Close Menu
Subscribe :

Devotional Album

Devotional Hindi 0:17:14 1+ Views

Shri Ram Amritwani

Super Hit Devotional track Shri Ram Amritwani sung by Rinky Vishwakarma.

Share this track

Song Lyrics / बोल

Official lyrics for Shri Ram Amritwani sung by Rinky Vishwakarma

F- सरस्वती का ध्यान धर सुमिरु श्री गणेश
ज्ञान किरण बिखराये हे दिनकर अरुणेश
श्री राम की वंदना करूं मैं शीश नवाय
गुरु देव मुझ दास को देना राह दिखाय
कमल नयन श्री विष्णु जी ब्रह्मा और महेश
नाथ दास सुखदेव पर कृपा करो विशेष
चारो युगो में त्रेता युग सर्वोत्तम कहलाय
श्री हरी श्री राम बन गए अवध में आय
कोरस - जय जय जय श्री राम जय जय जय श्री राम
F- श्री राम के जन्म से बनी अयोध्या धाम
जय दशरथ के लाल की जय जय जय श्री राम
धन्य अयोध्या हो गई पावन सरयू नीर
करते जहाँ स्नान है श्री राम रघुवीर
कनक भवन में खेलते घुटवन चलते चाल
लीला दिखाते राम जी कौशल्या के लाल
पद पंकच मुख चन्द्रमा कोमल श्याम शरीर
श्रीराम के चरणों को चुम के चले समीर
कोरस - जय जय जय श्री राम जय जय जय श्री राम
F- दशरथ महल में राम जी लीला रहे दिखाय
सुमन समान से रूप को रोज़ नज़र लग जाय
चारो भाई खेलते महलो में इक साथ
सारे अवध में हो रही खुशियों की बरसात
तीनो मायें देख के होती भाव विभोर
पुष्प कमल के समान है लगते अवध किशोर
नीले नीले नैन है घुंगराले है बाल
पग पैजनिया बांधके चलते घुटवन चाल
कोरस - जय जय जय श्री राम जय जय जय श्री राम
F- फूलो सी मन मोहिनी अधरों पर मुस्कान
सुन्दर सुन्दर नैनो के चितवन लगे कमान
जो देखे श्री राम को देखता ही रह जाय
मुखड़े से प्रभु राम के नज़रे हटा ना पाय
अति सुन्दर श्री राम के अति सुन्दर है पाँव
इतने कोमल राम है लगे धुप से छांव
सरयू तीरे खेलते चारो राजकुमार
चरणों को चूमके बह रही सरयू जल की धार
कोरस - जय जय जय श्री राम जय जय जय श्री राम - २
F- राजतिलक की थी तैयारी
झूम रही थी अयोध्या सारी
राज्य अभिषेक था श्री राम का
कोरस - राज तिलक था श्री राम का
F- तैंतीस कोटि देवता आये
पुष्पों की वर्षा करवाये
वेद मंत्र पढ़ रहे पुरोहित
कोरस - श्री राम लग रहे सुशोभित
F- गली गली पकवान बंट रहे
द्रव्य और मिष्ठान बंट रहें
घर घर सज रही वंदन वारी
कोरस - दुल्हन लगे अयोध्या सारी
F- कैकेयी की मति बौराही
दासी मंथरा कुमति कमाही
कैकेयी गई कोप भवन में
कोरस - जहर भर गया उसके मन में
F- कोप भवन में दशरथ आये
उसे क्रोध में बैठी पाए
पूंछ रहे है क्रोध का कारण
कोरस - क्रोध का कैसे करूँ निवारण
F- कैकेयी ने मुँह जब खोला
तोप से जैसे दागा गोला
हमको वचन जो दिए थे तुमने
कोरस - वहीँ वचन मैं मांगू अपने
F- राजन अपना वचन निभाओ
मेरे पुत्र को राजा बनाओ
मेरा पुत्र करेगा राज
कोरस - अभी राम को दो वनवास
F- चौदह वर्ष रहे वो वन में
सारे कष्ट सहे वो वन में
राज्य अभिषेक भरत का कर दो
कोरस - हे स्वामी मुझे मेरा वर दो
F- कैकेयी को दशरथ देखे
उसे हुआ क्या मन में सोचे
उलटी वाणी बोल रही है
कोरस - अमृत में विष खोल रही है
F- कैकेयी ने एक ना मानी
राम को वन भेजवाने की ठानी
मेरे पुत्र को गद्दी देदो
कोरस - अपने राम को वन में भेजो
दोहा - चौदह वर्ष के वास्ते राम को दो वनवास
राम के बदले पुत्र मेरा भरत करेगा राज
F- राम लखन सीता सुकुमारी
त्याग राजसी गेरुआधारी
गंगा जी के तट पर आय
कोरस - गंगा लहर लहर लहराए
F- बोले राम हे केवट आओ
हमको गंगा पार लगाओ
हम तीनो हो गए वनवासी
कोरस - राजा से हो गए सन्यासी
F- केवट मन ही मन मुस्काय
आज हमारे हाथ है आये
बिन पग धोये चढ़ने ना दूंगा
कोरस - पाँव नाव में पढ़ने ना दूंगा
F- पानी कठौती में भर लाया
पग धोकर अमृत फल पाया
पार लगाया नाव बिठा कर
कोरस - प्रभु राम बोले सकुचाकर
F- बोले मेरे केवट भाई
क्या लोगे गंगा उतराही
मुदरी उतार के दी सीता ने
कोरस - पति की लाज रखी सीता ने
F- केवट बोला है मुस्काकर
हम दोनों है एक बिरादर
हम दोनों है नाव चलैया
कोरस - मैं नाविक तुम पार लगैया
F- यहाँ तुम्हे मैं पार लगाऊं
वहां लगाना मैं जब आऊं
ना कुछ लू मैं ना तुम लेना
कोरस - भव से पार मुझे कर देना
F- शबरी बैठी आस लगाये
नित राहो में फूल बिछाये
इधर से मेरे राम आएंगे
कोरस - पाँव में काटे चुभ जायेंगे
F- राह देखती हर दिन शबरी
उम्र बीत गयी मेरी सबरी
शबरी दर्शन की अभिलाषी
कोरस - अँखियो से बहता जल राशि
F- राह बुहारे जल छिडकाये
नित नित नये नये फूल बिछाये
शबरी हर दिन आस लगाये
कोरस - आज भी मेरे राम ना आये
दोहा - देख सामने राम को शबरी समझ ना पाय
सपना है या सत्य है दांतो में ऊँगली दबाय
F- जूठे बेर खिलाये शबरी
तीनो पे बली बली जाय शबरी
श्री राम जी बेर खा रहे
कोरस - लक्ष्मण दुपके फेंके जा रहे
F- शबरी से लेकर के विदाई
राम सिया और लक्ष्मण भाई
चले जा रहे नंगे पाँव
कोरस - नहीं था उनके सिर पर छाँव
F- पंच वटी की शीतल छायां
देखके उनके मन में आया
लक्ष्मण से बोले श्री राम
कोरस - यहीं पे करते है विश्राम
F- गोदावरी का शीतल जल था
लहरों के स्वर का कल कल था
अति सुन्दर रमणीक स्थली
कोरस - छायादार पुनीत स्थली
F- घास फुस की कुटी बनाकर
कंद मूल फल रहते खाकर
घास का बिस्तर घास का तकिया
कोरस - सोये राम जी मीठी निंदिया
F- आयी शूर्पणखा वन विहार को
बत्तीस अभरन कर श्रृंगार वो
सुंदरता की लगे स्वामिनी
कोरस - चंचल नैना चपल कामिनी
F- बहन थी रावण लंका पति की
लेकिन थी वो मारी मति की
जब आयी वो पंचवटी में
कोरस - घायल हो गयी पंचवटी में
F- राम लखन बैठे दो भाई
शूर्पणखा वहां चलकर आयी
नज़र पड़ी जब राम लखन पर
कोरस - बिजली सी गिर गयी बदन पर
F- दोनों भाई कमल सुमन से
देख रही तिरक्षी चितवन से
मोहित सी हो गयी कामिनी
कोरस - हृदय में बज रही प्रेम रागिनी
F- चपल कामिनी बनके भोली
विनय स्वरों में राम से बोली
मैं तुम पर आशक्त हो गयी
कोरस - मन विवेक से रिक्त हो गयी
दोहा - अर्धांगिनी बनु आपकी हृदय में उठ रही चाह
पति बनो मेरे प्रीतम तुम करलो मुझसे विवाह
F- प्रभु राम लख सीता ओरी
बोले सुनले दिव्य चकोरी
मंशा तेरी पूर्ण ना होगी
कोरस - मान ले तू सम्पूर्ण ना होगी
F- बोली शूर्पणखा फिर लक्ष्मण से
देख देख तिरक्षी चितवन से
तुम ही अपनी प्रिय बनालो
कोरस - व्याकुल हूँ मुझे अंग लगालो
F- क्रोध में आ गए शेषाधारी
कमर से अपनी खिंच कटारी
नाक काट दी उसकी पल में
कोरस - गयी शूर्पणखा राज महल में
F- रावण के दरबार में जाके
रावण को कटी नाक दिखाके
नीर बहाये रोए जाय
कोरस - वचन से आग उगलती जाये
F- भाई को अपने सब बतलाया
जलती आग में तेल मिलाया
गरज के बोला शपथ वो खाकर
कोरस - लाऊंगा उसकी पत्नी उठाकर
F- सोने का मृग सिया ने देखा
अति सुन्दर है मन में सोचा
बोली सीता स्वामी जाओ
कोरस - मृग सोने का मार के लाओ
F- श्री राम ने धनुष उठाया
धनुष के ऊपर बाण चढ़ाया
हिरन गति से लगा भागने
कोरस - लगे राम जी तीर साधने
F- हिरन गति से भागा जाये
प्रभु राम के हाथ ना आये
श्री राम ने बाण चलाया
कोरस - हिरन तीर से बचना पाया
F- तीर हिरण के पार हो गया
मायावी वो शिकार हो गया
बोला तड़प के हाय लक्ष्मण
कोरस - संकट में है मेरा जीवन
F- सीता बोली व्याकुल होकर
हे लक्ष्मण तुम देखो जाकर
संकट में है भाई तुम्हारे
कोरस - इसीलिए वो तुम्हे पुकारे
दोहा - लक्षमण जी फिर चले गए लक्ष्मण रेखा खिंच
बोले माता रहना तुम इस रेखा के बीच
F- साधु भेष में रावण आया
कुटी के आगे अलक लगाया
द्वार पे आया है सन्यासी
कोरस - खड़ा है भिक्षा का अभिलाषी
F- आती सीता को जब देखा
करने पार चला वो रेखा
भड़क उठी थी वहां पे ज्वाला
कोरस - हट गया पीछे लंका वाला
F- अंदर से सीता जी आकर
भिक्षा दे रही हाथ बढाकर
रावण बोला है कटु वाणी
कोरस – बंधी मैं भिक्षा तू कल्याणी
F- तुम रेखा के पार आ जाको
भिक्षा देकर पुण्य कमाओ
वेद ग्रन्थ का ज्ञाता हूँ मैं
कोरस - भिक्षा मांग के खाता हूँ मैं
F- सीता मन में सकुचाती है
पाँव उठाके रुक जाती है
घडी थी ये असमंजस वाली
कोरस - कैसे भुक्षु जाये ख़ाली
F- साधु बोला आँख दिखाकर
भिक्षा देदो बाहर आकर
वरना तुमको पाप लगेगा
कोरस - इस ब्राह्मण का श्राप लगेगा
F- सीता मन घबरा जाती है
रेखा से बाहर आ जाती है
रावण असली भेष में आया
कोरस - निज अपने परिवेश में आया
F- सीता जी का हाथ पकड़कर
बोला पापी जोर से हंसकर
सुनले मेरी बात सुंदरी
कोरस - अब रहना मेरे साथ सुंदरी
F- सीता को लेकर विमान में
उड़ गया रावण आसमान में
सीता शोर मचाती जाये
कोरस - और श्रृंगार गिराती जाये
F- लक्ष्मण राम लौट के आये
सीता जी को गायब पाए
प्रभु राम जी रुदन मचाये
कोरस - दोनों भाई नीर बहाये
दोहा - रावण के अभिमान की उलटी हो गयी चाल
लंका पति नरेश के सिर पर बैठा काल
लेखक :- सुखदेव निशाद
Lyrics copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Brijwasi
0:00 0:03:40