Close Menu
Subscribe :

Devotional Album

Devotional Hindi 0:13:20 5+ Views

Aalha Maa Ka Dil

Super Hit Devotional track Aalha Maa Ka Dil sung by Deepti Singh (Deepti).

Share this track

Song Lyrics / बोल

Official lyrics for Aalha Maa Ka Dil sung by Deepti

मेहबूबा को पाने के लिए हजारों उदहारण है जब बेटे ने माँ बाप को घर से निकाला जमीं जायदाद से बेदखल भी कर दिया | ये माँ के दिल की कुछ अलग दास्तान है | माँ का क़त्ल किया बेटे ने मगर अदालत में माँ के दिल ने जो ब्यान दिया वह दिल दहलाने वाला नहीं था दिल हिलाने वाला है | सुनते है संजो बघेल की आवाज में अल्लाह के माध्यम से माँ के दिल की मार्मिक गाथा |
1
गौरा सूत गणनाथ गजानन , कृपा करो गणपति भगवान्
विघन हटाना विघ्नहरणता - हे गणराज दया निधान
संजो बघेल सुना रही है - आल्हा में जो दर्द बखान
माँ के दिल की है ये गाथा - सूनना भईया देकर ध्यान
सच्चा निर्मल प्यार लुटाती - चाहे कैसी हो संतान
होए गरीब चाहे माता - या होए चाहे धनवान
अपने बेटे के ऊपर तो - रहती है हरदम कुर्बान
विधवा है ये कई सालों से - जिसकी है ये दास्तान
2
विधवा होकर के बेचारी - कितने संकट रही उठाय
घर घर पोछा बर्तन करके - बच्चे को लिखाये पढ़ाय
कई सालों तक हंसते रोते - अपना जीवन जीती जाय
इकलौती संतान है बेटा - लाठी बुढ़ापे की कहलाय
बेटा अब तो नौजवान है शादी ब्याह की बात चलाय
इकलौते बेटे में माँ ने - नये नये सपने लिये बनाय
लेकिन माँ को खबर नहीं है - बेटा प्यार में उलझा जाय
चाह रहा है जिस लड़की को -वो लड़की तो चाहे नाय
3
लड़की इसको नहीं चाहती - लड़का लेकिन फ़िदा कहाय
हाथ जोड़कर मेहबूबा से - बार बार ये कहता जाय
दिल से तुझको प्रेम करू मैं - सर आँखों पर राखु बिठाय
दिल की हवेली में तुझको तो - शहजादी में लूंगा बनाय
तेरे लिए तो आसमान से - चाँद सितारे दूंगा लाय
फरमाइश मैं करूंगा पूरी - कुछ भी मुझसे लेना मंगाय
इतना सुनते ही लड़की ने - मन में सोचा एक उपाय
लड़के से छुटकारा पाने - अपनी इच्छा दिया बताय
4
ऐसा ,मांगने से पहले तो - लड़की ने कुछ सोचा नाय
मेहबूबा कहती आशिक़ से - अपनी माँ का दिल तू लाय
दिल जो लाएगा तू माँ का - अपना लुंगी तुझे बनाय
तुझसे शादी कर लुंगी मैं - दूंगी तुझ पर प्यार लुटाय
ऐसा जब तू कर पायेगा - सच्चा प्रेमी तू कहलाय
वरना तेरे ऊपर मुझको - अब तक नहीं भरोसा आय
झूठा तुझको समझ रही हूं - झूठा हमसे प्यार जताय
लड़की की इच्छा सुनकर के - ये दीवाना तैस में आय
5
एक हाथ में खंजर लेकर - अपने कदम बढ़ाता जाय
माँ बेचारी जाग रही थी - काफी रात भयी कहलाय
बेटे के आहट पाकर के - माँ उस पर ममता बरसाय
कब से रस्ता देख रही हूं - आजा साथ में खाना खाय
मैंने भी नहीं खाना खाया -रही है मुझको भूख सताय
लड़का जब कुछ नहीं बोलता - उठ कर उसके पास में आय
उसके हाथ में देखा खंजर -कौन मुसीबत है कहलाय
बेटे से माँ पूछ रही है - क्या है परेशानी बतलाय
6
सन्नपात में जैसे बेटा - आया है ऐसा कहलाय
ना तो माँ की बात समझता - ना तो बोले ना बतयाय
गूंगा बहरा हो गया मानो - खंजर लेकर बढ़ा कहाय
जैसे ही माँ सामने आई - खंजर उसने दिया चलाय
सीने में लड़के ने माँ के - खंजर ऐसा दिया घुसाय
गिरी धड़ाम से धरती पर माँ - एक चीख निकली बतलाय
चिल्लाती थी और तड़पती - बेटे को ना दिया सुनाय
बेटा तो शैतान बना है - निर्दयी कैसे दया दिखाय
7
तड़प रही बेचारी ममता - आज तो धरती कांपी जाय
सिसक उठा है मां का आंचल - आसमान दहला कहलाय
सन्नाटा घर में है छाया - माँ का रिश्ता दिया भुलाय
इस जालिम बेटे के अंदर - पापी दैत्य है गया समाय
इसे फर्क नहीं पड़ता कोई - खंजर फिर भी रहा चलाय
माँ का उसने चिर के सीना - दिल निकाल के लिया बताय
बड़ी शान से उठा वहां से - लेकर दिल चलता जाय
लगी राह में ठोकर उसकों - दिल धरती पर गिरा कहाय
8
एक मिनट को ये धरती भी - दुःख के मारे सिसकी जाय
एक करिश्मा हुआ अचानक - देती सबका दिल दहलाय
ये माँ का दिल जहां पड़ा था - जालिम बेटे को है सुनाय
बीटा तू तो गिरा राह में - चोट तुझे तो आई नाय
माँ की ममता की हमदर्दी -बेटा अब भी समझ ना पाय
जूनून उसको मेहबूब का - आँखों में वो गई समाय
मेहबूब को खुश करना है - केवल मकसद है कहलाय
माँ के दिल को फिर से लेकर - मेहबूब के घर को जाय
9
बाहर से आवाज लगाया - जान मेरी बाहर तो आय
मेरी जान तेरी खातिर तो - माँ की जान लिया बतलाय
मेहबूब ने आकर देखा -हाथ में माँ का दिल दिख जाय
थर थर वो तो लगी कांपने - पल पल पछताये घबराय
दीवाने से पीछा छुड़ाने - ये फरमाइस दिया सुनाय
लड़की को उम्मीद नहीं थी - ये पागल ऐसा कर जाय
चर्चा हो गई दूर दूर तक - पुलिस इसे थाने ले जाय
नहीं किसी ने लिया जमानत - जेल इसे है दिया भिजाय
10
लड़की ने है इससे बोला - तू पागल प्रेमी कहलाय
तुम जैसे दीवाने पागल - किसी काम के होते नाय
इनसे प्रेम मोहब्बत करना - देते जीवन नरक बनाय
नहीं हुआ जब अपनी माँ का - मेरा सगा कैसे हो पाय
पुलिस को लड़की सब बतलाती - अपना पीछा लिया छुड़ाय
माँ के अलावा उस जालिम का - कोई नहीं जग में बतलाय
कौन जमानत लेता उसकी - जेल से लेता कौन छुड़ाया
केस अदालत पहुंचा उसका - दफा 302 कहलाय
11
जज ने सारे साबुत पाये - फैसला अपना दिया सुनाय
सजा सूना दी है फांसी की - बेकसूर ये ना कहलाय
ये कातिल है कतल किया है दिल ये बड़ा गवाह कहाय
फैसला नौजवान का सुनकर - माँ का दिल जो रखा दिखाय
उस दिल से आवाज निकलती -जज साहब है गये घबराय
उस दिल में आवाज है माँ की - जज साहब से रही बताय
बेकसूर है बेटा मेरा - पुलिस ने जबरन दिया फसाय
नहीं चलाया खंजर इसने - ये तो कातिल ना कहलाय
12
मैंने ही अपने सीने पर - खंजर भरी लिया चलाय
मैंने खुद की हत्या की है - खुद की हम दोषी कहलाय
मेरा बेटा जिगर का टुकड़ा - जान से भी प्यारा बतलाय
माँ का दिल ऐसा होता है - मिटकर के भी दया लुटाय
इस घटना को सुनने वालों - माँ को कष्ट नहीं पहुंचाय
मरकर भी जो औलादों पर - ममता प्रेम रही बरसाय
माँ को कष्ट कभी ना देना - ये घटना हमको चेताय
लिखा निरंजन सैन ने आल्हा - संजो बघेल ने दिया सुनाय
लेखक :- निरंजन प्रसाद सेन
Lyrics copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Brijwasi
0:00 0:03:40