Close Menu
Subscribe :

Devotional Album

Devotional Hindi 0:09:27 4+ Views

Shri Anjani Chalisa

Super Hit Devotional track Shri Anjani Chalisa sung by Angel.

Share this track

Song Lyrics / बोल

Official lyrics for Shri Anjani Chalisa sung by Angel

। । दोहा । ।
चैत्र सुदी वैसाख सुदी, जेष्ठ सुदी को जान।
आसाद श्रावण सुदी, चौदस को पहचान ॥
भादुड़ा आसौज की, और कार्तिक की सुदी।
सुदी मार्गशीर्ष और पौष देती सद्बुद्धि ॥
फाल्गुन सुदी चतुर्दशी पूजे सब नरनार ।
अंजनी माता आपका कारज देसी सार ॥
। । चौपाई । ।
रिमझिम रिमझिम मेहा बर्षे। मानो चन्दन फुहार दर्से । ।
इन्दर गाजे पवन पुरवायी। सांची माता अंजनी आयी। ।
देख मात को हनुमत हर्षे । चरण कमल में मस्तक दर्से । ।
बाँकी चाँदी की सरकाई। जिस पर बैठी अंजनी माई।
हाथ पसार गोंद बैठाया। पुत्र प्रेम पय पान कराया। ।
मस्तक पर मेला निज हाथ । भला करे राम रघुनाथ । ।
सिंहासन पर सालग्राम हैं। कृष्ण चन्द्र लक्ष्मी जी बाम हैं। ।
दर्शन करने इसका आई। आसन चौकी चाँदी पाई। ।
माता कहे सुनो हनुमाना। जो मन भावे माँगो वरदाना । ।
बोले हनुमान सुनो मेरी माई। देवो वरदान सदा सुखदाई। ।
सालासर नगरी के अन्दर। बने मात का सुन्दर मन्दिर । ।
वचन दिया माता ने अपना। बारह वर्ष का साँचा सपना। ।
सुहाग भाग आनन्द की दाता। सुमरो श्रीहनुमंत की माता। ।
साँझ सवेरे ध्यान लगाओ। मन इच्छा माँगो सो पाओ। ।
हरो मात सब संकट दूषण। आन चढ़ाऊँ सुवरण भूषण । ।
चीर बढ़ा अंजनी माता का। है प्रताप अन धन दाता का। ।
लगे दुहाई माता के चीर की। रक्षा करे बालक के शरीर की। ।
अंजनी माता रक्षा करेगी। आप ताप संकट को हरेगी। ।
जय जय अंजनी मात भवानी । जय कपि केशरी की पटरानी। ।
जय जय गौतम ऋषि कुमारी |जय जय मात जाऊँ बलिहारी। ।
देखो माता पुत्र खिलावे। अंगुली से घी चीनी चटावे । ।
केशरी राजा गिरा उचारे। आओ मेरे प्राण पियारे। ।
मीठी मीठी धरी मिठाई। खड़ी पुकारे अंजना माई। ।
करो कलेवा मेरे लाला। पीवो अमृत बजरंग बाला । ।
पाटी लेकर पढ़बा जावो। सूर्य देव से विद्या पाओ। ।
अवधपति ने यज्ञ किया था। अग्नि देव ने खीर दिया था। ।
कौशल्या के जन्मे राम। भरत कैकेयी के सुख धाम। ।
लक्ष्मण और शत्रुध्न वीरा। नित खेलें सरयू के तीरा। ।
हनुमान की अंजनी माई। कौशल्या माता मन भाई। ।
कौशल्या के हनुमत प्यारा। होय राम से कभी न न्यारा । ।
शंकर-सुत और पवन कुमारा। बजरंगी है नाम तुम्हारा । ।
करि मात की कोख उजागर। बल बुद्धि विद्या गुणसागर। ।
ब्रह्म वंश जो सेवा करते। ज्ञान भक्ति से हृदय भरते। ।
मात अंजनी नाम अमर है। क्षत्रिय ध्यावे जीत समर है। ।
जपे सेठ अरु साहूकारा। अन्न धन से सब भरे भंडारा । ।
चारों वर्ण माता को ध्यावें। मात कृपा से वे सुख पावें। ।
अंजनी माता का चालीसा। मनसा पूरण विश्वा बीसा । ।
। । दोहा । ।
राजस्थान की भूमि में सालासर है ग्राम।
जहाँ प्रगटी मातेश्वरी, जग में जाहिर नाम। ।
लेखक :- Traditional
Lyrics copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Brijwasi
0:00 0:03:40