Close Menu
Subscribe :

Devotional Album

Devotional Hindi 0:17:37 4+ Views

Tulsi Vivah Ki Katha

Super Hit Devotional track Tulsi Vivah Ki Katha sung by Devesh Kundan.

Share this track

Song Lyrics / बोल

Official lyrics for Tulsi Vivah Ki Katha sung by Devesh Kundan

वार्ता :- जय श्री हरी कथा प्रेमियों आज मैं आपको एक बहुत ही कल्याण कारी कथा सुनाने जा रहा हूँ तुलसी विवाह की पवन कथा जिसके सुनने मात्र से कोटि कोटि जन्मो के कर्म फलो से मुक्ति मिल जाती है
M:-हम देव उठावन एकादशी की कथा सुनाते है पावन कथा सुनाते है
श्री विष्णु तुलसी विवाह की गाथा गाते है हम कथा सुनाते है
कैसे पूज्य हुयी माँ तुलसी ये बतलाते है पावन कथा सुनाते है
श्री विष्णु तुलसी विवाह की गाथा गाते है हम कथा सुनाते है
कोरस:- ये कथा है बड़ी महान कर भक्तो का कल्याण
कैसे हुआ तुलसी विवाह सब सुनो लगा के ध्यान
वार्ता:- प्रिय भक्तो तुलसी विवाह की कथा अत्यंत कल्याण कारी है श्री नारायण भगवान के मस्तक पर तुलसी क्यों चढ़ाई जाती है क्यों एक राक्षस की कन्या होकर भी विष्णु भगवान की अर्धांगनी बने
M:-दैत्य राज एक काल नेमि की कन्या थी वृंदा
रूप सुहावन था मनभावन मुखड़ा ज्यों चंदा
कोरस:- मुखड़ा ज्यों चंदा
M:-गोल कपोल लटे घुंघराली कनक बदन दमके
गले में कंचनहार पांव में पैजनिया झनके
कोरस:- पैजनिया झनके
M:-काल नेमि की लली नवेली स्वर्ण लता सी थी
चाँद के जैसी आंखे पलके श्याम घटा सी थी
कोरस:- पलके श्याम घटा सी थी
M:-काल नेमि की थी वो लाड़ली जान से थी प्यारी
उसके घर के आंगन की थी वृंदा फुलवारी
कोरस:- वृंदा फुलवारी
M:-आओ अब एक असुर जालंधर से मिलवाते है आपको हम मिलवाते है
श्री विष्णु तुलसी विवाह की गाथा गाते है हम कथा सुनाते है
कोरस:- ये कथा है बड़ी महान कर भक्तो का कल्याण
कैसे हुवा तुलसी विवाह सब सुनो लगा के ध्यान
वार्ता :- कथा प्रेमियों जलंधर नाम का एक बड़ा ही शक्ति शाली दैत्य था जो देवताओ को समाप्त करना चाहता था जलंधर राक्षस की पत्नी वृंदा जो अत्यंत ही रूपवती और गुणवती थी आईये जानते है क्या होता है
M:-जालंधर के संग प्रणय सूत में बंध गई थी वृंदा
रूपवान गुणवान बड़ी थी काल नेमि कन्या
कोरस:- काल नेमि कन्या
M:-पत्नी धर्म का पालन करती पति व्रता नारी
पति जलंधर बड़ा अधर्मी था अत्याचारी
कोरस:- था अत्याचारी
M:-सत्ता मद में चूर जलंधर चला क्षीर सागर
सोचा मई आनंद करूंगा लक्ष्मी को पा कर
कोरस:- लक्ष्मी को पा कर
M:-टूट गया अभिमान दैत्य का हार गया उनसे
लक्ष्मी जी ने भाई उसको मान लिया मन से
कोरस:- भाई मान लिया मन से
M:-जल से था उत्पन हुआ वो ये समझाते है हम कथा सुनाते है
श्री विष्णु तुलसी विवाह की गाथा गाते है हम कथा सुनाते है
कोरस:- ये कथा है बड़ी महान कर भक्तो का कल्याण
कैसे हुआ तुलसी विवाह सब सुनो लगा के ध्यान
वार्ता :- जलंधर राक्षस जल से उत्पन्न हुआ था इसलिए उसका नाम जलंधर पड़ा था जलंधर माता लक्ष्मी को पाना चाहता था परन्तु लक्ष्मी जी ने जलंधर को अपना भाई मान लिया था इसके बाद क्या होता है आईये सुनते है
M:-माता पार्वती को पाने चला दैत्य कैलाश
पूर्ण रूप से बुद्धि उसकी करने चली विनास
कोरस:- बुद्धि करने चली विनास
M:-पर नारी का गमन जलंधर के मन भाता था
सुन्दर नारी देखि अगर उसको हर लाता था
कोरस:- उसको हर लाता था
M:-पति व्रता थी उसकी पत्नी वृंदा सुकुमारी
पतित पावनि मन की निस्चल थी उसकी नारी
कोरस:- निस्चल थी उसकी नारी
M:-होने ना देती हार पति की पति व्रता शक्ति
पति की ही वो पूजा करती पति की ही भक्ति
कोरस:- पति की ही भक्ति
M:-अब होता है आगे जो तुमको बतलाते है पावन कथा सुनाते है
श्री विष्णु तुलसी विवाह की गाथा गाते है हम कथा सुनाते है
कोरस :- ये कथा है बड़ी महान कर भक्तो का कल्याण
कैसे हुआ तुलसी विवाह सब सुनो लगा के ध्यान
वार्ता :- जलंधर सुन्दर स्त्रियां को देखते ही विचलित हो जाता था उनका हरण करके उनके साथ भोग विलास किया करता था उधर उसकी पत्नी वृंदा जो पति व्रता थी पति के अलावा पराये पुरुष की परछाई से भी दुरी बना के रखती थी
M:-पति व्रत पत्नी के धर्म से मिलता पति को बल
बढ़ता जाता जलंधर का प्रतिदिन दानव दल
कोरस:- प्रतिदिन दानव दल
M:-त्राहि त्राहि मच गई थी स्वर्ग में मचा था हाहाकार
जलंधर का ताप बढ़ गया बढ़ गया अत्याचार
कोरस:- बढ़ गया अत्याचार
M:-देवो में फिर हुयी मंत्रणा सबने किया विचार
जलंधर की पत्नी वृंदा है शक्ति का सार
कोरस:- शक्ति का सार
M:-जब तक पति व्रत भंग ना होगा इसकी पत्नी का
तब तक फल नहीं मिल सकता है इसकी करनी का
कोरस:- इसकी करनी का
M:-अब आगे की कथा सुनो हम तुम्हे सुनाते है पावन कथा सुनाते है
श्री विष्णु तुलसी विवाह की गाथा गाते है हम कथा सुनाते है
कोरस:- ये कथा है बड़ी महान कर भक्तो का कल्याण
कैसे हुआ तुलसी विवाह सब सुनो लगा के ध्यान
वार्ता :- जलंधर का ताप दिनों दिन बढ़ता ही जा रहा था सारे देवता श्री विष्णु भगवान की शरण में जाते है विष्णु भगवान कहते है जलंधर राक्षस की शक्ति का कारण है उसकी पति व्रता पत्नी वृंदा जिसके तप के बल से जलंधर हर बार विजय होता है
M:-जलंधर का वेश धर कर के आये श्री विष्णु भगवान
पहुंच गए वृंदा के द्वार करने जगत कल्याण
कोरस:- करने जगत कल्याण
M:-देख पति को वृंदा मन में होने लगी निहाल
हाथ जोड़ अभिनन्दन कर फिर जल लायी तत्काल
कोरस:- जल लायी तत्काल
M:-रात्रि में फिर पति के संग में प्रणय शयन किया
प्रात उठ के वृंदा ने फिर पति को नमन किया
कोरस:- फिर पति को नमन किया
M:-पतिव्रत धर्म नष्ट हुआ तो उसका हुआ असर
युद्ध में हो गई हार पति की गिरा शीश कट कर
कोरस:- गिरा शीश कट कर
M:-मारा गया जलंधर जब क्या हुआ बताते है हम कथा सुनाते है
श्री विष्णु तुलसी विवाह की गाथा गाते है हम कथा सुनाते है
कोरस :- ये कथा है बड़ी महान कर भक्तो का कल्याण
कैसे हुवा तुलसी विवाह सब सुनो लगा के ध्यान
वार्ता :- श्री विष्णु भगवान वृंदा का पति व्रता धर्म खंडित करने के लिएजलंधर का भेष बनाके उसके घर पहुँचते है अपने पति को देख के वृंदा स्वागत करती है पूर्ण रूप श्रृंगार करके अपने पति को समर्पित हो जाती है इस प्रकार से उसका पति व्रत धर्म खंडित हो जाता है
M:-वृंदा को जब पता चला श्री विष्णु के छल का
दिखलाया वृंदा ने असर तब सतीत्व बल का
कोरस:- तब सतीत्व बल का
M:-क्रोध में आ वृंदा विष्णु से बोली कटु वाणी
विष्णु जी क्यों ह्रदय हो गया आपका का पाषाणी
कोरस:- ह्रदय आपका का पाषाणी
M:-किया सतीत्व है भांग हमारा देती हूँ मै श्राप
बन जाओ पाषाण तुरत ही खड़े खड़े ही आप
कोरस:- खड़े खड़े ही आप
M:-पत्थर बन गए श्री विष्णु जी खड़े खड़े तत्काल
पता चला जब स्वर्ग लोक में आ गया था भूचाल
कोरस:- स्वर्ग में आ गया था भूचाल
M:-सृष्टि का संतुलन बिगडने लगा बताते है हम कथा सुनाते है
श्री विष्णु तुलसी विवाह की गाथा गाते है हम कथा सुनाते है
कोरस:- ये कथा है बड़ी महान कर भक्तो का कल्याण
कैसे हुआ तुलसी विवाह सब सुनो लगा के ध्यान
वार्ता :- वृंदा को जब पता चलता है की उसके साथ छल हुआ है तो वो क्रोध में आकर विष्णु जी को श्राप देती है तुम इसी क्षण पत्थर बन जाओ कथा प्रेमियों विष्णु भगवान उसी क्षण पत्थर बन जाते है
M:-क्षमा याचना करे देवता वृंदा नारी से
हाथ जोड़ कर विनती करते है बारी बारी से
कोरस:- विनती बारी बारी से
M:-वापस ले लो श्राप को अपने हरी को मुक्त करो
क्षीर बीच फिर शेष की शैया विष्णु युक्त करो
कोरस:- शैया विष्णु युक्त करो
M:-पिघल गया था नारी का ह्रदय कर देती है क्षमा
आँखे झुकाये खड़े हुए थे श्री विष्णु भगवान
कोरस:- श्री विष्णु भगवान
M:-सती हो गई पति के संग में चिता हो गई राख
उसकी राख से एक पौधे ने खोली अपनी आंख
कोरस:- खोली अपनी आंख
M:-नाम दिया तुलसी का हरी ने ये बतलाते है आपको ये बतलाते है
श्री विष्णु तुलसी विवाह की गाथा गाते है हम कथा सुनाते है
कोरस :- ये कथा है बड़ी महान कर भक्तो का कल्याण
कैसे हुआ तुलसी विवाह सब सुनो लगा के ध्यान
वार्ता :-सारे देवी देवता वृंदा के आगे हाथ जोड़ के प्रार्थना करते है की श्री हरी को श्राप मुक्त करदो सबकी करुणा वेदना देखके वृंदा का ह्रदय द्रवित हो जाता है वो विष्णु जी को श्राप मुक्त कर देती है
M:-तुलसी रूप में वृंदा से बोले विष्णु भगवान
देता हूँ मै हे तुलसी तुमको ऐसा वरदान
कोरस:- तुमको ऐसा वरदान
M:-रहोगी तुम हमें प्रिय हमेसा पूजी जाओगी
मेरे पूजन में माथे पर रखी जाओगी
कोरस:- माथे पर रखी जाओगी
M:-तुलसी रूप में सदा हमारे साथ विरजोगी
रहती दुनिया तुम तुलसी घर घर सजोगी
कोरस:- तुम घर घर सजोगी
M:-तभी से माता तुलसी जी का पूजन होता
माता तुलसी जी का घर घर में वंदन होता है
कोरस:- घर घर में वंदन होता है
M:-देव उठावनी एकदाशी को व्याह रचाते है श्री विष्णु व्याह रचाते है
श्री विष्णु तुलसी विवाह की गाथा गाते है हम कथा सुनाते है
कोरस :- ये कथा है बड़ी महान कर भक्तो का कल्याण
कैसे हुआ तुलसी विवाह सब सुनो लगा के ध्यान
लेखक :- सुखदेव निशाद
Lyrics copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Brijwasi
0:00 0:03:40