Close Menu
Subscribe :

Bundeli Album

Bundeli Bundeli 0:11:49 7+ Views

Aalha Matam Pasra Ghar Ghar

Super Hit Bundeli track Aalha Matam Pasra Ghar Ghar sung by Sanjo Baghel.

Share this track

Song Lyrics / बोल

Official lyrics for Aalha Matam Pasra Ghar Ghar sung by Sanjo Baghel

सदी की सबसे बड़ी त्रासदी अपने देश में गई है आएं
मातम पसर गया घर-घर में घटना भारी घटी बताएं
अहमदाबाद से लंदन के लिए एक विमान रहा था जाए
अहमदाबाद के एयरपोर्ट से जब विमान लंदन को जाए
हवाई अड्डे से संपर्क टूटा बड़ा हादसा हुआ बताएं
2 मिनट में ही राख हो गया हाल रहा कुछ कहा ना जाए
बीजे मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल पर विमान गिर जाए
टुकड़े टुकड़े होकर बट गया अब आगे की बात सुनाएं
दर्द का आसमान टूटा है
दर्द का आसमान टूटा है भारत देश पे तुम्हें बताएं
भयानक अपरा तफरी मच गई भारी जनहानि हो जाए
242 यात्री देखो हादसे का शिकार हो जाए
पायलट सुमित सभरवाल के संग एक पायलट और कहाए
10 क्रू मेंबर रहे विमान में 242 यात्री कहलाए
मिनटों में सब याद बन गए बाकी बचा कोई भी नाए
जीवन का नहीं कोई ठिकाना कैसी कब घटना घट जाए
बड़ी खुशी से लंदन जाने यात्री विमान में बैठे आएं
विधाता की मर्जी के आगे जोर किसी का चलता नाए
पूर्व मुख्यमंत्री गुजरात के
पूर्व मुख्यमंत्री गुजरात के विजय रुपाणी जी कहलाए
अपनी बेटी से मिलने को लंदन आप रहे थे जाएं
ईश्वर की मर्जी के आगे पत्ता भी हिल सकता नाए
इस विमान हादसे में देखो इनका निधन भी हुआ बताएं
भाजपा के कद्दावर नेता हस्ती जानी-मानी आएं
देश में शोक की लहर फैल गई जिसने सुना सन्न रह जाए
हादसे में 3 कारोबारी अपनी जान दिए हैं गवाएं
मेडिकल हॉस्टल रहा जहां वहां विमान गिरा है जाएं
पल में रख का ढेर बन गया,ड्रीम लाइनर जो कहलाए
हॉस्टल में जहां बैठे डॉक्टर
हॉस्टल में जहां बैठे डॉक्टर भोजन करने हाल सुनाएं
देख विधाता की यह लीला,डर से रूह कांपती जाए
27 लोगों की मृत्यु हुई जिसमें पांच डॉक्टर कहलाए
20 से ज्यादा लापता हो गए समाचार हर जगह सुनाएं
242 यात्रियों में बस एक यात्री बचा बताएं
विश्वास कुमार नाम है जिनका स्वयं को देख दंग रह जाए
विंडो सीट के पास में बैठे आपबीती वे रहे बताएं
अहमदाबाद से विमान ने जब अपनी भरी उड़ान बताएं
1 मिनट के बाद ही भीषण आवाज जोरों से गई आएं
सभी हताहत हुए भयंकर
सभी हताहत हुए भयंकर ईश्वर ने मुझे लिया बचाएं
चारों तरफ लाशें बिखरी थी और ना कुछ भी रहा दिखाएं
विमान के टुकड़े बिखरे थे धुआ धुआ हर ओर दिखाएं
लोगों ने जब उन्हें उठाकर, एंबुलेंस में दिया बैठाए
है विश्वास का एक ही कहना, घड़ी मौत की टलती नायें
बांसवाड़ा के डॉक्टर दंपति इसी विमान में बैठ जाएं
इनके तीन बच्चे भी बैठे सुंदर सेल्फी लेते जाएं
डॉ प्रदीप लंदन में ही पहले से रहते थे जाएं
पत्नी को लंदन लाने का,आपने मन था लिया बनाएं.
डॉक्टर कौनी पत्नी आपकी
डॉक्टर कौनी पत्नी आपकी आपके साथ में लंदन जाएं
बच्चों की पढ़ाई करवाने बच्चों को लंदन ले जाएं
लेकिन ईश्वर की मर्जी भी यह तो नहीं कुछ और कहाए
देखो कितने सपने टूटे पल में चूर-चूर हो जाएं
सवा लाख लीटर ईंधन था भारी तापमान कहलाए
जब विमान में आई खराबी पायलट कुछ भी कर ना पाएं
दर्द दे गया बड़ा हादसा बात बयां नहीं कर पाएं.
प्रधानमंत्री मोदी जी भी घटना पर दुख रहे जताएं.
घटना दिल दहलाने वाली, जो शब्दों से परे कहाए.
मोदी जी और अमित शाह जी
मोदी जी और अमित शाह जी घटनास्थल पर खुद जाएं
घटना में जो हुए प्रभावित परिवारों के साथ बताएं
सारा भारत देश खड़ा है चाहे समय कोई भी आएं
मेडिकल हॉस्टल की बिल्डिंग जहां,गिरा विमान है हाल सुनाएं
60 से ज्यादा लोग रहे हैं, मेस में भोजन करते जाएं
जैसे ही यह हुआ हादसा, मच गई चीज पुकार बताएं.
घायल हो गए हैं कुछ डॉक्टर कुछ मौके पर जान गवाएं.
हुआ हादसा जहां पर देखो डॉक्टर सक्रिय हुए बताएं
मेडिकल छात्रों की देखो रहे हैं मिलकर जान बचाएं.
भारी दुख है देश में छाया
भारी दुख है देश में छाया आप सभी को रहे बताएं
हादसे में अपनों को खोया बस यादें बाकी रह जाए
किसी से किसी का भाई बिछड़ गया किसी के बच्चे छूटे जाएं
किसी से रूठ गया है ईश्वर किसी के अपने रूठे आएं
किसी की उजड़ गई है दुनिया किसी के सपने टूटे जाएं
कोई दिलासा देता देखो कोई अपनों को धीर धराए
पिता चलाते लोडिंग रिक्शा बेटी का रहे भविष्य बनाएं
रात दिन कड़ी मेहनत करके बेटी को विमान में बैठाए
एक निजी कंपनी से बिटिया काम करने लंदन को जाएं
आस पिता की टूट गई अब,कहने को कुछ बाकी नाए
आस पिता की टूट गई अब,कहने को कुछ बाकी नाए
अब किसी पिता का बेटा देखो पढ़ाई करने लंदन जाएं
पिता के सपने पूरा करने,देखो वह मन रहा बनाएं
लेकिन यह मंजूर नहीं था होनी हुई कुछ और बताएं
सबको उनके अपने परिजन छोड़ विमान में वापस जाएं
हवाई अड्डे से निकले हैं, धमाके की आवाज सुनाएं
पल भर में लुट गई है खुशियां गम की काली बदली छाएं
किसी को फोन के माध्यम से यह भयानक खबर मिली है बताएं
किसी ने टीवी के माध्यम से समाचार यह पाया आएं
किसी ने टीवी के माध्यम से
किसी ने टीवी के माध्यम से समाचार यह पाया आएं
हंसते हुए परिवारों पर, यह भयानक आघात कहाए
अब तो केवल यादें रह गई आगे और कहा क्या जाए
यह जीवन तो नश्वर है अब आगे और कहा क्या जाए
आज मिला जो खुलकर जी लो कल फिर कभी लौट ना आएं
नहीं भरोसा इस जीवन का, कौन से पल कब क्या हो जाए
छोड़ भरोसा जिंदगानी का ख़ुशी खुशी हर पल को बिताए
ईश्वर से करते हैं प्रार्थना प्रभु हर दुख में करो सहाय
सबके परिवारों को संबल देओ प्रभु संताप मिटाएं
देओ प्रभु संताप मिटाएं संजो श्रद्धांजलि दे जाए
लेखक :- विकास सिंह
Lyrics copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Brijwasi
0:00 0:03:40