Close Menu
Subscribe :

Devotional Album

Devotional Hindi 0:09:49 15+ Views

Shri Valmiki Chalisa

Super Hit Devotional track Shri Valmiki Chalisa sung by Angel.

Share this track

Song Lyrics / बोल

Official lyrics for Shri Valmiki Chalisa sung by Angel

जय जय महर्षि वाल्मीकि कोटिश करूँ प्रणाम
हाथ जोड़ मन में धरुं सद्गुरु आपका ध्यान
आश्विन माह पूर्णिमा के दिन लिए धरा अवतार
सुर नर मुनि जन सब करे आज तेरी जयकार
जन जन के तुम भाग्य विधाता, वाल्मीकि त्रिभुवन विख्याता
हे त्रिकाल दरस मुनि नाथा, नाम तुम्हारा जग में साँचा
जो सुमिरै तुम्हें बारम्बारा, उसको दुःख संकट से उबारा
जो तेरी भक्ति में लीन हो जाए, उसके सब संताप मिट जाए
कर दी पूरी आस हर मन की, कर दी रचना रामायण की
महाकवि हैं ब्रह्म समाना, भक्तन के हृदय इनका ठिकाना
तुम गुरु नाथ तुम्हीं करतार हो, करते सबका बेड़ा पार हो
आत्मबोध का ज्ञान सिखाया, भटके पथिकों को पथ दिखलाया
तेरी छवि जो नयन बसाए, दिव्य दर्शन वो ही पाए
जो भी तुमसे आस लगाए, कोई बाधा रोक न पाए
तेरी शरण जो प्राणी जाए, वो ही अमित जीवन फल पाए
तेज पुंज मुख नेत्र विशाला, तन पर शोभित मुक्तन माला
गौर वर्ण पीताम्बर धारी, मस्तक तिलक श्वेत जटाधारी
पूजन भक्ति जो जन करते, तुम रक्षा भक्तों की करते
पूजा महा ऋषि की कर लो, थोड़ा पुण्य झोली में भर लो
निष्ठां भाव से जो तुम्हें ध्याते, दुःख दारिद्र निकट नहीं आते
लाखों करोड़ो छंद रचाये, जो नारद जी से बंटवाये
वाल्मीकि जी जिन्हें अपनाए, काम क्रोध मद लोभ न सताए
काक भूसुण्डी भी कहते हैं, वाल्मीकि हर युग रहते हैं
जब एक व्याध ने पंछी मारा, मुनिवर ने उसको धिक्कारा
सुनकर ब्रह्मा जी की, वाणी लिख डाली श्री राम कहानी
राम लखन को सीख दे आए, वन उत्तम की राह बताए
राम जो वन में तुम जाओगे, प्राणियों के मन बस जाओगे
माँ सीता विपदा की मारी, गर्भवती आई शरण तिहारी
बेटी सम सीता अपनाए, उसके दुःख में धीर बंधाए
बीत गए दिन दुःख के सारे, जन्मे बेटे लव कुश प्यारे
शस्त्र शास्त्र का पाठ पढाया, सर्व गुण संपन्न बनाया
काव्य को आधार बनाया, करुणा का संसार रचाया
कलम से ज्ञानालोक जलाए, बनकर मार्ग दर्शक वो आए
दर पर आए दीन दुखयारी, हरे कलेश भय भंजन हारी
आई पांडवों पर विपदा भारी, करी यज्ञ की फिर तैयारी
पांडवों ने जब यज्ञ रचाया, श्री कृष्ण ने तुम्हे बुलाया
उनके यज्ञ को सफल कराए, जय घोष नभ में गूंजा जाए
भक्त जो तेरी शरण में आए , श्रद्धा से निज शीश झुकाए
आगे खाली हाथ फैलाए ,आशाओं से बढ़कर पाए
कोढ़ि को मिल जाए काया, निर्धन को भर देते माया
महामुनि की करुणा पाले, वो हैं दुखों को हरने वाले
सद्गुरु जी का ध्यान लगाए, वाल्मीकि चालीसा जो गाए
घर में सुख समृधि छाए, मनोकामना पूर्ण हो जाए
दोहा
वाल्मीकि का मंत्र हैसब जन मानो एक
प्राण दिए सब जीवो को, मानव दिया विवेक
उंच नीच के भेद का, करे न कोई विचार
सदभावना हो मन में, खिले सदा सुविचार
लेखक :- सुभाष चंद्र बोस
Lyrics copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Brijwasi
0:00 0:03:40