Close Menu
Subscribe :

Devotional Album

Devotional Hindi 0:12:15 5+ Views

Shri Lakshmi Amritwani

Super Hit Devotional track Shri Lakshmi Amritwani sung by Rinky Vishwakarma.

Share this track

Song Lyrics / बोल

Official lyrics for Shri Lakshmi Amritwani sung by Rinky Vishwakarma

F:-श्री गणेश वंदन करूं ले विष्णु का नाम
महा लक्ष्मी का तुम्हे बारम्बार प्रणाम
पुष्प कमल की विरजिनि तुम हो पुष्प समान
कमल पुष्प मुख मंडल पर कमल सी है मुस्कान
श्री विष्णु भगवान के चरणों में रही विराज
गहरे क्षीर के नीर में शेष नाग रहे साज
तीनो लोको की स्वामिनी उत्तम है स्थान
धन वैभव सुखदायिनी में होती पहचान
कोरस:- जय महालक्ष्मी माँ 2
F:-तुम घर घर की वासिनी घर घर करो निवास
महालक्ष्मी तुम स्वामिनी जगत तुम्हारा दास
तीनो लोको के गर्भ में तुमसे बड़ा ना कोय
बिना तुम्हारे कोई भी काज ना पूरा होय
तुमसे ही महालक्ष्मी जीवित है संसार
तुम जीवन का सार हो हो तुम ही आधार
जिसके ऊपर तुम करो कृपा की बरसात
उसके घर में नाचती खुशियों की बारात
कोरस:- जय महालक्ष्मी माँ 2
F:-वाम अंग श्री विष्णु के रहते हो आसीन
राजा रंक फ़कीर सब रहते है आधीन
जहाँ धरो माँ पाँव तुम खुशहाली आ जाये
पतझड़ और विरानो में हरियाली चा जाय
रहती हो माँ तुम सदा धन कुबेर के साथ
रख दो माँ सुखदेव के रसपर अपना हाथ
घर घर में हो आरती घर घर पूजा पाठ
हर कोई तुमको पूजता क्या दिन हो क्या रात
कोरस:- जय महालक्ष्मी माँ 2
F:-देवी देवता पूजते करते तुम्हे नमन
तुम ही तुम हो लक्ष्मी माथे का चन्दन
महालक्ष्मी महा सरस्वती और महाकाली
जहाँ चरण पड़े आपके आती खुशहाली
चरण वंदना आपकी करता है संसार
धन दौलत की स्वामिनी बाँट रही उपहार
विनय करूं काठ जोड़ कर सदा निभाना साथ
रहे सदा कैलाश के सर पे तुम्हारा हाथ
कोरस:- जय महालक्ष्मी माँ 2
F:-जय जय महालक्ष्मी माता,
सारे जगत की भाग्य विधाता
कमल पुष्प सिंहासन साजो
कोरस:- श्री हरी के संग विराजो
F:-तुम हो चंचल चपला माया,
कहीं पे धुप कहीं हो छाया
सरिता जैसे बहती हो तुम
कोरस:- एक जगह न रहती हो तुम
F:-नाम तुम्हारा है धन राशि,
श्री विष्णु की तुम हो दासी
रिद्धि सिद्धि की तुम हो स्वामिनी
कोरस:- जय हो तुम्हारी उल्लू वाहिनी
F:-संग विराजे गणपति नंदन,
जिनका पहला होता अभिनन्दन
जिनका है प्रिय मुसक वाहन
कोरस:- जय हो गणपति जय हो गजानन
F:-कमल नयन मुख लगे चन्द्रमा
उगते सूर्य की लगे लालिमा
पद पंकज है शुमन से कोमल
कोरस:- हृदय तुम्हारा निर्मल शीतल
F:-तुम हो दयालु जय हितकारी
ममतामयी माँ करुणा कारी
महालक्ष्मी माँ कल्याणी
कोरस:- सुन्दर मुखड़ा मधुर है वाणी
F:-तुम हो शीतल निर्मल धारा
करती दूर हो तुम अंधियारा
F:-कल्प वृक्ष माँ तुम कहलाओ
कोरस:- अन्न पूर्णा बोली जाओ
F:-सूरज चंदा रात अँधेरी
महालक्ष्मी महिमा है तेरी
आसमान के जितने है तारे
कोरस:- सब है माँ आधीन तुम्हारे
F:-विश्वकर्मा और वरुण देवता
बहती पावन और गरुण देवता
करते है सब वंदना तुम्हारी
कोरस:- करते है सब अर्चना तुम्हारी
F:-जीवन का आधार तुम्ही हो
सुख वैभव का सार तुम्ही हो
दुनिया का रथ सजा रही हो
कोरस:- बनके सारथी चला रही हो
F:-तुमसे ही धन सम्पदा तुमसे चले संसार
दुनिया बहती धार है तुम हो पालन हार
F:-हे महालक्ष्मी कमला रानी
करुणामयी माँ तुम कल्याणी
आश्रय पात्र है हाथ तुम्हारे
कोरस:- चले सिद्धिया साथ तुम्हारे
F:-तुम त्रिभुवन की पालन हारी
कण कण फैली कीर्ति तुम्हारी
श्री विष्णु की तुम पटरानी
कोरस:- महालक्ष्मी माँ महारानी
F:-तुमसे जीविका के है साधन
तुम करती हो जगत का पालन
तुम ही हो अन्न धन की दाता
कोरस:- महालक्ष्मी भाग्य विधाता
F:-दुखियो के दुःख हरने वाली
तुम हो ख़ज़ाने भरने वाली
जिसपे नज़र तुम कर देती हो
कोरस:- उसके खज़ाने भर देती हो
F:-सदा हमारी रक्षा करना
हर संकट से सुरक्षा करना
किस्मत में माँ फूल खिलाना
कोरस:- नहीं हमारी भूल पे जाना
F:-धरा गगन पाताल है तुमसे
सब ग्रहो की चाल है तुमसे
तुम ही कारज पुरण करता
कोरस:- हवन यज्ञ सम्पूर्ण करता
F:-धन से शक्ति धन से हस्ती
धन से मिलती कर्ज से मुक्ति
महालक्ष्मी धन है तुमसे
कोरस:- खुशियों भरा जीवन है तुमसे
F:-धन ही तपस्या धन ही समस्या
धन ही चांदनी धन अमावस्या
धन ही माँ धनवान बनाये
कोरस:- धन ही माँ बईमान बनाये
F:-महा लक्ष्मी महा मंगला
मंगल करनी तुम हो कमला
जंहा पे तुम हो वहीँ है मंगल
कोरस:- होता नहीं है कभी अमंगल
F:-प्रतिमा तुम्हारी है खड़आसन
तुमको प्रिय नहीं है आसन
एक जगह ना टिकने वाली
कोरस:- एक जगह ना रहने वाली
F:-तुम ही कष्ट निवारणी तुम हो पालनहार
निर्धन और धनवान की तुम्ही हो रचना कार
F:-तुम हो सबकी भाग्य विधाता
दिया तुम्हारा जगत है खाता
कण कण में है माया तुम्हारी
कोरस:- महालक्ष्मी छाया तुम्हारी
F:-खेत और खलियान है तुमसे
शोहरत की पहचान है तुमसे
तुमसे जगत में खुशहाली हो
कोरस:- जहाँ हो तुम वहां हरियाली हो
F:-जहाँ दाल दो तुम पगफेरा
वहां ना आये कभी अँधेरा
जिसपर हो माँ कृपा तुम्हारी
कोरस:- उसकी किस्मत सबसे न्यारी
F:-तुम्हे स्वच्छता प्रिय है माता
सुन्दर स्वच्छ है घर तुम्हे भाता
जिस घर में हो रोज़ लड़ाई
कोरस:- तुमने उधर ना नज़र घुमाई
F:-जहाँ एकता जहाँ है समता
वहीँ लुटाती हो अपनी ममता
जहाँ बड़ो का होता ना आदर
कोरस:- पीछे हठलो पाँव बढ़ाकर
F:-जिस घर में हो सतसंग कीर्तन
प्रातः संध्या पूजन वंदन
उस घर में है वास तुम्हारा
कोरस:- सदा रहे प्रकाश तुम्हारा
F:-देर तलक जिस घर में सोये
वो सब अपनी किस्मत खोये
ऐसे घर में ना भूलके जाओ
कोरस:- ऐसे घर से दूर हो जाओ
F:-अमृतबेला में जो उठकर
नित्य कर्म से निवृत हो कर
नित प्रतिदिन जो मंदिर जाए
कोरस:- आशीर्वाद तुम्हारा पाए
F:-जहाँ है मदिरा माँसा हारी
वहां से दुरी रहे तुम्हारी
जहाँ पे होती आरती वंदन
कोरस:- वहीँ तुम्हारा होता आगमन
F:-करूं तुम्हारी चरण वंदना
हाथ जोड़ में करूं प्रार्थना
मेरे घर में सदा विराजो
कोरस:- मेरे मन मंदिर में साजो
F:-विनती सुनो रिंकी की विनय करे हाथ जोड़
महालक्ष्मी माँ मेरा हाथ ना देना छोड़
लेखक :- सुखदेव निशाद
Lyrics copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Brijwasi
0:00 0:03:40