Close Menu
Subscribe :

Devotional Album

Devotional Hindi 0:14:22 10+ Views

Maa Mahagauri Katha

Super Hit Devotional track Maa Mahagauri Katha sung by Rinky Vishwakarma.

Share this track

Song Lyrics / बोल

Official lyrics for Maa Mahagauri Katha sung by Rinky Vishwakarma

वार्ता: -प्रिय भक्तजनो मां पार्वती ने देवेश्वर देव आदिदेव महादेव को प्राप्त करने के लिए घोर तप
किया इस दौरान उन्होंने अन्न जल का परित्याग कर दिया जिससे उनका शरीर जीर्ण शीर्ण
काला हो गया था. और महादेव उनकी तपस्या से प्रसन्न होते है और उन्हें वरदान देते है और
गंगा जल से धोते है तो उनका रंग सफेद हो जाता है और उन्हें महागौरी के नाम से जाना जाता
है -
F: -हम माँ के अष्ठम रूप की भक्तों महिमा गाते हैं पावन कथा सुनाते हैं
महामाया माँ महागौरी की कथा सुनाते हैं हम गाथा गाते हैं
कौन हैं माता महागौरी हम ये बतलाते हैं पावन कथा सुनाते हैं
आठवां कौन सा रूप है माँ का ये बतलाते हैं हम कथा सुनाते हैं
कोरस: - महागौरी कथा महान करे भक्तों का कल्याण
करे भक्तों का कल्याण माँ गौरी कथा महान
वार्ता: -प्रिये भक्तजनो महागौरी की कथा का श्रवण करने से समस्त सुखों की प्राप्ति होती है दुर्गा
अष्टमी के अवसर पर अनेक लोग व्रत रखते हैं और कई लोग कन्याओं को भोजन कराकर
अपने नवरात्रि के व्रत का पारण करते हैं -
F: -महागौरी की कथा सुनाऊ सुनो लगा के ध्यान
कथा श्रवण करने से होगा सबका ही कल्याण
कोरस: -होगा सबका ही कल्याण
F: -नवराते का अठवा दिन है महा गौरी जी का
आदि शक्ति माँ आदि भवानी जगदम्बा है नाम
कोरस: -जगदम्बा है नाम
F: -स्वेत वस्त्र स्वेत आभूषण चार भुजा धारी
स्वेताम्बरा भी कहलाती है करे वृषभ की सवारी
कोरस: -माँ करे वृषभ की सवारी
F: -एक हाथ में डमरू है और एक हाथ त्रिशूल
अपने हाथो से बरसाती वरदानो के फूल
कोरस: -वरदानो के फूल
F: -ऐसी दयामयी माता को हम शीश नवाते है पावन कथा सुनाते है
अष्टमी रूप महागौरी की कथा सुनाते है हम कथा सुनाते है
कोरस: - महागौरी कथा महान करे भक्तों का कल्याण
करे भक्तों का कल्याण माँ गौरी कथा महान
वार्ता: -प्रिये भक्तों माँ महागौरी की चार भुजाएँ हैं इनका वाहन वृषभ है इनके ऊपर दाहिने हाथ में
अभय मुद्रा और नीचे वाले दाहिने हाथ में त्रिशूल है ऊपरवाले बाएँ हाथ में डमरू और नीचे के
बाएँ भुजा हाथ में वर-मुद्रा हैं। इनकी मुद्रा अत्यंत शांत है -
F: -शांत स्वभाव महागौरी का दया मई माता
सदा निभाती है माँ अपने भक्तो से नाता
कोरस: -अपने भक्तो से नाता
F: -पति रूप में शिव को चाहा महागौरी माँ ने
इसके लिए की कठिन तपस्या माँ जगदम्बा ने
कोरस: -माँ जगदम्बा ने
F: -कई हजार वर्ष बीत गए तप करते करते
काला पड़ा माता का तन जप करते करते
कोरस: -जप करते करते
F: -ठंडी गर्मी धुप और सर्दी बरसाते सब सहती थी
शिव के नाम की गंगा उनके मन में बहती थी
कोरस: -उनके मन में बहती थी
F: -उनको तप करने से फल क्या मिला बताते है पावन कथा सुनाते है
अष्टमी रूप महागौरी की कथा सुनाते है हम महिमा गाते है
कोरस: - महागौरी कथा महान करे भक्तों का कल्याण
करे भक्तों का कल्याण माँ गौरी कथा महान
वार्ता: -शम्भु हर हर महादेव प्रिय भक्तो माता पार्वती के तप को देखकर भोलेनाथ कटाक्ष कर देते है
जिससे माता पार्वती का हिरदय खिन्न हो जाता है और वो घनघोर तपस्या में लीं हो जाती है
फिर माता पार्वती को खोजते हुए भगवान शिव उनके पास जाते हैं और फिर क्या होता है
आइये कथा के माध्यम से जानते है -
F: -महागौरी की देख तपस्या शिव शंकर भगवान्
प्रगट हो गए उनके आगे देने को वरदान
कोरस: -देने को वरदान
F: -बोले क्या इच्छा है तुम्हारी हम से बतलाओ
हम प्रसन्न है तप से तुम्हारे मांगो वर जो चाहो
कोरस: -मांगो वर जो चाहो
F: -हाथ जोड़ महागौरी बोली तुम्हे मांगती हूँ
पति रूप में हे त्रिपुरारी आपको चाहती हूँ
कोरस: -आपको चाहती हूँ
F: -पत्नी रूप में शिव शंकर उनको अपनाते है
फिर उनको पावन गंगा स्नान कराते है
कोरस: -स्नान कराते है
F: -स्याह से कंचन हो गई वो दिखलाते है पावन कथा सुनाते है
अष्टमी रूप महागौरी की कथा सुनाते है हम महिमा गाते है
कोरस: - महागौरी कथा महान करे भक्तों का कल्याण
करे भक्तों का कल्याण माँ गौरी कथा महान
वार्ता: -प्रिय भक्तजनो नवरात्रि का आठवां दिन मां महागौरी की पूजा को समर्पित है। जिसमें ‘महा’
शब्द का अर्थ असाधारण है, और गौरी शब्द का अर्थ है-शानदार। अर्थार्त महागौरी का अर्थ है
वह रूप जो कि सौन्दर्य से भरपूर है, जिसमें प्रकाश चमकता है।माँ गौरी बहुत ही दयालु है।
अपने भक्तों की सभी इच्छाओ को पूर्ण करने वाली है -
F: -इसीलिए ही माता महागौरी माँ कहलाती है
महागौरी माँ भक्तो के संताप मिटाती है
कोरस: -संताप मिटाती है
F: -शक्ति स्वरूपा दिव्य अनूप महागौरी माता
सदा निभाती है भक्तो से अपना ये नाता
कोरस: -अपना ये नाता
F: -सरल स्वभाव है सरल है पूजा सरल है माँ का नाम
सच्चे मन से माँ को पुकारे बनते उनके काम
कोरस: -बनते उनके काम
F: -शंख चक्र और कुंद फूल से उपमा है माँ की
करुणा करती कृपामयी ये शोभा है माँ की
कोरस: -ये शोभा है माँ की
F: -मन भावन अति सुंदर माँ का रूप दिखाते है माँ की वंदना गाते है
अष्टमी रूप महागौरी की कथा सुनाते है हम महिमा गाते है
कोरस: - महागौरी कथा महान करे भक्तों का कल्याण
करे भक्तों का कल्याण माँ गौरी कथा महान
वार्ता: -प्रिय भक्तों माता के चरण कमल पुष्प के सामान है महागौरी सफेद कपड़े पहनती है, सफेद
रंग के बैल की सवारी करती है और उनकी चार भुजाएँ हैं वह अपने प्रत्येक हाथ में एक
त्रिशूल, कमल और डमरू धारण करती है। उनका चौथा हाथ अपने भक्तों को हमेशा
आशीर्वाद देता है -
F: -चरण कमल है पुष्प के जैसे मुखड़ा चंद्र चकोर
नेत्र मूंदे तो होये अँधेरा नेत्र खुले हो भोर
कोरस: -नेत्र खुले हो भोर
F: -नाम मात्र का क्रोध भी माँ को कभी नहीं आता
माँ का ह्रदय दया का सागर हर कोई तर जाता
कोरस: -हर कोई तर जाता
F: -अर्धंगनी बन शिव शंकर की जग को तार रही
मोह लोभ और काम क्रोध माँ पल पल मार रही
कोरस: -माँ पल पल मार रही
F: -स्वेत वर्ण स्वेताम्बर माँ का महागौरी है नाम
डूबे के जो पार लगाए यही है माँ का नाम
कोरस: -यही है माँ का नाम
ऐसी सुन्दर माँ की हम जयकार लगाते है पावन कथा सुनाते है
अष्टमी रूप महागौरी की कथा सुनाते है हम महिमा गाते है
कोरस: - महागौरी कथा महान करे भक्तों का कल्याण
करे भक्तों का कल्याण माँ गौरी कथा महान
वार्ता: -प्रिये भक्तों दुर्गा अष्टमी पर मां महागौरी को पूजा में सफेद फूल विशेष रूप से चमेली के फूल
को अर्पण करना चाहिए । इस शुभ दिन पर कन्या पूजन का नियम भी होता है। इस दिन
कन्यायों की पूजा की जाती है, फिर उनको खीर- पुड़ी आदि खिलाई जाती है।
F: -अठवा दिन है नवराते का महागौरी के नाम
जोत जगा के पूजा करती दुनिया सुबह शाम
कोरस: -दुनिया सुबह शाम
F: -इसी रोज माता का अष्टमी पूजन होता है
भजन आरती कीर्तन घर घर वंदन होता है
कोरस: -घर घर वंदन होता है
F: -पूजा करे जो महागौरी की खुल जाए तकदीर
जन्म जन्म के कष्टों के माँ काटती है जंजीर
कोरस: -माँ काटती है जंजीर
F: -जय जयकार लगाओ सब तो महागौरी कहके
आरती पूजन बोलो माँ के महागौरी कहके
कोरस: -महागौरी कहके
F: -हाथ रखो रिंकी के सर पे शीश नवती है कैलाश संगीत बनाते है
अष्टमी रूप महागौरी की कथा सुनाते है हम महिमा गाते है
कोरस: - महागौरी कथा महान करे भक्तों का कल्याण
करे भक्तों का कल्याण माँ गौरी कथा महान
लेखक :- सुखदेव निषाद
Lyrics copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Brijwasi
0:00 0:03:40