Close Menu
Subscribe :

Devotional Album

Devotional Hindi 0:11:54 13+ Views

Hanuman Jayanti Katha

Super Hit Devotional track Hanuman Jayanti Katha sung by Devesh Kundan.

Share this track

Song Lyrics / बोल

Official lyrics for Hanuman Jayanti Katha sung by Devesh Kundan

वार्ता- १ प्रिये भक्तों जय श्री राम
कोरस :- जय जय श्री राम
प्रिये भक्तों आज हम आपको भगवान् श्री राम के अनन्य भक्त ,भक्तवत्सल श्री हनुमान जी की जयंती के उपलक्ष्य में श्री हनुमान जी की पावन कथा सुनाने जा रहे हैं
M:-पवन पुत्र बजरंग बली की बात निराली है हर बात निराली है
जय बोलो हनुमान जयंती की खुशहाली है छाई खुशहाली है
अंजनी माता के घर किस्मत जगने वाली है हाँ जगने वाली है
जय बोलो हनुमान जयंती की खुशहाली है छाई खुशहाली है
कोरस:- हे अंजनी पुत्र महान, हे वीर बली हनुमान
देते हैं अभय वरदान, भजते हैं जय श्री राम
वार्ता 2 :- भक्तों वीर बली हनुमान जी तो गुणों के सागर हैं और कलयुग में प्राकट्य देव भी हैं ,जो सहज ही अपने भक्तों पर कृपा करने वाले हैं, ऐसे परम् कृपालु श्री हनुमान जी के चरणों में वंदना करता हूँ
M:-अंजनी पुत्र हैं केशरी नंदन वीर बली हनुमान
अतुलित बल अत्यंत गुणों का मिला जिन्हें वरदान
कोरस:- मिला जिन्हें वरदान
M:-खेल रहे हैं नन्हें रूप में अंजनी के अंगना
चांदी का है बना खटोला सोने का पलना
कोरस:- सोने का पलना
M:-माँ की गोद सुशोभित करते छोटे से हनुमान
माथे पे हैं तेज सूर्य का होठों पे मुस्कान
कोरस:- होठों पे मुस्कान
M:-माता अंजनी लाल पे अपने बली बली जाती हैं
भाव विभोर हुई माँ अंजनी द्रव्य लुटाती हैं
कोरस:- द्रव्य लुटाती हैं
M:-सारे नगर के घर घर में छाई खुश हाली है ,छाई खुश हाली है
जय बोलो हनुमान जयंती की खुश हाली है छाई खुश हाली है
कोरस:- हे अंजनी पुत्र महान, हे वीर बली हनुमान
देते हैं अभय वरदान, भजते हैं जय श्री राम
वार्ता 3 :- प्रिये भक्तों मंगल को जन्मे मंगल ही करते मंगलमय भगवान् , श्री हनुमान जी महाराज का जन्म मंगलवार को ही हुआ था , उनकी लीला की बहुत सारी गाथाएं हैं,जिन में से कुछ का हम वर्णन करेंगे
M:-जिस दिन जन्मे हनुमान जी दिन था मंगलवार
मंगलमय हनुमान को तब से पूज रहा संसार
कोरस:- पूज रहा संसार
M:-बाल समय में खेल रहे थे छोटे से हनुमान
उगता सूरज देख के आ गयी चेहरे पे मुस्कान
कोरस:- चेहरे पे मुस्कान
M:-समझ मधुर फल सूर्य देव को सोचे खाने को
उड़े गगन में हनुमान जी मीठा फल पाने को
कोरस:- मीठा फल पाने को
M:-बाली उमर के बाला पन में ऐसे मचल गए
जान के फल वो सूर्यदेव को झट से निगल गए
कोरस:- झट से निगल गए
M:-अनजाने ही अद्भुत सी लीला कर डाली है लीला कर डाली है
जय बोलो हनुमान जयंती की खुश हाली है छाई खुश हाली है
कोरस:- हे अंजनी पुत्र महान, हे वीर बली हनुमान
देते हैं अभय वरदान, भजते हैं जय श्री राम
वार्ता 4 :-प्रिये भक्तों श्री हनुमान जी के अतुलित बल का अंदाजा आप बस इस बात से लगा सकते हैं की जब भूख लगी प्रभु को तो उन्होंने सूर्य देव को ही ग्रास बना लिया है फिर क्या होता है आइये कथा के माध्यम से जानते हैं
M:-तीनो लोक में हुआ अँधेरा मच गया हाहाकार
हनुमान जी खेल खेल में खूब रहे किलकार
कोरस:- खूब रहे किलकार
M:-त्राहि त्राहि मच गई स्वर्ग में देव हुए हैरान
कहाँ विलुप्त हो गए जाके सूर्य देव भगवान्
कोरस:- सूर्य देव भगवान्
M:-पता चला जब ब्रह्मदेव को सूर्य देव की बात
हनुमान जी के बारे में उनको हो गया ज्ञात
कोरस:- उनको हो गया ज्ञात
M:-सभी देवता हनुमान जी के पास में आते हैं
सूर्यदेव की मुक्ति के लिए शीश झुकाते हैं
कोरस:- शीश झुकाते हैं
M:-बिना रौशनी के बजरंगी दुनिया काली है ये दुनिया काली है
जय बोलो हनुमान जयंती की खुश हाली है छाई खुश हाली है
कोरस:- हे अंजनी पुत्र महान, हे वीर बली हनुमान
देते हैं अभय वरदान, भजते हैं जय श्री राम
वार्ता 5 :- जय श्री राम प्रिये भक्तों जब वीर बली हनुमान जी ने सूर्य देव को निगल लिया तो सभी देव परेशान हो गए और हनुमान जी से विनय करने लगे की कृपा करके सूर्य देव को अपने मुख से बाहर निकाल दें अन्यथा महाप्रलय आ जाएगा देवताओं के अनुनय विनय करने पर श्री हनुमान जी महाराज ने क्या किया आइये कथा के माध्यम से जानते हैं
M:-विनती करते सभी देवता हनुमान जी से
सूर्य देव की मुक्ति के लिए हनुमान जी से
कोरस:- हनुमान जी से
M:-सुन के बातें देव गणो की हँसे वीर हनुमान
दिखे तनिक से मुंह के अंदर सूर्य देव भगवान्
कोरस:- सूर्य देव भगवान्
M:-हनुमत बोले देव गणो से वापस जाओ तुम
करने दो विश्राम हमे ना शोर मचाओ तुम
कोरस:- ना शोर मचाओ तुम
M:-भूख लगी थी हमको हमने तभी किया भोजन
क्यों आये हो पास हमारे क्या है अभियोजन
कोरस:- क्या है अभियोजन
M:-भर गया पेट हमारा नींद अब आने वाली है अब आने वाली है
जय बोलो हनुमान जयंती की खुश हाली है छाई खुश हाली है
कोरस:- हे अंजनी पुत्र महान, हे वीर बली हनुमान
देते हैं अभय वरदान, भजते हैं जय श्री राम
वार्ता 6 :- चारों ओर घनघोर अँधेरा छा गया हाहाकार मच गया , की ऐसे अंधियारी आज तक किसी ने न देखी थी , सभी देव हैरान ये कैसी विपदा सृष्टि पर आ गई ,सभी देवता ब्रह्मा जी के पास जाते हैं और कहते हैं प्रभु ये कैसे आपदा है सूर्य देव के कुछ भी पता नहीं चल रहा फिर क्या होता है आइये कथा के माध्यम से जानते हैं
M:-करें प्रार्थना हाथ जोड़ सब हनुमत जी के आगे
सूर्य देवता की मुक्ति के मार्ग सभी हैं मांगे
कोरस:- मार्ग सभी हैं मांगे
M:-हनुमान को दया आ गयी देवों के ऊपर
उठके बैठ गए बजरंगी फिर बोले हंसकर
कोरस:- फिर बोले हंसकर
M:-निगला भोजन कैसे उगलूँ तुम ही कुछ बतलाओ
भूख लगी है खाने के लिए कुछ तो ले कर आओ
कोरस:- कुछ तो ले कर आओ
M:-लेकर आने लगे देवता फलों के संग मिष्ठान्न
चट कर जाते हैं पल भर में थाल भरे पकवान
कोरस:- थाल भरे पकवान
M:-देवेश कुंदन की किस्मत चमकने वाली है चमकने वाली है
जय बोलो हनुमान जयंती की खुश हाली है छाई खुश हाली है
कोरस:- हे अंजनी पुत्र महान, हे वीर बली हनुमान
देते हैं अभय वरदान, भजते हैं जय श्री राम
लेखक :- सुखदेव निषाद
Lyrics copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Brijwasi
0:00 0:03:40