वार्ता: -प्रिये भक्तों आज मैं आपको वट सावित्री व्रत की पावन कथा सुनाने जा रहा हूँ शास्त्रों के
अनुसार यह व्रत पति के दीर्घायु और पुत्र की कामना एवं धनप्राप्ति के लिए किया जाता है
तो आइये इस कथा का हम आनंद लेते है -
M: -हम वट सावित्री व्रत की भक्तों कथा सुनाते हैं पावन कथा सुनाते हैं
माँ सावित्री की महिमा का वर्णन गाते हैं हम कथा सुनाते हैं
कैसे पति के प्राण बचाये ये बतलाते हैं हम कथा सुनाते हैं
माँ सावित्री की महिमा की गाथा गाते हैं हम कथा सुनाते हैं
कोरस: -ये व्रत है बड़ा महान मिले मन चाहा वरदान
मिले मनचाहा वरदान ये व्रत है बड़ा महान
वार्ता: -प्रिये भक्तजनो सावित्री व्रत की महिमा का वर्णन महाभारत में भी किया गया जब श्री
युधष्ठिर जी ने ऋषि मार्कण्डेय जी से पुछा था की द्रोपदी से पूर्व क्या कोई पतिव्रता स्त्री है
तो उसके बारे में हमे बताइए -
M: -वट सावित्री व्रत की भक्तों करेंगे हम गुणगान
महाभारत के पर्व में इसका किया गया है बखान
कोरस: -किया गया है बखान
M: -युधिष्ठिर ने ऋषि मार्कण्डेय से पुछा एक बार
द्रोपदी से पहले हुई है कौन पतिव्रता नार
कोरस: -कौन पतिव्रता नार
M: -उसकी गाथा अमर हुई है वो थी अति महान
उसके आगे हार गए थे यमराज भगवान्
कोरस: -यमराज भगवान्
M: -बोले मुनि सावित्री हुई थी पतिव्रता नारी
राजा के कुल जन्मी है वो थी पतिव्रता भारी
कोरस: -पतिव्रता भारी
M: -विनय करें युधिष्ठिर ऋषि को फिर बतलाते हैं पावन कथा सुनाते हैं
माँ सावित्री की महिमा का वर्णन गाते है हम कथा सुनाते हैं
कोरस: -ये व्रत है बड़ा महान मिले मन चाहा वरदान
मिले मनचाहा वरदान ये व्रत है बड़ा महान
वार्ता: -प्रिय भक्तजनो सावित्री का जन्म राजा अश्वपति के घर होता है,प्रिये भक्तों किस तरह माँ
सावित्री का दर्शन राजा अश्वपति को प्राप्त होता है ,माँ सावित्री ,राजा अश्वपति को वर देती
है की मेरा अंश तुम्हारे घर,कन्या के रूप में जन्म लेगा -
M: -प्राचीन काल की बात है भक्तों सुनो लगाकर ध्यान
मद्रदेश के राजा अश्वपति जिनके नहीं संतान
कोरस: -जिनके नहीं संतान
M: -अश्वपति राजा ने फिर एक महायज्ञ करवाया
वर्ष अठारह चला यज्ञ नित भंडारा करवाया
कोरस: -नित भंडारा करवाया
M: -राजा के तप देख सावित्री मात हुई प्रसन्न
मेरे अंश से जन्मेगी कन्या राजा तेरे आँगन
कोरस: -राजा तेरे आँगन
M: -कुछ समय के बाद भूप घर जन्मी एक कन्या
रूपवती गुणवंती दिखती सावित्री सी माँ
कोरस: -सावित्री सी माँ
M: -कन्या माँ का ध्यान लगाती सभी बताते हैं पावन कथा सुनाते हैं
माँ सावित्री की महिमा का वर्णन गाते है हम कथा सुनाते हैं
कोरस: -ये व्रत है बड़ा महान मिले मन चाहा वरदान
मिले मनचाहा वरदान ये व्रत है बड़ा महान
वार्ता: -धीरे धीरे सावित्री विवाह के योग्य हो जाती है राजा ने पुत्री को विवाह के योग्य देख मंत्रियों
के साथ मंत्रणा की और स्वयं अपनी पुत्री को योग्य वर ढूंढने का आदेश दिया पिता की
आज्ञा पाकर सावित्री वर ढूढ़ने गई तथा जल्द ही वापस आ गयी जब सावित्री सभा में
पहुंची तब उसने सभा में नारद जी को बैठा देख उन्हें पिता श्री कह पहले प्रणाम किया
और यात्रा वृतांत बताने लगी -
M: -सॉल्व देश के द्युमत्सेन राजा बड़े दयावान
उनके पुत्र को पति चुना है नाम है सत्यवान
कोरस: -नाम है सत्यवान
M: -बोल उठे नारद जी फिर तो सुन पुत्री की बात
उचित न निर्णय लिया है तुमने आएगी काली रात
कोरस: -आएगी काली रात
M: -एक वर्ष के बाद इसी दिन आएगा उसका काल
सुन नारद की बात तो राजा करने लगे मलाल
कोरस: -करने लगे मलाल
M: -दूजा वर ढूंढो तुम पुत्री कहते हैं राजन
बोली सावित्री नही पिता जी बदले जाते वचन
कोरस: -बदले जाते वचन
M: -विधि का लेखा कर्म से ही सब बदले जाते हैं वो तो बदले जाते हैं
माँ सावित्री की महिमा का वर्णन गाते है हम कथा सुनाते हैं
कोरस: -ये व्रत है बड़ा महान मिले मन चाहा वरदान
मिले मनचाहा वरदान ये व्रत है बड़ा महान
वार्ता: -नारद जी ने भरी सभा में पुत्री के वचनो को सुनकर राजा से कहा हे राजन मैंने जो सत्यवान
के बारे में भविष्यवाणी की है वो तो अटल है किन्तु पुत्री के वचन भी सत्य और अटल हैं
इसीलिए हे राजन पुत्री का विवाह कर डालो -
M: -बोले नारद वचन अटल है राजा पुत्री का
कर डालो निर्विघ्न काज शुभ बंधन पुत्री का
कोरस: -शुभ बंधन पुत्री का
M: -इतना कह का नारद जी ने किया है फिर प्रस्थान
राजा ने शुभ मुहूर्त में कर दिया है कन्या दान
कोरस: -कर दिया है कन्या दान
M: -मनवांछित वर पाकर पुत्री हुई थी अति प्रसन्न
किन्तु मुनि की बात ह्रदय में चुभती थी खन खन
कोरस: -चुभती थी खन खन
M: -सावित्री ने मुनिवर से पहले ही लिया था जान
द्वादशी से चौथे दिन यम हर लेंगे पति के प्राण
कोरस: -हर लेंगे पति के प्राण
M: -सावित्री के तीन दिवस व्रत के हो जाते हैं पावन कथा सुनाते हैं
माँ सावित्री की महिमा का वर्णन गाते है हम कथा सुनाते हैं
कोरस: -ये व्रत है बड़ा महान मिले मन चाहा वरदान
मिले मनचाहा वरदान ये व्रत है बड़ा महान
वार्ता: -प्रिये भक्तों इस प्रकार सावित्री अपने पति के प्राण रक्षा हेतु एक वर्ष के लिए माँ सावित्री का
व्रत रखती है और जो व्रत के चार दिन बच जाते है तो चौथे दिन सास ससुर के चरणों में
प्रणाम कर देवों को नमन करती है एवं सत्यवान के साथ वन जाने की जिद करती है अपने
सास ससुर से आज्ञा लेकर पति के साथ वन को जाती है रोज के भांति सत्यवान लकड़ी
काट कर गठ्ठर को बाँध रहा था तभी उसका सर चकराने लगता है उसने सावित्री से कहा
प्रिये मेरे सर में दर्द हो रहा है मैं विश्राम करना चाहता हूँ सावित्री सत्यवान का सिर अपने
गोद में रखकर बैठ जाती है फिर क्या होता है आईए कथा के माध्यम से जानते हैं -
M: -समझ गई सावित्री संकट में हैं पति के प्राण
विनती करती हाथ जोड़ कर लाज रखो भगवान्
कोरस: -लाज रखो भगवान्
M: -तभी वहां यम सत्यवान के हरने प्राण आये
पूछा परिचय सावित्री ने यम हैं रहे बतलाये
कोरस: -यम हैं रहे बतलाये
M: -बोले यम मैं धर्मराज हूँ हरता सबके प्राण
अभी मृत्यु हो जायेगी जब हर लूँगा मैं प्राण
कोरस: -जब हर लूँगा मैं प्राण
M: -सत्यवान के प्राण वो हर कर चल दिए फिर यमलोक
सावित्री भी चल रही पीछे रही न उनको टोक
कोरस: -रही न उनको टोक
M: -पीछे आता देख सती को यम घबराते हैं पावन कथा सुनाते हैं
माँ सावित्री की महिमा का वर्णन गाते है हम कथा सुनाते हैं
कोरस: -ये व्रत है बड़ा महान मिले मन चाहा वरदान
मिले मनचाहा वरदान ये व्रत है बड़ा महान
वार्ता: -प्रिये भक्तों सावित्री से यमराज कहते हैं हे देवी तुम अपने घर को वापस जाओ यह
मृत्युलोक है जिसने भी जन्म लिया मृत्यु अवश्य होती है और यही सृष्टि का नियम है -
M: -सावित्री से बोले यम तुम वापस घर जाओ
मेरे साथ न आ सकती तुम पीछे न आओ
कोरस: -तुम पीछे न आओ
M: -बोली सावित्री पति संग चलने में कैसा खेद
न कोई शर्म हैं मुझमें स्वामी न ही कोई भेद
कोरस: -न ही कोई भेद
M: -बड़े ही सुख से पति संग यमलोक को जाऊँगी
न कोई चिंता पतिव्रता का धर्म निभाऊंगी
कोरस: - धर्म निभाऊंगी
M: -पत्नी का आधार पति और शिष्य का गुरु आधार
मानव का आश्रय धरा पत्नी का है पति संसार
कोरस: -पत्नी का है पति संसार
M: -सावित्री के वचन को सुनकर यम हर्षाते है वो खुश हो जाते हिअ
माँ सावित्री की महिमा का वर्णन गाते हैं हम कथा सुनाते हैं
कोरस: - ये व्रत है बड़ा महान मिले मन चाहा वरदान
मिले मनचाहा वरदान ये व्रत है बड़ा महान
वार्ता: -सावित्री के धर्मार्थ और अर्थ पूर्ण वचनो को सुनकर धर्मराज प्रसन्न हो जाते है और सावित्री से मनवांछित वर मांगने को कहते हैं तभी सावित्री कहती हैं हे प्राण हर्ता यदि आप मुझ पर
सच में प्रसन्न हैं तो आप मुझे यह वरदान दीजिये की मेरे सास ससुर अपने पोते को सोने
की कटोरि में चांदी के चम्मच से दूध भात खाता हुआ देख सकें यमराज ने कहा तथास्तु
ऐसा ही होगा -
M: -बोले यम अब वापस तुम अपने घर को जाओ
सास ससुर की करो जा सेवा पीछे न आओ
कोरस: -पीछे न आओ
M: -किन्तु सावित्री फिर भी यम के पीछे हैं चलती
पीछे आता हुआ देख वो बोले क्या हैं अब मांगती
कोरस: -क्या हैं अब मांगती
M: -सावित्री बोली पति संग में न हैं कोई क्लेश
ये तो मेरा धर्म हैं भगवन कहते श्री गणेश
कोरस: -कहते श्री गणेश
M: -धर्मराज फिर तो खुश होकर देने लगे वरदान
मेरे सास ससुर का शासन वापिस दो भगवान्
कोरस: -वापिस दो भगवान्
M: -सावित्री को यम वर पे वर देते जाते हैं वो वर देते जाते हैं
माँ सावित्री की महिमा का वर्णन गाते हैं हम कथा सुनाते हैं
कोरस: -ये व्रत है बड़ा महान मिले मन चाहा वरदान
मिले मनचाहा वरदान ये व्रत है बड़ा महान
वार्ता: -सावित्री पुनः यमराज के पीछे पीछे पीछे चलती रहती है परेशान होकर यमराज कहते हैं
देवी यमलोक वही जा सकता है जिसकी मृत्यु हो चुकी हो जीवित कोई भी सहशरीर
यमलोक नहीं जा सकता है -
M: -यम बोले हे देवी तुम अपने घर को जाओ
जिद ना ठानो बात को मानो पीछे न आओ
कोरस: -पीछे न आओ
M: -फिर भी वो तो पीछे पीछे चलती रही यम के
पीछे आता देख उसे यम बोले हैं रुक के
कोरस: -यम बोले हैं रुक के
M: -एक और वरदान मांगो फिर घर को चली जाना
बोली सावित्री हे भगवन कृपा यूँ ही बरसाना
कोरस: -कृपा यूँ ही बरसाना
M: -पुत्रवती बनकर के तो सौभाग्यवती कहलाऊँ
दे दो वर ये भगवन अपने घर को जाऊं
कोरस: -अपने घर को जाऊं
M: -धर्मराज वर देने में ना देर लगाते हैं ना देर लगाते हैं
माँ सावित्री की महिमा का वर्णन गाते हैं हम कथा सुनाते हैं
कोरस: -ये व्रत है बड़ा महान मिले मन चाहा वरदान
मिले मनचाहा वरदान ये व्रत है बड़ा महान
वार्ता: -वरदान देने के बाद भी सावित्री वापस नहीं गई तब यमराज ने कहा अब क्यों मेरे पीछे आ
रही हो इस पर सावित्री ने क्या कहा आइए कथा के माध्यम से जानते हैं -
M: -सावित्री बोली भगवन में पतिव्रता नारी
बिन पति के कैसे महकेगी आँचल की क्यारी
कोरस: -महकेगी आँचल की क्यारी
M: -धर्मराज ने सोच समझ कर प्राण हैं लौटाए
सत्यवान के प्राण चना के रूप में वापिस पाये
कोरस: -चना के रूप में वापिस पाये
M: -सावित्री ने पति के मुख में चना है वो डाला
राम नाम ले उठ बैठा वो माता का लाला
कोरस: -वो माता का लाला
M: -माता पिता के नयन ज्योति पा दोनों हर्षाये
राज भोग कर दीर्घकाल तक दोनों है सुख पाए
कोरस: -दोनों है सुख पाए
M: -दोनों माँ सावित्री की जयकार लगाते हैं जय जयकार लगाते है
माँ सावित्री की महिमा का वर्णन गाते हैं हम कथा सुनाते हैं
कोरस: -ये व्रत है बड़ा महान मिले मन चाहा वरदान
मिले मनचाहा वरदान ये व्रत है बड़ा महान
लेखक :- मुनेन्द्र सिंह
Varta: -Priye Bhakton Aj Main Apako Vaṭ Savitri Vrat Ki Pavan Katha Sunane Ja Raha Hun
Shastron Ke Anusar Yah Vrat Pati Ke Dirghayu Aur Putr Ki Kamaaa Evam
Dhanaprapti Ke Lie Kiya Jata Hai To Aiye Is Katha Ka Hum Anand Lete Hai -
M: -Hum Vaṭ Savitri Vrat Ki Bhakton Katha Sunate Hain Pavan Katha Sunate Hain
Maa Savitri Ki Mahima Ka Varṇan Gate Hain Hum Katha Sunate Hain
Kaise Pati Ke Praṇ Bachaye Ye Batalate Hain Hum Katha Sunate Hain
Maa Savitri Ki Mahima Ki Gatha Gate Hain Hum Katha Sunate Hain
Chorus: -Ye Vrat Hai Bada Mahan Mile Maa Chaha Varadan
Mile Maaachaha Varadan Ye Vrat Hai Bada Mahan
Varta: -Priye Bhaktajano Savitri Vrat Ki Mahima Ka Varṇan Mahabharat Mein Bhi Kiya
Gaya Jab Shri Yudhashṭhir Ji Ne Ṛshi Markaṇḍey Ji Se Puchha Tha Ki Dropadi Se
Purv Kya Koi Pativrata Stri Hai To Usake Bare Mein Hume Bataie –
M: -Vaṭ Savitri Vrat Ki Bhakton Karenge Hum Guṇagan
Mahabharat Ke Parv Mein Isaka Kiya Gaya Hai Bakhan
Chorus: -Kiya Gaya Hai Bakhan
M: -Yudhishṭhir Ne Ṛshi Markaṇḍey Se Puchha Ek Bar
Dropadi Se Pahale Hui Hai Kaun Pativrata Nar
Chorus: -Kaun Pativrata Nar
M: -Usaki Gatha Amar Hui Hai Vo Thi Ati Mahan
Usake Age Har Gae The Yamaraj Bhagavan
Chorus: -Yamaraj Bhagavan
M: -Bole Muni Savitri Hui Thi Pativrata Nari
Raja Ke Kul Janmi Hai Vo Thi Pativrata Bhari
Chorus: -Pativrata Bhari
M: -Vinay Karen Yudhishṭhir Ṛshi Ko Phir Batalate Hain Pavan Katha Sunate Hain
Maa Savitri Ki Mahima Ka Varṇan Gate Hai Hum Katha Sunate Hain
Chorus: -Ye Vrat Hai Bada Mahan Mile Maa Chaha Varadan
Mile Maaachaha Varadan Ye Vrat Hai Bada Mahan
Varta: -Priy Bhaktajano Savitri Ka Janm Raja Ashvapati Ke Ghar Hota Hai,Priye Bhakton
Kis Tarah Maa Savitri Ka Darshan Raja Ashvapati Ko Prapt Hota Hai ,Maa Savitri
Raja Ashvapati Ko Var Deti Hai Ki Mera Amsh Tumhare Ghar,Kanya Ke Rup Mein
Janm Lega -
M: -Prachin Kal Ki Bat Hai Bhakton Suno Lagakar Dhyan
Madradesh Ke Raja Ashvapati Jinake Nahin Santan
Chorus: -Jinake Nahin Santan
M: -Ashvapati Raja Ne Phir Ek Mahayajñ Karavaya
Varsh Aṭharah Chala Yajñ Nit Bhanḍara Karavaya
Chorus: -Nit Bhanḍara Karavaya
M: -Raja Ke Tap Dekh Savitri Mat Hui Prasann
Mere Amsh Se Janmegi Kanya Raja Tere Angan
Chorus: -Raja Tere Angan
M: -Kuchh Samay Ke Bad Bhup Ghar Janmi Ek Kanya
Rupavati Guṇavanti Dikhati Savitri Si Maa
Chorus: -Savitri Si Maa
M: -Kanya Maa Ka Dhyan Lagati Sabhi Batate Hain Pavan Katha Sunate Hain
Maa Savitri Ki Mahima Ka Varṇan Gate Hai Hum Katha Sunate Hain
Chorus: -Ye Vrat Hai Bada Mahan Mile Maa Chaha Varadan
Mile Maaachaha Varadan Ye Vrat Hai Bada Mahan
Varta: -Dhire Dhire Savitri Vivah Ke Yogy Ho Jati Hai Raja Ne Putri Ko Vivah Ke Yogy Dekh
Maatriyon Ke Sath Maatraṇa Ki Aur Svayam Apani Putri Ko Yogy Var Ḍhunḍhane
Ka Adesh Diya Pita Ki Ajña Pakar Savitri Var Ḍhudhane Gai Tatha Jald Hi Vapas A
Gayi Jab Savitri Sabha Mein Pahunchi Tab Usane Sabha Mein Narad Ji Ko Baiṭha
Dekh Unhen Pita Shri Kah Pahale Praṇam Kiya Aur Yatra Vṛtant Batane Lagi -
M: -Salv Desh Ke Dyumatsen Raja Bade Dayavan
Unake Putr Ko Pati Chuna Hai Nam Hai Satyavan
Chorus: -Nam Hai Satyavan
M: -Bol Uṭhe Narad Ji Phir To Sun Putri Ki Bat
Uchit N Nirṇay Liya Hai Tumaae Aegi Kali Rat
Chorus: -Aegi Kali Rat
M: -Ek Varsh Ke Bad Isi Din Aega Usaka Kal
Sun Narad Ki Bat To Raja Karane Lage Malal
Chorus: -Karane Lage Malal
M: -Duja Var Ḍhunḍho Tum Putri Kahate Hain Rajan
Boli Savitri Nahi Pita Ji Badale Jate Vachan
Chorus: -Badale Jate Vachan
M: -Vidhi Ka Lekha Karm Se Hi Sab Badale Jate Hain Vo To Badale Jate Hain
Maa Savitri Ki Mahima Ka Varṇan Gate Hai Hum Katha Sunate Hain
Chorus: -Ye Vrat Hai Bada Mahan Mile Maa Chaha Varadan
Mile Maaachaha Varadan Ye Vrat Hai Bada Mahan
Varta: -Narad Ji Ne Bhari Sabha Mein Putri Ke Vachano Ko Sunakar Raja Se Kaha He
Rajan Mainne Jo Satyavan Ke Bare Mein Bhavishyavaṇi Ki Hai Vo To Aṭal Hai Kintu
Putri Ke Vachan Bhi Saty Aur Aṭal Hain Isilie He Rajan Putri Ka Vivah Kar Ḍalo -
M: -Bole Narad Vachan Aṭal Hai Raja Putri Ka
Kar Ḍalo Nirvighn Kaj Shubh Bandhan Putri Ka
Chorus: -Shubh Bandhan Putri Ka
M: -Itana Kah Ka Narad Ji Ne Kiya Hai Phir Prasthan
Raja Ne Shubh Muhurt Mein Kar Diya Hai Kanya Dan
Chorus: -Kar Diya Hai Kanya Dan
M: -Maaavanchhit Var Pakar Putri Hui Thi Ati Prasann
Kintu Muni Ki Bat Hraday Mein Chubhati Thi Khan Khan
Chorus: -Chubhati Thi Khan Khan
M: -Savitri Ne Munivar Se Pahale Hi Liya Tha Jan
Dvadashi Se Chauthe Din Yam Har Lenge Pati Ke Praṇ
Chorus: -Har Lenge Pati Ke Praṇ
M: -Savitri Ke Tin Divas Vrat Ke Ho Jate Hain Pavan Katha Sunate Hain
Maa Savitri Ki Mahima Ka Varṇan Gate Hai Hum Katha Sunate Hain
Chorus: -Ye Vrat Hai Bada Mahan Mile Maa Chaha Varadan
Mile Maaachaha Varadan Ye Vrat Hai Bada Mahan
Varta: -Priye Bhakton Is Prakar Savitri Apane Pati Ke Praṇ Raksha Hetu Ek Varsh Ke Lie
Maa Savitri Ka Vrat Rakhati Hai Aur Jo Vrat Ke Char Din Bach Jate Hai To Chauthe
Din Sas Sasur Ke Charaṇon Mein Praṇam Kar Devon Ko Namaa Karati Hai Evam
Satyavan Ke Sath Van Jane Ki Jid Karati Hai Apane Sas Sasur Se Ajña Lekar Pati
Ke Sath Van Ko Jati Hai Roj Ke Bhanti Satyavan Lakadi Kaṭ Kar Gaṭhṭhar Ko Bandh
Raha Tha Tabhi Usaka Sar Chakarane Lagata Hai Usane Savitri Se Kaha Priye Mere
Sar Mein Dard Ho Raha Hai Main Vishram Karana Chahata Hun Savitri Satyavan
Ka Sir Apane God Mein Rakhakar Baiṭh Jati Hai Phir Kya Hota Hai Aie Katha Ke
Madhyam Se Janate Hain -
M: -Samajh Gai Savitri Sankaṭ Mein Hain Pati Ke Praṇ
Vinati Karati Hath Jod Kar Laj Rakho Bhagavan
Chorus: -Laj Rakho Bhagavan
M: -Tabhi Vahan Yam Satyavan Ke Harane Praṇ Aye
Puchha Parichay Savitri Ne Yam Hain Rahe Batalaye
Chorus: -Yam Hain Rahe Batalaye
M: -Bole Yam Main Dharmaraj Hun Harata Sabake Praṇ
Abhi Mṛtyu Ho Jayegi Jab Har Lunga Main Praṇ
Chorus: -Jab Har Lunga Main Praṇ
M: -Satyavan Ke Praṇ Vo Har Kar Chal Die Phir Yamalok
Savitri Bhi Chal Rahi Pichhe Rahi N Unako Ṭok
Chorus: -Rahi N Unako Ṭok
M: -Pichhe Ata Dekh Sati Ko Yam Ghabarate Hain Pavan Katha Sunate Hain
Maa Savitri Ki Mahima Ka Varṇan Gate Hai Hum Katha Sunate Hain
Chorus: -Ye Vrat Hai Bada Mahan Mile Maa Chaha Varadan
Mile Maaachaha Varadan Ye Vrat Hai Bada Mahan
Varta: -Priye Bhakton Savitri Se Yamaraj Kahate Hain He Devi Tum Apane Ghar Ko Vapas
Jao Yah Mṛtyulok Hai Jisane Bhi Janm Liya Mṛtyu Avashy Hoti Hai Aur Yahi Sṛshṭi
Ka Niyam Hai –
M: -Savitri Se Bole Yam Tum Vapas Ghar Jao
Mere Sath N A Sakati Tum Pichhe N Ao
Chorus: -Tum Pichhe N Ao
M: -Boli Savitri Pati Sang Chalane Mein Kaisa Khed
N Koi Sharm Hain Mujhumein Svami N Hi Koi Bhed
Chorus: -N Hi Koi Bhed
M: -Bade Hi Sukh Se Pati Sang Yamalok Ko Jaungi
N Koi Chinta Pativrata Ka Dharm Nibhaungi
Chorus: - Dharm Nibhaungi
M: -Patni Ka Adhar Pati Aur Shishy Ka Guru Adhar
Maaav Ka Ashray Dhara Patni Ka Hai Pati Samsar
Chorus: -Patni Ka Hai Pati Samsar
M: -Savitri Ke Vachan Ko Sunakar Yam Harshate Hai Vo Khush Ho Jate Hia
Maa Savitri Ki Mahima Ka Varṇan Gate Hain Hum Katha Sunate Hain
Chorus: - Ye Vrat Hai Bada Mahan Mile Maa Chaha Varadan
Mile Maaachaha Varadan Ye Vrat Hai Bada Mahan
Varta: -Savitri Ke Dharmarth Aur Arth Purṇ Vachano Ko Sunakar Dharmaraj Prasann Ho
Jate Hai Aur Savitri Se Maaavanchhit Var Maagane Ko Kahate Hain Tabhi Savitri
Kahati Hain He Praṇ Harta Yadi Ap Mujh Par Sach Mein Prasann Hain To Ap
Mujhe Yah Varadan Dijiye Ki Mere Sas Sasur Apane Pote Ko Sone Ki Kaṭori Mein
Chandi Ke Chummach Se Dudh Bhat Khata Hua Dekh Saken Yamaraj Ne Kaha
Tathastu Aisa Hi Hoga -
M: -Bole Yam Ab Vapas Tum Apane Ghar Ko Jao
Sas Sasur Ki Karo Ja Seva Pichhe N Ao
Chorus: -Pichhe N Ao
M: -Kintu Savitri Phir Bhi Yam Ke Pichhe Hain Chalati
Pichhe Ata Hua Dekh Vo Bole Kya Hain Ab Maagati
Chorus: -Kya Hain Ab Maagati
M: -Savitri Boli Pati Sang Mein N Hain Koi Klesh
Ye To Mera Dharm Hain Bhagavan Kahate Shri Gaṇesh
Chorus: -Kahate Shri Gaṇesh
M: -Dharmaraj Phir To Khush Hokar Dene Lage Varadan
Mere Sas Sasur Ka Shasan Vapis Do Bhagavan
Chorus: -Vapis Do Bhagavan
M: -Savitri Ko Yam Var Pe Var Dete Jate Hain Vo Var Dete Jate Hain
Maa Savitri Ki Mahima Ka Varṇan Gate Hain Hum Katha Sunate Hain
Chorus: -Ye Vrat Hai Bada Mahan Mile Maa Chaha Varadan
Mile Maaachaha Varadan Ye Vrat Hai Bada Mahan
Varta: -Savitri Punah Yamaraj Ke Pichhe Pichhe Pichhe Chalati Rahati Hai Pareshan Hokar
Yamaraj Kahate Hain Devi Yamalok Vahi Ja Sakata Hai Jisaki Mṛtyu Ho Chuki Ho
Jivit Koi Bhi Sahasharir Yamalok Nahin Ja Sakata Hai -
M: -Yam Bole He Devi Tum Apane Ghar Ko Jao
Jid Na Ṭhano Bat Ko Maao Pichhe N Ao
Chorus: -Pichhe N Ao
M: -Phir Bhi Vo To Pichhe Pichhe Chalati Rahi Yam Ke
Pichhe Ata Dekh Use Yam Bole Hain Ruk Ke
Chorus: -Yam Bole Hain Ruk Ke
M: -Ek Aur Varadan Maago Phir Ghar Ko Chali Jana
Boli Savitri He Bhagavan Kṛpa Yun Hi Barasana
Chorus: -Kṛpa Yun Hi Barasana
M: -Putravati Banakar Ke To Saubhagyavati Kahalaun
De Do Var Ye Bhagavan Apane Ghar Ko Jaun
Chorus: -Apane Ghar Ko Jaun
M: -Dharmaraj Var Dene Mein Na Der Lagate Hain Na Der Lagate Hain
Maa Savitri Ki Mahima Ka Varṇan Gate Hain Hum Katha Sunate Hain
Chorus: -Ye Vrat Hai Bada Mahan Mile Maa Chaha Varadan
Mile Maaachaha Varadan Ye Vrat Hai Bada Mahan
Varta: -Varadan Dene Ke Bad Bhi Savitri Vapas Nahin Gai Tab Yamaraj Ne Kaha Ab Kyon
Mere Pichhe Aarahi Ho Is Par Savitri Ne Kya Kaha Aie Katha Ke Madhyam Se
Janate Hain -
M: -Savitri Boli Bhagavan Mein Pativrata Nari
Bin Pati Ke Kaise Mahakegi Anchal Ki Kyari
Chorus: -Mahakegi Anchal Ki Kyari
M: -Dharmaraj Ne Soch Samajh Kar Praṇ Hain Lauṭae
Satyavan Ke Praṇ Chana Ke Rup Mein Vapis Paye
Chorus: -Chana Ke Rup Mein Vapis Paye
M: -Savitri Ne Pati Ke Mukh Mein Chana Hai Vo Ḍala
Ram Nam Le Uṭh Baiṭha Vo Mata Ka Lala
Chorus: -Vo Mata Ka Lala
M: -Mata Pita Ke Nayan Jyoti Pa Donon Harshaye
Raj Bhog Kar Dirghakal Tak Donon Hai Sukh Pae
Chorus: -Donon Hai Sukh Pae
M: -Donon Maa Savitri Ki Jayakar Lagate Hain Jay Jayakar Lagate Hai
Maa Savitri Ki Mahima Ka Varṇan Gate Hain Hum Katha Sunate Hain
Chorus: -Ye Vrat Hai Bada Mahan Mile Maa Chaha Varadan
Mile Maaachaha Varadan Ye Vrat Hai Bada Mahan
Writer :- Munendra Singh