हाथ जोड़ वचन करूँ धरूँ गुरुदेव का ध्यान
मात सरस्वती ज्ञान का दो मुझको वरदान
कुल देवी कुल देवता रखना हमारी लाज
विंध्यवासिनी कथा लिखने चला मैं आज
मन क्रम वचन से आज मैं चरण चढ़ाऊँ फूल
सारी दिशाए ज्ञान की कर देना अनुकूल
सरस्वती माँ सुखदेव का सदा निभाना साथ
मेरे सर पर हर पहर रहे तुम्हारा हाथ
ज्ञान सरोवर से मुझे देदो ज्ञान का नीर
हाथ पसारे है खड़ा देवी एक फकीर
विंध्यवासिनी की लिखूं मैं अमृतवाणी
करो मेरा कल्याण माँ शारदा कल्याणी
कंश राज की जेल से कथा करे प्रारम्भ
कंश राज की मौत का हुआ जहां आरम्भ
कन्या पकड़ के हाथ में खींची जब तलवार
उड़ गयी कन्या स्वर्ग में तोड़ जेल दीवार
अद्धभुत घटना देख के कंश हुआ हैरान
अभिमानी जल्लाद के कंठ में आ गए प्राण
कन्या उड़ आकाश में मार रही हुंकार
कंश राज के हाथ से छूट गयी तलवार
सुन ओ पापी कंश मेरा योग माया है नाम
होने वाला है तेरा शीघ्र ही काम तमाम
तू क्या मुझको मारेगा सुन पापी ओ नीच
तेरी मृत्यु पल रही है गोकुल के बीच
सुन दुर्राचारी कंश तेरा आ गया है अब काल
आ गया तेरा काल बन गोकुल में गोपाल
तूने अपने राज्य में पाप किये अत्यंत
होने वाला है तेरे हर पापो का अंत
इतना बोल के उड़ चली विंध्याचल की ओर
कंश के मन में मच गया मौत के भय का शोर
छूट के कंश के हाथ से गिर गयी तलवार
वापस महल में भाग गया कंश मान के हार
दोहा - विंध्यवासिनी पड़ गया योग माया का नाम
विंध्यवासिनी का बना विंध्याचल में धाम
योग माया से बोले देवता
हे महा माया संकट हर्ता
कार्य पूर्ण हो गया तुम्हारा
स्वर्ग लोक में जाओ दोबारा
देवो से बोली हे महा माया
विंध्याचल मेरे मन भाया
यहीं पे मैं विश्राम करुँगी
जगत का मैं कल्याण करुँगी
अब मैं रहूंगी विंध्याचल में
बाहूँगी गंगा की कल कल में
विंध्यवासिनी कहलाउंगी
विंध्या छोड़ मैं ना जाउंगी
अंत काल तक यहीं विराजू
विंध्या गिरी के ऊपर सांजू
धाम बनेगा यहीं हमारा
अति सुन्दर मन भावन प्यारा
महा माया जो बैठी जहाँ पर
शक्ति पीठ बन गयी वहां पर
वेद पुराणों में वर्णित है ये
स्वर्ण वर्णो में स्वर्णित है ये
ऊँचे पर्वत माँ का द्वारा
नीचे बहती गंगा धारा
दृश्य बड़ा पावन मन भावन
विंध्यवासिनी लगे सुहावन
महिषासुर का वध करके माँ
आई यहाँ पे उड़ करके माँ
धाम बनाया विंध्याचल में
गंगा मैया की कल कल में
विंध्य भवानी माँ कल्याणी
दयावान माँ है वरदानी
विंध्यवासिनी दया का सागर
रखती है सबको गले लगाकर
माँ जगदम्बा दिव्या स्वरूपा
कमल पुष्प की लगे अनूपा
रौद्र रूप में है महाकाली
पल में प्रलय मचाने वाली
बहन कृष्ण की कहलाती है
कलियों सी माँ मुस्काती है
गोकुल से मथुरा में आई
मथुरा से विंध्याचल आई
दोहा - योग माया का है पड़ा विंध्यवासिनी नाम
सदियों से माता यहीं बैठ करे विश्राम
शिव पुराण में लिखा गया है
वन दुर्गा भी कहा गया है
पूर्णा रूप में यहीं विराजे
यहाँ पे माँ सम्पूर्णा साजें
शक्ति पीठ है जहाँ भी माँ की
सती के अंगो की है झाँकी
विंध्याचल में पूर्णा रूप है
शक्ति पीठ सम्पूर्णा रूप है
दुनिया में विख्यात यहीं है
देवी माँ साक्षात् यहीं है
पूर्णा रूप दर्शन मिलता है
दर्शन से जीवन खिलता है
खुले केश नैन अति प्यारे
बैठी भवानी खोल भंडारे
असुरो के ऊपर नज़र है माँ की
निगरानी करती यहाँ की
वेदो में ये लिखा हुआ है
ज्ञानी जनो ने पढ़ा हुआ है
प्रलय से पहले प्रलय के बाद
रहेगा विन्ध्याचल आबाद
होती है यहाँ सिद्धि साधना
पूरी होती सबकी प्रार्थना
साधक यहाँ साधना करते
विनती ओर याचना करते
दुर्गा शप्त सती ये बोले
ब्रह्मा विष्णु शंकर भोले
भगवती माँ की करे साधना
करते है त्रिदेव उपासना
भगवत गीता में ये लिखा है
माँ का नाम नंदजा भी है
कृष्णा नुजा भी कहलाती
पल पल करुणा बरसाती
असुरो की संहारक है माँ
और रोतो की पालक है माँ
असुर घातिनी मात भवानी
विंध्यवासिनी माँ कल्याणी
चौसठ योगिनी मंगल गाती
मैया का श्रृंगार कराती
विंध्यवासिनी दुल्हन लगती
फूलो सी माँ उपवन लगती
दोहा - विंध्यागिरी पर है लगा माता का दरबार
दर्शन का धन पा रहा ये सारा संसार
मिर्जा पुर के जिले के अंदर
बना है माँ का सुन्दर मंदिर
चुपी प्रांत में ये आता है
सारे विश्व में विख्यात है
सिंह वाहिनी विंध्यवासिनी
मोक्ष दायिनी पाप नाशिनी
विंध्या गिरी पर बैठी मैया
चला रही है जगत की नैया
आते यहाँ साधु सन्यासी
माँ दर्शन के है अभिलाशी
बैठ यहाँ सब करे वंदना
हाथ जोड़ सब करे प्रार्थना
प्रयाय राज में होता संगम
काशी में शिवजी का उधगम
विंध्या चल पे विंध्यवासिनी
भाव सागर की तरण तारणी
एक तरफ बैठी महारानी
एक तरफ गंगा कल्याणी
दोनों की दोनों सुख दाता
है दोनों ही भाग्य विधाता
एक बार जो दर्शन कर ले
हाथ जोड़ अभिनन्दन कर ले
पापो से मुक्ति मिल जाए
निर्बल को शक्ति मिल जाए
फिर से असुर बढ़ रहे जग में
काम अशुभ सब कर रहे जग मे
विघ्न डाल रहे विघटन कारो
पापा बढ़ रहा जग में मारो
हाथ में माँ हथियार उठालो
इन असुरो को मार भगाओ
बढ़ते जा रहे फिर से धरा पर
रहने ना दो वसुंधरा पर
रक्त बीज से नहीं है कम ये
होने वाले नहीं खतम ये
बनके रण चंडी महारानी
करदो इनकी ख़तम कहानी
जब जब संकट धरा पे आया
माँ तुमने ही साथ निभाया
माँ फिर शस्त्र उठाना होगा
हिन्दू धर्म बचाना होगा
दोहा - देख रही हो तुम स्वयं सब कुछ रही हो जान
शरण पड़ा सुखदेव है करदो माँ कल्याण
लेखक :- सुखदेव निशाद
Writer :- Sukhdev Nishad