F:- वार्ता: -जय बंधुओ आज में आपको पांचवे तीर्थंकर सुमितनाथ भगवान की जीवनगाथा सुनाने जा
रही हु तो आइये ध्यान लगाके सुने -
M: -हम जिनवाणी के महासागर से मोती लाते है चुन चुन मोती लाते है
हम पांचवे तीर्थंकर की पावन कथा सुनाते है हम कथा सुनाते है
F:- सुमितनाथ भगवान के हम दर्शन करवाते है हम दर्शन करवाते है
हम पांचवे तीर्थंकर की पावन कथा सुनाते है हम कथा सुनाते है
कोरस: -जहाँ सुमितनाथ भगवान वहां बरसे केवल ज्ञान
वहां बरसे केवल ज्ञान जहाँ सुमित नाथ भगवान
F:- वार्ता: -जय धर्मवलम्बियों ये कथा जैन धर्म के पांचवे तीर्थंकर सुमितनाथ भगवान की है
सुमितनाथ जी का जन्म अयोध्या में इक्ष्वाकुवंशीय राज्य में हुआ था -
M: -पांचवे तीर्थंकर कहलाये सुमितनाथ भगवान
सुमितनाथ भगवान ने जग में किया है जग कल्याण
कोरस: -किया है जग कल्याण
F: -जैन धर्म की शीतल सरिता जग में लहराई
सत्य अहिंसा और धर्म की राह हे दिखलाई
कोरस: -राह हे दिखलाई
M: -धर्म ज्ञान के दिव्य सरोवर खिले दया के फूल
सर्दी गर्मी या हो वर्षा सब सबके अनुकूल
कोरस: -सब सबके अनुकूल
F: -बाज और बुलबुल एक डाल पर गाये मंगल गीत
बाघ और बकरी रहे साथ में ऐसी प्रीत की रीत
कोरस: -ऐसी प्रीत की रीत
M: -खेत और खलिहान जहाँ वरदान लुटाते है वरदान लुटाते है
F:- हम पांचवे तीर्थंकर की पावन कथा सुनाते है हम महिमा गाते है
कोरस: -जहाँ सुमितनाथ भगवान वहां बरसे केवल ज्ञान
वहां बरसे केवल ज्ञान जहाँ सुमित नाथ भगवान
F:- वार्ता: - बंधुओ सुमितनाथ भगवान के पिता का नाम मेघ प्रय और माता का नाम रानी सुमंगला
था सुमितनाथ जी के शरीर एक वर्ण सुनहरा था और इनका चिन्ह चकवा था प्रभु
सुमितनाथ जी के यक्ष यक्षिणी का नाम तुंबरू और महाकाली था -
M: -वैशाख शुक्ल और महा नक्षत्र दिन अष्टमी का पावन
जागे भाग्य अयोध्या के दिन भाग थे मन भावन
कोरस: -दिन भाग थे मन भावन
F: -रानी सुमंगला जी के उदर से उदय हुआ एक फूल
हुआ अवध में उसी रोज से हर मौसम अनुकूल
कोरस: -हर मौसम अनुकूल
M: -महाराजा श्री मेघ प्रे जी हुए बड़े खुशहाल
खोल दिए भंडार कोष के ह्रदय बड़ा विशाल
कोरस: -ह्रदय बड़ा विशाल
F: -दोनों हाथो से महाराजा करे द्रव्य का दान
अवधपुरी में जनम लिए है सुमितनाथ भगवान
कोरस: -सुमितनाथ भगवान
M: -नगर निवासी घर घर वंदन वार सजाते है वंदन वार सजाते है
F: -हम सुमितनाथ भगवान की पावन कथा सुनाते है हम गाथा गाते है
कोरस: -जहाँ सुमितनाथ भगवान वहां बरसे केवल ज्ञान
वहां बरसे केवल ज्ञान जहाँ सुमित नाथ भगवान
F:- वार्ता: -स्वर्ण शरीर लिए भगवान सुमितनाथ जी अयोध्या के राज घराने में जन्म लेते है माता
सुमंगला की ख़ुशी का ठिकाना नहीं रहा महाराज मेघप्रय दोनों हाथो से द्रव्य लुटा रहे है
अन्न दान वस्त्र दान लेने वालो की भीड़ लगी है जगह जगह भण्डारे हो रहे है घर घर
वंदनवार सजाये जा रहे है सारी अयोध्या में दीपोत्सव मनाया जा रहा है महिलाये मंगल
गीत गा रही है वेद शास्त्र ज्ञानी लोग मंत्र पाठ कर रहे है सारी अयोध्या में प्रसन्नता की
लहर दौड़ रही है चारो तरफ हर्षोल्लास का माहौल है नन्हे से सुमितनाथ जी पालने में
झूल रहे है -
M: -स्वर्ण पालना झूल रहे है सुमितनाथ भगवान
बैठ अंगना नार नारियां गा रही मंगल गान
कोरस: -गा रही मंगल गान
F: -देख के अपनी माँ का मुखड़ा लाल रहा मुस्काय
महारानी माँ देख लाल को मन में रही हर्षाये
कोरस: -मन में रही हर्षाये
M: -दिव्य देवता स्वर्ग लोक से पुष्प रहे बरसाए
मेघप्रभ के राज महल की शोभा कही ना जाये
कोरस: -शोभा कही ना जाये
F: -हुए अवतरित अवध पूरी में पांचवे तीर्थंकर
सुमितनाथ भगवान कहाये पांचवे तीर्थंकर
कोरस: -पांचवे तीर्थंकर
M: -द्विय देवता अवध में जिन दर्शन को आते है जिन दर्शन को आते है
F:- हम सुमितनाथ भगवान की पावन कथा सुनाते है हम महिमा गाते है
कोरस: -जहाँ सुमितनाथ भगवान वहां बरसे केवल ज्ञान
वहां बरसे केवल ज्ञान जहाँ सुमित नाथ भगवान
F:- वार्ता: -सुमितनाथ जी राजमहल में राज वैभव के साथ धीरे धीरे बड़े हो जाते है पिता मेघप्रभ
द्वारा राज निति कूटनीति का ज्ञान अर्जित करते है विद्वानों से ज्ञान सीखते है और फिर
उनका विवाह बड़े ही धूम धाम से होता है उनके विवाह में असंख्य देवी देवता नर नारी
सम्मिलित होते है सारी अयोध्या को दुल्हन की तरह सजाया जाता है विवाह के पश्चात
महाराजा मेघप्रय ने राज्य का भार पुत्र सुमितनाथ को सौंप देते है और स्वयं महारानी
सुमंगला के साथ विश्राम करने लगते है -
M: -सुमितनाथ जी करने लगे फिर राज्य का संचालन
साफ़ न्याय में सर्वोत्तम था उनका अनुशासन
कोरस: -उनका अनुशासन
F: -राजा प्रजा सभी सुखी थे करे न कष्ट क्लेश
सुमितनाथ जी ने फैलाया शांति का संदेश
कोरस: -शांति का संदेश
M: -क्षमाशील वो बचपन से थे देते क्षमा का दान
छोटे बड़े हर ज्ञानी जनो का करते थे सम्मान
कोरस: -करते थे सम्मान
F: -कड़ा दण्ड ना देते किसी को सुमितनाथ भगवान
बड़े दयालु राजाओ में थी उनकी पहचान
कोरस: -थी उनकी पहचान
M: -सुमितनाथ भगवान की सब जयकार लगाते है जयकार लगाते है
F:- हम सुमित नाथ भगवान की पावन कथा सुनाते है हम गाथा गाते है
कोरस: -जहाँ सुमितनाथ भगवान वहां बरसे केवल ज्ञान
वहां बरसे केवल ज्ञान जहाँ सुमित नाथ भगवान
F:- वार्ता: -युवावस्था में भगवान सुमितनाथ ने वैवाहिक जीवन के साथ साथ राज्य का भी संचालन
किया उनके राज्य काल में कही कोई संकट कही कोई दोष नहीं था समस्त साम्राज्य
आनंद मंगल के साथ जीवन यापन कर रहा था राजा का प्रजा के ऊपर बड़ा स्नेह था
सुमितनाथ बड़े ही दयालु प्रवति के राजा थे उनकी दयालुता के चर्चे पुरे राज्य में फैले थे
किसी को भी दण्ड नहीं देते थे सबको क्षमा कर देते थे धन धान्य की कोई कमी नहीं थी
मेघराज इंद्र की पूरी कृपा दृष्टि थी उनके राज्य में भरपूर वर्षा होती थी नदी तालाब
सरोवर हमेशा भरे रहते थे -
M: -राजकाज से ऊब गए थे मन में जगा वैराग
राज महल के सुख वैभव एक छूट रहा अनुराग
कोरस: -छूट रहा अनुराग
F: -लगने लगा था सेनाथ को नश्वर है संसार
दुनिया की हर शै पर है बस मृत्यु का अधिकार
कोरस: -मृत्यु का अधिकार
M: -कोई नहीं है मगर यहाँ पर सभी को जाना है
मृत्यु माता का आंगन ही सबका ठिकाना है
कोरस: -सबका ठिकाना है
F: -जो है यहाँ का यही रहेगा साथ ना कुछ भी जाय
फिर किस कारण से मानव तन यहाँ रहा ललचाय
कोरस: -यहाँ रहा ललचाय
M: -पुत्र को अपने सुमितनाथ जी पास बुलाते है अपने पास बुलाते है
F:- हम सुमितनाथ भगवान की पावन कथा सुनाते है हम महिमा गाते है
कोरस: -जहाँ सुमितनाथ भगवान वहां बरसे केवल ज्ञान
वहां बरसे केवल ज्ञान जहाँ सुमित नाथ भगवान
F:- वार्ता: -सुमितनाथ जी के मन में वैराग जाग जाता है एक दिन वो अपने पुत्र को बुलाके राजनीती
कूटनीति का ज्ञान देकर सारा राज्य पुत्र को सौंप कर भगवान सुमितनाथ जी ने वैशाख
शुक्ल नवमी को एक हजार राजाओ के साथ दीक्षा ग्रहण कर लेते है और बिस वर्षो की
कठिन साधना के उपरांत भगवान सुमितनाथ जी ने केवल ज्ञान प्राप्त कर चतुर्विध तीर्थ
की स्थापना की और तीर्थंकर के पद पर आरूढ़ हुए असंख्य पशुओ के लिए कल्याण
का मार्ग प्रशस्त करके चैत्र शुक्ल एकादशी को सम्मेद शिखर से निर्वाण को प्राप्त कर
लेते है -
M: -वैशाख शुक्ल नवमी की लेकर राजा एक हजार
सुमितनाथ ने सबके संग में दीक्षा ली थी धार
कोरस: -दीक्षा ली थी धार
F: -बिस वर्ष तक कठिन साधना करते रहे भगवान
सुमितनाथ भगवान ने पाया है तब केवल ज्ञान
कोरस: -है तब केवल ज्ञान
M: -पांचवे तीर्थंकर कहलाये सुमितनाथ भगवान
जाकरके सम्मेद शिखर से किया है निज निर्वाण
कोरस: -किया है निज निर्वाण
F: -सेनाथ सम्मेद शिखर से गए मोक्ष के धाम
कोटि कोटि है नमन चरण में कोटि कोटि प्रणाम
कोरस: -कोटि कोटि प्रणाम
M: -कथा लिखी सुखदेव ने देवेश कुंदन गाते, हम गाके सुनाते है
F:- हम जैन धर्म के सागर से मोती चुन लाते है हम मोती चुन लाते है
कोरस: -जहाँ सुमितनाथ भगवान वहां बरसे केवल ज्ञान
वहां बरसे केवल ज्ञान जहाँ सुमित नाथ भगवान
लेखक :- सुखदेव निषाद
F:- Varta: -Jai Bandhuo Aaj Mein Apako Panchave Tirthankar Sumitanath Bhagwan Ki
Jivanagatha Sunane Ja Rahi Hu To Aiye Dhyan Lagake Sune -
M: -Ham Jinavaṇi Ke Mahasagar Se Moti Late Hai Chun Chun Moti Late Hai
Ham Panchave Tirthankar Ki Pavan Katha Sunate Hai Ham Katha Sunate Hai
F:- Sumitanath Bhagwan Ke Ham Darshan Karavate Hai Ham Darshan Karavate Hai
Ham Panchave Tirthankar Ki Pavan Katha Sunate Hai Ham Katha Sunate Hai
Chorus: -Jahan Sumitanath Bhagwan Vahan Barase Keval Gyan
Vahan Barase Keval Gyan Jahan Sumit Nath Bhagwan
F:- Varta: -Jai Dharmavalambiyon Ye Katha Jain Dharm Ke Panchave Tirthankar Sumitanath
Bhagwan Ki Hai Sumitanath Ji Ka Janm Ayodhya Mein Ikshvakuvamshiy Raajy
Mein Hua Tha –
M: -Panchave Tirthankar Kahalaye Sumitanath Bhagwan
Sumitanath Bhagwan Ne Jag Mein Kiya Hai Jag Kalyaṇ
Chorus: -Kiya Hai Jag Kalyaṇ
F: -Jain Dharm Ki Shital Sarita Jag Mein Laharai
Saty Ahinsa Aur Dharm Ki Rah He Dikhalai
Chorus: -Rah He Dikhalai
M: -Dharm Gyan Ke Divy Sarovar Khile Daya Ke Phul
Sardi Garmi Ya Ho Varsha Sab Sabake Anukul
Chorus: -Sab Sabake Anukul
F: -Baaj Aur Bulabul Ek Dal Par Gaye Mangal Git
Bagh Aur Bakari Rahe Sath Mein Aisi Prit Ki Rit
Chorus: -Aisi Prit Ki Rit
M: -Khet Aur Khalihan Jahan Varadan Lutate Hai Varadan Lutate Hai
F:- Ham Panchave Tirthankar Ki Pavan Katha Sunate Hai Ham Mahima Gate Hai
Chorus: -Jahan Sumitanath Bhagwan Vahan Barase Keval Gyan
Vahan Barase Keval Gyan Jahan Sumit Nath Bhagwan
F:- Varta: - Bandhuo Sumitanath Bhagwan Ke Pita Ka Nam Megh Pray Aur Mata Ka Nam
Rani Sumangala Tha Sumitanath Ji Ke Sharir Ek Varṇ Sunahara Tha Aur Inaka
Chinh Chakava Tha Prabhu Sumitanath Ji Ke Yaksh Yakshiṇi Ka Nam Tunbaru Aur
Mahakali Tha -
M: -Vaishakh Shukl Aur Maha Nakshatr Din Ashtami Ka Pavan
Jage Bhagy Ayodhya Ke Din Bhag The Man Bhavan
Chorus: -Din Bhag The Man Bhavan
F: -Rani Sumangala Ji Ke Udar Se Uday Hua Ek Phul
Hua Avadh Mein Usi Roj Se Har Mausam Anukul
Chorus: -Har Mausam Anukul
M: -Maharaaja Shri Megh Pre Ji Hue Bade Khushahal
Khol Die Bhandar Kosh Ke Hraday Bada Vishal
Chorus: -Hraday Bada Vishal
F: -Donon Hatho Se Maharaaja Kare Dravy Ka Dan
Avadhapuri Mein Janam Lie Hai Sumitanath Bhagwan
Chorus: -Sumitanath Bhagwan
M: -Nagar Nivasi Ghar Ghar Vandan Var Saajate Hai Vandan Var Saajate Hai
F: -Ham Sumitanath Bhagwan Ki Pavan Katha Sunate Hai Ham Gatha Gate Hai
Chorus: -Jahan Sumitanath Bhagwan Vahan Barase Keval Gyan
Vahan Barase Keval Gyan Jahan Sumit Nath Bhagwan
F:- Varta: -Svarṇ Sharir Lie Bhagwan Sumitanath Ji Ayodhya Ke Raaj Gharane Mein Janm
Lete Hai Mata Sumangala Ki Khaushi Ka Thikana Nahin Raha Maharaaj
Meghapray Donon Hatho Se Dravy Luta Rahe Hai Ann Dan Vastr Dan Lene Valo
Ki Bhid Lagi Hai Jagah Jagah Bhaṇdare Ho Rahe Hai Ghar Ghar Vandanavar
Saajaie Ja Rahe Hai Sari Ayodhya Mein Dipotsav Manaya Ja Raha Hai Mahilaye
Mangal Git Ga Rahi Hai Ved Shastr Gyani Log Mantr Path Kar Rahe Hai Sari
Ayodhya Mein Prasannata Ki Lahar Daud Rahi Hai Charo Taraph Harshollas Ka
Mahaul Hai Nanhe Se Sumitanath Ji Palane Mein Jhul Rahe Hai -
M: -Svarṇ Palana Jhul Rahe Hai Sumitanath Bhagwan
Baith Amgana Nar Nariyan Ga Rahi Mangal Gan
Chorus: -Ga Rahi Mangal Gan
F: -Dekh Ke Apani Man Ka Mukhada Lal Raha Muskay
Maharani Man Dekh Lal Ko Man Mein Rahi Harshaye
Chorus: -Man Mein Rahi Harshaye
M: -Divy Devata Svarg Lok Se Pushp Rahe Barasae
Meghaprabh Ke Raaj Mahal Ki Shobha Kahi Na Jaie
Chorus: -Shobha Kahi Na Jaie
F: -Hue Avatarit Avadh Puri Mein Panchave Tirthankar
Sumitanath Bhagwan Kahaye Panchave Tirthankar
Chorus: -Panchave Tirthankar
M: -Dviy Devata Avadh Mein Jin Darshan Ko Ate Hai Jin Darshan Ko Ate Hai
F:- Ham Sumitanath Bhagwan Ki Pavan Katha Sunate Hai Ham Mahima Gate Hai
Chorus: -Jahan Sumitanath Bhagwan Vahan Barase Keval Gyan
Vahan Barase Keval Gyan Jahan Sumit Nath Bhagwan
F:- Varta: -Sumitanath Ji Raajamahal Mein Raaj Vaibhav Ke Sath Dhire Dhire Bade Ho Jate
Hai Pita Meghaprabh Dvara Raaj Niti Kutaniti Ka Gyan Arjit Karate Hai Vidvanon
Se Gyan Sikhate Hai Aur Phir Unaka Vivah Bade Hi Dhum Dham Se Hota Hai
Unake Vivah Mein Asankhy Devi Devata Nar Nari Sammilit Hote Hai Sari Ayodhya
Ko Dulhan Ki Tarah Saajaia Jata Hai Vivah Ke Pashchat Maharaaja Meghapray Ne
Raajy Ka Bhar Putr Sumitanath Ko Saunp Dete Hai Aur Svayam Maharani
Sumangala Ke Sath Vishram Karane Lagate Hai –
M: -Sumitanath Ji Karane Lage Phir Raajy Ka Sanchalan
Saf Nyay Mein Sarvottam Tha Unaka Anushasan
Chorus: -Unaka Anushasan
F: -Raaja Praaja Sabhi Sukhi The Kare N Kasht Klesh
Sumitanath Ji Ne Phailaya Shanti Ka Sandesh
Chorus: -Shanti Ka Sandesh
M: -Kshamashil Vo Bachapan Se The Dete Kshama Ka Dan
Chhote Bade Har Gyani Jano Ka Karate The Samman
Chorus: -Karate The Samman
F: -Kada Daṇd Na Dete Kisi Ko Sumitanath Bhagwan
Bade Dayalu Raajao Mein Thi Unaki Pahachan
Chorus: -Thi Unaki Pahachan
M: -Sumitanath Bhagwan Ki Sab Jaiakar Lagate Hai Jaiakar Lagate Hai
F:- Ham Sumit Nath Bhagwan Ki Pavan Katha Sunate Hai Ham Gatha Gate Hai
Chorus: -Jahan Sumitanath Bhagwan Vahan Barase Keval Gyan
Vahan Barase Keval Gyan Jahan Sumit Nath Bhagwan
F:- Varta: -Yuvavastha Mein Bhagwan Sumitanath Ne Vaivahik Jivan Ke Sath Sath Raajy Ka
Bhi Sanchalan Kiya Unake Raajy Kal Mein Kahi Koi Sankat Kahi Koi Dosh Nahin
Tha Samast Samraajy Anand Mangal Ke Sath Jivan Yapan Kar Raha Tha Raaja Ka
Praaja Ke Upar Bada Sneh Tha Sumitanath Bade Hi Dayalu Pravati Ke Raaja The
Unaki Dayaluta Ke Charche Pure Raajy Mein Phaile The Kisi Ko Bhi Daṇd Nahin
Dete The Sabako Kshama Kar Dete The Dhan Dhany Ki Koi Kami Nahin Thi
Megharaaj Indr Ki Puri Kṛpa Dṛshti Thi Unake Raajy Mein Bharapur Varsha Hoti
Thi Nadi Talab Sarovar Hamesha Bhare Rahate The –
M: -Raajakaaj Se Ub Gae The Man Mein Jaga Vairag
Raaj Mahal Ke Sukh Vaibhav Ek Chhut Raha Anurag
Chorus: -Chhut Raha Anurag
F: -Lagane Laga Tha Senath Ko Nashvar Hai Samsar
Duniya Ki Har Shai Par Hai Bas Mṛtyu Ka Adhikar
Chorus: -Mṛtyu Ka Adhikar
M: -Koi Nahin Hai Magar Yahan Par Sabhi Ko Jana Hai
Mṛtyu Mata Ka Angan Hi Sabaka Thikana Hai
Chorus: -Sabaka Thikana Hai
F: -Jo Hai Yahan Ka Yahi Rahega Sath Na Kuchh Bhi Jai
Phir Kis Karaṇ Se Manav Tan Yahan Raha Lalachay
Chorus: -Yahan Raha Lalachay
M: -Putr Ko Apane Sumitanath Ji Pas Bulate Hai Apane Pas Bulate Hai
F:- Ham Sumitanath Bhagwan Ki Pavan Katha Sunate Hai Ham Mahima Gate Hai
Chorus: -Jahan Sumitanath Bhagwan Vahan Barase Keval Gyan
Vahan Barase Keval Gyan Jahan Sumit Nath Bhagwan
F:- Varta: -Sumitanath Ji Ke Man Mein Vairag Jag Jata Hai Ek Din Vo Apane Putr Ko Bulake
Raajaniti Kutaniti Ka Gyan Dekar Sara Raajy Putr Ko Saunp Kar Bhagwan
Sumitanath Ji Ne Vaishakh Shukl Navami Ko Ek Haajar Raajao Ke Sath Diksha
Grahaṇ Kar Lete Hai Aur Bis Varsho Ki Kathin Sadhana Ke Uparant Bhagwan
Sumitanath Ji Ne Keval Gyan Prapt Kar Chaturvidh Tirth Ki Sthapana Ki Aur
Tirthankar Ke Pad Par Arudh Hue Asankhy Pashuo Ke Lie Kalyaṇ Ka Marg Prashast
Karake Chaitr Shukl Ekadashi Ko Sammed Shikhar Se Nirvaṇ Ko Prapt Kar Lete Hai
M: -Vaishakh Shukl Navami Ki Lekar Raaja Ek Haajar
Sumitanath Ne Sabake Sang Mein Diksha Li Thi Dhar
Chorus: -Diksha Li Thi Dhar
F: -Bis Varsh Tak Kathin Sadhana Karate Rahe Bhagwan
Sumitanath Bhagwan Ne Paya Hai Tab Keval Gyan
Chorus: -Hai Tab Keval Gyan
M: -Panchave Tirthankar Kahalaye Sumitanath Bhagwan
Jakarake Sammed Shikhar Se Kiya Hai Nij Nirvaṇ
Chorus: -Kiya Hai Nij Nirvaṇ
F: -Senath Sammed Shikhar Se Gae Moksh Ke Dham
Koti Koti Hai Naman Charaṇ Mein Koti Koti Praṇam
Chorus: -Koti Koti Praṇam
M: -Katha Likhi Sukhadev Ne Rinki Gake Sunate Hai Kailash Sangit Banate Hai
F:- Ham Jain Dharm Ke Sagar Se Moti Chun Late Hai Ham Moti Chun Late Hai
Chorus: -Jahan Sumitanath Bhagwan Vahan Barase Keval Gyan
Vahan Barase Keval Gyan Jahan Sumit Nath Bhagwan
Writer :- Sukhdev Nishad