Close Menu
Subscribe :

Devotional Album

Devotional Hindi 0:13:04 2+ Views

Sant Ravidas Ji Ki Katha

Super Hit Devotional track Sant Ravidas Ji Ki Katha sung by Devesh Kundan.

Share this track

Song Lyrics / बोल

Official lyrics for Sant Ravidas Ji Ki Katha sung by Devesh Kundan

वार्ता -- १ प्रिये भक्त जनो आज हम आपको संत शिरोमणि श्री रविदास जी की पावन कथा सुनाने जा रहा हूँ , जो की अत्यंत प्रेरणादायी है
M:-हम धर्म परायण अति पावन तुम्हे कथा सुनाते है, पावन कथा सुनाते है।‌
संत शिरोमणि रविदास की गाथा गाते है, हम कथा सुनाते है।‌
हम धर्म परायण अति पावन तुम्हे कथा सुनाते है, पावन कथा सुनाते है।‌
संत शिरोमणि रविदास की महिमा गाते है, हम कथा सुनाते है।‌
कोरस :- ये कथा है बड़ी महान्, सब सुनो लगाके ध्यान
इस कथा की है पहचान मिले मुँह माँगा वरदान
वार्ता -- २ ऐसे संत विरले ही होते हैं जिनकी प्रेरणा से लोगो के जीवन का कल्याण होता है ,आइये उनका जीवन का परिचय जानते हैं कथा के माध्यम से
M- नमो नमो हे! संत शिरोमणि कोटिश तुम्हे प्रणाम,
अमर आपका प्रेम सदा ही अमर आपका नाम
कोरस - अमर आपका नाम।
M- गुरु की कृपा पाते जो जन भव तर जाते है,
सद्कर्मों से ही गुरु मिलते दया को पाते है
कोरस - दया को पाते है
M- आप तो गुरु जी बड़े धनी गुणवान कहाए हो,
पार ब्रह्म पर्मेंश्वर की आप भक्ती पाए हो
कोरस - आप भक्ती पाए हो
M- मात् पिता कर्मा संतो का दास कहाए है,
चर्मकार परिवार आपका कर्म निभाए है
कोरस - आपका कर्म निभाए है
M- गॉव आपका गोवर्धन पुर सभी बताते है, पावन कथा सुनाते है।
संत शिरोमणि रविदास की गाथा गाते है, हम कथा सुनाते है।‌
कोरस :- ये कथा है बड़ी महान्, सब सुनो लगाके ध्यान
इस कथा की है पहचान मिले मुँह माँगा वरदान
वार्ता - ३ इनका जन्म ही विशेष कारणों से हुआ था जो धर्म के प्रति सदैव जागरूक रहे और श्री हरि का गुणगान आजीवन करते रहे
M- जन्म से आपने कर्म सदा सद्गुण अपनाए है,
हरि की भक्ती नित अपनाकर चैन को पाए है
कोरस - चैन को पाए है
M- बड़ी ही निष्ठा धर्म के पथ चल कर्म को नित करते,
लगन लगी हरि के चरणों में नित हरि को भजते
कोरस - नित हरि को भजते
M- एक बार की बात है भक्तों तुम्हे सुनाते है,
सत्य है ये घटना जो आज हम तुम्हे बताते है
कोरस - आज हम तुम्हे बताते है
M- चर्मकार का कार्य जो होता वो नित करते है,
रविदास की कुटिया पर एक ब्राह्मण आते है
कोरस - एक ब्राह्मण आते है
M- आगे क्या होता है भक्तों ये बतलाते है, पावन कथा सुनाते है
संत शिरोमणि रविदास की गाथा गाते है, हम कथा सुनाते है
कोरस :-ये कथा है बड़ी महान्, सब सुनो लगाके ध्यान
इस कथा की है पहचान मिले मुँह माँगा वरदान
वार्ता - ४ एक बार की बात है भक्तो एक ब्राह्मण देवता गंगा स्नान करने को जा रहे थे उन्होंने श्री रवि दास जी को प्रणाम किया और बताया की मैं गंगा मैया में स्नान करने जा रहा हूँ , उनकी बातो को सुनकर श्री रविदास जी ने मुस्कुराते हुए उन्हें एक मुद्रा दी और कहा ये मुद्रा आप गंगा मैया को दे देना फिर क्या होता है आइए जानते है कथा के माध्यम से
M- नमन किया ब्राह्मण ने रवि को और है बतलाया,
जा रहा हूँ गंगा को नहाने को दर्शन को इति आया
कोरस - दर्शन को इति आया
M- ब्राह्मण की सुन बात संत ने फिर है बतलाया
देना भेंट ये मुद्रा मां को ब्राह्मण समझाया
कोरस - ब्राह्मण समझाया
M- लेकर मुद्रा ब्राह्मण ने फिर किया है प्रस्थान
पहुंच के गंगा तट पर उसने किया गंगा प्रणाम
कोरस - उसने किया गंगा प्रणाम
M- तभी वहां पर मां गंगा ने अचरज बड़ा किया
ब्राह्मण के हाथों से आकर भेंट को मां ने लिया
कोरस - आकर भेंट को मां ने लिया
M- मुद्रा के बदले में ब्राह्मण कंगन पाते है पावन कथा सुनाते है
संत शिरोमणि रविदास की गाथा गाते है, हम कथा सुनाते है
कोरस :-ये कथा है बड़ी महान्, सब सुनो लगाके ध्यान
इस कथा की है पहचान मिले मुँह माँगा वरदान
वार्ता -- ५ जब ब्राह्मण देव वहां से आये तो उन्होंने सोचा की माँ गंगा ने जो उपहार दिया क्यों न उसे राजा को सौंप दूँ क्या पता खुश होकर राजा हमे कुछ उपहार दे दे
M- करि स्नान को ब्राह्मण देव वहां से आए है,
रास्ते में फिर ब्राह्मण देव जी युक्ती बनाए है
कोरस - ब्राह्मण जी युक्ती बनाए है
M- सोच रहे कि राजा को गर कंगन देदे हम
खुश हो जायेगे राजा से पायेगे धन हम
कोरस - राजा से पायेगे धन हम
M- ब्राह्मण देव ने राजा को जा कंगन भेंट किया,
राजा ने खुश होकर ब्राह्मण को है धन दिया
कोरस - ब्राह्मण को है धन दिया
M- कंगन रानी ने देखा तो मन को भाया है
दूसरा कंगन लाने को फिर तो बतलाया है
कोरस - फिर तो बतलाया है
M- राजा फिर तो ब्राह्मण को महलों में बुलाते है, पावन कथा सुनाते है।‌
संत शिरोमणि रविदास की गाथा गाते है, हम कथा सुनाते है।‌
कोरस :- ये कथा है बड़ी महान्, सब सुनो लगाके ध्यान
इस कथा की है पहचान मिले मुँह माँगा वरदान
वार्ता - ६ ब्रह्मण ने जब कंगन राजा को दिया तो राजा ने कहा इसका दूसरा जोड़ा कहाँ है उनकी रानी को भी यह बहुत पसंद आया उन्होंने भी कहा इसका दूसरा जोड़ा मंगवा लीजिये राजा ने ब्राह्मण को बुलवाया और कहा अगर तुम इसका जोड़ा नहीं लाये तो तुम दंड के भागी बमनोगे
M- बोले राजन ब्राह्मण दूजा कंगन लाओगे,
नही जो लाए कंगन तो फिर दण्ड को पाओगे
कोरस - फिर दण्ड को पाओगे
M- राजा की सुन वाणी ब्राह्मण अति घबराया है
दौड़ा दौड़ा रविदास के पास में आया है
कोरस - पास में आया है
M- सारी बाते ब्राह्मण ने रविदास को बतलायी
दास आपके शरण गुरु जी अरज है लगायी
कोरस - अरज है लगायी
M- अपनी कठोती से जल ले गंगा को याद किया
माँ गंगे ने रविदास को कंगन दूजा दिया
कोरस - कंगन दूजा दिया
M- रविदास से ब्राह्मण देव जी कंगन पाते है, पावन कथा सुनाते है।‌
संत शिरोमणि रविदास की गाथा गाते है, हम कथा सुनाते है
कोरस :- ये कथा है बड़ी महान्, सब सुनो लगाके ध्यान
इस कथा की है पहचान मिले मुँह माँगा वरदान
वार्ता -- ७ ब्राह्मण देव ने कंगन को ले कर राजा को दिया राजा खुश हो गया और उसने बहुत सा धन देकर ब्राह्मण को विदा किया इस घटना के बाद रवि दास का नाम सम्पूर्ण भारत में प्रसिद्ध हो गया
M-राजा ने ब्राह्मण से दूजा कंगन पाया है,
खोल दिए भण्डार खूब ही दान लुटाया है
कोरस - खूब ही दान लुटाया है
M- गुरु रविदास ने जीवन अपना भजन बनाया है
परोपकार करना नित ही फिर कर्म बनाया है
कोरस - फिर कर्म बनाया है
M- संत शिरोमणि रविदास बड़े महान् कहाए है
कई गाथाए प्रचलित जिनसे ख्याति पाए है
कोरस - जिनसे ख्याति पाए है
मन चंगा तो कठौती में गंगा जी आ जाती
कई रचनाएँ रविदास की ख्याति पाती
कोरस - ख्याति पाती
M- लिखे मुनेन्द्र प्रेम जी देवेश कुन्दन गाते है, पावन कथा सुनाते है।‌
संत शिरोमणि रविदास की गाथा गाते है, हम कथा सुनाते है।‌
कोरस :- ये कथा है बड़ी महान्, सब सुनो लगाके ध्यान
इस कथा की है पहचान मिले मुँह माँगा वरदान
लेखक :- मुनेन्द्र सिंह, देवेश कुंदन
Lyrics copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Brijwasi
0:00 0:03:40