Close Menu
Subscribe :

Rhymes Album

Rhymes Hindi 0:02:28 4+ Views

Hath Kar Baitha Chand

Super Hit Rhymes track Hath Kar Baitha Chand sung by Zain Ali (MaMa Monkey).

Share this track

Song Lyrics / बोल

Official lyrics for Hath Kar Baitha Chand sung by MaMa Monkey

हठ कर बैठा चाँद एक दिन, माता से यह बोला
सिलवा दो माँ मुझे ऊन का मोटा एक झिंगोला
सन सन चलती हवा रात भर, जाड़े में मरता हूँ
ठिठुर ठिठुर कर किसी तरह, यात्रा पूरी करता हूँ
आसमान का सफर और मौसम है ये जाड़े का
ना हो अगर तो ला दो मुझको कुरता ही भाड़े का
बच्चे की सुन बात कहा माता ने अरे सलोने
कुशल करे भगवान लगे मत तुझको जादू टोने
जाड़े की तो बात ठीक है, पर मैं तो डरती हूँ
एक नाप में कभी नहीं तुझको देखा करती हूँ
कभी एक अंगुल भर चौड़ा, कभी एक फुट मोटा
बड़ा किसी दिन हो जाता है, और किसी दिन छोटा
घटता-बढ़ता रोज किसी दिन ऐसा भी करता है
नहीं किसी की भी आँखों को दिखलाई पड़ता है,
अब तू ही यह बता, नाप तेरा किसी रोज लिवाएँ
सी दे एक झिंगोला जो, हर रोज बदन में आये
लेखक :- Traditional
Lyrics copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Brijwasi
0:00 0:03:40