Close Menu
Subscribe :

Devotional Album

Devotional Hindi 0:15:13 11+ Views

Sumatinath Bhagwan Ki Katha

Super Hit Devotional track Sumatinath Bhagwan Ki Katha sung by Rinky Vishwakarma.

Share this track

Song Lyrics / बोल

Official lyrics for Sumatinath Bhagwan Ki Katha sung by Rinky Vishwakarma

वार्ता: -जय बंधुओ आज में आपको पांचवे तीर्थंकर सुमितनाथ भगवान की जीवनगाथा सुनाने जा
रही हु तो आइये ध्यान लगाके सुने -
M: -हम जिनवाणी के महासागर से मोती लाते है चुन चुन मोती लाते है
हम पांचवे तीर्थंकर की पावन कथा सुनाते है हम कथा सुनाते है
सुमितनाथ भगवान के हम दर्शन करवाते है हम दर्शन करवाते है
हम पांचवे तीर्थंकर की पावन कथा सुनाते है हम कथा सुनाते है
कोरस: -जहाँ सुमितनाथ भगवान वहां बरसे केवल ज्ञान
वहां बरसे केवल ज्ञान जहाँ सुमित नाथ भगवान
वार्ता: -जय धर्मवलम्बियों ये कथा जैन धर्म के पांचवे तीर्थंकर सुमितनाथ भगवान की है
सुमितनाथ जी का जन्म अयोध्या में इक्ष्वाकुवंशीय राज्य में हुआ था -
M: -पांचवे तीर्थंकर कहलाये सुमितनाथ भगवान
सुमितनाथ भगवान ने जग में किया है जग कल्याण
कोरस: -किया है जग कल्याण
M: -जैन धर्म की शीतल सरिता जग में लहराई
सत्य अहिंसा और धर्म की राह हे दिखलाई
कोरस: -राह हे दिखलाई
M: -धर्म ज्ञान के दिव्य सरोवर खिले दया के फूल
सर्दी गर्मी या हो वर्षा सब सबके अनुकूल
कोरस: -सब सबके अनुकूल
M: -बाज और बुलबुल एक डाल पर गाये मंगल गीत
बाघ और बकरी रहे साथ में ऐसी प्रीत की रीत
कोरस: -ऐसी प्रीत की रीत
M: -खेत और खलिहान जहाँ वरदान लुटाते है वरदान लुटाते है
हम पांचवे तीर्थंकर की पावन कथा सुनाते है हम महिमा गाते है
कोरस: -जहाँ सुमितनाथ भगवान वहां बरसे केवल ज्ञान
वहां बरसे केवल ज्ञान जहाँ सुमित नाथ भगवान
वार्ता: - बंधुओ सुमितनाथ भगवान के पिता का नाम मेघ प्रय और माता का नाम रानी सुमंगला
था सुमितनाथ जी के शरीर एक वर्ण सुनहरा था और इनका चिन्ह चकवा था प्रभु
सुमितनाथ जी के यक्ष यक्षिणी का नाम तुंबरू और महाकाली था -
M: -वैशाख शुक्ल और महा नक्षत्र दिन अष्टमी का पावन
जागे भाग्य अयोध्या के दिन भाग थे मन भावन
कोरस: -दिन भाग थे मन भावन
M: -रानी सुमंगला जी के उदर से उदय हुआ एक फूल
हुआ अवध में उसी रोज से हर मौसम अनुकूल
कोरस: -हर मौसम अनुकूल
M: -महाराजा श्री मेघ प्रे जी हुए बड़े खुशहाल
खोल दिए भंडार कोष के ह्रदय बड़ा विशाल
कोरस: -ह्रदय बड़ा विशाल
M: -दोनों हाथो से महाराजा करे द्रव्य का दान
अवधपुरी में जनम लिए है सुमितनाथ भगवान
कोरस: -सुमितनाथ भगवान
M: -नगर निवासी घर घर वंदन वार सजाते है वंदन वार सजाते है
हम सुमितनाथ भगवान की पावन कथा सुनाते है हम गाथा गाते है
कोरस: -जहाँ सुमितनाथ भगवान वहां बरसे केवल ज्ञान
वहां बरसे केवल ज्ञान जहाँ सुमित नाथ भगवान
वार्ता: -स्वर्ण शरीर लिए भगवान सुमितनाथ जी अयोध्या के राज घराने में जन्म लेते है माता
सुमंगला की ख़ुशी का ठिकाना नहीं रहा महाराज मेघप्रय दोनों हाथो से द्रव्य लुटा रहे है
अन्न दान वस्त्र दान लेने वालो की भीड़ लगी है जगह जगह भण्डारे हो रहे है घर घर
वंदनवार सजाये जा रहे है सारी अयोध्या में दीपोत्सव मनाया जा रहा है महिलाये मंगल
गीत गा रही है वेद शास्त्र ज्ञानी लोग मंत्र पाठ कर रहे है सारी अयोध्या में प्रसन्नता की
लहर दौड़ रही है चारो तरफ हर्षोल्लास का माहौल है नन्हे से सुमितनाथ जी पालने में
झूल रहे है -
M: -स्वर्ण पालना झूल रहे है सुमितनाथ भगवान
बैठ अंगना नार नारियां गा रही मंगल गान
कोरस: -गा रही मंगल गान
M: -देख के अपनी माँ का मुखड़ा लाल रहा मुस्काय
महारानी माँ देख लाल को मन में रही हर्षाये
कोरस: -मन में रही हर्षाये
M: -दिव्य देवता स्वर्ग लोक से पुष्प रहे बरसाए
मेघप्रभ के राज महल की शोभा कही ना जाये
कोरस: -शोभा कही ना जाये
M: -हुए अवतरित अवध पूरी में पांचवे तीर्थंकर
सुमितनाथ भगवान कहाये पांचवे तीर्थंकर
कोरस: -पांचवे तीर्थंकर
M: -द्विय देवता अवध में जिन दर्शन को आते है जिन दर्शन को आते है
हम सुमितनाथ भगवान की पावन कथा सुनाते है हम महिमा गाते है
कोरस: -जहाँ सुमितनाथ भगवान वहां बरसे केवल ज्ञान
वहां बरसे केवल ज्ञान जहाँ सुमित नाथ भगवान
वार्ता: -सुमितनाथ जी राजमहल में राज वैभव के साथ धीरे धीरे बड़े हो जाते है पिता मेघप्रभ
द्वारा राज निति कूटनीति का ज्ञान अर्जित करते है विद्वानों से ज्ञान सीखते है और फिर
उनका विवाह बड़े ही धूम धाम से होता है उनके विवाह में असंख्य देवी देवता नर नारी
सम्मिलित होते है सारी अयोध्या को दुल्हन की तरह सजाया जाता है विवाह के पश्चात
महाराजा मेघप्रय ने राज्य का भार पुत्र सुमितनाथ को सौंप देते है और स्वयं महारानी
सुमंगला के साथ विश्राम करने लगते है -
M: -सुमितनाथ जी करने लगे फिर राज्य का संचालन
साफ़ न्याय में सर्वोत्तम था उनका अनुशासन
कोरस: -उनका अनुशासन
M: -राजा प्रजा सभी सुखी थे करे न कष्ट क्लेश
सुमितनाथ जी ने फैलाया शांति का संदेश
कोरस: -शांति का संदेश
M: -क्षमाशील वो बचपन से थे देते क्षमा का दान
छोटे बड़े हर ज्ञानी जनो का करते थे सम्मान
कोरस: -करते थे सम्मान
M: -कड़ा दण्ड ना देते किसी को सुमितनाथ भगवान
बड़े दयालु राजाओ में थी उनकी पहचान
कोरस: -थी उनकी पहचान
M: -सुमितनाथ भगवान की सब जयकार लगाते है जयकार लगाते है
हम सुमित नाथ भगवान की पावन कथा सुनाते है हम गाथा गाते है
कोरस: -जहाँ सुमितनाथ भगवान वहां बरसे केवल ज्ञान
वहां बरसे केवल ज्ञान जहाँ सुमित नाथ भगवान
वार्ता: -युवावस्था में भगवान सुमितनाथ ने वैवाहिक जीवन के साथ साथ राज्य का भी संचालन
किया उनके राज्य काल में कही कोई संकट कही कोई दोष नहीं था समस्त साम्राज्य
आनंद मंगल के साथ जीवन यापन कर रहा था राजा का प्रजा के ऊपर बड़ा स्नेह था
सुमितनाथ बड़े ही दयालु प्रवति के राजा थे उनकी दयालुता के चर्चे पुरे राज्य में फैले थे
किसी को भी दण्ड नहीं देते थे सबको क्षमा कर देते थे धन धान्य की कोई कमी नहीं थी
मेघराज इंद्र की पूरी कृपा दृष्टि थी उनके राज्य में भरपूर वर्षा होती थी नदी तालाब
सरोवर हमेशा भरे रहते थे -
M: -राजकाज से ऊब गए थे मन में जगा वैराग
राज महल के सुख वैभव एक छूट रहा अनुराग
कोरस: -छूट रहा अनुराग
M: -लगने लगा था सेनाथ को नश्वर है संसार
दुनिया की हर शै पर है बस मृत्यु का अधिकार
कोरस: -मृत्यु का अधिकार
M: -कोई नहीं है मगर यहाँ पर सभी को जाना है
मृत्यु माता का आंगन ही सबका ठिकाना है
कोरस: -सबका ठिकाना है
M: -जो है यहाँ का यही रहेगा साथ ना कुछ भी जाय
फिर किस कारण से मानव तन यहाँ रहा ललचाय
कोरस: -यहाँ रहा ललचाय
M: -पुत्र को अपने सुमितनाथ जी पास बुलाते है अपने पास बुलाते है
हम सुमितनाथ भगवान की पावन कथा सुनाते है हम महिमा गाते है
कोरस: -जहाँ सुमितनाथ भगवान वहां बरसे केवल ज्ञान
वहां बरसे केवल ज्ञान जहाँ सुमित नाथ भगवान
वार्ता: -सुमितनाथ जी के मन में वैराग जाग जाता है एक दिन वो अपने पुत्र को बुलाके राजनीती
कूटनीति का ज्ञान देकर सारा राज्य पुत्र को सौंप कर भगवान सुमितनाथ जी ने वैशाख
शुक्ल नवमी को एक हजार राजाओ के साथ दीक्षा ग्रहण कर लेते है और बिस वर्षो की
कठिन साधना के उपरांत भगवान सुमितनाथ जी ने केवल ज्ञान प्राप्त कर चतुर्विध तीर्थ
की स्थापना की और तीर्थंकर के पद पर आरूढ़ हुए असंख्य पशुओ के लिए कल्याण
का मार्ग प्रशस्त करके चैत्र शुक्ल एकादशी को सम्मेद शिखर से निर्वाण को प्राप्त कर
लेते है -
M: -वैशाख शुक्ल नवमी की लेकर राजा एक हजार
सुमितनाथ ने सबके संग में दीक्षा ली थी धार
कोरस: -दीक्षा ली थी धार
M: -बिस वर्ष तक कठिन साधना करते रहे भगवान
सुमितनाथ भगवान ने पाया है तब केवल ज्ञान
कोरस: -है तब केवल ज्ञान
M: -पांचवे तीर्थंकर कहलाये सुमितनाथ भगवान
जाकरके सम्मेद शिखर से किया है निज निर्वाण
कोरस: -किया है निज निर्वाण
M: -सेनाथ सम्मेद शिखर से गए मोक्ष के धाम
कोटि कोटि है नमन चरण में कोटि कोटि प्रणाम
कोरस: -कोटि कोटि प्रणाम
M: -कथा लिखी सुखदेव ने रिंकी गाके सुनाते है कैलाश संगीत बनाते है
हम जैन धर्म के सागर से मोती चुन लाते है हम मोती चुन लाते है
कोरस: -जहाँ सुमितनाथ भगवान वहां बरसे केवल ज्ञान
वहां बरसे केवल ज्ञान जहाँ सुमित नाथ भगवान
लेखक :- सुखदेव निषाद
Lyrics copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Brijwasi
0:00 0:03:40