Close Menu
Subscribe :

Devotional Album

Devotional Hindi 0:05:15 8+ Views

Madhuban Mein Sammed Shikharji

Super Hit Devotional track Madhuban Mein Sammed Shikharji sung by Rinky Vishwakarma.

Share this track

Song Lyrics / बोल

Official lyrics for Madhuban Mein Sammed Shikharji sung by Rinky Vishwakarma

F: -मधुबन में सम्मेद शिखरजी मोक्ष मार्ग का उद्गम है
पारस बसे है कण कण में अति पावन अति अनुपम है
कोरस: -अति पावन अति अनुपम है
F: -मधुबन में सम्मेद शिखरजी मोक्ष मार्ग का उद्गम है
पारस बसे है कण कण में अति पावन अति अनुपम है मधुबन में सम्मेद शिखरजी
F: -टोंक टोंक पर अतिशय दिखता स्वर्ग लोक की भूमि है
धन्य हो गए लोग यहां की जिसने भूमि चूमी है जिसने भूमि चूमी है
णमोकार महामंत्र हवा में गाती चलती सरगम है
पारस बसे है कण कण में अति पावन अति अनुपम है
कोरस: -अति पावन अति अनुपम है
F: -मधुबन में सम्मेद शिखरजी
F: -कितने ही यहां मुनी तीर्थंकर भव बंधन को तोड़ गए
केवल ज्ञान मिला जिन जिन को नश्वर दुनिया छोड़ गए नश्वर दुनिया छोड़ गए
दुनिया में सम्मेद शिखरजी मोक्ष मार्ग सर्वोत्तम है
पारस बसे है कण कण में अति पावन अति अनुपम है
कोरस: -अति पावन अति अनुपम है
F: -मधुबन में सम्मेद शिखरजी
F: -पारस की नगरी है यह पावन अतिशय यहाँ पर बरस रहा
अतिशय क्षेत्र कहाए मधुबन पल पल अतिशय बरस रहा पल पल अतिशय बरस रहा
उसको कोई भय ना संकट जो पारस जी की शरणम है
पारस बसे है कण कण में अति पावन अति अनुपम है
कोरस: -अति पावन अति अनुपम है
F: -अति पावन अति अनुपम है
कोरस: -अति पावन अति अनुपम है
F: -मधुबन में सम्मेद शिखरजी
लेखक :- सुखदेव निषाद
Lyrics copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Brijwasi
0:00 0:03:40