Close Menu
Subscribe :

Devotional Album

Devotional Hindi 0:06:48 3+ Views

Bhaj Pawan Parmeshwar

Super Hit Devotional track Bhaj Pawan Parmeshwar sung by Angel.

Share this track

Song Lyrics / बोल

Official lyrics for Bhaj Pawan Parmeshwar sung by Angel

F:-पावन परमेश्वर, भजो पावन परमेश्वर
धर्म-तीर्थ के कर्ता, चौबीस तीर्थंकर
कोरस:- पावन परमेश्वर, भजो पावन परमेश्वर
धर्म-तीर्थ के कर्ता, चौबीस तीर्थंकर
F:-आदिदेव करुणाकर, ऋषभ दयालु थे
कोरस:- श्री ऋषभ दयालु थे
F:-अजित तथा संभव जी, परम कृपालु थे
कोरस:- जय पवन परमेश्वर
F:-अभिनन्दन जी चौथे, सुमति उजियारे
कोरस:- प्रभु सुमति उजियारे
F:-पद्मप्रभा से मण्डित, पद्मप्रभु प्यारे
कोरस:- जय पवन परमेश्वर
F:-श्री सुपार्श्व जिन सप्तम, चन्द्र प्रभु ज्ञानी
कोरस:- थे चन्द्र प्रभु ज्ञानी
F:-सुविधि तथा शीतल जी, निर्मल निर्वाणी
कोरस:- जय पवन परमेश्वर
F:-श्री श्रेयांस तथा प्रभु, वासुपुज्य स्वामी
कोरस:- हे वासुपुज्य स्वामी
F:-विमल अनंत धर्म जी, प्रभु अन्तर्यामी
कोरस:- जय पवन परमेश्वर
F:-शान्ति कुन्थ अर चक्री, मल्ली नारीश्वर
कोरस:- हुए मल्ली नारीश्वर
F:-मुनिसुव्रत नमि नेमि, चिदानन्द निर्झर
कोरस:- जय पवन परमेश्वर
F:-पार्श्वनाथ तेइसवें, महावीर अन्तिम
कोरस:- थे महावीर अन्तिम
F:-नरदेवों से पूजित, अर्चित महामहिम
कोरस:- जय पवन परमेश्वर
F:-सबने निज-निज युग में, भाव-प्रकाश किया
कोरस:- था भाव-प्रकाश किया
F:-मार्ग-भ्रष्ट जनता को, मार्ग-प्रपन्न किया
कोरस:- जय पवन परमेश्वर
F:-चतुर्विंशतिस्तव से, मन को शुद्ध करे
कोरस:- जो मन को शुद्ध करे
F:-प्रखर धर्म श्रद्धा से, कलिमल सर्व हरे
कोरस:- जय पवन परमेश्वर
F:-पावन परमेश्वर, भजो पावन परमेश्वर
धर्म-तीर्थ के कर्ता, चौबीस तीर्थंकर
कोरस:- पावन परमेश्वर, भजो पावन परमेश्वर
धर्म-तीर्थ के कर्ता, चौबीस तीर्थंकर
लेखक :- Traditional
Lyrics copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Brijwasi
0:00 0:03:40