Close Menu
Subscribe :

Devotional Album

Devotional Hindi 0:02:48 2+ Views

Shri Hanuman Amritwani

Super Hit Devotional track Shri Hanuman Amritwani sung by Keshawa Dubey (Sunny Dubey).

Share this track

Song Lyrics / बोल

Official lyrics for Shri Hanuman Amritwani sung by Sunny Dubey

M:-रामायण की भव्य जो माला
हनुमत उसका रत्न निराला
निश्चय पूर्वक अलख जगाओ
कोरस:- जय जय जय बजरंग ध्याओ
M:-अंतर्यामी है हनुमंता
लीला अनहद अमर अनंता
राम की निष्ठा नस नस अंदर
कोरस:- रोम रोम रघुनाथ का मंदिर
M:-सिद्धि महात्मा ये सुख धाम
इसको कोटि कोटि प्रमाण
तुलसीदास के भाग्य जगाये
कोरस:- साक्षात के दर्श दिखाए
M:-सूझ बूझ धैर्य का है स्वामी
इसके भय खाते खलकामी
निर्भिमान चरित्र है इसका
कोरस:- हर एक खेल विचित्र है इसका
M:-सुंदरकांड है महिमा इसकी
ऐसी शोभा और है किसकी
जिसपे मारुती की हो छाया
कोरस:- माया जाल ना उसपर आया
M:-मंगलमूर्ति महासुखदायक
लाचारों के सदा सहायक
कपिराज ये सेवा परायण
कोरस:- इससे मांगो राम रसायन
M:-जिसको दे भक्ति की युक्ति
जन्म मरण से मिलती मुक्ति
स्वार्थ रहित हर काज है इसका
कोरस:- राम के मन पे राज है इसका
M:-वाल्मीकि ने लिखी है महिमा
हनुमान के गुणों की गरिमा
ये ऐसी अनमोल कस्तूरी
कोरस:- जिसके बिना रामायण अधूरी
M:-कैसा मधुर स्वाभाव है इसका
जन जन पर प्रभाव है इसका
धर्म अनुकूल नीति इसकी
कोरस:- राम चरण से प्रीती इसकी
M:-दुर्गम काज सुगम ये करता
जन मानस की विपदा हरता
युगो में जैसे सतयुग प्यारा
कोरस:- सेवको में हनुमान निरारा
लेखक :- Traditional
Lyrics copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Brijwasi
0:00 0:03:40