Close Menu
Subscribe :

Devotional Album

Devotional Hindi 0:11:33 7+ Views

Vishwakarma Puja Katha

Super Hit Devotional track Vishwakarma Puja Katha sung by Devesh Kundan.

Share this track

Song Lyrics / बोल

Official lyrics for Vishwakarma Puja Katha sung by Devesh Kundan

वार्ता 1 :- प्रिये भक्तों आज हम आपको श्री विश्वकर्मा भगवान् की कथा सुनाने जा रहे हैं, श्री विश्वकर्मा भगवन को सृष्टि का शिल्पकार भी कहा जाता है
M:-शिल्पकला और वास्तु कला का वर्णन गाते हैं हम वर्णन गाते हैं
श्री विश्वकर्मा जी की पावन कथा सुनाते हैं हम कथा सुनाते हैं
इंद्र पुरी के रचनाकार की महिमा गाते हैं हम महिमा गाते हैं
श्री विश्वकर्मा जी की पावन कथा सुनाते हैं हम कथा सुनाते हैं
कोरस:- तुम शिल्पकला की खान, हे विश्वकर्मा भगवान
हे विश्वकर्मा भगवान, तुम शिल्पकला की खान
वार्ता 2 :- जब सृष्टि का निर्माण हो रहा था तब यह भार श्री ब्रह्मदेव के ऊपर था तब उनकी मदद को श्री विश्वकर्मा भगवान् आये और स्वर्ग लोक से लेकर यमलोक तक सब बना डाले, और त्रेता में लंका भी उन्होंने ही बनाई थी
M:-सृष्टि रचने की खातिर जब ब्रम्हा हुए तैयार
विश्वकर्मा ने आके उठाया उनका आधा भार
कोरस:- उठाया उनका आधा भार
M:-सबसे पहले किया गया था मान चित्र तैयार
सृष्टि को रचने में बीते वर्ष थे कई हजार
कोरस:- बीते वर्ष थे कई हजार
M:-विश्वकर्मा ने ब्रम्हाजी का हाथ बटाया था
स्वर्ग लोक यमलोक स्वयं हाथो से बनाया था
कोरस:- स्वयं हाथो से बनाया था
M:-त्रेता से कलियुग तक जितनी बनी है राजधानी
सब बनाया विश्वकर्मा ने बात है जग जानी
कोरस:- बात है जग जानी
M:-स्वर्ग रचा सतयुग में त्रेतामें लंका बनाते हैं हम कथा सुनाते हैं
श्री विश्वकर्मा जी की पावन कथा सुनातेहैं हम कथा सुनाते हैं
कोरस:- तुम शिल्पकला की खान, हे विश्वकर्मा भगवान
हे विश्वकर्मा भगवान, तुम शिल्पकला की खान
वार्ता 3 :- द्वापर काल में श्री कृष्ण की नगरी श्री द्वारकापुरी भी श्री विश्वकर्मा भगवान ने ही बनाई थी। सुदामा जब श्री कृष्णा भगवान के पास द्वारका पहुंचे तो उन्होंने तंदुल खाने को लिए दिया जिसे खा कर भगवान श्री कृष्णा ने सुदामा के लिए सुदामापुरी का निर्माण करवा दिया थे, और वो निर्माण कार्य भी श्री विश्वरकर्मा जी ने ही किया था
M:-रची द्वारिका द्वापर में थी हस्तिनापुर कलियुगी
श्री विश्वकर्मा जी की महिमा दिखती है हर युग में
कोरस:- दिखती है हर युग में
M:-श्री कृष्ण ने मित्र सुदामा के चावल खाये थे
तीन मुट्ठी के बदले में तीनो लोक दिलाये थे
कोरस:- तीनो लोक दिलाये थे
M:-जब बात सुदामा नगरी के निर्माण की आयी थी
विश्वकर्मा जी ने ही सुदामा नगरी बनाई थी
कोरस:- सुदामा नगरी बनाई थी
M:-जब कभी आयी देवलोक में भव्य निर्माण की बात
तब तब सभी को आयी है श्री विश्वकर्मा की याद
कोरस:- श्री विश्वकर्मा की याद
M:-हर युग में श्री विश्वकर्मा जी पूजे जाते हैं हम कथा सुनाते हैं
श्री विश्वकर्मा जी की पावन कथा सुनाते हैं हम कथा सुनाते हैं
कोरस:- तुम शिल्पकला की खान, हे विश्वकर्मा भगवान
हे विश्वकर्मा भगवान, तुम शिल्पकला की खान
वार्ता 4 :- श्री विश्वकर्मा भगवान, इस सृष्टि के प्रथम शिल्पकार भी इन्हें कहा जाता है और आज भी जितनी मशीनरी चीजे चलती हैं और जो भी कार्य होता है तो एक बार श्री विश्कर्मा भगवान् को जरूर स्मरण किया जाता है जय बाबा विश्वकर्मा
M:-शिल्प्कार के रुप में उनको मिला उच्च स्थान
विश्वकर्मा से बन गए वो श्री विश्वकर्मा भगवान
कोरस:- श्री विश्वकर्मा भगवान
M:-पति पत्नी दोनों साथ में रहते वो थे बड़े गरीब
किसी किसी दिन भोजन उनको होता नहीं नसीब
कोरस:- भोजन होता नहीं नसीब
M:-दिन भर मेहनत करने के बदले इतना ही होता प्राप्त
पति पत्नी का भोजन उसमे होता नहीं पर्याप्त
कोरस:- होता नहीं पर्याप्त
M:-निःसंतान थे पति पत्नी वो रहते बड़े उदास
एक संतान की चाह थी दिल में मन में थी ये आस
कोरस:- मन में थी ये आस
M:-ऊपर से औलाद के लिए नीर बहाते हैं पावन कथा सुनाते हैं
श्री विश्वकर्मा जी की पावन कथा सुनाते हैं हम कथा सुनाते हैं
कोरस:- तुम शिल्पकला की खान, हे विश्वकर्मा भगवान
हे विश्वकर्मा भगवान, तुम शिल्पकला की खान
वार्ता 5 :- प्राचीन समय की बात है भक्तों किसी नगर में पति पत्नी रहते थे और मुश्किल अपना जीवन निर्वाह करते थे कभी खाना मिलता थे कभी नहीं मिलता था, इन दुखो के बीच में एक दुःख और था उनकी कोई संतान प्राप्ति नहीं हुई थी, दोनों काफी चिंतित और व्यथित थे ,तभी एक ब्रह्मण रथकार से कहता है, आप हर समय दुःख में ही लीन रहते हैं ,क्या कारण है कृपया हमे बताएं
M:-पुत्र प्राप्ति के लिए दोनों गए संतो के पास
लेकिन वो संतो के दर से लोटे हो के निराश
कोरस:- लोटे हो के निराश
M:-मन में व्यथित बहुत थे दोनों चिंता रही थी खाय
उनकी इस फूटी किस्मतका मिलता नहीं उपाय
कोरस:- मिलता नहीं उपाय
M:-तभी एक ब्राह्मण आकर रथकार से कहता है
क्यों भाई तू दुःख में हर दम डूबा रहता है
कोरस:- हर दम डूबा रहता है
M:-विश्वकर्मा भगवान शरण में दोनों जाओ तुम
सारी समस्या अपनी जाके उन्हें सुनाओ तुम
कोरस:- जाके उन्हें सुनाओ तुम
M:-विश्वकर्मा भगवान सभी के कष्ट मिटाते हैं हम कथा सुनाते हैं
श्री विश्वकर्मा जी की पावन कथा सुनाते हैं हम कथा सुनाते हैं
कोरस:- तुम शिल्पकला की खान, हे विश्वकर्मा भगवान
हे विश्वकर्मा भगवान, तुम शिल्पकला की खान
वार्ता 6 :- ब्रह्मण उनसे कहता है आप अमावश्या का व्रत पूरे विधि विधान से करना श्री विश्वकर्मा भगवान् तुम्हारे सारे मनोरथ अवश्य पूरी करेंगे
M:-अमावस्या को व्रत रखना तुम पुरे विधि विधान
सारे मनोरथ पूर्ण करेंगे विश्वकर्मा भगवान
कोरस:- विश्वकर्मा भगवान
M:-आयी तिथि जब अमावस्या की व्रत करते हैं दोनों
विश्वकर्मा भगवान की पूजा करते हैं तब दोनों
कोरस:- पूजा करते हैं तब दोनों
M:-धीरे धीरे सारे मनोरथपूर्ण हो जाते हैं
निर्धनता से भरे बुरे दिन दूर हो जाते हैं
कोरस:- बुरे दिन दूर हो जाते हैं
M:-पुत्र रतन धन प्राप्त हो गया हो गए वो खुशहाल
भर गया घर धन धान्य से उनका हो गये मालामाल
कोरस:- हो गये मालामाल
M:-विश्वकर्मा भगवान की वो जयकार लगाते हैं हम कथा सुनाते हैं
श्री विश्वकर्मा जी की पावन कथा सुनाते हैं हम कथा सुनाते हैं
कोरस:- तुम शिल्पकला की खान, हे विश्वकर्मा भगवान
हे विश्वकर्मा भगवान, तुम शिल्पकला की खान
लेखक :- सुखदेव निषाद
Lyrics copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Brijwasi
0:00 0:03:40