Close Menu
Subscribe :

Devotional Album

Devotional Hindi 0:14:44 6+ Views

Kamakhya Amritwani

Super Hit Devotional track Kamakhya Amritwani sung by Rinky Vishwakarma.

Share this track

Song Lyrics / बोल

Official lyrics for Kamakhya Amritwani sung by Rinky Vishwakarma

F:- हाथ जोड़ विनती करू और नवाऊ शीश कामाख्या कृपा करो देकर के आशीष
असम के अंदर है बना उत्तम पावन धाम शक्ति पीठ कहलाये जो माँ कामाख्या नाम
सती वियोग में जल रहे जब शंकर भगवान देव लोग सब सोचते कैसे करे निदान
महादेव लिए घूमते सती का मृत शरीर कैसे काटी जाएगी मोह की ये जंजीर
कोरस: -जय कामाख्या माँ जय जय कामाख्या माँ
जय कामाख्या माँ जय जय कामाख्या माँ
F:- अति चिंतित हुए देखके श्री विष्णु भगवान शिव के सती वियोग का कैसे हो समाहदान
घूम रहे ब्रम्हांड में सती को शव को उठाये इतना साहस कौन करे जो शिव के सामने जाए
तीनो लोक थर्रा गया देख के शिव का रूप शिव जी के मुख मंडल पर दिखे क्रोध की धुप
सहम गए थे देखकर धरा गगन पाताल रौद्र रूप महादेव का लग रहा था विकराल
कोरस: -जय कामाख्या माँ जय जय कामाख्या माँ
जय कामाख्या माँ जय जय कामाख्या माँ
F:- श्री विष्णु भगवान ने मन में किया विचार महादेव के मोह का कैसे करू उपचार
चक्र सुदर्शन हाथ से हरी ने दिया चलाय जिधर चले महादेव जी उधर ही चलता जाय
सती के शव हो गए थे इक्यावन खंड तुरंत शांत सा हो गया शिव का क्रोध प्रचंड
जहाँ पे जाकर था गिरा सती का योनि भाग धाम कामाख्या है बना उसी जगह पर आज
कोरस: -जय कामाख्या माँ जय जय कामाख्या माँ
जय कामाख्या माँ जय जय कामाख्या माँ
F:- जहाँ जहाँ पर थे गिरे सती के शव के खंड वही वही पर बन गए शक्ति पीठ अखण्ड
कामाख्या गुवाहाटी से थोड़ी दूर है दूर माँ कामाख्या धाम है दुनिया में मशहूर
जहाँ ना कोई मूर्ति ना प्रतिमा ना रूप योनि की पूजा करे नर किन्नर और भूप
जिसके सर पर रख दिया कामाख्या ने हाथ उसके घर सुखदेव हो खुशियों की बरसात
कोरस: -जय कामाख्या माँ जय जय कामाख्या माँ
जय कामाख्या माँ जय जय कामाख्या माँ
F:- माँ कामाख्या तुमको वंदन चरणों की रज बना के चंदन शक्ति पीठ का वर्णन भाई
कोरस: -दो आशीष में कलम चलाऊ
F:- असम प्रांत पर्वत नीलांचल ममतामयी लहराए आँचल मंदिर बना बड़ा ही पावन
कोरस: -अति रमणीक बड़ा मन भावन
F:- जहाँ देव दर्शन को आते आके तुम्हारी महिमा गाते ऐसी है माँ शान तुम्हारी
कोरस: -तुम्हे पूजती दुनिया सारी
F:- रूप तुम्हारा शीतल छाया बड़ी दयालु हो महामाया भक्तो पे अपने दया लुटाती
कोरस: -हर पल माँ करुणा बरसाती
F:- काम रूप माता कामाख्या करते वेद तुम्हारी व्याख्या सबसे बड़ी वरदानी हो तुम
कोरस: -कामाख्या महारानी हो तुम
F:- होती दर पर तंत्र साधना सुनती हो तुम सबकी प्रार्थना जादू तंत्र यहाँ पर चलते
कोरस: -बैठ के संत साधना करते
F:- योनि रुप में यहाँ विराजो नीलांचल पर्वत पर राजो झंडा तुम्हारा लहराता है
कोरस: -भक्तो के मन को भाता है
F:- शक्ति पीठ है शक्ति शाली सबके संकट हरने वाली तुम्ही हो दुर्गा तुम्ही हो काली
कोरस: -असुरो का वध करने वाली
F:- जिस पर दया तुम्हारी होती उसकी किस्मत न्यारी होती जीवन में कोई कमी ना आये
कोरस: -भक्त तुम्हारा मौज उड़ाए
F:- सबके सर पर हाथ तुम्हारा माँ तुम हो अमृत की धरा तुम शीतल हो मन भावन हो
कोरस: -तुम पूजा हो तुम पावन हो
F:- कामाख्या के धाम को पूज रहा संसार दुनिया में कही और नहीं ऐसा दिव्य दरबार
F:- अति मनोरंजक अति अलबेला अम्बुवाची का लगता मेला भीड़ यहाँ लगती है भारी
कोरस: -दर्शन मिलते बारी बारी
F:- लाखो लोग यहाँ पर आते कामाख्या के दर्शन पाते मनोकामना पुरण होती
कोरस: -सोची बात सम्पूर्ण होती
F:- अम्बुवाची जब आता है नीलांचल ये भर जाता है इस मेले में जो भी आता
कोरस: -मुंह माँगा वरदान वो पाता
F:- छोड़ा सा गड्ढा है यहाँ पर जल का झरना बहे जहाँ पर फूलो के निचे से निकले पानी
कोरस: -जिसकी बून्द बून्द कल्याणी
F:- मंदिर की सुन्दर नक्काशी जैसे देवो ने की तराशी मंदिर लोक लुभावन लगता
कोरस: -मन भावन अति पावन लगता
F:- कामाख्या माता का मंदिर बसा है शिप्रा नहीं के तट पर शिप्रा नहीं का जल है निर्मल
कोरस: -धारा बहती रही कल कल
F:- नाम रजस्वला भी है तुम्हारा जाने जिसको जग ये सारा मासिक धर्म के होते दर्शन
कोरस: -धन्य हो जाते सबके जीवन
F:- तीन रोज मंदिर ना खुलता माता का ना दर्शन मिलता चौथे रोज मंदिर खुलता है
कोरस: -श्वेत वस्त्र रंजीत मिलता है
F:- चौथे रोज खुले जब मंदिर रक्त की धार है दिखती अंदर श्वेत वस्त्र हो जाता लाल
कोरस: -रख लेते है वस्त्र संभाल
F:- लाल हो जाता शिप्रा का जल लाल लाल हो जाता है जल सदियों से ये सत्य अटल है
कोरस: -ये माँ कामाख्या में केवल है
F:- माँ कामाख्या धाम में जो आये इक बार जीवन के संकट कटे हो जाए भव पार
F:- वो कपड़ा प्रसाद कहाये जो भक्तो में बाटा जाए श्रद्धा से जो घर लाते है
कोरस: -माँ की ममता वो पाते है
F:- जब जब आते है नवराते साधु सनत भक्त भक्त सब आते भीड़ यहाँ हो जाती भारी
कोरस: -ऐसी है कामाख्या न्यारी
F:- करते यहाँ सब योनि पूजन योनि माँ के होते दर्शन भाग्य सभी के खुल जाते है
कोरस: -संकट सारे टल जाते है
F:- मासिक धर्म से जब माँ होती भक्तो को नहीं दर्शन देती बंद रहते है पट मंदिर के
कोरस: -दर्शन ना होते अंदर के
F:- जादू टोना तंत्र साधना पूरी होती सभी प्रार्थना कोई खाली हाथ ना जाए
कोरस: -मुंह माँगा फल लेकर जाए
F:- कामाख्या माँ जग कल्याणी आदिशक्ति है आदि भवानी बैठी यहाँ है शक्ति स्वरूपा
कोरस: -निर्मल पावन दिव्य अनूपा
F:- कोई धन वैभव यहाँ मांगे कोई शिक्षा विद्या मांगे कोई यहाँ मांगे संतान
कोरस: -सबका माँ करती कल्याण
F:- देव यहाँ दर्शन को आते इंद्रा देवता पुष्प लुटाते अमृत बरस रहा दिन रात
कोरस: -होता यहाँ नित शक्तिपाठ
F:- यहाँ की महिमा सबसे निराली जिसने यहाँ से लगन लगाली उसके सर रहे माँ का हाथ
कोरस: -ऊँगली पकड़ चलाये हाथ
F:- कामाख्या माँ करुणाकरी कष्ट निवारण मंगलकारी सबका सदा ही मंगल करती
कोरस: -नहीं किसी का अमंगल करती
F:- कामाख्या की वंदना करे जो सुबहो शाम अंत समय में जाता है वो बैकुंठ के धाम
F:- रौद्र रूप में माँ जब आये नेत्रों से अग्नि बरसाए जल से माँ बन जाती ज्वाला
कोरस: -लगता रूप बड़ा विकराला
F:- रहती यहाँ है भीड़ हमेशा सारी दुनिया ने यह देखा सबके ऊपर दया लुटाये
कोरस: -खाली हाथ ना कोई जाए
F:- भव्य विशाल स्वर्ग से सुन्दर लगता है कामाख्या मंदिर जहाँ बहे ममता की धरा
कोरस: -अनुपम पावन दिव्य नजारा
F:- बात है ये प्राचीन काल की बात कहु मुगलो के काल की आये थे कुछ आता ताई
कोरस: -नियत में थी खोट समायी
F:- पापी डाकू चोर लुटेरे आये भीड़ में थे बहुतेरे हिन्दू धर्म के जो थे दुश्मन
कोरस: -चोरी में जिनका गुजरे जीवन
F:- मंदिर तहस नहस कर डाला कई मंदिरो में डाका डाला खंडहर बना दिया मंदिर को
कोरस: -तोड़ के गिरा दिया मंदिर को
F:- वर्षो रहा यहाँ वीराना भक्तो का काम हो गया आना सिर्फ पुजारी आते जाते
कोरस: -वो खंडहर में दीप जलाते
F:- नाम हुसैन शाह था उसका डाका लूट काम था जिसका मंदिर माँ का तोड़ गए था
कोरस: -सबको रोता छोड़ गया था
F:- विश्व सिंह फिर आये यहाँ पर पूजा शुरू कराये यहाँ पर संस्थापक थे कांच वंशके
कोरस: -राज वंश के राज अंश के
F:- 1565 में फिर से राजा नारायण के कर से मंदिर का निर्माण हुआ था
कोरस: -फिर से पुनर्निर्माण हुआ था
F:- माँ के मंदिर का हुआ कई बार निर्माण जहाँ कामाख्या बैठ कर करे जगत कल्याण
लेखक :- सुखदेव निषाद
Lyrics copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Brijwasi
0:00 0:03:40