Close Menu
Subscribe :

Devotional Album

Devotional Hindi 0:18:36 4+ Views

Katha Naag Panchami Ki

Super Hit Devotional track Katha Naag Panchami Ki sung by Devesh Kundan.

Share this track

Song Lyrics / बोल

Official lyrics for Katha Naag Panchami Ki sung by Devesh Kundan

वार्ता: -प्रिये भक्तो आज हम आपको नाग पंचमी की पावन कथा सुनाने जा रहे हैं जो अति मन भावन और
प्रेरणादायक है -
M: -अति मन भावन पावन पावन कथा सुनाते हैं हम कथा सुनाते हैं
नाग पंचमी की महिमा हम आज बताते हैं हम कथा सुनाते हैं
नाग लोक के नाग राज का वर्णन गाते हैं हम कथा सुनाते हैं
नाग पंचमी को नाग क्यों पूजे जाते हैं हम कथा सुनाते हैं
कोरस: - ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाकर ध्यान
इस कथा की है पहचान मिले मुंह माँगा वरदान
वार्ता: -प्रिय मित्रो किसी नगर में एक सेठ था उसके सातो जवान और उनकी सातो बहुए भी थी जो की
रूपवान और गुणवान थी लेकिन उनकी आपस में नहीं बनती थी और एक दूसरे को सदैव निचा
दिखाने का प्रयास करती रहती थी फिर क्या होता है कथा के माध्यम से जानते है -
M: -एक सेठ के सात पुत्र थे सातों हुए जवान
सात सात बहूएं थी घर में रूपवती गुणवान
कोरस: -रूपवती गुणवान
M: -अपनी बहू से कहता है एक दिन साहूकार
आने वाला है दो दिन में बहुत बड़ा त्यौहार
कोरस: -बहुत बड़ा त्यौहार
M: -जोहड़ से मिटटी लाकर के घर लिपवाओ तुम
खुरपी और टोकरी लेकर के जल्दी जाओ तुम
कोरस: -जल्दी जाओ तुम
M: -सातों बहुएं मिल के मिटटी लाने जाती हैं
मिटटी के घर को अपने लिपवाने जाती है
कोरस: -लिपवाने जाती है
M: -पहुंची जब जोहड़ पर क्या हुआ बताते हैं हम कथा सुनाते हाँ
नाग पंचमी को नाग क्यों पूजे जाते हैं हम कथा सुनाते हैं
कोरस: - ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाकर ध्यान
इस कथा की है पहचान मिले मुंह माँगा वरदान
वार्ता: -प्रिय मित्रो जब जेठानी और देवरानी उस जोहड़ की खुदाई करती है तभी एक भयंकर फुंकार मारता
हुआ काला नाग निकल कर आता है उसके बाद जिठानी कहती है इसके सर पे मारो लेकिन
देवरानी ऐसा करने से मना करती है तो जेठानी कहती है कही ये तुम्हारा रिश्तेदार तो नहीं है -
M: -लगी खोदने मिटटी को जोहड़ में दोनों साथ
निकल के आया वहां कहीं से एक भयानक सांप
कोरस: -एक भयानक सांप
M: -जेठानी उसे मारने को आगे को बढ़ती है
छोटी बहु उसे रोक जेठानी को ये कहती है
कोरस: -को ये कहती है
M: -इसे ना मारो न जेठानी सर पर ना लो तुम पाप
प्राण न लो तुम इसको दो जाने भी दो आप
कोरस: -जाने भी दो आप
M: -चिढ के बोली जेठानी उससे लड़ने को तैयार
क्या लगता है नाग ये काला तेरा रिश्तेदार
कोरस: -तेरा रिश्तेदार
M: -क्या बोली फिर छोटी बहू तुमको बतलाते हैं हम कथा सुनाते हैं
नाग पंचमी को नाग क्यों पूजे जाते हैं हम कथा सुनाते हैं
कोरस: - ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाकर ध्यान
इस कथा की है पहचान मिले मुंह माँगा वरदान
वार्ता: -जेठानी की बातो को सुनकर देवरानी का ह्रदय घायल होता है लेकिन वो तो सभी से प्रेम करने वाली
थी भला किसी की हत्या होते कैसे देख सकती थी वो भी उस जिव की जिसने किसी का कुछ बिगाड़ा
ही नहीं भले ही व सांप था -
M: -धर्म का भाई अपना इसको आज बनाती हूँ
बहन का धर्म निभाऊँगी मैं कसम ये खाती हूँ
कोरस: -मैं कसम ये खाती हूँ
M: -जेठानी बोली आँख दिखाकर छलनी कल लाना
कोई न तेरे साथ जाएगा अकेली ही जाना
कोरस: -अकेली ही जाना
M: -मंझली बोली जेठानी से उसे जाने दो दीदी
पड़ेगी विपदा इसके सिर पे याद आएगी मेरी
कोरस: -याद आएगी मेरी
M: -कल जब छलनी लेने को वो अकेली जायेगी
यही डसेगा इसको इसकी मौत हो जायेगी
कोरस: -इसकी मौत हो जायेगी
M: -क्या होता है अगले दिन तुमको समझाते हैं हम कथा सुनाते हैं
नाग पंचमी को नाग क्यों पूजे जाते हैं हम कथा सुनाते हैं
कोरस: -ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाकर ध्यान
इस कथा की है पहचान मिले मुंह माँगा वरदान
वार्ता: -दुसरे दिन जब छोटी बहू छलनी लेने जाती है तो वही सांप बैठा हुआ मिलता है वो छोटी बहु को देख
के फुंफकार मारता है वो बोली भाई साहब राम राम सुनके सांप कहता है की मैं तो तुझे डसने ही
वाला था लेकिन तूने राम राम कर ली बहू बोली भाई मैंने आपको धर्म का भाई मान लिया अब मैं
आपकी धर्म की बहन हूँ इस नाते से आप मुझे डस ही नहीं सकते बहु छलनी लेकर चली जाती है-
M: -उसको जिन्दा देख के बहुएं होती हैं हैरान
सांप ने इसको डसा नहीं क्यों बच गए इसके प्राण
कोरस: -क्यों बच गए इसके प्राण
M: -कैसे ज़िंदा बच के आ गई होता नहीं यकीन
छोटी बहू को ज़िंदा देख के हो गए सब ग़मगीन
कोरस: -हो गए सब ग़मगीन
M: -वही नाग फिर मानव बनके आ गया उनके घर
बड़ी जेठानी से बोला वो विनय निवेदन कर
कोरस: -वो विनय निवेदन कर
M: -मैं हूँ इसका भाई इसको लेने आया हूँ
इसको भेज दो साथ मेरे मैं लेने आया हूँ
कोरस: -मैं लेने आया हूँ
M: -भाई बहन दोनों ही फिर वहां से घर को जाते हैं वो घर को जाते हैं
नाग पंचमी को नाग क्यों पूजे जाते हैं हम कथा सुनाते हैं
कोरस: -- ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाकर ध्यान
इस कथा की है पहचान मिले मुंह माँगा वरदान
वार्ता: -वो अपने धर्म भाई के साथ अपने पीहर पहुंचती है तो नाग की माँ उसकी बहोत सेवा करती है हर
तरह से उसका ख्याल रखती है नाग भी अपनी धर्म की बहन का ख्याल रखता है इसी तरह से कुछ
दिन बीत जाते हैं तो नाग अपने माँ से कहता है माँ काफी दिन हो गए इसको यहां रहते हुए अब
इसको अपने ससुराल जाना चाहिए तब अपनी बहन को बहुत सारा धन जेवरात देकर विदा कर देते
है -
M: -धन दौलत लेकर के पहुंची छोटी बहू ससुराल
बहुओं ने देखा गठरी में भरा हुआ था माल
कोरस: -भरा हुआ था माल
M: -चिढ़के बोली बड़ी जेठानी आई है महारानी
कोई लाओ खाट बिछाओ कोई लाओ पानी
कोरस: -कोई लाओ पानी
M: -व्यंग बाण से छोटी बहू का दिया कलेजा चीर
छोटी बहू की आँखों से झट झट बहने लगा है नीर
कोरस: -बहने लगा है नीर
M: -जेठानी बोली छोटी बहू से अब तेरा चलेगा राज
सोने की झाड़ू भाई से अपने मँगवाले आज
कोरस: -अपने मँगवाले आज
M: -क्या होता है आगे आपको ये बतलाते हैं पावन कथा सुनाते हैं
नाग पंचमी को नाग क्यों पूजे जाते हैं हम कथा सुनाते हैं
कोरस: - ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाकर ध्यान
इस कथा की है पहचान मिले मुंह माँगा वरदान
वार्ता: -छोटी बहु का धर्म भाई मानव रूप में खड़ा था सारी बातें सुन लेता है जाके अपनी माँ कहता है माँ
मेरी बहन को उसकी जेठानी ताने मार रही थी की तू तो महारानी बन गई है अपने भाई से सोने की
झाड़ू मंगवा ले माँ मैं अपनी बहन को सोने की झाड़ू दे ने जा रहा हूँ और अगले दिन सोने की झाड़ू
बनवा के दे आता है -
M: -सोने की झाड़ू को देख के जिठानी होती हैरान
जाके राज महल राजा के भर देती है कान
कोरस: -भर देती है कान
M: -पास मेरी देवरानी के एक नौलखा है हार
उसके गले में हारनौलखा लगता ही बेकार
कोरस: -लगता ही बेकार
M: -उस कल मुंही से महाराजा हार मांग लो आप
महारानी के गले में लाके पहना देना आप
कोरस: -पहना देना आप
M: -जल भून के वो राजा अपना हुकुम सुनाता है
छोटी बहू के पति को वो दरबार बुलाता है
कोरस: -वो दरबार बुलाता है
M: -राजा के सैनिक पकड़ के उसको लाते हैं हम कथा सुनाते हैं
नाग पंचमी को नाग क्यों पूजे जाते हैं हम कथा सुनाते हैं
कोरस: - ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाकर ध्यान
इस कथा की है पहचान मिले मुंह माँगा वरदान
वार्ता: -राजा उसके पति से कहता हे की तेरी पत्नी के पास जो नौलखा हार है उसे लेकर महारानी को दे दो
वरना तुझे काल कोठरी में बंद कर दिया जाएग वो कहता है जैसी आपकी आज्ञा महाराज मैं अभी
अपनी पत्नी हार आपको सौंप देता हूँ -
M: -छोटी बहन ने अपने पति को दिया था जिस पल हार
मन ही मन में भाई से अपने उसने किया पुकार
कोरस: -उसने किया पुकार
M: -अपने गले में महारानी जी डाले जब ये हार
बन जाता ये नाग गले में और मारे फुंफकार
कोरस: -और मारे फुंफकार
M: -हार गले में महारानी ने जैसे ही डाला
तुरंत गले का हार नौलखा नाग बना काला
कोरस: -नाग बना काला
M: -देख गले में नाग भयंकर हो गई वो बेहोश
चीख के भागी महारानी जब आया उनको होश
कोरस: -जब आया उनको होश
M: -उनके गले में नाग देख सब दहशत खाते हैं सब दहशत खाते हैं
नाग पंचमी को नाग क्यों पूजे जाते हैं हम कथा सुनाते हैं
कोरस: - ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाकर ध्यान
इस कथा की है पहचान मिले मुंह माँगा वरदान
वार्ता: -रानी चिल्लाती है की साहूकार के बेटे और उसकी बहू को तुरंत लेकर आओ उसने इस घर में जादू
टोना कर के भेजा है राजा साहूकार के बेटे और बहू को दरबार में बुलवाता है और पूछता है की क्या
तूने इस हार में जादू टोना किया है जो गले में डालते ही नाग बन जाता है बहू ने कहा मेरा पीहर नहीं
था मैंने एक सांप को अपना भाई बनाया था ये हार मुझे सांप देवता ने दिया था ये सुनके राजा वो हार
उसको वापस कर देता है और अपनी तरफ से ,एक और बहुत सा धन देकर विदा करता है -
M: -धन दौलत और हार नौलखा लेकर आती है
उसे देख कर सारी बहुएं जल भून जाती है
कोरस: -जल भून जाती है
M: -हमने तो राजा से कहके मचवाई थी रार
कैसे उल्टा हो गया लेके भाई का उपहार
कोरस: -भाई का उपहार
M: -छोटी बहू का पति गांव के घर घर जाता हैं
अपनी पत्नी और नाग की बात बताता है
कोरस: -बात बताता है
M: -तब से मनाया जाने लगा है सावन में त्यौहार
नाग पंचमी पर्व मनाये ये सारा संसार
कोरस: -ये सारा संसार
M: -नाग पंचमी की महिमा सब को सुनाते हैं सब को सुनाते हैं
नाग पंचमी को नाग क्यों पूजे जाते हैं हम कथा सुनाते हैं
कोरस: - ये कथा है बड़ी महान सब सुनो लगाकर ध्यान
इस कथा की है पहचान मिले मुंह माँगा वरदान
लेखक :- सुखदेव निषाद
Lyrics copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Brijwasi
0:00 0:03:40