Close Menu
Subscribe :

Devotional Album

Devotional Hindi 0:03:35 1+ Views

Jai Jai Ho Hey Panchmukhi

Super Hit Devotional track Jai Jai Ho Hey Panchmukhi sung by Sanjay Pareek.

Share this track

Song Lyrics / बोल

Official lyrics for Jai Jai Ho Hey Panchmukhi sung by Sanjay Pareek

कोरस - जय जय दयानिधान जय पंचमुखी हनुमान - २
M- जय जय हो हे पंचमुख रामदूत हनुमान
आये शरण तुम्हारी अब कपिवर रखना ध्यान
दक्षिण ईश्वर पंचमुख हे कालो के काल
संकट विपदा से रक्षा करो प्रभु तत्काल
कोरस -जय जय दयानिधान जय पंचमुखी हनुमान - २
M- झुंझुनू जिले में आपका दिव्य पचेरी धाम
दुःख के मारो को मिले जहा तुरंत आराम
चैत्र सुधि की पूर्णिमा उत्सव सभी मनाये
जन्मदिवस पर बाला के झूमे नाचे गाये
कोरस - जय जय दयानिधान जय पंचमुखी हनुमान - २
M- मंगल और शनिवार को जो भी दर्शन पाय
भूले से उसको कोई चिंता नहीं सताय
सुनते सबकी पीर को सदा मेरे महावीर
पंचमुखी बजरंग के भगत ना होये अधीन
कोरस - जय जय दयानिधान जय पंचमुखी हनुमान - २
M- पूरब मुख हनुमान का दे साहस का दान
पश्चिम गरुण के रूप में संकट करे निधान
उत्तर मुख है वरह का देता यश और नाम
दक्षिण नरसिंह डर हरे हयग्रीव है पूरन काम
कोरस - जय जय दयानिधान जय पंचमुखी हनुमान - २
M- यह स्तुति जो भी समझे करे ह्रदय से गान
उसकी कामना पूरण सब करे सदा हनुमान
जीवन का गुलशन सदा महके आठो याम
जो पंचमुख बजरंग का करे सदा गुणगान
कोरस - जय जय दयानिधान जय पंचमुखी हनुमान – २
लेखक :- रवि प्रताप पाठक
Lyrics copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Brijwasi
0:00 0:03:40