Close Menu
Subscribe :

Devotional Album

Devotional Hindi 0:04:06 9+ Views

Aarti Shri Naagraj Ki

Super Hit Devotional track Aarti Shri Naagraj Ki sung by Angel.

Share this track

Song Lyrics / बोल

Official lyrics for Aarti Shri Naagraj Ki sung by Angel

F:-आरती कीजे श्री नाग राज की, मणि सुशोभित मणिराज की
कोरस:- आरती कीजे श्री नाग राज की, मणि सुशोभित मणिराज की
आरती कीजे श्री नाग राज की,
F:-शिव के गले की माला बनकर, रखवाली करे सबकी विषधर
कोरस:- शिव के गले की माला बनकर, रखवाली करे सबकी विषधर
F:-सबके पूरण करते काज जी, आरती कीजे श्री नागराज की ...
कोरस:- मणि सुशोभित मणिराज की
F:-सहस्र फनधारी की भक्ति, देती मन को असीमित शक्ति
कोरस:- सहस्र फनधारी की भक्ति, देती मन को असीमित शक्ति
F:-रक्षक सब भक्तों के लाज की, आरती कीजे श्री नाग राज की
कोरस:- मणि सुशोभित मणिराज की
F:-मंदराचल की तुम रस्सी बन,कर दिया सम्भव सागर मंथन
कोरस:- मंदराचल की तुम रस्सी बन,कर दिया सम्भव सागर मंथन
F:-जय जय कार श्री सर्पराज की , आरती कीजे श्री नाग राज की
कोरस:- मणि सुशोभित मणिराज की
F:-यमुना में वसुदेव जो आये, बनकर छत्र कृष्णा पे छाए
कोरस:- यमुना में वसुदेव जो आये, बनकर छत्र कृष्णा पे छाए
F:-बन गए शैया श्री पद्मनाभ की, आरती कीजे श्री नागराज की
कोरस:- मणि सुशोभित मणिराज की
F:-जो करे नाग पंचमी पूजन, पाते वो सुख वैभव और धन
कोरस:- जो करे नाग पंचमी पूजन, पाते वो सुख वैभव और धन
F:-पूजा करें श्री अष्ट नाग की, आरती कीजे श्री नागराज की
कोरस:- आरती कीजे श्री नागराज की मणि सुशोभित मणिराज की
आरती कीजे श्री नागराज की
लेखक :- सुभाष चंद्र बोस
Lyrics copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Brijwasi
0:00 0:03:40