Close Menu
Subscribe :

Devotional Album

Devotional Hindi 0:12:15 3+ Views

Shri Kuber Amritwani

Super Hit Devotional track Shri Kuber Amritwani sung by Rinky Vishwakarma.

Share this track

Song Lyrics / बोल

Official lyrics for Shri Kuber Amritwani sung by Rinky Vishwakarma

F:-हाथ जोड़ करूँ वंदना सुमिरु श्री गणेश
मुझे ज्ञान वरदान दो काटो विघ्न कलेश
हंसवाहिनी शारदा चरण नवाऊ शीश
करो दया सुखदेव पर देकर के आशीष
धन कुबेर जी की कथा लिखने चला है दास
मेरे शब्दों में शारदा आकर करो निवास
चुन कर शब्दों के फूल मैं माला रहा बनाय
रिंकी अपने कंठ से गाके रही सुनाय
कोरस:- हे कुबेर महाराज मेरे पूरण करना काज
F:-धन वैभव के देवता है कुबेर भगवान
पूरक है धन धान्य के ये इनकी पहचान
नौ निधियों के देवता जिनको माना जाय
वो कुबेर भगवान के नाम से जाना जाय
धन सम्पति स्वर्ण रजत सब कुछ उनके हाथ
अपने निष्ठावानी पर करते है बरसात
जिसपर नज़र कुबेर की एक बार पड़ जाय
पल भर में ही रंक से वो राजा बन जाय
कोरस:- हे कुबेर महाराज मेरे पूरण करना काज
F:-रहते सदा कुबेर जी महालक्ष्मी के साथ
है सबकी तकदीरो की चाभी इनके हाथ
धन के देवता है यहीं धन कुबेर कहलाय
धन तेरस की रात में धन वर्षा करवाय
जिसके घर में कुबेर के पड़ जाते है पाँव
उसके घर में सदा रहती है शीतल छाव
धन कुबेर की वंदना करे जो सुबह शाम
उसकी तिजोरी में सदा कुबेर करे विश्राम
कोरस:- हे कुबेर महाराज मेरे पूरण करना काज
F:-ब्रह्मा जी से है मिला इनको दिव्य वरदान
नहीं है तीनो लोको में इन जैसा धनवान
जिसके सिर पे कुबेर जी रख देते है हाथ
हो जाती है चांदनी उसकी काली रात
श्री कुबेर के हाथो में है सबकी तकदीर
जिसकी चाहे खोल दे बंधी हुई जंजीर
श्री कुबेर भगवान की जय बोलो एक बार
बाँट रहे दोनों हाथो से खुशियों के उपहार
कोरस:- हे कुबेर महाराज मेरे पूरण करना काज
F:-श्री कुबेर जी तुमको वंदन
बारम्बार करूँ अभिनन्दन
धन कुबेर तुम दया के सागर
कोरस:- वर दो मुझको हाथ उठाकर
F:-विश्रवा के लाल कहाओ
यक्षों के राजा की पदवी पाओ
अलका पूरी के तुम हो वासी
कोरस:- हाथ तुम्हारे है धन राशि
F:-रावण के सौतले भाई
शिव शंकर से प्रीत लगाई
शिव शंकर के तप में डूबे
कोरस:- महादेव के जप में डूबे
F:-कठिन तपस्यातुमने करके
पाय वर था शिव शंकर से
धन के देवता तुम कहलाये
कोरस:- शिव शंकर से ये वर पाए
F:-ब्रह्म देव के तुम ही प्यारे
तुमसे देव प्रसन्न है सारे
तुमको मिला ऐसा वरदान
कोरस:- पाया है उत्तम स्थान
F:-चन्द्रकान्ता मणि तुम्हारी
सारी धन दौलत पे भारी
विमान था पुष्पक पास तुम्हारे
कोरस:- रावण जिसपर नियत हारे
F:-अलका पूरी प्यारी राजधानी
जिसकी अनुपम दिव्य कहानी
उत्तर दिशा में जो जाती है
कोरस:- दुनिया में जानी जाती है
F:-विश्रवा हे पिता तुम्हारे
इलविला के राज दुलारे
नाम कुबेर का तुमने पाया
कोरस:- घर घर यश वैभव बरसाया
F:-कैकसी थी सौतेली माता
सौतेला था उनसे नाता
उनसे चार हुई संतान
कोरस:- रावण जिनमे श्रेष्ठ महान
F:-कुम्भ कारन विभीषण भाई
बहन सुपर्णखा थी कहलाई
चारो सौतेले कहलाते
कोरस:- जोकुबेर से बैर थे खाते
F:-शिव शंकर भगवान से मिला तुम्हे वरदान
धन कुबेर कहलाये तुम सबसे बड़े धनवान
F:-अष्ट महा सिद्धि है संग में
नौ निधिया रहती अंग संग में
सर्व श्रेष्ठ स्थान तुम्हारा
कोरस:- देव करे गुण गान तुम्हारा
F:-कोषाध्यक्ष का पड़ पाए है
धन संरक्षक कहलाये है
लोक पाल तुम कहलाते हो
कोरस:- घर घर में पूजे जाते हो
F:-पीत वर्ण दुन्दिल तुम लगते
तीन पांव से तुम हो चलते
अस्त दन्त कहलाते हो तुम
कोरस:- नाम कुबेर का पाते हो तुम
F:-रावण ने करके बरजोरी
मणि विमान की करली चोरी
छीन ले गया तुमसे आकर
कोरस:- बैठ गया लंका में जाकर
F:-तुम उत्तम तुम सर्व श्रेष्ठ हो
धनवानों में तुम ही जेष्ठ हो
धन कुबेर तुम मंगल कर्ता
कोरस:- तुम हो न्याय अमंगल हर्ता
F:-जिसपे तुम्हारी कृपा होती
उसके घर धन वर्षा होती
निर्धन को धनवान बनाते
कोरस:- मान और सम्मना दिलाते
F:-धन तेरस की बात निराली
हर घर में आती खुशहाली
घर घर में धन वर्षा करते
कोरस:- सबके ऊपर किरपा करते
F:-घर घर होती पूजा वंदन
केसर चन्दन से अभिनन्दन
धन कुबेर की करे साधना
कोरस:- हाथ जोड़ सब करे प्रार्थना
F:-फूल चढ़ाकर ज्योत जलाकर
हाथ जोड़कर शीश झुकाकर
खुशियों का मांगे वरदान
कोरस:- धन कुबेर तुम दया निधान
F:-स्वर्ण रजत का है सिंहासन
जिसपर बैठो लगाके आसन
मंद मंद मुस्काते हो तुम
कोरस:- सबके कष्ट मिटते हो तुम
F:-उत्तर पूर्व दिशा में घर में जो मंदिर बनवाय
धन कुबेर की कृपा से धन की कमी ना आय
F:-महा लक्ष्मी साथ विराजे
गणपति बाप्पा संग में साजे
ये तीन जिसके घर जाए
कोरस:- उस घर में कोई कमी ना आये
F:-धन तेरस हो या दीवाली
धन कुबेर बांटे खुशहाली
जिसकी झोली जितनी बड़ी है
कोरस:- धन कुबेर ने उतनी भरी है
F:-वास्तु शास्त्र ना ठीक हो घर का
असर हुआ हो बुरी नज़र का
उत्तर पूर्व दिशा की ओरी
कोरस:- एक मंदिर है बहुत जरुरी
F:-धन तेरस के दिन ये करना
धन कुबेर का पूजन करना
श्रद्धा सुमन का अर्पण करना
कोरस:- हाथ जोड़ अभिनन्दन करना
F:-घर में कोई कमी ना होगी
इच्छा पूर्ण सभी की होगी
धन कुबेर है बड़े दयालु
कोरस:- अति कोमल है अति कृपालु
F:-महालक्ष्मी दया करेगी
गुप्त ख़ज़ाने भरा करेगी
और गजानन श्री गणेश
कोरस:- कृपा करेंगे बड़ी विशेष
F:-लाल वस्त्र का लगाके आसन
करना धबन कुबेर का पूजन
जीवन में खुशहाली होगी
कोरस:- चारो तरफ हरियाली होगी
F:-स्वर्ण चन्द्र या ताम्र चन्द्र पर
लिखना कुबेर का नाम चन्द्र पर
चौमुखी डीप जलाके रखना
कोरस:- कमल का पुष्प सजाके रखना
F:-संकट सारे टल जायेंगे
मुँह मांगे फल मिल जायेंगे
इसमें संशय नहीं है कोई
कोरस:- जो मांगोगे मिलेगा वो ही
F:-श्री कुबेर की अमृतवाणी
अति वरदानी अति कल्याणी
धन कुबेर का ध्यान करे जो
कोरस:- खुशियों में स्थान करे वो
F:-हाथ जोड़ विनती करूँ और नवाऊ शीश
धन कुबेर भगवान तुम दो मुझको आशीष
लेखक :- सुखदेव निशाद
Lyrics copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Brijwasi
0:00 0:03:40