Close Menu
Subscribe :

Devotional Album

Devotional Hindi 0:16:15 12+ Views

Ahoi Chalisa

Super Hit Devotional track Ahoi Chalisa sung by Angel.

Share this track

Song Lyrics / बोल

Official lyrics for Ahoi Chalisa sung by Angel

दोहा
व्रत अहोई अष्ठमी जो कर ले इक बार
धन दौलत संतान से भरा रहे घर द्वार
कोख बंधी हो यदि कोई इस व्रत से खुल जाए
और किस्मत की राह से हर बाधा टल जाए
चौपाइयां
माता अहोई की कथा सुनाऊ
कथा के व्रत का फल बतलाऊँ
साहूकार धनवान एक था
दयावान इंसान नेक था
साहूकार की एक थी बेटी
सातो बेटो से थी छोटी
वो ससुराल से घर आई थी
सासु से कहकर आई थी
दीवाली आने वाली है
खुशहाली लाने वाली है
चली भाभियाँ माटी लाने
माटी वाले घर को सजाने
छोटी ननद भी साथ में जाए
गड्ढे से माटी खोदवाये
गड्ढे में इक मांद थी गहरी
जिसमे थी इक श्याहु ठहरी
माटी खोद रही थी जिसमे
श्याहु के बच्चे थे उसमे
चोट लगी बच्चे के सिर पर
श्याहु का बच्चा जाता है मर
श्याहु माता क्रोध में आकर
रोते हुए बोली गुर्राकर
तूने मेरा बालक मारा
कर दूंगी मैं नाश तुम्हारा
सुन ओ पापिन सुन हत्यारी
बंध जाए अब कोख तुम्हारी
तेरे घर बालक ना होये
मेरी तरह से तू भी रोये
श्याहु की सुन करके लाडली
हो गई पागल हुई बावली
नैनो से नीर धार बहती है
अपनी भाभियो से कहती है
अपने कोख को तुम बंधवा लो
श्राप से मेरी कोख बचालो
होती नहीं तैयार भाभियाँ
करती है इंकार भाभियाँ
धीरे से बोली छोटी भाभी
मन ही मन में रोती भाभी
श्याहु माँ मेरी कोख बांध दो
मेरी ननद को क्षमा दान दो
रोती बिलखती घर आती है
किसी से कुछ ना बतलाती है
बालक होते जी नहीं पाती
सातवे दिन ही वो मर जाती
फिर किसी ज्ञानी ने बतलाया
इस पर है किसी श्राप का छाया
सुरही गाय घर में ले आ तू
बेटी कर उसकी सेवा तू
श्याहु की है वो गाय माचली
माचली गाय तू पाल लाड़ली
उसे खिलाना हाथ से चारा
कट जायेगा श्राप तुम्हारा
सुरही गाय वो ले आती है
सेवा में उसकी लग जाती है
सुरही गाय को नहलाती वो
हरा हरा उसे चारा खिलाती वो
साफ़ सफाई मन से करती
और सेवा तन मन से करती
सुरही गाय ने उससे पूछा
बेटी बोल क्या तेरी इच्छा
रोकर बोली वो दुखियारी
बंधी है माता कोख हमारी
गोदी में इक लाल दिलादो
श्याहु माँ का श्राप मिटादो
श्याहु माँ माचली तुम्हारी
बांधी उन्होंने कोख हमारी
उनसे कहकर कष्ट मिटा दो
बंधी है मेरी कोख खुलादो
सुरही गाय फिर उसको लेकर
चली बहु के साथ में हंसकर
गर्मी से लाचार हुई जब
चलते चलते हार गई जब
छाया दार बगीचा देखा
थोड़ा सुस्ताने की सोचा
पेड़ के नीचे बैठ गई वो
थके हुए थे लेट गई वो
गरुण पंखिनी का इक बच्चा
उसी पेड़ की डाल पे बैठा
कहीं से आया सांप निकलकर
गरुण पंखिनी के बच्चे पर
नज़र गड़ाए चला जा रहा
खाने को उसको बढ़ा जा रहा
नीचे बैठी बहु ने देखा
अपने मन में उसने सोचा
ये बच्चे को खा जायेगा
जिन्दा उसे चबा जायेगा
बहु ने सांप को मार गिराया
ढाल के नीचे उसे छुपाया
उड़ती गरुण पंखिनी आई
खून देखके वो घबराई
बहु ने फिर उसको बतलाया
मैंने सांप को मार गिराया
वरना बच्चा का जाता वो
जिन्दा उसे चबा जाता वो
गरुण पंखिनी खुश हो बोली
भर दूंगी मैं तेरी झोली
जो मांगेगी वही मैं दूंगी
पल की भी न देर करुँगी
बोली बहु ये काम करादो
सात समंदर पार लगादो
रहती है वहां श्याहु माता
मेरी कोख की भाग्य विधाता
गरुण पंखिनी पीठ बिठाकर
उड़के चली है पंख फैलाकर
सुरही गाय और बहु को लेकर
श्याहु के पास में पहुंची जाकर
उनको देखके श्याहु बोली
बहना मेरी आई हम जोली
सुरही गाय की पड़ी नज़र में
जुएं भरी थी श्याहु के सिर में
बहु ने सुरही के कहने पर ही
मार दिए सब जुहे पकड़कर
श्याहु माँ खुश होकर बोली
खुशियों से तेरी हर दूँ झोली
सात पुत्र हो घर में तेरे
बैठी रहे तुझे बहुये घेरे
बोली बहु मेरा कोई नहीं है
श्राप से मेरी कोख नहीं है
श्राप तुम्हारा मुझको लगा है
बाँझ का टिका माथे लगा है
हँसते हुए फिर श्याहु बोली
मेरा वचन ना जाए खाली
दे दिया तुझको ये वरदान
सात सात तेरी हो संतान
सत्य बात मैं बोल रही हूँ
बंधी कोख तेरी खोल रही हूँ
गरुणि के फिर पीठ बैठकर
आ गयी वापस वो अपने घर
बहु जो अपने घर में आयी
खुशियों की गुंजी शहनाई
सात बहु संग बेटे सात
सारे बैठे थे एक साथ
सात अहोई उसने बनाई
उसने चढाई सात कढाई
ख़ुशी ख़ुशी करती उसमान
मिल गई सात सात संतान
उसकी जेठानी सोच रही है
हैरानी से पूछ रही है
कैसे तेरी कोख खुल गई
औलादो की ज्योत जल गई
छोटी ने सबको बतलाया
कैसे मैंने ये धन पाया
श्याहु ने मेरी कोख खोल कर
पुत्र रतन से मुझे तोलकर
खुशियों से मेरा घर भर डाला
तोड़ दिया मेरी कोख का ताला
पूरा किया जैसे मेरा सपना
ऐसे दया माँ सबपर करना
दो सुखदेव को माँ वरदान
सबके घर खेले संतान
लेखक :- सुखदेव निशाद
Lyrics copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Brijwasi
0:00 0:03:40