Close Menu
Subscribe :

Devotional Album

Devotional Hindi 0:08:02 1+ Views

Shri Salasar Batisa

Super Hit Devotional track Shri Salasar Batisa sung by Angel.

Share this track

Song Lyrics / बोल

Official lyrics for Shri Salasar Batisa sung by Angel

श्री नमो सीतापते भक्तजनों के हेत
सालासर हनुमान का बत्तीसा सुख देत
नमो मारुति नाम पवित्रा नमो सुग्रीव के साँचे मित्रा
नमो नाम हनुमान उजागर नमो ज्ञान बल विद्यासागर
नमो पिता केसरि कपिराई नमो आपकी अञ्जनी माई
नमो भवानी पति अवतारा नमो सिया माता के प्यारे
नमो राम के भक्त उदारा नमो अंजनि माता दुलारा
नमो अष्ट सिद्धि के दायक नमो राम के प्यारे पायक
नमो सालासर के महाराजा नमो भक्त की राखो लाजा
नमो अंग सिन्दूर सुहावे दर्शन कर मन इच्छा पावे
नमो दीन बन्धु कपि स्वामी हनुमत बारम्बार नमामी
नमो तपस्वी मोहनदासा प्रकट भये प्रभु जिनके पासा
मम संकट प्रभु दूर करोगे अन धन के भण्डार भरोगे
अंजनी नन्दन सब दुःख हारी कृपा करो द्रोणागिरि धारी
वज्र शरीर स्वर्ण सम सोहे दर्शन कर भक्तन मन मोहे
मणि मन्दिर की शोभा भारी सुबरन छत्र चाँदी की झारी
लाल ध्वजा और लाल लंगोटा संकट हरन देव तुम मोटा
बिपति निवारन संपति दाता भक्त शिरोमनि हरि रंगराता
पवन पुत्र बजरंगी बाला जय हो श्री महाबीर कृपाला
रोग दोष को दूर हटावे जो नर प्रीति से कपि गुन गावे
पूर्णमासी को दर्शन कीजे मारुत सुत का ध्यान घरीजे
मंगलवार शनिश्चर वारा दर्सन कर भव उतरे पार
अन्य बार को प्रभु गुन गावे सुख संपति नाना बिधि पाव
बाँझ नार जो ध्यान लगावे निश्चय पुत्रवती हो जावे
भक्तों में तुम मुकुट मणी हो निरधारया आधार धणी हो
जो जन आवे सरण तुम्हारी तिनकी करो सदा रखवारी
असरण सरण भक्त हितकारी कृपा करो शंकर अवतारी
स्वर्ण यज्ञोपवीत सुहावे कानों में कुण्डल झलकावे
काम रूप बिजली सम तेजा कर में लिये राम नेजा
कालनेमि का कपट हटाया साप करे हनुमान कपीसा
पाठ करे जो बार बतीसा कृपा दूर कर स्वर्ग पठाया
लाल मूर्ति का ध्यान लगावे तीन ताप से वह छुट जावे
चार पदारथ वह नर पावे भजनी कहे मोक्ष हो जावे
कलियुग ताहि देत नहीं बाधा नाम जपे हनुमान अगाधा
दोहा- सुख संपति देना प्रभो शरण गहे की लाज
जय मारुति नन्दन कपे अहो गरीब निवाज
मंगलवार के दिन करे नरनारी जो ध्यान
अन धन कीर्ति चौगुनी बढ़े घनेरा मान
लेखक :- Traditional
Lyrics copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Brijwasi
0:00 0:03:40