार से, उससे था अब कहा
रमज़ान कल से लग रहा, रोज़े सभी रखो, मस्जिद में जाके रोज़ नमाज़ें अदा करो
अल्लाह के करम से सिलाह इसके पाओगे, न उदास होंगे ना आँशु बहाओगे
अल्लाह बख़्श देगा तुम्हारे गुनाह को, आसान कर देगा मुश्किल वो राहो को
ये क़िस्सा हक़ीक़त का,रोज़ों की फजीलत का
कौरस -ये क़िस्सा हक़ीक़त का,रोज़ों की फजीलत का
F:-शौहर ने कहा ठीक है रोज़ा रक्खूंगा मैं, दिन भर नहीं शराब को बिल्कुल पिऊंगा मैं
इक शर्त है मेरी न सताओगी तुम मुझे, इफ़तारी बाद जाम पिलाओगी तुम मुझे
बोली सबा कि ठीक है वादा निभाऊंगी, इफ़्तार बाद जाम मैं भर के पिलाऊंगी
शौहर ने रोज़ा रख लिया मस्जिद में भी गया हैरान नमाज़ी थे, ये कैसे होगया
आए नमाज़ी पास में, कहने लगे सभी, इस राह से भटकना नहीं अब तुम्हें कभी
मांगी नमाजियों ने थी मिल कर के ये दुआ, मौला शराबी शख़्स का हर ऐब दे छुड़ा
ये क़िस्सा हक़ीक़त का,रोज़ों की फजीलत का
कौरस -ये क़िस्सा हक़ीक़त का,रोज़ों की फजीलत का
F:-बीवी ने अब तो चुपके से ये काम कर दिया, बोतल में अब शराब की सरबत था भर दिया
जो थी शराब नाली में उसने बहाई थी, फिर उसने ज़बीं सजदे में अपनी झुकाई थी
पढ़ के नमाज़ मांगी थी अल्लाह से दुआ, ऐ मौला मैं मजबूर हूं इज़्ज़त मेरी बचा
शौहर से किया वादा मैं कैसे निभाऊंगी, इफ़तारी बाद जाम मैं कैसे पिलाऊंगी
रोज़ा रखा है उसने तो,आदत ख़राब है, हाथों से मेरे आज , पिएगा शराब है
मौला है मेरी इलतिजा तू लाज बचाना, शौहर को बुराई के न रस्ते पे चलाना
ये क़िस्सा हक़ीक़त का,रोज़ों की फजीलत का
कौरस -ये क़िस्सा हक़ीक़त का,रोज़ों की फजीलत का
F:-मग़रिब का वक़्त हो गया इफ़्तार कर लिया, शौहर ने अपनी बीवी से हंस कर के ये कहा
वादा किया था तुमने जो वादा निभाओ तुम, हाथों से मय का जाम मुझे अब पिलाओ तुम
सरबत था जो बोतल में उससे जाम भर लिया बिस्मिल्लाह पढ़ के लाके वो शौहर को देदिया
पीते ही जाम जिस्म में हरकत सी हो गई, दिल उसका मुनव्वर हुआ फैली थी रोशनी
शौहर ने बीवी से कहा कि क्या पिला दिया, पीकर इसे अज़ीब सा होने लगा नशा
कल्बो जिगर को आ गया मेरे सुकून है, अल्लाह की बंदगी का जगा अब जुनून है
ये क़िस्सा हक़ीक़त का,रोज़ों की फजीलत का
कौरस -ये क़िस्सा हक़ीक़त का,रोज़ों की फजीलत का
F:-ऐसा शराबी शख़्स पे,रब का करम हुआ, वो छोड़ के शराब को रस्ते पे आ गया
बीवी से प्यार करता वो लड़ता न झगड़ता, ऐबों से दूर हो गया पढ़ता नमाज़ था
रमज़ान के सदके में ख़ुशी उसको मिल गई, उजड़ा हुआ था बाग़ कली उसमें खिल गई
रहते मियां बीवी ख़ुशी कोई न ग़म रहा, उनको ख़ुदा ने प्यारा सा बेटा अता किया
रमज़ान के रोजों की जो इज़्ज़त न करेगा, दोनों ही जहानो में , परेशान रहेगा
तुम फ़ैज़ न हालात का शिकवा किया करो, हर हाल में रमज़ान के रोज़े रखा करो
ये क़िस्सा हक़ीक़त का,रोज़ों की फजीलत का
कौरस -ये क़िस्सा हक़ीक़त का,रोज़ों की फजीलत का
लेखक :- फैज़ मोहम्मद
Lyrics copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Brijwasi
0:00 0:03:40