Close Menu
Subscribe :

Devotional Album

Devotional Hindi 0:07:07 9+ Views

Ye Shyam Ki Kripa Hai

Super Hit Devotional track Ye Shyam Ki Kripa Hai sung by Sanjay Pareek.

Share this track

Song Lyrics / बोल

Official lyrics for Ye Shyam Ki Kripa Hai sung by Sanjay Pareek

मुझको निभा रहा है, ये श्याम की कृपा है 2
रास्ता दिखा रहा है, ये श्याम की कृपा है
मुझको निभा रहा है,
अच्छा हूँ या बुरा हूँ, जैसा भी हूँ श्याम को हूँ 2
दौलत की न है चाहत, भूखा न नाम का हूँ
रही सदा ही मैं तो, श्री खाटू धाम का हूँ
हरदम बुला रहा है, ये श्याम की कृपा है
मुझको निभा रहा है, ये श्याम की कृपा है
मुझको निभा रहा है
उसकी कृपा तो हर पल, महसूस कर रहा हूँ 2
जो भाव श्याम देता, ह्रदय में भर रहा हूँ
इतना मुझे पता है, मैं तो सवर रहा हूँ
जीवन सजा रहा है, ये श्याम की कृपा है
मुझको निभा रहा है, ये श्याम की कृपा है
मुझको निभा रहा है
जो है श्याम के दीवाने, उनको मेरा नमन है 2
कोई दूसरा न भाए, ऐसी लगी लगन है
जिसने किया इकठ्ठा, श्री श्याम नाम धन है
उनसे मिला रहा है, ये श्याम की कृपा है
मुझको निभा रहा है, ये श्याम की कृपा है
मुझको निभा रहा है
मैं तो भटक रहा था, मुझे मिल गया ठिकाना 2
इसको कभी न छोड़ू, बिन्नू ने मन में ठाना
भरपूर दे रहा है, ये प्यार का खज़ाना
मुझपे लुटा रहा है, ये श्याम की कृपा है
मुझको निभा रहा है, ये श्याम की कृपा है
रास्ता दिखा रहा है, ये श्याम की कृपा है
मुझको निभा रहा है,
लेखक :- Traditional (बिन्नू जी)
Lyrics copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Brijwasi
0:00 0:03:40