Close Menu
Subscribe :

Devotional Album

Devotional Hindi 0:09:40 8+ Views

Mahaveer Chalisa

Super Hit Devotional track Mahaveer Chalisa sung by Angel.

Share this track

Song Lyrics / बोल

Official lyrics for Mahaveer Chalisa sung by Angel

दोहा
नमन करूँ परमेष्ठी को, परमागम को ध्याय।
श्री आचारज साधु को, शत्-शत् शीश नवाय।।
पद्म सरोवर बीच से, पाया पद निर्वाण।
महावीर भगवान को, शत्-शत् करूँ प्रणाम् ।।
चौपाई
जय हो जय श्री महावीर स्वामी, कर्म काट तुम हुए अकामी।
हाथ जोड़कर शीश नवायें, तुम सम हम मुक्ति को जावें ।।
वर्धमान अन्तिम तीर्थकर, चरणों में झुकता है अम्बर।
वीतरागता धारण कीना, निज पर का कल्याण है कीना।।
त्रिशला ने नन्दन को जाया, सुर नर ने खुशियों को पाया।
भक्त चरण की सेवा करते, भक्ति से कष्टों को हरते ।।
सिद्धारथ जी भाग्य तुम्हारा, वीरा पाया जग उजियारा।
त्रिशला माँ ने तुम्हें पुकारा, वर्धमान वह नाम था प्यारा।।
देखा सुन्दर रूप तुम्हारा, नैनों को जो लगता प्यारा।
बिगड़े हाथी को समझाया, तब ही वीरा नाम को पाया।।
दर्श करे मिट गई थी शंका, मुनि ने सन्मति नाम था
रक्खा। कृष्ण सर्प को वश में कीना, अतिवीर तुम नाम को लीना।।
देवों ने फिर जय-जयकारा, नाम तुम्हारा वीर पुकारा।
सुन्दर रूप दिगम्बर धारा, तजा महल बगिया चौबारा ।।
तरुण अवस्था धारी दीक्षा, आत्मज्ञान की पाई शिक्षा।
प्रभु ने आतमः ध्यान लगाया, केवल ज्ञान उन्होंने पाया ।।
पत्थर को पारस सम करते, रागद्वेष के तम को हरते।
दर्शन जगह-जगह है दीना, चमत्कार सबके संग कीना ।।
सबसे ज्यादा भक्त तुम्हारे, तुम तो हो भक्तों के प्यारे।
अन्धा देखें गूंगा बोले, भक्ति में उनका मन डोले ।।
लंगड़ा लम्बी दौड़ लगावे, विपदाओं को दूर भगावे।
खाली गोद में पुत्र है आवे, निर्धन की झोली भर जावे।।
पार्श्वनाथ की पूजा करते, सारे संकट को वो हरते।
गगन बीच है शिखर तुम्हारा, दूर-दूर से दिखे नजारा।।
महिमा सुर नर मिलकर गावें, तो भी ना पूरी कर पायें।
सिद्ध अनन्तों मोक्ष पधारे, उनको भी है नमन हमारे ।।
रोग शोक संकट टल जावे, जो भी वन्दन करने आवे।
पार्श्व प्रभु के चरण पखारे, भाव शुद्ध हो आत्म निहारे।।
भक्तों ने की जय-जयकारा, पार्श्व प्रभु का नाम पुकारा।
चढ़ते-चढ़ते थक जातें हैं, पर मन में शान्ति पाते हैं।
प्रभु से शक्ति स्वयं ही आती, सब भक्तों को पास बुलाती।
श्रावण शुक्ला सप्तमी आयी, श्री सम्मेद की भूमि पायी।।
कड़ी तपस्या खड़ी चढ़ाई, श्रद्धा में मजबूती आई।
अन्त समय जब ध्यान लगाया, गुफा शिला से मोक्ष है पाया।।
करूणा सागर करुणा कीजे, शुद्ध आत्मा का वर दीजे।
हम भक्तों की है प्रभु आशा, 'शिवपुर' में हो मेरा वासा।।
स्वामी हम है दास तुम्हारे, इन नैनों से तुम्हें निहारें।
'स्वस्ति' चाहे शरण में रहना, और नहीं कुछ तुमसे कहना।।
दोहा
चालीसा चालीस दिन, पढ़े सुने जो कोए।
सुख समृद्धि सब लहे, मुक्ति तुरन्त हि होय ।।
पारस सम है पार्श्वनाथ, संकट हरण तीर्थेश।
चरण शरण में हूँ पड़ा, पाऊँ मुक्ति जिनेश ।।
लेखक :- Traditional
Lyrics copied to clipboard!
Bajrang Baan-Lofi
Pawan Brijwasi
0:00 0:03:40