Close Menu
Subscribe :

Devotional Album

Devotional Hindi 0:18:28 13+ Views

Chhath Mata Katha

Super Hit Devotional track Chhath Mata Katha sung by Devesh Kundan.

Share this track

Song Lyrics / बोल

Official lyrics for Chhath Mata Katha sung by Devesh Kundan

वार्ता:- जय छठी मैया की l भक्तजनों पूर्वांचल क्षेत्र में मनाया जाने वाला पवित्र छठ त्यौहार आज भारत के अलग अलग क्षेत्रो में भी मनाया जाने लगा है l छठ पूजन की महिमा क्या है तथा उसकी व्रत विधि क्या है ? आज मैं आपको इस पावन कथा के माध्यम से आप सभी को सुनाने जा रहा हूँ
M:-हम सूर्यदेव की बहन की पावन महिमा गाते है पावन महिमा गाते है
छठी मईया की आज तुम्हे हम कथा सुनाते है हम गाथा गाते है
छठी मईया के व्रत का उत्तम फल बतलाते है उत्तम फल बतलाते है
छठी मईया की आज तुम्हे हम कथा सुनाते है हम गाथा गाते है
कोरस :- जय जय जय छठी मैया
वार्ता :- प्रिय भक्तजनो छठ व्रत का महापर्व आज सारे संसार में मनाया जाने लगा है, छठी माई की महिमा सारी दुनिया जान चुकी है, कार्तिक मास का ये चार दिन का दिवसीय महापर्व जीवन में सुख शांति लता है, निसंतान को संतान की प्राप्ति होती है, निर्धन को धन की प्राप्ति होती है, और निर्बल को बल की प्राप्ति होती है, तो आइये कथा की तरफ बढ़ते है
M:-कार्तिक मास में आता है भक्तो ये पावन त्यौहार
छठी मईया की पूजा करता है सारा संसार
कोरस:- पूजा करता है संसार
M:-चार दिनों का महापर्व ये लोग मनाते है
सूर्य देव की सच्चे मन से अर्घ चढ़ाते है
कोरस:- मन से अर्घ चढ़ाते है
M:-धन वैभव और पुत्र दायिनी कष्ट हारिणि माँ
छठी मईया है दुःख सागर से तरण तारिणी माँ
कोरस:- दुःख तरण तारिणी माँ
M:-बच्चो की रक्षा करती है मइया देती है वरदान
सारे जगत में छठ मईया की इसी तरह पहचान
कोरस:- मईया की इसी तरह पहचान
M:-छठी मईया को कोटि कोटि हम शीश नवाते है हम शीश नवाते है
हम सूर्य देव की बहन की पावन महिमा गाते है हम कथा सुनाते है
कोरस :- जय जय जय छठी मैया
वार्ता:- भक्तजनों छठ पूजन अत्यंत कठिन है l पूरी श्रद्धा और निष्ठा के साथ की गई पूजा ही भक्तों को उत्तम फल प्रदान करती है l आइये अब आगे सुनाता हूँ किस प्रकार इस व्रत का पालन किया जाता है l
M:-संध्या और सवेरे भक्तो खड़े हो जल के बिच
फल फूलो से भरके डलिया और जलाकर दीप
कोरस:- और जलाकर दीप
M:-ध्यान करे सब सूर्य देव का और मांगे वरदान
छठी मईया की पूजा करते सारे विधि विधान
कोरस:- सारे विधि विधान
M:-बिना अन्न और बिना पानी के रखते है उपवास
छठी मईया अपने भक्तो को करती नहीं निराश
कोरस:- करती नहीं निराश
M:-मुंह माँगा वर देती है सबको होते सब खुशहाल
अपने भक्तो को छठी मैया करती है मालामाल
कोरस:- मैया करती है मालामाल
M:-लम्बी उमर हो बच्चो की वर माँ से पाते है वर वो माँ से पाते है
हम सूर्य देव की बहन की पावन महिमा गाते है हम कथा सुनाते है
कोरस :- जय जय जय छठी मैया
वार्ता:- आइये भक्तजनों अब मैं आपको बताता हूँ इस छठ पूजा से जुडी कथा क्या है ? आप सभी ध्यान से सुनें , इस कथा को सुनने से सभी का कल्याण होना निश्चित है
M:-एक कथा में तुमको सुनाऊ सुनो लगाकर ध्यान
प्रियव्रत नाम का इक राजा था वो था बड़ा महान
कोरस:- राजा वो था बड़ा महान
M:-नाम मालिनी था रानी का हुई नहीं संतान
चिंता में डूबे रहते वो चिंता है चिता सामान
कोरस:- चिंता है चिता सामान
M:-दर दर भटक के हार गए थे रही अधूरी आस
उन दोनों से उनकी किस्मत कर रही थी परिहास
कोरस:- किस्मत कर रही थी परिहास
M:-ऋषि कश्यप से आग्रह करके उन्हें बुलाते है
पुत्र प्राप्ति खातिर एक महायज्ञ कराते है
कोरस:- एक महायज्ञ कराते है
M:-खोल खजाना प्रियव्रत जो धन धान्य लुटाते है धन धान्य लुटाते है
हम सूर्य देव की बहन की पावन कथा सुनाते है, हम गाथा गाते है
कोरस :- जय जय जय छठी मैया
वार्ता :- कथा प्रेमियों राजा प्रियव्रत और महारानी मालिनी के कोई संतान नहीं होती है, वो दान पुण्य, हवन, यज्ञ, भंडारे कराकर हार जाते है, परन्तु, संतान का सुख उनको नसीब नहीं होता, तब वो एक दिन ऋषि कश्यप की शरण में जाते है,
M:-धीरे धीरे इसी तरह से बीत गए कुछ माह
महारानी और महाराजा की पूर्ण हो गयी चाह
कोरस:- पूर्ण हो गयी चाह
M:-गर्भवती हो गयी थी रानी राजा हुआ खुशहाल
सुना ह्रदय महाराजा का हो गया मालामाल
कोरस:- राजा हो गया मालामाल
M:-खुशियों का ना रहा ठिकाना खोल दिए भण्डार
दोनों हाथो से वो राजा बाट रहा उपहार
कोरस:- राजा बाट रहा उपहार
M:-सुने सुने राज महल में गूंजेगी किलकारी
राजा रानी दोनों के मन में खुशियां थी भारी
कोरस:- मन में खुशियां थी भारी
M:-राजा प्रजा मिल करके सब तो खुशियां मनाते है ख़ुशी से झूमते गाते है
हम सूर्य देव की बहन की पावन गाथा गाते है हम गाथा गाते है
कोरस :- जय जय जय छठी मैया
वार्ता :- ऋषि कश्यप के आशीर्वाद से मालिनी महारानी गर्भ धरण कर लेती है, इस सूचना से सारे राज्य में खुशियों की बारिश होने लगती है, चारो तरफ ढोल, नगाड़े, ताशे, बजने लगते है, राजा प्रियव्रत ने ख़ज़ाने का मुख खोल दिया था,
M:-मरा पुत्र जन्मा रानी ने राजा हुआ उदास
किस्मत हमसे खेल रही है ये केसा परिहास
कोरस:- ये केसा परिहास
M:-राजा रानी रुदन मचाये कैसे चलेगा वंश
पुत्र वियोग उसे दोनों को जैसे विषधर दंश
कोरस:- जैसे विषधर दंश
M:-दुखी हुआ अति मन में राजा टूट गए जज्बात
उनके मन में आता है की कर लू प्राणाघात
कोरस:- कर लू प्राणाघात
M:-चला कूदने शिखर से राजा करने प्राण का अंत
तभी सामने सुंदर देवी प्रकट हुई थी तुरंत
कोरस:- देवी प्रकट हुई थी तुरंत
M:-उसके आगे जो होता है वो बतलाते है भक्तो वो बतलाते है
हम सूर्य देव की बहन की पावन गाथा गाते है हम कथा सुनाते है
कोरस :- जय जय जय छठी मैया
वार्ता :- जब महारानी की कोख से मरा हुआ पुत्र पैदा होता तो सारे राज्य में मौत का जैसे सन्नाटा छा जाता है, राजा रानी दोनों विलाप करते हुए, हमारा वंश कैसे चलेगा, हमारा कुल का दीपका कैसे जलेगा,
M:-देवी बोली ठहरो राजन करो ना प्राणाघात
छठी देवी है खड़ी सामने मानो मेरी बात
कोरस:- मानो मेरी बात
M:-मैं हूँ पुत्र दायिनी राजन करू पुत्र प्रदान
बच्चो की हूँ भाग्यविधाता करती हूँ कल्याण
कोरस:- करती हूँ कल्याण
M:-सच्चे भाव से जो भी मेरी पूजा करता है
पुत्र और धन धान्य से अपना आंगन भरता है
कोरस:- अपना आंगन भरता है
M:-सारे मनोरथ करती हूँ पुरे कर मेरा विश्वास
कर तू मेरी पूजा अर्चना होगा नहीं निराश
कोरस:- होगा नहीं निराश
M:-लाखो प्राणी छठ करते है अरघ चढ़ाते है मईया को अर्घ चढ़ाते है
हम सूर्य देव की बहन की पावन महिमा गाते है हम कथा सुनाते है
कोरस :- जय जय जय छठी मैया
वार्ता :- राजा प्रियव्रत इतना आहात होता है, की वो प्राण त्यागने की सोच लेता है, और पहाड़ पर जाकर ऊँचे सिखर से खुद के प्राण त्यागने वाला होता है, तभी वह पर एक सुन्दर सी देवी प्रकट जाती है, और राजा से कहती है
M:-यदि तुम मेरी पूजा करोगे करके मेरा ध्यान
पुत्र रत्न में तुमको राजन कर दूंगी प्रदान
कोरस:- तुमको कर दूंगी प्रदान
M:-देवी की बाते मान के राजा महल में आता है
छठ मईया का सुंदर सा मंदिर बनवाता है
कोरस:- सुंदर मंदिर बनवाता है
M:-राजा रानी मिलके दोनों पूजन करते है
प्रति दिन अर्घ चढ़ाते प्रतिदिन वंदन करते है
कोरस:- प्रतिदिन वंदन करते है
M:-कार्तिक मास के महाव्रत का पालन करते है
रखते है उपवास और अनुपालन करते है
कोरस:- और अनुपालन करते है
M:-महापर्व के उत्सव में वो कीर्तन गाते है मिलकर कीर्तन गाते है
हम सूर्य देव की बहन की पावन गाथा गाते है हम कथा सुनाते है
कोरस :- जय जय जय छठी मैया
वार्ता :- देवी बोली, राजन प्राण घात मत करो, मैं पुत्रदायनी कहलाती हूँ, मैं बच्चों के भाग्यविधाता के नाम से जानी जाती हूँ, हे राजन में तुमसे जो भी कह रही हूँ, तुम वैसा ही करो, फिर तुमको पुत्र धन की प्राप्ति अवश्य होगी,
M:-कृपा हो गयी छठी मईया की हुआ राज्य खुशहाल
किलकारी गुंजी आंगन में बिता नहीं था साल
कोरस:- बिता नहीं था साल
M:-पुत्र रत्न की हुई प्राप्ति मिल गया राजकुमार
राज महल में लग गया जैसे खुशियों का अम्बार
कोरस:- जैसे खुशियों का अम्बार
M:-छठ मईया है बड़ी दयालु दया लुटाती है
अपने भक्तो के मन की हर बाधा मिटाती है
कोरस:- मन की बाधा मिटाती है
M:-सच्चे मन से छठ मईया का करते जो भी ध्यान
मईया अपने उन भक्तो का करती है कल्याण
कोरस:- उनका करती है कल्याण
M:-कथा लिखी सुखदेव ने देवेश कुंदन गाते है, कैलाश संगीत बनाते है
हम सूर्य देव की बहन की पावन गाथा गाते है हम कथा सुनाते है
M:- राजा रानी दोनों मिलकर छठ माई का मंदिर बनवाते है, पूजा करते है, और जब छठ माई का महापर्व आता है, तो राजा रानी दोनों छठी मैया को अरघ चढ़ाते है, और सूर्य देव का ध्यान लगते है, प्रेम से बोलिये छठी मईया की जय
कोरस :- जय जय जय छठी मैया
लेखक :- सुखदेव निशाद
Lyrics copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Brijwasi
0:00 0:03:40