Close Menu
Subscribe :

Islamic Album

Islamic Urdu 0:17:59 3+ Views

Aalim Aur Shaitan

Super Hit Islamic track Aalim Aur Shaitan sung by Naseem Arif.

Share this track

Song Lyrics / बोल

Official lyrics for Aalim Aur Shaitan sung by Naseem Arif

आदमी है वो फरिश्ता पक्का जो ईमान का
वाक़या लिखता हूं मैं आलिम का और शैतान का
आदमी है वो फरिश्ता पक्का जो ईमान का
वाक़या लिखता हूं मैं आलिम का और शैतान का
इक दफा ऐसा हुआ था सब हुए शैतां जमा
एक दूजे को सुनाई सबने अपनी दास्तां
एक था सरदार उनका जिसकी थी दाढ़ी बड़ी
काम शैतानों के सुन के थी उसे बेहद ख़ुशी
एक शैतां ने कहा मैंने किया ये काम था
एक था पक्का शराबी बस्ती में बदनाम था
एक दिन मैंने उसे दारू बहुत पिलवाई थी
सारी बस्ती में कराई उसकी तो रुसवाई थी
फिर ज़हन में उसके मैंने ख़ूब शैतानी भरी
जैसा मैंने चाहा था फिर उसने वो हरकत करी
उसने फिर बस्ती में इक हंगामा सा बरपा किया
क़त्ल फिर उससे नशे में मैंने इक करवा दिया
जब तलक उतरा नशा तो हर ख़ुशी ही खो गई
हथकड़ी उसके लगी थी जेल उसको हो गई
दास्तां सरदार सुन के मुस्कुरा कर रह गया
इक नज़र उसको था देखा और न कुछ भी कहा
दूसरे शैतान ने अपनी सुनाई दास्तां
चेहरे पे उसके ख़ुशी थी जब किया क़िस्सा बयां
एक बस्ती में दो बच्चे गुल्ली डंडा खेलते
थे पसीने में वो लथपथ खेल में वो मस्त थे
मैंने दोनों बच्चों में झगड़ा था अब करवा दिया
एक बच्चा घर जो पहुंचा अपने था रोता हुआ
बच्चे की मां गुस्से से लड़ने को बाहर आ गई
लात घूंसे चल पड़े थे दुश्मनी उनमें बड़ी
शाम को दोनों के शौहर अपने अपने आए घर
दोनों की फिर बीवियों ने ढाया था ऐसा कहर
कान दोनों ने ही अब शौहर के अपने भर दिए
हाथ में लेकर के लाठी दोनों ही वो लड़ पड़े
हो गये ज़ख्मी थे दोनों, पड़ गई थी फिर दबिश
ले गई थाने में दोनों को पकड़ कर के पुलिस
बच्चों के झगडे का क़िस्सा सुनके शैतां खुश हुआ
पर उसे सरदार ने एजाज़ कुछ भी न दिया
तीसरा शैतान बोला मेरा मुश्किल काम था
इसलिए मैंने किया बिल्कुल नहीं आराम था
कुछ नमाज़ी जा रहे थे अपनी पढ़ने को नमाज़
मैंने उनको बरगलाया, रास्ते में रोका आज
छेड़ कर बातें हंसी की मैंने तो उलझा दिया
छुट गईं उनकी नवाजे उनको न जाने दिया
चौथा बोला इक बशर को दी थी मैंने ऐसी सीख
मांगने वालों को देना तुम कभी कोई न भीख
इस लिए उसने भिकारी एक था हड़का दिया
जाते जाते दे गया दरवेश उसको बददुआ
बद्दुआ से उसकी अब तक वो बशर वीरान है
हर घड़ी ग़म से तड़पता उसको न आराम है
पांचवां बोला कि मैंने एक लड़की दी भगा
इस लिए मां बाप की दी उसने तो इज़्ज़त लुटा
लुट गई उसकी जवानी न मिला उसको सुकून
हो गई वीरान थी वो हो गया हसरत का ख़ून
फिर छठा शैतान बोला मेरी शैतानी सुनो
काम जो मैंने किया था वो था लासानी सुनो
एक लड़की के दो आशिक दोनों से करती थी प्यार
एक के संग जब वो रहती दूजा करता इंतज़ार
एक दिन लड़की की जब सारी हक़ीक़त खुल गई
उसके दोनों आशिकों में अब लड़ाई थी हुई
लड़ते लड़ते दोनों आशिक पहुंचे थे मुल्के अदम
मुस्कुरा के लड़की चल दी उसको न कोई था ग़म
दास्तां शैतानी सुन के ख़ुश हुआ सरदार था
फिर भी तो कोई नहीं ईनाम का हक़दार था
इस तरह सरदार को शैतान बतलाते रहे
काम जिसने जो किया था उसको गिनवाते रहे
सुन के सब सरदार बातें मन ही मन हंसता रहा
क़ौमे इंसानी के ऊपर, तंज़ वो कसता रहा
सातवां शैतान बोला इक किया मैंने भी काम
है मुझे पूरा यकीं सरदार पाऊंगा ईनाम
चार बच्चे जा रहे थे जानिबे मकतब हुज़ूर
मैंने उनको कर दिया था इल्म को पाने से दूर
पहले बहला कर के उनको दूर आक़ा ले गया
मैं भी बच्चा बन के संग में खेलने उनके लगा
खेल में चारों लगाए वो न पढ़ने जा सके
राह की दुश्वार मैंने,वो न मंज़िल पा सके
दास्तां ये सुनते ही सरदार बेहद खुश हुआ
बोला वो ये काम तूने सबसे ही अच्छा किया
होगा सब शैतानों में हासिल तुझे आला मक़ाम
दे रहा अपनी तरफ़ से मैं तुझे भी इक ईनाम
जो सभी शैतानों ने बातें सुनीं सरदार की
तो सभी गुस्सा हुए वो और यूं गुफ्तार की
जान की बाजी लगा के करके आए हम जो काम
आप की नज़रों को क्यों अच्छे लगे न वो तमाम
बोला था सरदार उनसे इल्म है सबसे बड़ा
इल्म से क़िस्मत बदलती इल्म से मिलता ख़ुदा
बोले सब शैतान मिल कर करके कुछ दिखलाइए
इल्म से आती समझ है कैसे ये बतलाइए
सारे शैतानों को लेकर अब चला सरदार था
आगे जाकर उसने इक उनसे मंगाया था गधा
झूल इक मखमल की डाली और पिनाया हार था
पास इक आलिम के लेके वो गया सरदार था
घर की कुंडी खटखटाई,और फिर आवाज़ दी
आए थे आलिम निकल कर घर की कुंडी खोल दी
बोला वो शैतान तुमसे हो गया राज़ी ख़ुदा
चाहता है रब तुम्हें देना इबादत का सिला
मैं तुम्हारे वास्ते जन्नत से लाया हूं बुराक
बेठिए जल्दी से इसपे और चलिए मेरे साथ
बोले आलिम भाग जा मरदूद तू शैतान है
मर के ही मिलनी है जन्नत मेरा ये ईमान है
लेके आया है गधा तू और बताता है बुराक
मैं हूं आलिम किस लिए तू कर रहा मुझसे मज़ाक़
रह गया अपना सा मुंह लेकर के वो शैतान था
होना था अंजाम ये ही, अच्छे से वो जानता
फिर गया ज़ाहिल के घर उसने वहां आवाज़ दी
आया था ज़ाहिल निकल कर उसने कुंडी खोल दी
बोला ये शैतान तुमसे रब को उल्फत हो गई
जो भी की मकबूल वो सारी इबादत हो गई
वास्ते हज़रत तुम्हारे लेके आया हूं बुराक
आइएगा बैठो इस पर, ये नहीं कोई मज़ाक
एक दम ज़ाहिल गधे पर कूद कर वो चढ़ गया
दूर थोड़ी ले गया शैतान फिर धक्का दिया
देखकर ये माजरा, शैतान वो सारे झुके
वो सभी सरदार के अब इल्म के कायल हुए
इल्म जिसके पास है दुनिया में वो सबसे धनी
इल्म से ही दिन बदलते इल्म से क़िस्मत बनी
इल्म से बढ़कर न कुछ भी इल्म हासिल कीजिए
फ़ैज़ ये बंटने से बढ़ता,इसको सबको बांटिए
लेखक :- फैज़ मोहम्मद
Lyrics copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Brijwasi
0:00 0:03:40