Close Menu
Subscribe :

Devotional Album

Devotional Hindi 0:34:50 3+ Views

12 Jyotirling Katha

Super Hit Devotional track 12 Jyotirling Katha sung by Devesh Kundan.

Share this track

Song Lyrics / बोल

Official lyrics for 12 Jyotirling Katha sung by Devesh Kundan

वार्ता: -प्रिये भक्तों आज हम आपके समक्ष देवेश्वर सोमेश्वर देवाधिदेव महादेव के द्वादश ज्योतिर्लिंग की
पावन कथा का विस्तृत वर्णन करने जा रहे हैं प्रेम से बोलिये शंकर भगवान् की जय हो-
M: -हम द्वादश ज्योतिर्लिंग की पावन कथा सुनाते हैं पावन कथा सुनाते हैं
शिव स्वरुप ज्योतिर्लिंगों के दर्श कराते हैं हम कथा सुनाते हैं
हम बारह ज्योतिर्लिंग की पावन कथा सुनाते हैं हम महिमा गाते हैं
शिव स्वरुप ज्योतिर्लिंगों के दर्श कराते हैं हम कथा सुनाते हैं
कोरस: - जय शिव के पावन धाम जय जय शंकर भगवान्
जय जय शंकर भगवान जय शिव के पावन धाम
वार्ता: -हर हर महादेव भक्तों भगवान् शिव ने इस धरा के कल्याण हेतु कई स्थानों पर ज्योतिर्लिंग के रूपों में
अवतार लिए और सृष्टि का कल्याण किया-
M: -भिन्न भिन्न रूपों में शिव ने लिए कई अवतार
इस सृष्टि पर बहुत किये शिव जी ने चमत्कार
कोरस: -शिव जी ने चमत्कार
M: -आओ भक्तों तुम्हें सुनाये ज्योतिर्लिंग की गाथा
जो करता धामों के दर्शन सारे ही सुख पाता
कोरस: -सारे ही सुख पाता
M: -जब जब दैत्यों ने किया पृथ्वी पर अत्याचार
तब तब शिव जी ने ही भक्तों किया उनका उद्धार
कोरस: -किया उनका उद्धार
M: -करते हैं प्रारम्भ कथा शिव जी को शीश नवाये
बारह ज्योतिर्लिंगों के तुमको दर्शन करवाए
कोरस: -तुमको दर्शन करवाए
M: -सबसे पहले अभयंकर महादेव को ध्याते हैं उनकी वंदना गाते हैं
शिव स्वरुप ज्योतिर्लिंगों के दर्श कराते हैं हम कथा सुनाते हैं
कोरस: - जय शिव के पावन धाम जय जय शंकर भगवान
जय जय शंकर भगवान् जय शिव के पावन धाम
वार्ता: -प्रिये भक्तों प्रमुख ज्योतिर्लिंग में प्रथम हम केदारेश्वर महादेव के स्वरुप का वर्णन करेंगे जो परम कृपालु हैं जो स्वंयम्भू हैं अर्थात उस शिवलिंग की कभी प्राण प्रतिष्ठा नहीं हुई केदारनाथ मन्दिर भारत
के उत्तराखण्ड राज्य के रुद्रप्रयाग जिले में स्थित है -
M: -प्रथम रूप केदारेश्वर हम भक्तों दरस कराये
महिष रूप धरा शिव जी ने हम तुमको ये बतलायें
कोरस: -हम तुमको ये बतलायें
M: -पांच केदार नाम से शिव जी यहाँ पे पूजे जाते
श्री केदार के दर्शन करने लोग हजारों आते
कोरस: -लोग हजारों आते
M: -श्री केदार में कोई मूर्ति निर्मित नहीं बताये
त्रिकोणी पर्वत खंड में शिव जी ने दर्शन दिखलाये
कोरस: -शिव जी ने दर्शन दिखलाये
M: -द्वापर युग में पांडवों ने यहाँ तपस्या उनकी की थी
महाभारत के युद्ध में प्रभु ने इनकी रक्षा की थी
कोरस: -प्रभु ने इनकी रक्षा की थी
M: -अब दूसरे ज्योतिर्लिंग की आपको दरस कराते हैं उनकी महिमा गाते हैं
शिव स्वरुप ज्योतिर्लिंगों के दर्श कराते हैं हम कथा सुनाते हैं
कोरस: - जय शिव के पावन धाम जय जय शंकर भगवान
जय जय शंकर भगवान् जय शिव के पावन धाम
वार्ता: -मल्लिकार्जुन मंदिर आंध्र प्रदेश के श्रीशैलम में स्थित है यह मंदिर भारत के बारह ज्योतिर्लिंगों में से
एक है ज्योतिर्लिंगों में यह मंदिर दूसरे स्थान पर आता है और अठारह शक्तिपीठों में से भी एक है यह
मंदिर भगवान् शिव और माता पार्वती को समर्पित है मल्लिकार्जुन मंदिर को दक्षिण का कैलाश भी
कहा जाता है-
M: -श्री शैल में मल्लिकार्जुन शक्ति पीठ बतलाये
सती की ग्रीवा यहाँ गिरी थी पावन धाम कहाये
कोरस: -पावन धाम कहाये
M: -घनघोर जंगल में शिवजी का ये स्थान बातये
इसीलिए शिवरात्रि को तो भक्त हजारों आए
कोरस: -भक्त हजारों आए
M: -पर्वत पर कोई दिशा नहीं है यहां है चार दीवारी
मल्लिकार्जुन शिवलिंग की महिमा है भक्तों प्यारी
कोरस: -महिमा है भक्तों प्यारी
M: -मल्लिका मंदिर के पीछे माँ पार्वती का मंदिर
मल्लिका देवी नाम से जाना जाता है ये मंदिर
कोरस: -जाना जाता है ये मंदिर
M: -मल्लिका पार्वती अर्जुन शिवजी कहलाते हैं भक्त ऐसा बताते हैं
शिव स्वरुप ज्योतिर्लिंगों के दरश कराते हैं हम कथा सुनाते हैं
कोरस: - जय शिव के पावन धाम जय जय शंकर भगवान
जय जय शंकर भगवान जय शिव के पावन धाम
वार्ता: -अकाल मृत्यु वो मरे जो काम करे चांडाल का काल का उसका क्या बिगाड़े जो भक्त महाकाल का
शम्भो जय श्री महाकाल प्रिये भक्तजनो श्री महाकालेश्वर मंदिर भारत के बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक
है यह मध्यप्रदेश राज्य के उज्जैन नगर में स्थित है। पुराणों, महाभारत और कालिदास जैसे
महाकवियों की रचनाओं में इस मंदिर का अत्यंत मनोहर वर्णन मिलता है -
M: -महाकाल शिव जी का तीसरा ज्योतिर्लिंग बतलाये
धाम अवंतिका पुरी है भक्तों जो उज्जैन कहलाये
कोरस: -जो उज्जैन कहलाये
M: -यहाँ बसे महाकाल प्रभु की शोभा कही न जाए
भस्म आरती महाकाल की सबके मन को भाये
कोरस: -सबके मन को भाये
M: -महाकाल के दर्श मात्र से भय मुक्ति हो जाए
अकाल मृत्यु से करे रक्षा वो महाकाल कहलाये
कोरस: -वो महाकाल कहलाये
M: -सारी दुनियां में प्रसिद्ध है महाकाल का धाम
यहाँ प्रभु के ज्योतिर्लिंग को आओ करें प्रणाम
कोरस: -आओ करें प्रणाम
M: -कालों के तो महाकाल स्वयं शिव कहलाते हैं उनकी वंदना गाते हैं
शिव स्वरुप ज्योतिर्लिंगों की महिमा गाते हैं हम कथा सुनाते हैं
कोरस: - जय शिव के पावन धाम जय जय शंकर भगवान
जय जय शंकर भगवान जय शिव के पावन धाम
वार्ता: -नर्मदा नदी के मध्य ओमकार पर्वत पर स्थित हैं ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग 12 ज्योतिर्लिंगों में एक माना
जाता है और यहां पर मां नर्मदा स्वयं ॐ के आकार में बहती है नर्मदा के उत्तरी तट पर ओंकार पर्वत
पर जो कि एक द्वीप के रूप में ओमकारेश्वर अत्यंत ही पवित्र व सिद्ध स्थान है -
M: -विंध्याचल में ओम्कारेश्वर ज्योतिर्लिंग महान
महादेव शिव शंकर के दर्शन करता है जहांन
कोरस: -दर्शन करता है जहांन
M: -कार्तिक पूर्णिमा के दिन भक्तों मेला यहीं है लगता
शिव की कृपा से फल सबको भक्ति का यहाँ मिलता
कोरस: -भक्ति का यहाँ मिलता
M: -मान्धाता ऋषि ने आकर यहाँ शिव का ध्यान लगाया
प्रकट हुए शिव शंकर जी उनको दर्शन करवाया
कोरस: -उनको दर्शन करवाया
M: -तभी से पूजा प्रथा चल रही भक्तों तुम्हें बतलायें
ओंकारेश्वर रूप में शिव जी की महिमा दिखलाये
कोरस: -शिव जी की महिमा दिखलाये
M: -बेल धतूरा गंगा जल इन्हें भक्त चढ़ाते हैं शिव को भक्त चढ़ाते हैं
शिव स्वरुप ज्योतिर्लिंगों की के दरस कराते हैं हम कथा सुनाते हैं
कोरस: -जय शिव के पावन धाम जय जय शंकर भगवान
जय जय शंकर भगवान जय शिव के पावन धाम
वार्ता: -सोमेश्वर देवाधिदेव महादेव की जय हो प्रिये भक्तों चंद्र देव का विवाह दक्ष प्रजापति की 27 पुत्रियों से
हुआ था, लेकिन वो , रोहिणी को सबसे अधिक प्रेम करते थे इस कारण उनकी २६ पुत्री दुखी रहती
थी उनकी इसी बात से क्रोधित हो दक्ष ने चन्द्रमा को क्षय रोग से पीड़ित हो जाने का श्राप दिया था,
माना जाता है कि चंद्रदेव ने अपने श्राप से मुक्ति के लिए भगवान शिव की तपस्या की थी और
उन्होंने ही इस मंदिर की स्थापना की थी जिससे यह सोमनाथ के नाम से जाना जाने लगा -
M: -सौराष्ट्र में सोमेश्वर ज्योतिर्लिंग तुम्हें बताएं
महादेव के इस स्वरुप को आओ शीश झुकाएं
कोरस: -आओ शीश झुकाएं
M: -सदियों से इस ज्योतिर्लिंग का भारत में है नाम
सारे ज्योतिर्लिंगों में प्रसिद्ध है शिव का पावन धाम
कोरस: -शिव का पावन धाम
M: -दो सौ मन का घंटा लटका भक्तों यहाँ बतलायें
शिव रात्रि का लगता मेला लोग हजारों आए
कोरस: -लोग हजारों आए
M: -सोमनाथ के दर्शन करने को बस यहाँ मिलती हैं
सोमेश्वर के द्वार पे सबको खुशियां मिलती है
कोरस: -सबको खुशियां मिलती है
M: -अपने भक्तों की नैया प्रभु पार लगाते हैं सबके भाग्य जगाते हैं
शिव स्वरुप ज्योतिर्लिंगों के दरस कराते हैं हम कथा सुनाते हैं
कोरस: -जय शिव के पावन धाम जय जय शंकर भगवान
जय जय शंकर भगवान जय शिव के पावन धाम
वार्ता: -प्रेम से बोलिये भीमा शंकर महादेव की जय भीमा शंकर दो नामो से मिलकर बना है भीम और शंकर
वस्तुतः भीमा नाम का एक राक्षस था जिसका वध भगवान् शिव ने किया था उसके वध के उपरान्त
देवताओं ने महादेव से वहीँ शिवलिंग रूप में रहने के लिए भगवान् शिव से प्रार्थना किया था जो आज
का भीमा शंकर ज्योतिर्लिंग के नाम से जगत विख्यात है -
M: -डाकिनी में भीमा शंकर ज्योतिर्लिंग बतलाये
इसी रूप में महादेव जी शिव जी के दर्शन दिखलाये
कोरस: -शिव जी के दर्शन दिखलाये
M: -भीमा शंकर सभी मनोरथ पूरे करने वाले
भक्ति मुक्ति के दाता शिव शंकर डमरू वाले
कोरस: -शिव शंकर डमरू वाले
M: -भीमा नामक नदी के तट पर भक्त करे स्नान
भक्त हजारों पूजा करते शिव का लगाए ध्यान
कोरस: -शिव का लगाए ध्यान
M: -भीमा शंकर के ज्योतिर्लिंग असम में भी बतलाये
भीमा शंकर के दर्शन का सब ही लाभ उठाएं
कोरस: -सब ही लाभ उठाएं
M: -शिव जी अपने भक्तों पर किरपा बरसाते हैं किरपा बरसाते हैं
शिव स्वरूप ज्योतिर्लिंग के हम दरश कराते हैं हम कथा सुनाते हैं
कोरस: - जय शिव के पावन धाम जय जय शंकर भगवान
जय जय शंकर भगवान जय शिव के पावन धाम
वार्ता: -प्रेम से बोलिये काशी विश्वनाथ की जय प्रिये भक्तों काशी विश्वनाथ भगवान शिव का मंदिर है काशी
को मुक्ति स्थल भी कहा जाता है ऐसा कहा जाता है की लोग मरने के लिए ,काशी आते हैं और अपने
जीवन का अंतिम क्षण यहीं बिताना चाहते हैं ,इसके पीछे की मान्यता यह है की काशी में जिसकी भी
मृत्यु होती है वो मोक्ष को पा जाता है और जीवन मरण के चक्रव्यूह से मुक्ति पा जाता है काशी को
सृष्टि की उद्गम स्थल भी माना जाता है -
M: -बाबा बिश्वनाथ ज्योतिर्लिंग काशी में बतलाये
भव बंधन से मुक्त करे पापों से मुक्ति दिलाये
कोरस: -पापों से मुक्ति दिलाये
M: -काशी विश्वनाथ की महिमा सबसे बड़ी बतलाये
काशी की सब गली गली से मंदिर को हम जाएँ
कोरस: -मंदिर को हम जाएँ
M: -वाराणसी की पावन भूमि शत शत शीश नवाये
बहुत पुरानी परम्परा को आज भी सभी निभाए
कोरस: -आज भी सभी निभाए
M: -सबकी कामना पूर्ण करते हैं काशी के महाराज
मंदिर पर सोने की ध्वजा है देखे सकल समाज
कोरस: -देखे सकल समाज
M: -भक्त विदेशी दर्शन को काशी में आते हैं प्रभु के दर्शन पाते हैं
शिव स्वरुप ज्योतिर्लिंगों के दर्श कराते हैं हम कथा सुनाते हैं
कोरस: - जय शिव के पावन धाम जय जय शंकर भगवान
जय जय शंकर भगवान जय शिव के पावन धाम
वार्ता: -नासिक के पास स्थित है त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग प्रिये भक्तों कुछ ऋषियों ने गौतम ऋषि पर गौहत्या
का आरोप लगा दिया और इस पाप के प्रायश्चित में उन्होंने माँ गंगा को यहां लाने के लिए कहा तब
गौतम ऋषि ने शिवलिंग की स्थापना करके पूजा शुरू कर दी शिव जी माता पार्वती
के साथ प्रकट हो गए और वर मांगने को कहा। तब ऋषि गौतम ने शिवजी से माँ गंगा को उस स्थान
पर भेजने का वरदान मांगा। माँ गंगा ने कहा कि यदि शिवजी भी इस स्थान पर रहेंगे तभी वह भी
यहां रहेगी। गंगा के ऐसा कहने पर शिवजी वहां त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग के रूप वास करने को तैयार
हो गए और गंगा नदी गौतमी के रूप में वहां बहने लगी -
M: -त्रयम्केश्वर महादेव के दर्शन हम करवाएं
ये ज्योतिर्लिंग महाराष्ट्र नासिक में है बतलायें
कोरस: -नासिक में है बतलायें
M: -मंदिर भीतर छोटे छोटे शिवलिंग तुम्हें बताएं
ब्रह्मा विष्णु और महेश के ये प्रतीक बताये
कोरस: -ये प्रतीक बताये
M: -मंदिर के पीछे एक अमृत कुंड यहाँ बतलायें
त्र्यंबकेश्वर शिव दर्शन से दुःख सारे मिट जाए
कोरस: -दुःख सारे मिट जाए
M: -मनोकामना पूरी होती मन इक्षा फल पाते
त्र्यंबकेश्वर महादेव जी चमत्कार दिखलाते
कोरस: -चमत्कार दिखलाते
M: -एक लोटा जल से बाबा राजी हो जाते हैं सबके कष्ट मिटाते हैं
शिव स्वरुप ज्योतिर्लिंगों के दरस कराते हैं हम कथा सुनाते हैं
कोरस: - जय शिव के पावन धाम जय जय शंकर भगवान
जय जय शंकर भगवान जय शिव के पावन धाम
वार्ता: -नागेश्वर का अर्थ नागों का ईश्वर या नागों का देवता वासुकी है जो भगवान शिव के गले में माला के
रूप में विराजमान हैं ,प्रिये भक्तों ऐसा माना जाता है कि भगवान शिव अपने भक्तों को बुरी ताकतों
से बचाने के लिए यहां सांपों के भगवान अर्थात नागेश्वर के रूप में प्रकट हुए थे -
M: -दारूकावन में श्री नागेश का ज्योतिर्लिंग बताये
श्री नागेश्वर नाथ के भक्तों दर्शन तुम्हें कराएं
कोरस: -भक्तों दर्शन तुम्हें कराएं
M: -भक्ति भाव से करे जो दर्शन सारे ही सुख पाता
श्री नागेश्वर परमेश्वर हैं मुक्ति के प्रदाता
कोरस: -मुक्ति के प्रदाता
M: -ज्योतिर्लिंग के दर्शन से सब पाप पुण्य मिट जाते
महादेव जी इसी रूप में दर्शन यहां दिखाते
कोरस: -दर्शन यहां दिखाते
M: -जय नागेश्वर जय परमेश्वर शम्भू दया निधान
करो दया हम भक्तों पर है महादेव भगवान्
कोरस: -है महादेव भगवान्
M: -दर्शन देते महप्रभु जो लगन लगाते हैं शिव का ध्यान लगाते हैं
शिव स्वरुप में ज्योतिर्लिंगों के दरस कराते हैं हम कथा सुनाते हैं
कोरस: -जय शिव के पावन धाम जय जय शंकर भगवान
जय जय शंकर भगवान जय शिव के पावन धाम
वार्ता: -चिता भूम महादेव जिन्हें हम सब वैद्यनाथ धाम के नाम से भी जानते हैं ,यहां माता सती का हृदय गिरा
था। शिव पुराण के अनुसार यहीं पर माता के हृदय का दाह-संस्कार किया गया था। और तब बाबा
बैद्यनाथ माता सती के वियोग में उसी राख में लोट-लोटकर पूरे अंग को भस्म विभूषित कर लिए थे
इस धाम की दूसरी कथा महाज्ञानी प्रकांड पंडित शिव के परम भक्त महाराज रावण की -
M: -चिता भूमि पर वैद्यनाथ का ज्योतिर्लिंग बतलाये
इस पावन भूमि की भक्तों आपको कथा सुनाएं
कोरस: -आपको कथा सुनाएं
M: -इस शिवलिंग को रावण जब कैलाश से लेकर आया
लघुशंका जब लगी तो एक ग्वाले को है धमकाया
कोरस: -ग्वाले को है धमकाया
M: -भार न सह पाये शिवलिंग का उनको वहीं जमाये
स्वयं स्थापित हो गए प्रभु वहां वैद्यनाथ कहलाये
कोरस: -वैद्यनाथ कहलाये
M: -पूजा होने लगी तभी से यहीं पे तुम्हें बताएं
कांवड़ का जल भक्त हजारों शिव के शीश चढ़ाये
कोरस: -शिव के शीश चढ़ाये
M: -हम परम कृपालु महादेव शिव जी को ध्याते हैं पावन कथा सुनते हैं
शिव स्वरुप ज्योतिर्लिंगों के दरस कराते हैं हम महिमा गाते हैं
कोरस: -जय शिव के पावन धाम जय जय शंकर भगवान
जय जय शंकर भगवान जय शिव के पावन धाम
वार्ता: -मान्यता है कि भगवान राम ने रावण को हराने के बाद ब्रह्महत्या के पाप से मुक्ति पाने के लिए यहां
शिवलिंग की स्थापना की थी हनुमान जी को शिवलिंग लाने का काम सौपा गया था.हनुमान जी
शिवलिंग लेने कैलाश पर्वत गये थे और यहाँ पूजा का मुहूर्त का समय निकला जा रहा था तो माता
सीता ने रेत का शिवलिंग बनाकर, राम जी की पूजा समय पर करवाई थी। इस बात से हनुमान को
दुःख हुआ तब राम जी ने हनुमान जी की भावनाओं को समझते हुए, आदेश दिया था कि आप रेत के
शिवलिंग को खत्मकर अपना शिवलिंग यहाँ लगा दें किन्तु हनुमान जी रेत के शिवलिंग को यहाँ से
हटा नहीं पाए थे-
M: -सेतु बांध रामेश्वर ज्योतिर्लिंग का करो दर्शन
महादेव शिव शंकर का स्थान बहुत ये पावन
कोरस: -स्थान बहुत ये पावन
M: -लंका विजय करने को राम ने शिव का ध्यान लगाया
प्रकटे शिव शंकर जी तो प्रभु राम ने अर्जी लगाया
कोरस: -प्रभु राम ने अर्जी लगाया
M: -लंका विजय करूँ मैं प्रभुवर दीजिये ये वरदान
भक्तों के हित साधन हेतु करिये यहाँ विश्राम
कोरस: -करिये यहाँ विश्राम
M: -रामेश्वर शिवलिंग रूप में तब से यहाँ बसे
दर्शन करते भक्त हजारों लीला प्रभु रचे
कोरस: -लीला प्रभु रचे
M: -राम नाम से रामेश्वर ये धाम बताते हैं हम सब शीश झुकाते हैं
शिव स्वरूप ज्योतिर्लिंग रूप में पूजे जाते हैं हम कथा सुनाते हैं
कोरस: -जय शिव के पावन धाम जय जय शंकर भगवान
जय जय शंकर भगवान जय शिव के पावन धाम
वार्ता: -द्वादश ज्योर्तिलिंग के दर्शन पूजन आराधना से भक्तों के जन्म-जन्मांतर के सारे पाप समाप्त हो जाते
हैं। वे भगवान शिव की कृपा के पात्र बनते हैं। ऐसे कल्याणकारी ज्योर्तिलिंगों में श्री घुश्मेश्वर
ज्योर्तिलिंग एक प्रमुख ज्योर्तिलिंग माना जाता है। द्वादश ज्योर्तिलिंगों में यह अंतिम ज्योर्तिलिंग है।
M: -देव सरोवर घुश्मेश्वर ज्योतिर्लिंग बतलायें
आओ भक्तों इनकी तुमको रोचक कथा सुनाएं
कोरस: -तुमको रोचक कथा सुनाएं
M: -सुदेहा नाम की एक स्त्री निसंतान बताये
अपनी बहन घुश्मा को उसने अपने घर बुलवाये
कोरस: -अपने घर बुलवाये
M: -अपने पति की दूसरी शादी इनसे करवाई
घुश्मा से फिर पुत्र हुआ तो घर में खुशियां छाई
कोरस: -घर में खुशियां छाई
M: -बड़ा हुआ घुश्मा का बेटा उसका ब्याह रचाया
सुदेहा को फिर हुई ईर्ष्या और पाप ये मन में आया
कोरस: -पाप ये मन में आया
M: -आगे क्या होता है भक्तों तुम्हें बताते हैं पावन कथा सुनाते हैं
शिव स्वरूप ज्योतिर्लिंगों के दरस कराते हैं हम कथा सुनाते हैं
कोरस: -जय शिव के पावन धाम जय जय शंकर भगवान
जय जय शंकर भगवान जय शिव के पावन धाम
वार्ता: -घुश्मा का वह बालक भी बड़ा हो रहा था। धीरे-धीरे वह जवान हो गया। उसका विवाह भी हो गया।
अंतत: एक दिन उसने घुश्मा के युवा पुत्र को रात में सोते समय मार डाला और उसके शव को ले
जाकर उसी तालाब में फैंक दिया , आगे क्या होता है कथा के माध्यम से जानते हैं -
M: -एक दिन गहरी नींद में सोया घुश्मा पुत्र बतलाये
उसी सुदेहा ने भक्तों फिर कैसा खेल रचाये
कोरस: -फिर कैसा खेल रचाये
M: -घुश्मा के बेटे को सोते समय ही मार गिराया
उसने फिर तालाब में उस बेटे का शव फिकवाया
कोरस: -बेटे का शव फिकवाया
M: -घुश्मा चिंता छोड़ के फिर शिव जी का ध्यान लगाए
पार्थिव शिवलिंग को बनाके शिव में ध्यान लगाए
कोरस: -शिव में ध्यान लगाए
M: -करके विसर्जन घर को चली तो देखा खेल बड़ा है
शिव की कृपा से उसका बेटा सम्मुख उसके खड़ा है
कोरस: -सम्मुख उसके खड़ा है
M: -अपने भक्तों पर शिव शंकर कृपा लुटाते हैं करुणा बरसाते हैं
शिव स्वरुप ज्योतिर्लिंगों के दरस कराते हैं हम कथा सुनाते हैं
कोरस: -जय शिव के पावन धाम जय जय शंकर भगवान
जय जय शंकर भगवान जय शिव के पावन धाम
वार्ता: -घुश्मा ने जैसे ही पूजा समाप्त की उसका पुत्र सदैव की भांति आकर उसके चरणों में लोट गया और
महादेव साक्षात् हो गए और वर मांगने को कहा और सुदेहा को मारने को उद्धत हो गए घुश्मा ने
कहा प्रभो आप वर देना चाहते हैं तो मेरी बहन को क्षमादान दे दीजिये और जगत के कल्याण हेतु
यहाँ निवास कीजिये -
M: -घुश्मा की सौतन को मारने शिव त्रिशूल उठाये
हाथ जोड़ कर घुश्मा बोली प्रभु न क्रोध दिखायें
कोरस: -प्रभु न क्रोध दिखायें
M: -क्षमा करो अपराध बहन के दे दो क्षमा का दान
हो प्रसन्न तुम मुझसे प्रभुवर दे दो ये वरदान
कोरस: -दे दो ये वरदान
M: -जगत की रक्षा खातिर प्रभुवर यहां पे करो निवास
घुश्मा नाम से प्रसिद्ध हो गया शिव शंकर कैलाश
कोरस: -शिव शंकर कैलाश
M: -भक्तों से भगवान् का देखो नाता कैसा निराला
अपने भक्तों की रक्षा करता है डमरू वाला
कोरस: -रक्षा करता है डमरू वाला
M: -हम भी शिव शंकर के नाम अलख जागते हैं शिव का ध्यान लगाते हैं
शिव स्वरुप ज्योतिर्लिंगों के दरस कराते हैं हम कथा सुनाते हैं
कोरस: - जय शिव के पावन धाम जय जय शंकर भगवान
जय जय शंकर भगवान जय शिव के पावन धाम
लेखक :- शफी मोहम्मद
Lyrics copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Brijwasi
0:00 0:03:40