Close Menu
Subscribe :

Devotional Album

Devotional Hindi 0:14:25 2+ Views

Sawan Shivratri Katha

Super Hit Devotional track Sawan Shivratri Katha sung by Devesh Kundan.

Share this track

Song Lyrics / बोल

Official lyrics for Sawan Shivratri Katha sung by Devesh Kundan

वार्ता: -ॐ नमः शिवाय जय शिव शंकर हर हर महादेव भक्तों आज मैं आपको सावन मास की
महाशिव रात्रि की महा कथा सुनाने जा रहा हूँ भक्तों कहते हैं की वर्षा काल में भगवान् श्री
हरी विष्णु शयन मुद्रा में चले जाते हैं उनके बाद सृष्टि का संचालक का कार्य भगवान् भोले
नाथ जी करते हैं चातुर्मास में सावन के माह बड़ा ही उत्तम और बड़ा ही पावन माना जाता
है सावन का रिमझिम परती फुहार में कांवड़िये जल भर कर लाते हुए ऐसा लगता हैं
जैसे इंद्रधनुषी वसुंधरा की भगवा रंग की चुनरी ओढ़ ली हो हर तरफ काँवड़ियों की भीड़
चारों तरफ एक ही नाम का उच्चारण बोल बम बोल बम हर हर महादेवजय शिव शंकर
की ध्वनि गूंजती हुई सुनाई देती है ऐसा प्रतीत होता है जैसे समस्त वसुंधरा समस्त सृष्टि ही
शिव मय हो गई हो -
M: -हम सावन मास की अति मनभावन कथा सुनाते हैं पावन कथा सुनाते हैं
हम महाशिवरात्रि की अति पावन गाथा गाते हैं हम कथा सुनाते हैं
हम वरदानी शमशानी के दर्शन करवाते हैं दर्शन करवाते हैं
हम सावन मास की अति मनभावन कथा सुनाते हैं हम कथा सुनाते हैं
कोरस: -ॐ नमः शिवाय बोलो ॐ नमः शिवाय ॐ नमः शिवाय बोलो ॐ नमः शिवाय
वार्ता: -प्रिय भक्तो देवेश्वर सोमेश्वर देवादिदेव महादेव अपने भक्तो पर कृपा लुटाते है जैसा की हम
सब जानते है फाल्गुन मास में शिव और पार्वती जी का विवाह हुआ था लेकिन इस सावन
मास में शिवरात्रि का अपना अलग ही महत्व है -
M: -शिव शंकर की महाशिवरात्रि भाग्य लुटाती है
शिव शंकर जी की भक्तों पर कृपा लुटाती हैं
कोरस: -कृपा लुटाती हैं
M: -सावन मास ही शिव शंका का रिम झिम पर फुहार
भोले नाथ का हुआ दीवाना ये सारा संसार
कोरस: -ये सारा संसार
M: -शरद ऋतू की शिव रात्रि को शिव जी करें विवाह
सावन मास में कांवड़ियों को स्वयं दिखाएं राह
कोरस: -स्वयं दिखाएं राह
M: -इस शिवरात्रि पर शिव शंकर लाते हैं बारात
इस शिवरात्रि पर किरपा की करते हैं बरसात
कोरस: -करते हैं बरसात
M: -महादेव शिव रात्रि पर वरदान लुटाते हैं वरदान लुटाते हैं
हम सावन मास की अति मनभावन कथा सुनाते हैं हम कथा सुनाते हैं
कोरस: -ॐ नमः शिवाय बोलो ॐ नमः शिवाय ॐ नमः शिवाय बोलो ॐ नमः शिवाय
वार्ता: -शिव भक्तों सावन का महीना शिव भोले नाथ माता पार्वती जी को समर्पित है कहते हैं जो
सावन मास की सोलह सोमवार का व्रत रखता है उसके ऊपर भगवान् भोले नाथ जी की
असीम कृपा बरसती रहती है ,व्रत रखने वालों को सारी मनोकामनायें भगवान् भोले नाथ
जी पूरी करते हैं सावन के पावन महीने मैं कांवड़िये पावन गंगा जल लाकर भगवान भोले
नाथ जी का जलाभिषेक करते हैं और भोले नाथ जी अपने भक्तों से प्रसन्न होका उनके
सारे कष्टों को हर लेते हैं हर हर महादेव -
M: -महादेव की महा शिव रात्रि आती है दो बार
पहली फागुन दूजी सावन रिमझिम पड़े फुहार
कोरस: -रिमझिम पड़े फुहार
M: -सावन की शिवरात्रि वाली कथा निराली हैं
शिव भक्तों के सारे संकट हरने वाली है
कोरस: -संकट हरने वाली है
M: -रावण शिव से शिवलिंग लेकर चला लंका की ओर
चारों ओर तीनो लोकों में मच गया भारी शोर
कोरस: -मच गया भारी शोर
M: -शिव जी लंका चले गए तो लंकापति नरेश
तहस नहस कर डाले दुनिया कुछ न रहेगा शेष
कोरस: -कुछ न रहेगा शेष
M: -सारे देव मिल श्री विष्णु जी के पास में जाते हैं पास में जाते हैं
हम सावन मास की अति मनभावन कथा सुनाते हैं हम कथा सुनाते हैं
कोरस: -ॐ नमः शिवाय बोलो ॐ नमः शिवाय ॐ नमः शिवाय बोलो ॐ नमः शिवाय
वार्ता: -जब कैलाश पर्वत से रावण शिवलिंग लेकर चलने लगा था तो शिव जी ने कहा था रास्ते में
कहीं उतारना मत यदि कहीं उतार कर रख दिया तो फिर मेरा ये विग्रह वहीं पर स्थापित
हो जाएगा विष्णु भगवान् के मन में आया की भोले नात की इस बात से रावण को शिव जी
को लंका ले जाने से रोकूंगा विष्णु भगवान् चरवाहे का बेष बना के पशुओं को चराने लगते
हैं रावण उसी दिशा में आकाश मार्ग से शिव जी के विग्रह लेकर जा रहा था विष्णु बने वैजू
की माया से रावण को तीव्र लघुशंका का आभास होने लगा , वो लघुशंका को रोकने का
प्रयास करता है परन्तु असफल हो जाता है वहीं पृथ्वी पर उतर जाता है जहां विष्णु भगवन
बैजू के रूप में पशुओं को चारा रहे थे -
M: -रावण बोला उस बालक से लाकर के मुस्कान
कर दे मेरा एक काम तेरा भला करे भगवन
कोरस: -तेरा भला करे भगवन
M: -शिव जी के विग्रह को ले अपने हाथों में ले थाम
लघुशंका निवृत हो आऊं बात लो मेरी मान
कोरस: -बात लो मेरी मान
M: -बोला बालक हे रावण से जल्दी से आना
अपने पशुओं को लेकर मुझको है घर जाना
कोरस: -मुझको है घर जाना
M: -अगर लगाई देर अधिक तो मैं रुक न पाऊंगा
इस विग्रह को धरा पे धरके मैं चला जाऊँगा
कोरस: -मैं चला जाऊँगा
M: -वैजू बने श्री विष्णु जी मन में मुस्काते हैं मन में मुस्काते हैं
सावन मास की अति मनभावन कथा सुनाते हैं हम कथा सुनाते है
कोरस: -ॐ नमः शिवाय बोलो ॐ नमः शिवाय ॐ नमः शिवाय बोलो ॐ नमः शिवाय
वार्ता: -रावण शिव विग्रह बैजू के सिर पर रख के लघुशंका निवृत होने चला जाता है विष्णु जी की
माया से लघुशंका से निवृति नहीं मिल पा रही थी रावण हैरान परेशान था की आज मुझे
क्या हो गया रावण को लघुशंका के लिए बैठे कई पहर बीत जाते हैं लेकिन लघुशंका कम
नहीं हो पार थी उधर बैजू शिव विग्रह से थक चूका था बैजू जोर जोर से बोल रहा था मैं
शिव जी का विग्रह को रखने जा रहा हूँ रावण बैठे बैठे बोला नहीं नीचे मत रखना स्नान कर
लूँ तब तक खड़े रहो बैजू बोला तुम्हारी लघुशंका समाप्त नहीं होने वाली अब मुझसे शिव
विग्रह का भार संभालना कठिन हो गया है इतना कह कर विग्रह नीचे रख देते है -
M: -शिव विग्रह को धर के धरा पे चले गए भगवान्
उधर बैठे रावण की लघुशंका का भी हुआ निदान
कोरस: -लघुशंका का भी हुआ निदान
M: -कर स्नान वो वापस आया शिव लिंग रहा उठाय
सारे जतन कर हार गया वो शिव लिंग उठ न पाए
कोरस: -वो शिव लिंग उठ न पाए
M: -उधर दूर से बैजू बने हरी देख देख मुस्काय
शिवलिंग के लिए बार बार रहा रावण जोर लगाय
कोरस: -रावण जोर लगाय
M: -हिला ना शिवलिंग उस रावण से लाख लगाया जोर
ठोकर मार के शिवलिंग में वो गया लंका की ओर
कोरस: -वो गया लंका की ओर
M: -उसी जगह पर शिव जी स्थापित हो जाते हैं वो तो बस ही जाते है
हम सावन मास की अति मन भावन कथा सुनाते हैं हम कथा सुनाते है
कोरस: -ॐ नमः शिवाय बोलो ॐ नमः शिवाय ॐ नमः शिवाय बोलो ॐ नमः शिवाय
वार्ता: -प्रिय भक्तों रावण को शिव जी के द्वारा दिया गया शिवलिंग उसी स्थान पर स्थापित हो
जाता है जो आज देवघर वैद्यनाथ देवघर के नाम से विश्विख्यात है श्री विष्णु जी के बैजू का
रूप धारण करने के कारण ही इस धाम का नाम बैजनाथ धाम पड़ा है जहाँ पर लाखों
शिव भक्त सावन की पावन शिव रात्रि को कांवर द्वारा लाये गए गंगा जल से भगवान् भोले
नाथ जी के बैजनाथ स्वरुप पर श्रद्धा भाव से गंगाजल चढ़ाकर बैजनाथ बाबा का आशीर्वाद
लेते हैं -
M: -सावन मास की शिव रात्रि है शिव भक्तों के नाम
जलाभिषेक कराये बिना न भक्त करे विश्राम
कोरस: -न भक्त करे विश्राम
M: -सावन मास में धानि धरती भगवा रंग रंग जाए
चारों तरफ जय जय शिव शंकर बम बम पड़े सुनाये
कोरस: -बम बम पड़े सुनाये
M: -जहाँ जहाँ पर हैं स्थापित शिव शंकर के धाम
काँवड़ियों के भीड़ हटे न सुबह से लेकर शाम
कोरस: -सुबह से लेकर शाम
M: -भोले बाबा शिव वरदानी बाँट रहे वरदान
शिव भक्तों का शिव शंकर जी सदा करे कल्याण
कोरस: -सदा करे कल्याण
M: -कथा लिखे सुखदेव ने देवेश कुंदन गाते हैं हम गाके सुनाते है
सावन मास की अति मनभावन कथा सुनाते हैं हम कथा सुनाते हैं
कोरस: -ॐ नमः शिवाय बोलो ॐ नमः शिवाय ॐ नमः शिवाय बोलो ॐ नमः शिवाय
लेखक :- सुखदेव निषाद
Lyrics copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Brijwasi
0:00 0:03:40