Close Menu
Subscribe :

Devotional Album

Devotional Hindi 0:12:59 6+ Views

Ramayan Chaupai

Super Hit Devotional track Ramayan Chaupai sung by Devesh Kundan.

Share this track

Song Lyrics / बोल

Official lyrics for Ramayan Chaupai sung by Devesh Kundan

M:- मंगल भवन अमंगल हारी, द्रबहु सुदसरथ अचर बिहारी,
कोरस:- राम सिया राम, सिया राम जय जय राम,
राम सिया राम, सिया राम जय जय राम....
M:- हरि अनंत हरि कथा अनंता, कहहिं सुनहिं बहुबिधि सब संता,
कोरस:- राम सिया राम, सिया राम जय जय राम,
राम सिया राम, सिया राम जय जय राम......
M:- विश्वामित्र मुनीश्वर आये, दशरथ भूप से वचन सुनाये,
कोरस:- संग में भेजे लक्ष्मण राम, पतित पावन सीता राम
M:- वन में जाये ताड़का मारी, चरण छुए अहिल्या तारी,
कोरस:- ऋषियों के दुःख हरते राम, पतित पावन सीता राम
M:- रघुनन्दन ने धनुष चढाया, सब रजो का मान घटाया,
कोरस:- सीता ने वर पाए राम, पतित पावन सीता राम
M:- परशुराम क्रोधित हो आये, दुष्ट भूप मन में हर्षाये,
कोरस:- जनक राय ने किया प्रणाम, पतित पावन सीता राम
M:- बोले लखन सुनो मुनि ज्ञानी, संत नहीं होते अभिमानी,
कोरस:- मीठी वाणी बोले राम, पतित पावन सीता राम
M:- लक्ष्मण वचन ध्यान मत दीजो, जो कुछ दंड दास को दीजो,
कोरस:- धनुष तुड़इया मैं हु राम, पतित पावन सीता राम
M:- लेकर के यह धनुष चढाओ, अपनी शक्ति मुझे दिखाओ,
कोरस:- चुअत चाप चढ़ाये राम, पतित पावन सीता राम
M:- हुई उर्मिला लखन की नारी, श्रुतिकीर्ति रिपुसुधन पियारी,
कोरस:- हुई मांडवी भरत के वाम, पतित पावन सीता राम
M:- अवधपुरी रघुनन्दन आये, घर घर नारी मंगल गाये,
कोरस:- बारह वर्ष बिताये राम, पतित पावन सीता राम
M:- गुरु वशिष्ट से आज्ञा लीनी, राजतिलक तैयारी कीनी,
कोरस:- कलको होंगे राजा राम, पतित पावन सीता राम
M:- कुटिल मंथरा ने बहकाई, कैकई ने यह बात सुनायी,
कोरस:- दे दो मेरे दो वरदान, पतित पावन सीता राम
M:- मेरी विनती तुम सुन लीजो, भरत पुत्र को गद्दी दीजो,
कोरस:- होत प्रातः वन भेजो राम, पतित पावन सीता राम
M:- धरनी गिरे भूप तत्काल, लागा दिल में शूल विशाला,
कोरस:- तब सुमंत बुलवाए राम, पतित पावन सीता राम
M:- राम पिता को शीश नवाए, मुख से वचन कहा नहीं जाए,
कोरस:- कैकई वचन सुनायो राम, पतित पावन सीता राम
M:- राजा के तुम प्राण पियारे, इनके दुःख हरोगे सारे,
कोरस:- अब तुम वन में जाओ राम, पतित पावन सीता राम
M:- वन में चौदह वर्ष बिताओ, रघुकुल रीती निति अपनाओ,
कोरस:- तपसी वेष बनाओ राम, पतित पावन सीता राम
M:- सुनत वचन राघव हर्षाये, माताजी के मंदिर आये,
कोरस:- चरण कमल में किया प्रणाम, पतित पावन सीता राम
M:- माताजी मैं तो वन जाऊँ, चौदह वर्ष बाद फिर आऊँ,
कोरस:- चरण कमल देखू सुख धाम, पतित पावन सीता राम
M:- सुनी शूल सम जब यह बानी, भू पर गिरी कौशल्या रानी,
कोरस:- धीरज बंधा रहे श्री राम, पतित पावन सीता राम
M:- सीताजी जब यह सुन पाई, रंगमहल से नीचे आयी,
कोरस:- कौशल्या को किया प्रणाम, पतित पावन सीता राम
लेखक :- Traditional
Lyrics copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Brijwasi
0:00 0:03:40