Close Menu
Subscribe :

Devotional Album

Devotional Hindi 0:08:51 6+ Views

Laddu Gopal Chalisa

Super Hit Devotional track Laddu Gopal Chalisa sung by Rinky Vishwakarma.

Share this track

Song Lyrics / बोल

Official lyrics for Laddu Gopal Chalisa sung by Rinky Vishwakarma

कमल नयन पंकज शुवन
कहलाये नन्द लाल
माँ यशोदा के प्राण हो
तुम लड्डू गोपाल
जन्मे हो तुम जेल में
खूब रचाया खेल
तुमने कालिया नाग की
नाक में नथी नकेल
हे नन्द लाल शकल गुण राशि
बाल गोपाल हो घट घट वाशी
कृष्ण कन्हैया हो मन मोहन
दर्शन करत धन्य हो जीवन
दिव्य छवि अति सुन्दर न्यारी
चंचल चितवन हे मनहारी
देवकी नंदन कृष्ण कहाये
नन्द बाबा ने गोद खिलाये
यशोदा के प्यारे राज दुलारे
यदुवंशी के कुल उजियारे
भादो माह की तिथि अष्टमी
प्रकट भये तुम जेल की धरनी
जेल से तुम जब गोकुल आये
माँ यशोदा के लाल कहाये
दिन आया जब नाम करण का
मिला नाम तुम्हे श्री कृष्ण का
तुम हो कन्हैया अन्तर्यामी
सारे जगत के तुम हो स्वामी
छूके तुम्हारे पांव कन्हैया
धन्य हो गयी यमुना मैया
काले केश नैना कजरारे
सिर पर मोर मुकुट तुम धारे
पीत बसन तन हाथ मुरलिया
छम छम बाजे पांव पायलिया
कमर कौंधनी नूपुर पांव में
मुरली बजाये कदम छाँव में
मोहनी सूरत मधुर हे वाणी
देखत निरखत थकत न प्राणी
गोल कपोल हे कोमल कोमल
और लगे तन श्यामल श्यामल
माखन मिश्री अति मन भावे
मोहन माखन चुरा के खावे
छप्पन भोग पे तुम न मरते
दही माखन का भोजन करते
दही माखन जब मोहन खावे
मात यशोदा बलि बलि जावे
लौरी गाके सुलावे मैया
मीठी नींद में सोये कन्हैया
कृष्ण कन्हैया पलना झूले
माँ यशोदा के अंगना झूले
बाल गोपाल हो तुम गोपाला
लड्डू गोपाला हो नन्द लाला
यमुना के तट खेलन जावै
बृज के निवासी दर्शन पावै
माखन की चोरी करते हो
सब गोपियन के मन हरते हो
मनमोहक लीला करते हो
पुष्प झरे जब तुम हँसते हो
बांधे गए जब तुम ओखल से
तोड़े बंधन तुमने बलसे
तन ऊपर रज को लगाये
कृष्ण कन्हैया माटी खाये
तुम ब्रज के ठाकुर कहलाये
कृपा तुम्हारी सेवक पाये
लड्डू गोपाला तुम्हे जो ध्याये
चरण शरण वो आपकी पाये
तुम कहलाये कृष्ण कन्हैया
नाम पड़ा है धेनु चरइया
तुमको जिस मन से जो ध्याये
उसी रूप में तुमको पाये
सुन्दर सुन्दर श्याम सलोना
दूर ना मेरे मन से होना
हृदय बसाऊ रूप तुम्हारा
सुन्दर रूप अनूप तुम्हारा
हे नन्द लाला दया करो तुम
दास पे आपने कृपा करो तुम
जिस घर में है लड्डू गोपाला
वो घर है अति किस्मत वाला
लड्डू गोपाल को जो घर लाये
सुख वैभव उस घर घर जाये
उसकी बिगड़ी आप सवारो
उस घर के हर संकट टारो
राधा के संग हृदय विराजो
मेरे मन मंदिर में साजो
दास बनाकर रखो चरण में
जीवन बीते चरण शरण में
दो सुखदेव को सेवा दारी
निशदिन सेवा करुँ तुम्हारी
तुम जगदीश हो अन्तर्यामी
मन में बसों निरन्तर स्वामी
गोविन्द माधव कृष्ण हरी
श्री कृष्णा नन्द लाल
करहु कृपा रिंकी पर
हे लड्डू गोपाल
लेखक :- सुखदेव निशाद
Lyrics copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Brijwasi
0:00 0:03:40