Close Menu
Subscribe :

Devotional Album

Devotional Hindi 0:04:36 4+ Views

Maa Tumko Kisne Sajaya Hai

Super Hit Devotional track Maa Tumko Kisne Sajaya Hai sung by Rashmi Rani Soni (Rashmi Yogini).

Share this track

Song Lyrics / बोल

Official lyrics for Maa Tumko Kisne Sajaya Hai sung by Rashmi Yogini

F- उन हाथो को मैं चुम लूँ माँ जिन हाथो ने तुम्हे सजाया है
कोरस - उन हाथो को मैं चुम लूँ माँ जिन हाथो ने तुम्हे सजाया है
F- ये चुनर तेरी सतरंगी माँ वो कहाँ से लेकर आया है
कोरस - ये चुनर तेरी सतरंगी माँ वो कहाँ से लेकर आया है
F- उन हाथो को मैं चुम लूँ माँ जिन हाथो ने तुम्हे सजाया है
कोरस - उन हाथो को मैं चुम लूँ माँ जिन हाथो ने तुम्हे सजाया है
F- माँ टिका तेरे माथे का लगत सितारा रातो का
कोरस - माँ टिका तेरे माथे का लगता सितारा रातो का
F- आखों में घटा का काजल है बालो में गजरा फूलो का
है उसके हाथ अनमोल बड़े तेरा हार माँ जिसने बनाया है
कोरस - उन हाथो को मैं चुम लूँ माँ जिन हाथो ने तुम्हे सजाया है
F- तेरी नथ का माँ लश्कारा सूरज से तेज चमकता है
कोरस - तेरी नथ का माँ लश्कारा सूरज से तेज चमकता है
F-चंदा के किरणों के जैसे कानो का झुमका लगता है
ये रत्न जड़ित कंगन मैया किन हाथो से गढ़वाया है
कोरस - उन हाथो को मैं चुम लूँ माँ जिन हाथो ने तुम्हे सजाया है
F- माँ कमर करधनी सोने की हाथो में चूड़िया कंचन की
कोरस - माँ कमर करधनी सोने की हाथो में चूड़िया कंचन की
F- माथे पे तिलक है केसर का चुनरी में गंध है चन्दन की
वो कौन है तेरा जहरी माँ जिसने श्रृंगार बनाया है
कोरस - उन हाथो को मैं चुम लूँ माँ जिन हाथो ने तुम्हे सजाया है
लेखक :- सुखदेव निशाद
Lyrics copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Brijwasi
0:00 0:03:40